News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

तमंचा, कारतूस सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तमंचा, कारतूस सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिह द्वारा अभियुक्त रमजान पुत्र यूनुस नि0 मौहल्ला किदवई नगर मून पब्लिक स्कूल वाली गली थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को भूमिया मंदिर के पीछे दक्षिणी कृष्णापुरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस को बरामद किया गया।

 

कई वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा वांरण्टी अभियुक्त शमशाद पुत्र यासीन नि0 बाबू मेंबर वाली गली मिमलाना रोड से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वांरण्टी अभियुक्त शमशाद अली पुत्र मुस्ताक अली नि0 प्रेम कार्तिक के पास अरिहन्त कास्टिक रोड सुजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्तगण अर्जुन पुत्र ओमवीर, सचिन उर्फ मोनू पुत्र रमेश चंद्र, अजय शर्मा उर्फ लक्की पुत्र दिनेश शर्मा उपरोक्त निवासीगण सुंदरनगर थाना छपार मुजफ्फरनगर को रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण के कब्जे से 50 क्विंटल सरकारी गेहूं /चावल को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा अभियुक्त शानू उर्फ अब्दुल कलाम निवासी शेर मोहम्मद निवासी ग्राम भिरोड़ी थाना किठौर जनपद मेरठ को रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन को बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुमित कुमार द्वारा पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्तगण मोहित कुमार पुत्र राजेश कुमार, ामवीर सिंह पुत्र श्री रकम सिंह नि0गण ग्राम नयां गांव महाराजनगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को भोपा बाईपास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 जगपाल सिह द्वारा वांछित अभियुक्त सरफराज पुत्र जमील नि कस्बा व थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को भोपा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया।

 

शराब सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित कई शातिरों के अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिह द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र अमरेश निवासी खाईखेडी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को खाईखेडी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 20लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिह द्वारा अभियुक्त अकित पुत्र साधूराम निवासी चमरावाला थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को आयकी पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 बीरबल सिह द्वारा अभियुक्त विधुरपाल पुत्र सुखपाल उर्फ सुक््का निवासी अंतवाडा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को जगल ग्राम भलवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 50 लीटर अपमिश्रित शराब,01 किलोग्राम यूरिया,शराब बनाने के उपकरण को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिह द्वारा अभियुक्त सीताराम पुत्र मलखान निवासी ग्राम सराय थाना फुगानां जनपद मुजफ्फरनगर कोसराय होटल के पीछे मेरठ शामली हाईवे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 35 पौव्वा देशी शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना भौराकला पर नियुक्त उ0नि0 विक्रम भाटी द्वारा अभियुक्त कृष्णपाल पुत्र सतपाल निवासी कस्बा सिसोली थाना भोराकला जनपद मुजफ्फरनगर को जगल सिसोली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पौव्वा देशी शराब को बरामद किया गया।

मनुष्य अपने कर्मो को भगवान को समर्पित कर करे कार्यः ब्रजेश पाठक

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म सभा भवन मे श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष मे चल रही श्रीराम कथा के आज आठवे दिन कथा व्यास ब्रिजेश पाठक ने लक्ष्मण के चरित्र के विषय मे सविस्तार बताया। तथा जिस समय राम को वनवास हुआ उस समय जब लक्ष्मण अपनी माता सुमित्रा से वन जाने की आज्ञा वन जाने हेतु विदाई लेने पहुंचे तो माता ने उन्हे जो उपदेश दिया। उन्होने लक्ष्मण को विदाई देते समय उपदेश दिया कि उन्हे राम की सेवा पूरी लगन से करनी चाहिए तथा राग द्वेश ईष्या मद व मोह को त्याग कर परमात्मा की शरण मे रहना चाहिए। कथा व्यास ने बताया कि जिस समय पंचवटी मे स्वरूप राम व लक्ष्मण के पास शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे वहां उसने अपने आप को कुंवारी कन्या बताया। जबकि स्वरूपनखा विवाहित थी व उसके पति का रावण ने वद्य किया था। जिस समय राम ने स्वरूपनखा से बात की। उनकी दृष्टि लक्ष्मण की और थी व जब लक्ष्मण ने स्वरूप नखा से बात की तो उसकी दृष्टि राम की और थी। इससे हमे शिक्षा लेनी चाहिए कि जब किसी भक्त को पराई स्त्री से बात करती हो तो उसकी दृष्टि परमात्मा की और होनी चाहिए। उन्होने कहा कि लक्ष्मण रागी नही अपितु बैरागी थे। लक्ष्मण को मान अभिमान की अपेक्षा नही थी तथा जब राम ने लक्ष्मण की उपस्थिती मे हनुमान व भरत की प्रशंसा की तो लक्ष्मण को तनिक भी अपनी उपेक्षा महसूस नही हुई। उन्होने कहा कि हमे लक्ष्मण के चरित्र से शिक्षा लेनी चाहिए कि उन्होने अपनी माता की आज्ञा को सर्वोपरी माना। रामायण मे हर भक्त भगवान के चरणो मे रहना चाहता है। यदि वास्तव मे आज का मनुष्य अपने कर्मो को भगवान को समर्पित करते हुए कर्म करे तो उससे गलती की लेशमात्र भी संभावना नही होगी। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य को जितना हो सके परमात्मा का स्मरण करना चाहिए जब भी वक्त मिले सीताराम सीताराम का जाप करना चाहिए। कथा के विश्राम से पूर्व कथा व्यास ब्रजेश पाठक जी ने सभी भक्तों को आर्शीवाद प्रदान किया तथा भगवान से प्रार्थना की कि पिछले दो वर्षो तक जो महामारी विश्व मे फैली रही वह अब कभी ना लौटे। उन्होने कहा कि कथा वाचक को आनन्द तभी आता है जब श्रोता तन्मयता से उसकी कथा को सुने। मुजफ्फरनगर के भक्तों द्वारा उनकी कथा का तन्मयता से रसवादन किया गया है। अन्त मे उन्होने पूरे विश्व मे शान्ति एवं सदभावना की अपेक्षा की। कथा के इस सफल आयोजन में पदाधिकारी नरेन्द्र गुप्ता, साधुराम गर्ग, नीरज अग्र्रवाल, सतीश गर्ग, दीपक मित्तल, संतोष शर्मा, सुभाष चन्द गोयल,श्याम लाल स्वामी, नवीन ठेकेदार, रामकृपाल, प्रवीण गुप्ता, प्रवीण अरोरा, श्याम लाल बंसल, मित्रसैन,रविन्द्र गुप्ता एड.,राजकुमार मलिक एड., अखिलेश अग्रवाल,अजय गर्ग आदि पदाधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे।

 

व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न
भोपा। (Muzaffarnagar News) व्यापार मंडल भोपा की एक बैठक मधु शर्मा के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई जिसमें संगठन को मजबूत करने व व्यापारी की समस्या को लेकर विचार विमर्श हुआ और आने वाले समय में संगठन की मजबूती को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक राजवंशी ने सेवार्थ क्लब भोपा के अध्यक्ष बनने पर प्रदीप वालिया को वह महामंत्री बनने पर विकास कर्णवाल को माला पहना कर सम्मानित किया बैठक में मुख्य रूप से मोहन धीमान, रजनीश शर्मा, ओम प्रकाश प्रजापति, ओमपाल प्रजापति, सोनू शर्मा, सचिन धीमान, सतीश कुमार, इदरीश मियां, अरविंद पाल, सीनू अग्रवाल, मधु शर्मा, चंद्रपाल सैनी, लल्ला प्रजापति कपिल प्रजापति मौजूद रहे

मंत्री कपिलदेव ने की पूजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हम सभी को मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शो को अपने जीवन मे आत्मसात करना चाहिए। राम का चरित्र हम सभी के लिए अनुकरणीय है। पटेल नगर स्थित आदर्श रामलीला भवन में श्री रामनवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिलदेव अग्र्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन को तिलक लगाकर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम मे पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारी अनिल ऐरन, उद्यमी नरेन्द्र गोयल, पंकज गोयल,सभासद विकल्प जैन, अचिन्त मित्तल आदि ने मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पटेलनगर स्थित रामलीला भवन से श्रीराम बारात निकाली गई। जिसमे विभिन्न सुन्दर-सुन्दर झांकिया व बैण्ड बाजे शामिल रहे।

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
खतौली। (Muzaffarnagar News) ट्रेन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र के सफेदा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको क ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।

 

अवैध कब्जा हटाया, भूमाफियाओं में दिखा खौफMuzaffarnagar News
मीरापुर। (Muzaffarnagar News) अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन अब सख्ती के मूड में है। पुलिस प्रशासन ने कस्बे में पहुंचकर तालाब की सरकारी भूमि पर बुलडोजर चलवा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बुलडोजर चलने की सूचना पर अवैध कब्जा धारकों में हड़कम्प मचा रहा। मीरापुर में तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिये प्रशासनिक अधिकारी नमक मंडी में मौजूद कच्चा पक्का तालाब पर पहुंचे। कानूनगो विनोद कुमार, हल्का लेखपाल ओमवीर सिंह तथा मुझेड़ा के लेखपाल चन्द्रपाल शर्मा ने बताया कि मौहल्ला नमक मण्डी में खसरा नम्बर ६५ व ७१ पर तालाब मौजूद है, जिसका रक्बा लगभग ७१ बीघा है। इस तालाब की भूमि पर तालाब के आसपास रहने वाले लोगो ने कब्जा करने की नियत से अवैध रूप से अतिक्रमण कर अस्थायी कब्जे कर लिये हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व कब्जा धारकों को प्रशासन की ओर अवैध कब्जा हटाने के नोटिस जारी किये गये थे, इसके बाद शनिवार को राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो, लेखपाल तथा नगर पंचायत कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गये तथा लोगों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को ध्वस्त करते हुए वहां पर जेसीबी की सहायता से खाई बना दी और उसमें तालाब का पानी छोड़ दिया गया, ताकि भविष्य में कोई भी इस कब्जा मुक्त जमीन पर दोबारा कब्जा न कर सके। प्रशासन ने लगभग डेढ़ बीघा तालाब की भूमि को मुक्त करा दिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध कब्जाधारी लोगो का कड़ा विरोध भी झेलना पड़ा।

सम्मान समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधी पार्क प्रेमपुरी स्थित वार्ड 32 मे आचार्य कुल एवं रचनात्मक समाज द्वारा संयुक्त रूप से बाल्मिकी समाज की 6 महिला सफाई कर्मचारियां का सामाजिक समरसता कार्यक्रम के अर्न्तगत आज रामनवमी के दिन माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढाकर उनका अभिनन्दन किया गया। समजासेविका श्रीमति प्रियंका मित्तल ने सभी महिला कर्मचारियों का तिलक लगाकर अभिवादन किया। इस अवसर पर पूजन व वन्दना सिद्धपीठ वाले गुरूजी पंडित संजय कुमार ने करायी। आचार्य कुल व रचनात्मक समाज के अध्यक्ष पंडित होती लाल शर्मा ने बाल्मिकी महिलाओ को मिष्ठान एवं दक्षिणा प्रदान की और अपने संदेश मे कहा कि उनका मानना है कि जाति पाति और भेदभाव से सामाजिक समरसता नही आ सकती। हम सब मानव हैं और हमें एक दूसरे के कल्याण के लिए कार्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता मास्टर सीताराम, संदीप दास एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने खोला व्रत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चैत्र नवरात्र में नवमी पर भी मां सिद्धिदात्री और कन्याओं का पूजन हुआ। श्रद्धाभाव से कन्याओं को भोजन कराया गया और उपहार दिए गए। मंदिरों में भी पूजा-अर्चना को भीड़ रही और चहुंओर माता के जयकारे गूंजते रहे। घरों और मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराए गए।
नवमी पर रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।मंदिरों में भी प्रसाद का भोग लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ सवेरे से ही लगी रही। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोले। कन्याओं को भोजन कराया। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भजन कीर्तन हुए। गांधी कॉलोनी स्थित मां वैष्णों देवी मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई। गत दो अप्रैल से नवरात्र शुरू हुए थे। घरों में घटस्थापन कर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई थी। प्रतिदिन शक्ति के अलग-अलग स्वरूप की आराधना हो रही है। काफी श्रद्धालु अष्टमी तिथि में तो कुछ ने नवमी में कन्या पूजन किया। रविवार को भी सवेरे से ही घरों में पूजा की तैयारी शुरू हो गई थी।
श्रद्धालुओं ने हलवा-पूरी का भोग लगाया और श्रृंगार की सामग्री चढ़ाकर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद घर में मां महागौरी की आराधना की गई। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया। इसके बाद सामर्थ्य अनुसार उपहार और दक्षिणा भेंट की गई और पैर छूकर कन्याओं से आशीर्वाद लिया गया। वहीं, दोपहर में मंदिरों में महिला मंडली ने कीर्तन किया और भजनों से मां की महिमा का गुणगान किया गया।

हास्पिटल के विस्तारीकरण हुआMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित वशिष्ठ हॉस्पिटल की सेवाओं के विस्तारीकरण के क्रम मे मंन्त्री कपिलदेव अग्रवाल ने नवजात शिशु व बालरोग प्रकोष्ठ का उदघाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने वशिष्ठ हॉस्पिटल की मल्टी स्पेशिलिटी सेवाओं के विस्तारीकरण का शुभारम्भ करते हुए कहा कि चिकित्सा जगत मे वशिष्ठ हॉस्पिटल की सेवाएं मील का पत्थर साबित होंगी। इस अवसर पर नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन सतपाल पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उद्योगपति अशोक अग्रवाल,भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, ब्राहमण नेता अक्षय शर्मा, प्रमोद शर्मा, विकास प्राधिकरण से संजीव जैन,भाजपा नेता पं.ब्रहम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। बाद मे पत्रकारां से बातचीत करते हुए नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञा डा.अनीका कृष्णात्रेय ने कहा कि सामान्यतः माताऐ एवं बहने जब बच्चा बीमार होता है तभी उसे डाक्टर के पास ले जाते हैं। जबकि वर्ष मे एक बार बच्चे का पोषण एवं टीकाकरण के लिए उसे चिकित्सक को अवश्य दिखाना चाहिए। भले ही बच्चा स्वस्थ क्यों ना हो। डा.अनिका ने बताया कि आज से उनके चिकित्सालय मे बच्चों के लिए वैन्टीलेटर,सी थैरेपी, आईसीयू, ओपीडी और टीकाकरण की सुविधाएं औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर अतिथियां का स्वागत डायरेक्टर डा.वागीश चन्द्र शर्मा,एवं डा.आशीष वशिष्ठ ने अपने सहयोगियों के साथ किया।

समाचार (Muzaffarnagar News)

एडवरटाईजिंग एवं डिजाईनिंग की समाज के सभी क्षेत्रो मे जरूरतः डा.संजीव बालियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकूलर रोड स्थित सिद्धार्थ बैंकट हाल मे आयोजित एक कार्यक्रम मे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने वासुदेव प्रिन्टर्स एण्ड डिजाईनर्स का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए डा.संजीव बालियान ने कहा कि एडवरटाईजिंग एवं डिजाईनिंग भरोसे का काम है। उन्होने अनुज बालियान को सलाह देते हुए कहा कि वे अपने कार्य मे गुणवत्ता और समय का ध्यान रखते हुए ग्राहकों की जरूरत और पूर्ण सन्तुष्टि का प्रयास करें। तभी उन्हे सफलता मिल सकेगी। उन्होने जन समुदाय से कहा कि 2024 का ध्यान रखें। इस बार चुनाव मे 6 मे से 2 ही सीट हाथ लग पाई हैं। ऐसा क्यों हुआ इस पर मन्थन की जरूरत है। उन्होने स्वीकार किया कि काम तो बहुत किए है। परन्तु अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इस अवसर पर ग्लोबल एडवरटाईजिंग के संजीव जैन ने कहा कि आधुनिक युग मे प्रचार माध्यमो मे डिजाईनिंग और एडवरटाईजिंग महत्वपूर्ण कडी है। कार्यक्रम मे श्री मोहन तायल,डा.अनिल त्यागी,पी.के.निर्वाल,विकास बालियान,योगेश राठी,अखिल वत्स, पूर्व बीडीओ सियाननन्द शर्मा पीन्ना वाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.सुबोध शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह मे प्रचार मीडिया विजय पेन्टर,अग्रवाल एडवरटाईजर्स,पूजा न्यूज एण्ड फीचर नेटवर्क,ईरा ग्राफिक्स और बालाजी प्रिन्टर्स ने अनुज बालियान और राज वत्स को बधाई देते हुए कहा कि उनका एडवरटाईजर्स परिवार मे स्वागत है।

रक्तदान शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवध विहार स्थित कान्हा जी योगा फिटनेस क्लब पर ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। सर्व देम वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा कराया गया जिसमे १२० लोगो ने रक्तदान किया। कैंप मे मुख्य रूप से युवा वर्ग की महिलाओ मे उल्लास देखा गया। शुभम जैन (अध्यक्ष) श्याम गर्ग (सेक्रेटरी) संभव जैन (कोषा अध्यक्ष) ,मोहित वर्मा (योग शिक्षक) , गौरव भार्गव जी (अध्यापक),शुभम गुप्ता, अभिषेक गर्ग, प्रवीन वर्मा जी (आयोजक) , अश्वनी शर्मा (सभासद), सचिन जैन, राहुल जैन किया गया।

 

शतचण्डी महायज्ञ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) चैत्र नवरात्रि के दिव्य अवसर पर मां श्री विद्या महात्रिपुरा सुंदरी शक्ति पीठ पर वेदयुक्त वैज्ञानिक पद्धति से ३०वें श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान मां श्री विद्या महात्रिपुरा सुंदरी (पंच महात्माओं पर विराजमान) के दिव्य आलौकिक दर्शन श्रद्धालुओं ने किये। मंगल महोत्सव के आयोजक पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री के सानिध्य में आज महायज्ञ आयोजित कराया गया, जिसमें महाआहूति के साथ अनुष्ठान पूर्ण हुआ। रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मलीन अनंत श्री विभूषित पूज्य गुरू पंडित बालकृष्ण शास्त्री द्वारा प्रवर्तित ३०वें श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन नदी रोड स्थित मां श्री विद्या महात्रिपुरा सुंदरी शक्ति पीठ पर किया गया। सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री ने बताया कि यह यज्ञ तांत्रिक, यांत्रिक, वेदयुक्त वैज्ञानिक पद्धति से किया गया है, जो कि बहुत ही अमोघ फलदायी है। आज शाम के समय विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें तंत्रोक्त विधि से महाआहूति दी गई। पूर्णाहुति के पश्चात महामाई जगतजननी की महाआरती की गई। ज्योतिर्विद पंडित सचिन शर्मा ने बताया कि प्रत्येक नवरात्र के अवसर पर सिद्धपीठ पर श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार भी दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का सबसे दिव्य दृश्य यही रहा कि पंच महात्माओं के आलौकिक दर्शन श्रद्धालुओं को हुए। मंदिर में पंच महात्माओं के ऊपर भगवान शिव जी लेटे हुए हैं। भगवान शिव की नाभि से कमल पुष्प निकल रहा है। उस कमल पुष्प पर मां त्रिपुरा बाला सुंदरी विद्यमान हैं। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही दुर्लभ और दिव्य प्रतिमा है, जो कि बहुत ही कम मंदिरों में प्रतिष्ठापित हैं। उन्होंने बताया कि दस महाविद्याओं में मां महाकाली और मां तारा के बाद मां त्रिपुर सुंदरी का ही नम्बर आता है। मां के साधक को किसी भी प्रकार की कोई चिंता नहीं रहती है और विपत्तियां तो उससे कोसों दूर भागती हैं। जो एक बार सच्चे मन से मां त्रिपुरसुंदरी की शरण में आ जाता है और उनकी आराधना में लग जाता है, उसका जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने बताया कि १० अप्रैल को प्रातरू ११ बजे से कन्या पूजन आरम्भ होगा और उसके बाद दोपहर १२ बजे भंडारे का आयोजन किया जायेगा, जो कि प्रभु की इच्छा तक चलेगा। पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि वे भंडारे में प्रतिभाग कर पुण्यलाभ अर्जित करें।

एंबुलेंस में हुई डिलीवरी
खतौली। (Muzaffarnagar News)  स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा एक गर्भवती के लिए वरदान साबित हुई। १०८ एंबुलेंस से खतौली सीएचसी जाते वक्त महिला को रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके तुरन्त बाद एंबुलेंस कर्मियों ने रास्ते में ही गाड़ी रोककर फोन पर डॉक्टर से चिकित्सीय परामर्श लेते हुए उसका प्रसव कराया। जिसके बाद गर्भवती ने शिशु को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मां व बच्चे दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दरअसल पूरा मामला खतौली के ब्लॉक के गांव चंदसीना का है। गाँव के ही सौकीन की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई इस दौरान १०८ एम्बुलेंस पर पायलट अतुल कुमार व ईएमटी अनिल कुमार व आशा मुनेश मौजूद थी।

 

शातिरों को जुआ खेलते दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ थानाप्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में जानसठ कस्बा चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने एक और सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए दो शातिर सट्टे जुए के कारोबारी को पकड़ कर उनसे सट्टे करने का साजो सामान व मोबाईल सहित रुपये भी बरामद किये हैं।जानसठ कस्बा चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने सट्टे के खिलाफ अभियान चलाते हुए आज हुए दो जुआरी अभियुक्तो को चिक्की के मकान से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया हैं पकड़े गये अभियुक्तगण के नाम चिक्की पुत्र अरविन्द शेरा उर्फ तोताराम निवासी मौ० हुसैनपुरा कस्वा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर व आकाश कुमार पुत्र मुकेश बटला निवासी मौ० गंज कस्वा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर बताये जा रहें है। पकड़े गये अभियुक्तों से जानसठ पुलिस ने ७२९० रूपये नकद व एक मोबाइल ओप्पो कम्पनी का व पर्चा सट्टा गत्ता, पेन आदि भी कब्जे से बरामद किया हैं।

 

 

मुठभेड़ में १५ हजारी घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में एसएसपी अभिषेक यादव का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है।जिसके चलते शनिवार को पुलिस और बदमाशो के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई।जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकिंग अभियान चलाया हुआ था।उसी दौरान एक बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।जिसमें एक १५ हजारी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।जबकि घायल बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फरार हो गया।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घंटो तक जंगल मे कॉम्बिंग अभियान भी चलाया। दरअसल मीरापुर थाना क्षेत्र में आज शाम पुलिस और बदमाशो के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई।जब पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कुतुबपुर झाल पर चौकिंग अभियान चलाया हुआ था।उसी दौरान एक बाइक सवार दो लोगो को जब पुलिस ने रुकने का ईशारा किया तो बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।जिसपर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक १५ हजार का ईनामी बदमाश वसीम निवासी मेरठ पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।जबकि घायल बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फरार हो गया।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घंटो तक जंगल में कॉम्बिंग अभियान भी चलाया।लेकीन कोई कामयाबी पुलिस के हाथ नही लगी। बहराल पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक तमंचा कारतूस ओर एक संदिग्ध मोटरसाईकिल बरामद कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश बड़ा ही शातिर किस्म का बदमाश है।जिसपर कई जनपदों में लूट,डकैती चोरी जैसे लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है।घायल बदमाश वसीम मीरापुर थाने से वांटेड भी चल रहा था ।जिसपर मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के द्वारा १५ हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।

सागर नायक, निपम चौहान बने चैम्पियन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक मीट २०२१-२२ की चौंपियनशिप पुरुष में सागर नायक और महिला में निपम चौहान के नाम हुई। खेलों के दूसरे दिन समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
एसडी कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन १०० मीटर पुरुष और महिला फर्राटा दौड़ के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार पुंडीर रहे। प्राचार्य ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जीतेगा वही जो व्यवस्थित रूप से भाग लेगा। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव डॉ एसएन सिंह और उनके सहायक शिक्षक डॉ नागेंद्र, अंशुल, नितिन, संदीप, चंद्रमणि और करमजीत कौर इस शानदार आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं। मंच का संचालन डॉ अशोक त्रिपाठी ने किया।
महाविद्यालय की वर्ष भर की खेलकूद गतिविधियों पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट डॉ एसएन सिंह ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने बीए प्रथम वर्ष के सागर नायक को पुरुष चौंपियनशिप और बीए प्रथम वर्ष की निपम चौहान को महिला चौंपियनशिप देकर सम्मानित किया। सभी वार्षिक एथलेटिक मीट के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में महाविद्यालय के पूर्व बीपीएड छात्र अंकित कुमार, प्रशांत कुमार के अतिरिक्त वर्तमान में अध्ययनरत बीपीएड कोर्स के छात्र-छात्राओं ने कार्य किया। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह लगभग दो हजार छात्र-छात्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ पीके श्रीवास्तव, डॉ राजेश कुमार, डॉ सतीश त्यागी, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ अजय पाल, डॉ विकास वर्मा, डॉ मोहम्मद सलीम, डॉ चरण सिंह, डॉ बसंत कुमार, डॉ संजय अरोड़ा, डॉ अरविंन पवार, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ नागेंद्र, नितिन कुमार, अंशुल कुमार, संदीप कुमार, चंद्रमणि, सुखपाल, रवींद्र ने भाग लिया।
दूसरे दिन इन खेलों में हुए मुकाबले
दूसरे दिन हुए खेलों में ५००० मीटर पुरुष दौड़ प्रथम स्थान सत्यम, द्वितीय स्थान अंकित कुमार, तृतीय स्थान अजय कुमार को मिला। चार गुणा १०० मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान पर रूबी पुंडीर, स्वाति, फरमाना, काजल पुंडीर को मिला। पुरुषों की चार गुणा ४०० मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान संजीव कुमार, अजय कुमार, वरुण कश्यप, आशुतोष को मिला। १०० मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान सागर नायक, द्वितीय अनुज पाल, तृतीय संजीव कुमार को मिला। महिलाओं की १०० मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आयशा, द्वितीय निपम चौहान, तृतीय स्थान कोमल को मिला। महिला शिक्षिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिला शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रथम स्थान डॉ वीणा अग्रवाल, द्वितीय स्थान डॉ अलका बंसल, तृतीय स्थान डॉ ममता श्याम को मिला। पुरुष शिक्षकों के लिए रस्सा खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान ए टीम का रहा।
कॉलेज का नाम रोशन करने वाले २७ खिलाड़ी सम्मानित
इस वर्ष चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय की विभिन्न खेल टीमों में चयनित २७ छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। इनमें ११ छात्र खिलाड़ी व १६ छात्रा खिलाड़ी शामिल है। छात्रों में अक्षित तोमर वॉलीबॉल, मयंक वालीबॉल, क्षितिज फुटबॉल, हिमांशु फुटबॉल, अंकित कुमार एथलेटिक, सागर नायक एथलेटिक, सत्यम क्रॉस कंट्री, कपिल कुमार क्रॉस कंट्री, अंकित कुमार क्रॉस कंट्री, निशांत तोमर शूटिंग, निखिल हॉकी शामिल हैं। महिलाओं में खुशी चौधरी वॉलीबॉल, निकिता टेनिस, प्राची चौहान टेनिस, कोमल खो-खो, स्वाति पाल खो-खो, शालिनी खो-खो, तनु राठी खो-खो, निशा एथलेटिक्स, हिमांशी कश्यप शूटिंग, नीटू राजपूत पावर लिफ्टिंग, काजल क्रिकेट, नंदकिशोर बैडमिंटन, गुलाफसा खातून टेबल टेनिस, इशिका पाल टेबल टेनिस, वंशिका सैनी टेबल टेनिस और स्वाति पाल क्रास कंट्री शामिल हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 1 =