समाचार
पुलिस लाइन में सिपाही का सिर फोड़ा, अधिकारियों ने चुप्पी साधी
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन पार्क में घूम रहे एक सिपाही पर युवती ने ईट से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। युवती के सिर में भी गंभीर चोट बताई गई है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। युवती सिपाही की प्रेमिका बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हैं। लाइन हाजिर चल रहा एक सिपाही देर रात पुलिस लाइन स्थित पार्क में घूम रहा था, जहां पहले से मौजूद शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों में जमकर मारपीट हुई और दोनों ने पार्क के पास पड़े पत्थर उठाकर एक-दूसरे के सिर में मार दिए। सिपाही के साथ ही युवती का भी सिर फट गया। उधर, घायल युवती सिपाही की प्रेमिका बताई जा रही है, जिनके बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। किसी भी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि सिपाही व युवती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें दोनों घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जब सीओ लाइन एवं सीओ मंडी हिमांशु गौरव से बात की गई तो वह कुछ भी कहने की स्थिति में दिखाई नहीं दिए।
मिमलाना गांव में संघर्ष के दौरान महिला सहित आधा दर्जन से अधिक घायल
पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। बीती देर रात थाना शहर कोतवाली अंतर्गत मिमलाना गांव में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान चले जबरदस्त लाठी डंडे, धार दार हथियार और ईट पत्थर हुआ जमकर खूनी संघर्ष,
यहां दो पक्षों में उस वक्त जबरदस्त संघर्ष व मारपीट हो गई जब एक पक्ष के यहां पैदा हुए बच्चे की खुशी में महिलाएं एंव युवक व् बच्चे नाच कूद रहे थे, आरोप है की तभी गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में महिलाओं के बीच आकर डी जे पर नाचने का प्रयास किया मना करने पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने एकत्रित होकर पीडितो के साथ जबरदस्त मार पीट कर दी जिसमे महिला सहित आधा दर्जन के करीब लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए आरोप है की आरोपी घटना को अंजाम देकर मोके से फरार हो गए।
उधर मार पीट और खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल की कई गाड़ियों सहित थाना प्रभारी भी दल बल के साथ मोके पर पहुंचे और किसी तरह सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया।
मामले में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर तत्वरित कार्यवाही करते हुए गांव के दूसरे पक्ष के 22 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की आरोपी देर रात्रि में ही गांव छोड़कर फरार हो गए इस मामले में कई हिन्दू संघटन के लोग भी पीड़ितों से मिले है और जिले के आलाधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात कह रहे है, अब देखना होगा की जिले के आलाधिकारी आरोपियों की धर पकड़ किस तरह कराएंगे।
तमंचा व कारतूस सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना सिखेडा पर नियुक्त व0उ0नि0 प्रमेपाल सिंह यादव द्वारा वांछित अभियुक्तगण चोना उर्फ सलीम पुत्र शरीफ निवासी ग्राम निराना थाना सिखेड़ा मु0नगर, रईस मोहम्मद उर्फ छोटू पुत्र कल्लन निवासी ग्राम व थाना सिखेड़ा मु0नगर, नाजिम पुत्र इस्लाम नि0 उपरोक्त को भटोडा तिराहा यात्री शेड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से क्रमशः 01 तंमचा मय 02 जिन्दा कार0 315 बोर व 01 नाजायज चाकू बरामद किया।
थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त टिंकू कुमार पुत्र झगडू नि0 कस्बा व थाना शाहपुर मु0नगर को पुल पार कस्बा शाहपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
पूर्व विधायक के साथ हुए दुर्व्यवहार से भाजपाईयो में रोष
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक के साथ हुए दुर्व्यवहार के कारण भाजपाइयों में रोष है। खतौली विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से कोई भी दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना रवैया सुधारे नहीं तो मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर शिकायत की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश चंद तितौरिया से हुए दुर्व्यवहार के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में रोष है। उनका कहना है कि चुनावी वर्ष में अधिकारी पार्टी की छवि खराब करना चाहते हैं। भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि किसी भी दशा में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी अपना तानाशाही का रवैया छोड़कर कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जन के साथ भी अपने व्यवहार को सुधारें। इसके लिए सरकार समय समय पर दिशा निर्देश जारी करती रहती है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी दशा में सही नहीं ठहराया जा सकता है। वह दो दिन बाद लखनऊ जा रहे हैं, वहां जाकर मुख्यमंत्री को इस मामले से अवगत कराएगें। केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने भी मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराने की बात कही है।
किसान से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड में दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गंगधाड़ी के किसान से लूटपाट करने वाले दो और बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा है। जिनके कब्जे से लूटी गई रकम और बाइक बरामद हुई हैं। खतौली पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूट के बाद वे हरिद्वार घूमने गए थे। लूट के पैसों से मोबाइल खरीदे थे। आरेपित पूर्व में लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। सुबह नेशनल हाईवे-५८ के निकट टबीटा मार्ग पर पुलिस चेकिग कर रही थी। इसी दौरान दो अलग-अगल बाइकों पर युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने आत्मसर्मपण करने की चेतावनी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिग करने का प्रयास किया। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अंकुर पुत्र लीले उर्फ जसवंत, राहुल पुत्र हरपाल निवासी पाबलीखास मेरठ बताए हैं। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों के कब्जे से तमंचा, बाइक बरामद हुई है। इन्होंने अपने साथी अमित के साथ मिलकर गंगधाड़ी के किसान राजू उर्फ राजकुमार ने ५० हजार रुपये की लूट की थी। लूट की रकम से हरिद्वार घूमे और मोबाइल फोन खरीदा था। खतौली क्षेत्र में पूर्व में भी लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र करेसन नि0 ग्राम हुसेनपुर कंला थाना बुढाना मु0नगर को ग्राम लुहसाना वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 26 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद की गयी। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह द्वारा अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र कंवरपाल नि0 ग्राम गोयला थाना शाहपुर मु0नगर को ग्राम सोरम गेट नं0 2 से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 ली0 कच्ची शराब बरामद की गयी।
पुलिस ने कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से पुलिस ने कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह परिहार द्वारा वांछित 02 बाल अपचारी अभियुक्तों को जानसठ अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना महिला पर नियुक्त म0उ0नि0 श्रीमती सुमन शर्मा है0का0 संजय व का0 गौरव कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त शाकीर पुत्र युनुस नि0 मौहल्ला आजाद नगर चकला थाना सरधना जनपद मेरठ को बुढाना तिराहा से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण आदित्य पुत्र राजेन्द्र नि0 ग्राम कवाल थाना जानसठ को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 देवेन्द्र सिंह वांछित अभियुक्त श्रीपाल सिंह पुत्र सोनाथ नि0 वैली थाना बुढाना मु0नगर को शमशान ग्राम वैली से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार म0का0 1994 सोमवती द्वारा वांछित अभियुक्तागण मुकेश पत्नी संजय नि0 ग्राम कांकडा थाना शाहपुर मु0नगर, सुनिता पत्नी चमन नि0 ग्राम जौहरी थाना बिनौली जनपद बागपत को थाना हजा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण सतीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश, हर्ष पुत्र सतीश कुमार ग्रम् मुजाइदपुर थाना रतनपुरी मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण अंकुर पुत्र लीले नि0 ग्राम पावली खास थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, राहुल पुत्र हरपाल नि0 उपरोक्त को तविता मार्ग चितल कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 खोखा कार0 315 बोर व 11000/- रूपये व 9000/- रूपये, 01 पल्सर मोटर साइकिल रंग काला यूपी
सितंबर से पाइप लाइन में दौड़ने लगेगी ऑक्सीजन
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ की जा रही हैं। खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ऑक्सीजन से सेंट्रलाइज्ड किया गया है। ट्रामा सेंटर के साथ वार्डो में पाइपलाइन बिछ गई है। जिसमें सितंबर माह से आक्सीजन दौड़ना शुरू हो जाएगी। ढांचा निर्माण के साथ बाहरी कार्य पूर्ण किया जा चुका है। विद्युत निगम की टीम जल्द ट्रांसफार्मर रखकर विद्युत व्यवस्था सुचारू करेगी। चिकित्सा प्रभारी डा. पुष्पेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
कोविड-19 की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका के चलते स्वास्थ्य सेवाओं के एक-एक बिंदु को मथा जा रहा है। महामारी में स्वास्थ्य विभाग पर ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का बोझ रहता है। दूसरी लहर में शहर से लेकर देहात में आक्सीजन की किल्लत का सामना किया गया। ऐसे में नगरीय स्तर पर ही आक्सीजन व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है। सीएचसी में यूपी स्टील के साथ मिलकर ५०० लीटर प्रति मिनट की क्षमता का आक्सीजन प्लांट तैयार किया गया है। प्लांट से ट्रामा सेंटर के वार्डो, आपरेशन थिएटर के साथ सीएचसी की ओटी, जज्जा-बच्चा वार्ड सहित लेबर रूम में आक्सीजन की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। प्रत्येक बेड पर अगल-अगल प्वाइंट बनाए गए हैं। अब विद्युत निगम जल्द ही प्लांट के लिए १२५ केवीए का ट्रांसफार्मर रखने का कार्य पूर्ण करेगा। सितंबर माह से पाइप लाइन में आक्सीजन दौड़ना शुरू हो जाएगी। चिकित्सा प्रभारी डा. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि आक्सीजन प्लांट अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सितंबर माह से ऑक्सीजन लाइन में पहुंचने लगेगी।
ब्राह्मण समाज को अपना अस्तित्व कायम रखना होगाः अक्षय शर्मा
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण समाज की बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने अस्तित्व को कायम रखने के लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्तरों पर क्रियाशील रहना होगा। इससे ब्राह्मण समाज सशक्त होगा। मोरना में आयोजित बैठक में ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि समाज को संगठित करने से पहले संगठन को क्रियाशील रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वाह करना होगा। बैठक में ब्लाक उपाध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि समाज को क्रियाशील करने के लिए संगठन को अपनी अपनी जिम्मेदारी का सुचारू रूप से पालन करना होगा। बैठक में महामंत्री नीशू शर्मा ने कहा कि समाज को एकता के माध्यम से सामाजिक, राजनीति आयामों को स्थापित करना होगा। बैठक में जिला संरक्षक रामकुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को चरित्रवान बनाना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक को सुंदर शर्मा, वाकेश शर्मा, दीपांशु शर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, विक्की शर्मा, सुदेश शर्मा, मनोज पालीवाल, सजीव शास्त्री, प्रिंस शर्मा, सतीश शर्मा, रचित शर्मा, अंकुर शर्मा, दीपक शर्मा, संजू शर्मा व आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।
मोहर्रम को लेकर कोरोना नियमों का करेंगे पालन
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र की कम्हेड़ा चौकी पर मोहर्रम को लेकर थाना प्रभारी ने लोगों संग बैठक की। पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए लोगों को जरूरी बातें बताई। ग्रामीणों ने कोरोना नियमों के तहत ताजिए जुलूस निकालने से मना करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।
मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रसारण व्यवस्था करने में जुटा है। पुरकाजी में निरीक्षण एचएन सिंह ने कम्हेड़ा चौकी पर तुगलकपुर व कम्हेड़ा ग्रामीणों के संग बैठक की। कोतवाल ने मोहर्रम को लेकर ग्रामीणों से भीड़ इकट्ठा न करने को कहा। सभी तरह से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की बात कही। जिम्मेदार नागरिकों ने कहा कि सब कुछ कोरोना नियमों के तहत किया जाएगा। जिसमें जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कहा कि घरों के भीतर ही सभी तरह के तय मानकों के अनुसार पर्व मनाया जाएगा। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर पुलिस प्रशासन का सहयोग लेने की बात कही गई। बैठक में दोनों संप्रदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान दारोगा इंद्रजीत सिंह, प्रताप सिंह, राजपाल सिंह, विनोद कुमार, अहसान, नजाकत, विपिन चौधरी, इस्लाम, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
उर्दू को भाषा के रूप में किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के बच्चों का पढ़ाया जा सकता है
मुजफ्फरनगर । योगेंद्रपुरी में उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक योगेन्द्रपुरी में आयोजित हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले पर खुशी का इजहार किया जिसमें कहा गया है कि भाषा को किसी धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता और उर्दू को उन क्षेत्रों में भी पढ़ाया जा सकता है जहां बहुत कम मुसलमान हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष कलीम त्यागी और संयोजक तहसीन अली ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को निष्पक्ष बताते हुए कहा कि अदालत न उर्दू को धर्म के दायरे से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि उर्दू किसी धर्म की जबान नहीं बल्कि भारत की जबान है और उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों की द्वितीय राजभाषा भी है। उर्दू को किसी भी धर्म से जोड़ने या उर्दू शिक्षक की सेवाओं को केवल इसलिए समाप्त नहीं किया जा सकता है यूडीओ के प्रचार प्रसार प्रभारी हाजी ओसाफ अहमद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अदालत ने सही फैसला दिया है कि उर्दू को भाषा के रूप में किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के बच्चों का पढ़ाया जा सकता है और इसे किसी को रोकने का अधिकार नहीं है। एक उर्दू शिक्षक को सिर्फ इसलिए नहीं हटाया जाना चाहिए क्योंकि वहां मुस्लिम बच्चे नहीं हैं। मास्टर शहजाद अली ने न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार ने मिश्रा को बधाई दी जिसमें उन्होंने कहा कि पहली नजर में उन्हें समझ में आ गया कि किसी भाषा विशेष को किसी धर्म विशेष से नहीं जोड़ा जा सकता है। कोर्ट ने एक याची की याचिका पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश को भी इस संबंध में जल्द से जल्द अपनी नीति तैयार करने का नोटिस जारी किया है। मीटिंग में कलीम त्यागी, तहसीन अली, मा० रईसुद्दीन राना, मास्टर शहजाद अली, हुसैन अहमद, औसाफ अहमद, चौ० तराबुद्दीन वगैरह शामिल रहे।
सड़क हादसे मे सिपाही गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे मे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची भोपा पुलिस घायल को उठाकर भोपा सीएचसी पर ले आई जहां पर उसका उपचार किया गया कांस्टेबल की हालत में सुधार बताया गया है। थाना भोपा क्षेत्र के मोरना चौकी पर तैनात कांस्टेबल पवन कुमार सुबह ड्यूटी पर मोरना चौकी जा रहा था जैसे ही वह भोपा थाने से कुछ आगे पहुंचा तो सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गया। जिससे सड़क पर गिरने से कांस्टेबल चोटिल हो गया सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस घायल को लेकर भोपा सीएचसी पर ले आई। जहां पर घायल कांस्टेबल का उपचार किया गया। बाद में अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुवेर्दी ने भी घायल का हालचाल जाना कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
देश में महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशानः आब्दी
मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने कहा है कि देश में दिनों दिन बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से लोग बुरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जावेद आब्दी का मुजफ्फरनगर सहारनपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर सपा नेता बॉबी त्यागी व शेखर त्यागी द्वारा अपने साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया स्वागत से गदगद हुए पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने कहा है कि प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह से विफल रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और देश में रोजाना डीज पेट्रोल व रसोई गैस के अलावा खाद्य तेलों व अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम तेजी के साथ ऊपर की तरफ बढ़ रहे हैं। जिससे लोग केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार से बुरी तरह त्रस्त हो चुके हैं। चौतरफा परेशानियों से घिरे लोग अब सपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के लोग तेजी के साथ समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में वर्ष २०२२ में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। स्वागत करने वालों में प्रशांत त्यागी, दीपक त्यागी, सौरभ त्यागी, मेहरबान त्यागी, अकरम त्यागी, सूर्य कांत त्यागी, चौधरी आरिफ, आजम त्यागी, आसिम आलम, रऊफ राणा, आमिर राव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही मोहर्रम मनाये
मुजफ्फरनगर। दरगाहे आलिया बघरा में मुहर्रम के अवसर पर प्रशानिक अधिकारियों व शिया समाज के लोगो की मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें तहसील सदर, सीओ फुगाना शरत चंद्र शर्मा, तितावी थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव व बघरा चौकी इंचार्ज रविन्द्र कसाना ने मीटिंग को सम्बोधित किया। तहसीलदार ने कहा कि मुहर्रम शांति, सद्भाव व आपसी सौहार्द से मनाया जाए। सी ओ फुगाना ने कहा कि कोविड १९ को देखते हुए सरकार के दिशानिर्देशनुसार ही मुहर्रम मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही मोहर्रम मनाये। आप सभी लोग सामाजिक दूरी बनाए रखे, साफ सफाई, स्वछता का ध्यान रखे, मूह पर मास्क लगाए।
व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल के नेतृत्व में एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम देेेेेेेेेेते हुए बाजार व्यवस्था में छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि मल्टी नेशनल कंपनियों द्वारा ई कामर्स के माध्यम से अत्याधिक माल बाजार में बेचकर खुदरा व्यापार पर एकाधिकार कर लिया गया है। इसके कारण भारतीय खुदरा बाजार लघु व मध्यम उद्योग को मंदी के चपेट में ले लिया है। यह भारत की अर्थव्यवस्था को तोडने का काम है। यह भारत को आत्मनिर्भर बनाने की सोच से किसी भी तरह से मेल नहीं खाता। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऑन लाइन व्यापार से संबंधित नीतियों में आवश्यक बदलाव कर भारत में करोडों खुदरा व्यापारियाकें को बचाने के लिए कदम उठाएं क्योंकि खुदरा व्यापार पूरे देश की रीढ है, जिसे संरक्षण देना आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा, आदित्य जैन, मनोज गुप्ता, देवेंद्र चौहान, हर्षित गर्ग, मुकेश गोयल, डौ नितिन जैन, अमित धीमान, कपिल सिंधी, नितिन कुच्छल, राजीव गर्ग, संजय मित्तल, नितिन गुप्ता, अखिल सिंघल, अनुराग जैन, अरूण सपरा, आशुतोष कुमार, सागर अरोरा, सन्मति जैन, शिवकुमार त्यागी, अनमोल वर्मा, सचिन सिंघल, हर्ष गुलाटी, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सडक हादसे में युवक की मौत
खतौली। सिंधारा देकर लौट रहे युवक की सडक हादसे में मौत हो गई।
तीज की कोथली देकर लौट रहे निक्की पुत्र जयसिंह प्रजापत निवासी गंगधाडी की भैसी गांव पेट्रोल पंप के निकट सड़क हादसे में दुखद मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन एक्सीडेंट कर हुआ फरार, निहायती गरीब परिवार से था अकेला लड़का, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम/खतौली क्षेत्राधिकारी खतौली सभी अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बॉडी को खतौली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिया भिजवाया।
पुलिस ने सात जुआरियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक मकान से जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके उनके कब्जे से नगदी बरामद की गई है। पुलिस सभी जुआरियों को गिरफ्तार करके थाने ले आई और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
दरअसल मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र के केनरा बैंक वाली गली का है जहां पर एक मकान में जुआ खेला जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने पवन पुत्र राजपाल मोहल्ला चमारन के घर पर छापा मारा तो पुलिस को मौके पर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें बुढाना थाना ले आई। पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे से घ्14920 की रकम बरामद की है और उन्हें बुढ़ाना थाना जाने के बाद उनके पास से घ्5360 रुपये भी बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए आरोपो मानु पुत्र तेजपाल, सागर पुत्र पदम, मोहित पुत्र सोमपाल, पवन पुत्र राज्यपाल, पंकज पुत्र प्रमोद, अर्जुन पुत्र जगपाल, व अमित पुत्र रामपाल शामिल है
तहसील स्तर के अधिकारी अपने मुख्यालयों से हुए दूर
मुजफ्फरनगर। जानसठ में शासन के आदेशों के खिलाफ तहसील स्तर के अधिकारी अपने मुख्यालयों पर रूकने के लिए तैयार नहीं है। अधिकतर अधिकारी या तो अपने घरों पर चले जाते हैं या फिर जिला मुख्यालय पर अपने आवास पर चले जाते हैं। इसमें एसडीएम, विद्युत एसडीओ व ब्लाक के बीडीओ जैसे बडे अधिकारी भी शामिल हैं। जिससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। तहसील स्तर के सभी अधिकारियों का शासन के आदेशानुसार अपने तहसील मुख्यालय पर रूकने के आदेश सरकार ने दिए थे जिससे कभी भी किसी समय कोई खराब स्थिति होने पर तुरंत ही उनकी सेवाएं ली जा सकें। इसके लिए सरकार ने उनके आवास के रखरखाव पर भी लाखों खर्च किया गया था, लेकिन अधिकारी शासनादेशों की अवहेलना करते हुए इन आवासों पर रूकना पसंद नहीं करते हैं। अधिकतर अधिकारी या तो अपने घरों पर चले जाते हैं या फिर जिला मुख्यालय पर अपने आवास पर चले जाते हैं। इसमें एसडीएम, विद्युत एसडीओ व ब्लाक के बीडीओ जैसे बडे अधिकारी भी शामिल हैं। इतना ही नहीं एसडीएम स्तर के अधिकारी का तो हर समय वहां पर रहना वैसे भी जरूरी है। क्योंकि कई बार तो थानों से शांति व्यवस्था में पकडे गए लोगों की जमानत लेना होता है, लेकिन उनके न होने पर या तो बंद किए गए लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं या फिर उनके कार्यालय में बैठे कर्मचारी ही उनकी जमानत के कागजों पर साइन कर उन्हें छोड़ देते हैं। बाद में एसडीएम से साइन करा लेते हैं। जो लापरवाही का कारण बन सकता है। इस बारे में एसडीएम जयेंद्र कुमार से बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
सपा के राष्ट्रीय सचिव का सहारनपुर जाते समय किया गया फूल मालाओं से जोरदार स्वागत
चरथावल। ग्राम मलीरा स्थित पेट्रोल पंप पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आबदी का सहारनपुर जाते समय सपा नेता दीपक उर्फ बॉबी त्यागी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
चरथावल विकासखण्ड के ग्राम मलीरा स्थित सपा नेता दीपक उर्फ बॉबी त्यागी के पेट्रोल पंप पर सहारनपुर जाते समय सपा नेता दीपक उर्फ बॉबी त्यागी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आबदी ने कहा कि इस सरकार में लोग बेरोजगारी व महंगाई से त्रस्त आ चुके हैं अब 2022 में लोग अखिलेश यादव की ओर रुख कर रहे हैं इस बार राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है।इस दौरान प्रशांत त्यागी,दीपक त्यागी,सौरभ त्यागी,मेहरबान त्यागी, अकरम त्यागी,सूर्यकांत त्यागी,चौधरी आरिफ,आजम त्यागी,आसीम आलम,रऊफ राणा,आमिर राव आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख का ढोल नगाड़ो से किया गया जोरदार स्वागत
चरथावल। ग्राम छिमाऊ में पहुंचे चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर का ग्राम प्रधान मुकेश बजरंगी के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा रथ में बैठाकर पूरे गांव में घुमाया।
चरथावल विकासखण्ड के ग्राम छिमाऊ में पहुंचे चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर,प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुण्डीर का ग्राम प्रधान मुकेश बजरंगी के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा रथ में बैठाकर पूरे गांव में घुमाया।तथा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर,प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुण्डीर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इस अवसर अशोक पुण्डीर,सुरेन्द्र कश्यप,कुशलपाल प्रधान,मुकेश बजरंगी,प्रवीण राणा,संतराम प्रधान,ठाकुर रामभूल पुण्डीर,प्रधान सजंय सैनी,शोभित प्रधान,नरेंद्र, ओमवीर आर्य,सुमित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

