News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

तीन सिपाही हादसे में घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे ५८ पर शनिवार रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब थाने लौट रहे दो बाईक सवार तीन सिपाहियों उत्तराखंड रोडवेज से अनुबंधित वॉल्वो बस ने अपनी चपेट में लेकर गम्भीर घायल कर दिया,उधर हादसे के बाद हाईवे पर जहां जाम लग गया तो वहीं घटना की सूचना पर आनन फानन में पहुँचे आलाधिकारियों ने घायल सिपाहियों को पहले बेगराजपुर मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने तीनों घायलों को गंभीर हालत के चलते मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया पुलिस ने बस व् उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल घटना उस समय की है,जब रतनपुरी थाने में तैनात तीन सिपाही पवन कुमार,राहुल बालियान ओर रोबिन मुजफ्फरनगर से रेड स्किम रिहर्सल कर दो बाईकों पर सवार होकर वापस थाने लौट रहे थे।
जेसे ही तीनो रतनपुरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे ५८ पर पहुंचे तभी अचानक देहरादून से चलकर दिल्ली जा रही एक उत्तराखंड रोडवेज की अनुबंधित वॉल्वो बस ने दोनों बाईक को अपनी चपेट में ले लिया ।
जिसमे टक्कर लगते ही तीनो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए नेशनल हाईवे ५८ पर हादसे के बाद मोके पर राहगीरों सहित वाहन चालकों की भीड़ लग गई जिसके चलते किसी वाहन चालक ने जहां एक तरफ घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी तो वहीं किसी तरह तीनो घायलों को उठाकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया। उधर हाईवे पर पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में खतौली, रतनपुरी सहित यूपी ११२ डायल भारी फोर्स के साथ पहले मोके पर व् उसके बाद अस्पताल में पहुंची। जहाँ से डॉक्टरों ने तीनों सिपाहियों को गंभीर हालत के चलते मेरठ हायर सेंटर रैफर कर दिया उधर पुलिस ने बस चालक व् बस को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के बारे में सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया की तीनो सिपाहियों की हालत अब खतरे से बाहर है ।

 

चोरी का हुआ खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस टीम ने 24 घण्टे के अंदर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड मे गिरफ्तार किया है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुतों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ सिटी कुलदीप सिंह की मौजूदगी मे कोतवाली पुलिस ने बीते दिन गांव मिमलाना निवासी इरफान पुत्र सलीमुददीन से बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने नकदी एवं मोबाइल फोन लूट लिया था। पीडित व्यक्ति ने इस सम्बन्ध मे पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम मामले की जांच पडताल मे जुट गई।
सीओ सिटी कुलदीप सिह व शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा की मौजूदगी मे पुलिस द्वारा निर्माणाधीन हाईवे कछौली मिमलाना चौराहा अभियुक्त अजय पुत्र प्रमोद कश्यप निवासी बाडे वाली गली मौहल्ला रामपुरी व उसके साथी सुमित कुमार पुत्र रविन्द्र कश्यप निवासी ग्राम सलेपुर को मुठभेड के दौरान मय नाजायज असलाहों सहित व लूटी गई एक मो.सा.सपलैण्डर प्लस व लूटी गई धनराशि रूपये 2060 व दो अदद मोबाईल सहित गिरफ्तार कर कर लिया। आरोपियो ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे बताया कि करीब दो माजह पहले उन पांच लोगो ने इसी मो.सा. से कछौली कछौली से कसिया जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति से स्पललेण्डर मो.सा.व मोबाईल फोन व कुछ पैसे छीने थे वह मो.सा.उन्होने कछौली मिमलाना हाईवे से कुछ आगे बंद पडे मुर्गी फार्म मे छिपा कर खडी कर रखी है। जिसे अभियुक्तगण की निशानदेही से बरामद किया गया उक्त मो.सा.के सम्बन्ध में थाने पर पूर्व से अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त गणो को पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी अखिल चौधरी,सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र सिंह, है.का.जयप्रकाश सिह, का.मुनेन्द्र सिंह, का.मौ.अशफाक व का. विकास चपराना शामिल रहे।

 

नशीले पदार्थ सहित शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक खतौली द्वारा थाना खतौली पर उ०नि० मागेंराम कर्दम की टीम द्वारा चौकिंग के दौरान अभियुक्त उपेन्द्र शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी ग्राम भैंसी थाना खतौली जिला मु०नगर को गंग नहर पटरी लोहे के पुल के पास सराये की तरफ से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उपेन्द्र शर्मा उपरोक्त के कब्जे से ०३ कि०ग्रा० गांजा बरामद होना । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मागेंराम कर्दम, उ०नि० रघुनाथ सिंह, का० प्रवीण भाटी, का० राहुल नागर, का० रजनेश, का० कुलदीप, का० संदीप त्यागी, का० हरेन्द्र सिंह, का० जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

 

कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन जानसठ रोड स्थित आर्शिवाद बैंकेट हॉल में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा व संचालन अरविन्द शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के समस्त लेखपालो ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम ईशवंदना की गयी। तथा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रजलवित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव प्रदेश महामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी जोन सुदेश कुमार, मध्य जोन भूपेन्द्र सिंह, पूर्वी जोन रामपूजन राम, प्रदेश संगठन मंत्री पश्चिमी जोन विनोद कुमार कश्यप, मध्य जोन मनोज त्रिपाठी, पूर्वी जोन विनोद यादव, कोषाध्यक्ष भगवान सहाय, प्रदेश ऑडिटर मूलचन्द पटेल, मण्डल सचिव सहारनपुर मण्डल रविकान्त सैनी व प्रदेश से आये सभी अतिथि गणो को मंचाशीन कराया गया और सभी को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री तथा तहसील सदर, खतौली, जानसठ, बुढाना के अध्यक्ष ध् मंत्रीगणो तथा अन्य सभी जिला एवं तहसील पदाधिकारियों द्वारा अतिथिगणो का माल्यापर्ण कर तथा शॉल भेट कर स्वागत किया गया। सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व सुकतीर्थ, शुक्रताल की हनुमान जी की भव्य मूर्ति तथा अन्य उपहार भेट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री अनिल वर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव व महामंत्री ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव तथा अन्य सभी प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा अपने सम्बोधन में प्रदेश कार्यकारिणी के अथक प्रयासो से तीन चयन वर्षो की रूकी हुई प्रक्रिया को पूरा कराते हुए १३३६ लेखपाल साथियों का राजस्व निरीक्षक के पदो पर प्रमोशन कराये जाने पर समस्त लेखपाल संवर्ग को बधाई दी है। जनपद मुजफ्फरनगर में भी प्रमोशन पाने वाले लेखपाल साथियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर शॉल भेट कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बताया गया कि जल्द ही स्थानान्तरण नीती आने पर प्रदेश के अन्तर मण्डलीय स्थानान्तरण कराकर लेखपालो को लाभ दिलाया जायेगा और लगातार प्रदेश कार्यकारिणी संवर्ग हित में राजस्व परिषद एवं शासन में लेखपालों की लम्बित समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय कराने हेतु प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में किये गए सम्मान समारोह पर हृदय से धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया। सम्मान सहारोह को तहसील अध्यक्ष संजीव मलिक, चंन्द्रपाल शर्मा, ओम प्रकाश, संजय चौहान, तहसील मंत्री अनिल गौतम, अमित कुमार, ललित मोहन शर्मा व सुनील शर्मा पूर्व खण्ड मंत्री रणधीर शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालकिशोर शर्मा, सतेन्द्र बालियान द्वारा सम्बोधित किया। समारोह में जनपद के सभी लेखपाल साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त में समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में उपस्थित सभी अतिथियों को आज के इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर जनपद को गौरवान्वित करने व कार्यक्रम में पधारे जनपद के उपस्थित सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

दुकान में लगी आग से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर के व्यस्ततम बाजार भगत सिह रोड स्थित उन की दुकान मे अज्ञात कारणो से लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। दुकान मे आग लगने से आसपास के दुकानदारो मे हडकम्प मच गया। पडौसी दुकानदारो ने हादसे की खबर पुलिस व दमकल विभाग को दी। मामले की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

 

युवक की हादसे में हुई मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुरकाजी इलाके के खाईखेड़ी रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक युवक पुरकाजी आढत से लौट रहा था, उसी दौरान देर रात वह सड़क हादसे का शिकार हो गया और मृतक पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा। आस-पास मौजूद राहगीरों ने सुबह मृतक युवक का शव देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए।

प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी का आयोजनMuzaffarnagar News
जानसठ। (Muzaffarnagar News) भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ द्वारा भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदोड के प्रांगण में अन्नदाता देवो भवः के अंतर्गत प्राकृतिक खेती के ऊपर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों के ४५० से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों शिक्षाविदों व आम जन सामान्य को खेती एवं कृषकों के प्रति सम्मान पैदा करने व उनके महत्व को समझाने पर केंद्रित था। कृषि प्रणाली संस्थान के निदेशक डॉ. आजाद सिंह पंवार ने बताया कि आजादी के बाद हमारे देश के किसानो ने जी तोड़ मेहनत करके देश को कृषि के क्षेत्र में विश्व में अग्रिम पटल पर लाकर खड़ा कर दिया है, जिसके कारण हमारा देश आज कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि कृषि प्रणाली संस्थान ने ६० से अधिक समेकित कृषि प्रणाली मॉडल और कई जैविक कृषि प्रणाली मॉडल के द्वारा देश के किसानों की खाद्य आजीविका एवं आय सुरक्षा सुदृढ़ करने पर दिन रात काम कर रहा है। निदेशक एव अतिथियों द्वारा क्षेत्र के जाने-माने प्रगतिशील किसानों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। तकनीकी सत्र के दौरान मुजफ्फरनगर जिले के उपनिदेशक कृषि डॉ राजेंद्र गन्ना शोध संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉक्टर वीरेश सिंह जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी कृषि विभाग से विशेषज्ञ अरविंद शर्मा आदि वक्ताओं ने सरकार द्वारा किसानों के लिए कृषि एवं पशुपालन पर चलाई गई।
विभिन्न प्रकार की योजनाओं गन्ने पर आधारित कृषि प्रणाली से संबंधित योजनाओं गन्ने की प्रजातियों व उत्पादन तकनीकी के बारे में विस्तार से बताया। गन्ना शोध संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉक्टर बिरेश सिंह ने बताया कि आज गन्ने की सीओ ०२३८ प्रजाति कई बीमारियों व कीड़ों के प्रति ग्राही हो गई है। जिसके कारण हमें अन्य उन्नत प्रजातियों जैसे सीओएसई १३२३५, सीओ १५०२३ और सीओएलके १४२०१ के द्वारा गन्ना कृषि प्रणाली के विविधीकरण की सलाह दी गई। जिससे कि गन्ने की उपज बनाए रखने के साथ-साथ कीट एवं बीमारियों से होने वाले नुकसान को भी बचाया जा सके। डॉ. प्रकाश चंद्र घासल ने प्राकृतिक खेती की संकल्पना व तरीकों के बारे में किसानों को अवगत कराया।

परीक्षा हुई सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उ०प्र० प्रयागराज के पत्र में दिये गये निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्र वैदिक पुत्री पाठशाला इ० का० नई मण्डी, मुनगर में रविवार को प्रातः ८ः०० बजे से ११ः०० बजे तक राष्ट्रीय आय एंव योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष २०२२ सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में कुल ३८६ परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनके सापेक्ष २१५ परीक्षार्थी उपस्थित हुए एंव १५१ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० राजेश कुमारी व नोडल अधिकारी विपिन त्यागी स०अ० राजकीय इ० का० मु०नगर का सहयोग रहा। गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, मु०नगर द्वारा उक्त परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा सफल एंव सुचारू रूप से सम्पन्न कराई गयी।

 

रेड स्कीम परीक्षण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में दंगा, साम्प्रदायिक विवाद करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए रेड स्कीम तैयार की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक २४.०४.२०२२ को क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री शकील अङमद द्वारा रेड स्कीम का जानसठ क्षेत्र में परीक्षण किया गया। रैड स्कीम के अन्तर्गत समस्त जनपद के थानों की टीमें गठित की गयी हैं जो जनपद में किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर कम से कम समय में दंगा नियन्त्रण उपकरणों के साथ निर्धारित किये गये स्थानों पर पहुँचकर अराजकता को फैलने से रोकेगीं एवं शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सामान्य करेगीं।

 

ईट निर्माता कल्याण समिति पदाधिकारियों और भट्टा मालिकों के साथ हुई बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला व्यापार कर ज्वाइंट कमिश्नर ऑफिस में ईट निर्माता कल्याण समिति पदाधिकारियों और भट्टा मालिकों के साथ हुई बैठक में मौजूद अधिकारियों ने नए नियमों और बढ़ी हुई जीएसटी दरों से अवगत कराया। ज्वाइंट कमिश्नर राकेश यादव ने कहा कि अब १ और ५ प्रतिशत की जगह ६ प्रतिशत बिना आईटीसी के और १२ प्रतिशत आईटीसी के साथ १ अप्रैल से बढ़ी जीएसटी दरें लागू हो गई है। मौजूद सभी अधिकारियों ने कहा कि विगत वर्षों में जिन भट्टा मालिको ने कम जीएसटी जमा किया है उनकी जांच की जाएगी। इस पर समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि जो लोग समय पर आशा के अनुरूप जीएसटी जमा कर रहे हैं, उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। जिस पर ज्वाइंट कमिश्नर एसके शुक्ला ने कहा कि ऐसे भट्टा मालिकों की जांच नहीं की जाएगी। मीटिंग में ज्वाइंट कमिश्नर राकेश यादव, ज्वाइंट कमिश्नर एसके शुक्ला यएसआईबीद्ध, डिप्टी कमिश्नर अफसर हुसैन, समिति महामंत्री बलराम तायल, उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, अमरपाल पुनिया, धीरज राठी, प्रवीण को कुच्छल, अनुराग कुच्छल, मोहन राठी आदि भट्टा मालिक मौजूद रहे।

 

रक्तदान शिविर व सत्संग कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) मानवता एवं विश्व बन्धुत्व को समर्पित सन्त निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन के तत्वावधान में युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में उनकी शिक्षाओं से निरन्तर प्रेरणा लेते हुए सन्त निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से रूड़की रोड स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में समाचार लिखे जाने तक 169 निरकारी भक्तों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कोविड-19 के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर की ब्लड बैंक टीम ने रक्तदाताओं का रक्त एकत्र किया। इस अवसर पर बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज के मानवता के प्रति किये गये बलिदान को स्मरण करते हुए मानव एकता दिवस के अवसर पर सत्संग समारोह भी आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय संचालक ने। शिविर में जनपद के विभिन्न गांवों से आये मिशन के सैकड़ों निरंकारी महापुरुषों ने शामिल होकर जहां रक्तदान किया, वहीं सत्संग में भी अनेक महापुरुषों ने गीत व विचारों के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए, बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज यु अन्यू भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला चिकित्सालय से ऑर सोयज सिंह के निर्देशन में डॉ. परवेज आलम, प्रभाष चन्द, रवि कुमार, शमशेर सिंह, राहुल कुमार ममता, रेजा, कंवरपाल श्रीपाल आजार अक्षय, अरुण मेहरा, सचिन कुमार, विपिन कुमार सोनू कुमार ने रक्त संग्रह किया। उल्लेखनीय है कि ऐसा ही एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की अध्यक्षता में भी किया आयोजित किया गया, जिसमें मिशन के श्रद्धालुगणों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। साथ ही जूम ऐप के माध्यम द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने सम्पूर्ण भारतवर्ष के शेष स्थानों पर आयोजित होने वाले सभी रक्तदान शिविरों को भी सामूहिक रूप से अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया। सेवादल के भाई-बहनों ने विभिन्न सेवाओं में अपना भरपूर योगदान दिया। स्थानीय संयोजक हटीशकुमार डॉ० सत्यपाल सिंह ड्रीपक कुमार, हेमन्त कुमार धन प्रकाश, सुशील अंश, अनुपम त्यागी, कपिल त्यागी ने रक्तदाताओं का स्वागत व आभार जताया। मानव एकता दिवस के अवसर पर सत्संग की अध्यक्षता कर रहे संजीव कुमार ने कहा कि युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी सदैव ही समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने एक ओर जहाँ सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त किया, वहीं दूसरी ओर नशाबंदी एवं सादा-शादियाँ जैसे समाज सुधारों की भी नींव रखी। आपने कहा कि आज के दिन संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग २६५ स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग ४०,००० से ५०,००० यूनिट रक्त संकलित किये जाने की संभावना है।

योग शिविर में दिये टिप्स
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय रामलीला टिल्ला मुजफ्फरनगर में सभी योग साधक और साधिकाओ को शुद्धि क्रियाएं कराई गई । सर्वप्रथम योग शिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। तत्पश्चात उन्होंने शुद्धि क्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कुंजल क्रिया और नेती क्रिया का अभ्यास करने से शरीर से विजातीय तत्व का निष्कासन होता है। कुंजल क्रिया वात पित्त और कफ को शांत करने वाली है। वात पित्त और कफ यदि सम रहे तो व्यक्ति स्वस्थ रहता है जब भी इनमें से कोई एक कुपित हो जाता है तब ही व्यक्ति बीमार हो जाता है। नेती क्रिया करने से साईं नस माइग्रेन सर दर्द आदि रोग ठीक होते हैं। यह क्रिया नाक की हड्डी का बढ़ना और नाक की मांस का बढ़ना भी रोकती है।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने कहा योग एक जीवन जीने की कला है और शुद्धि क्रियाओं के नियमित अभ्यास से शरीर में जमा विजातीय तत्व बाहर निकलते हैं शरीर स्वस्थ बनता है शरीर की कांति बढ़ती है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार विपिन कुमार मनीष कुमार केंद्र प्रमुख लक्ष्मण सिंह शंकर आकांक्षा अमन वार्ड मेंबर श्री नरेश कुमार आदि मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में वैदिक प्रार्थना और शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया।

थाना भौराकलां में पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान
भौराकलां।(Muzaffarnagar News) थाना भौराकलां पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसर को साफ स्वच्छ रखने के लिए थाना परिसर में बैरक, कार्यालय, शौचालय व परिसर के आस पास भी साफ सफाई कर श्रमदान किया गया।

 

अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित सभी वक्ताओं ने भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं अधिकाधिक प्रचार-प्रसार की बात कही। इस अवसर पर राज्य पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पॉचाल,रामपाल सिह पाल,बिजेन्द्र सैनी,नहार सिह सैनी,श्यामलाल प्रजापति, श्याम सुन्दर प्रजापति आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

वैज्ञानिक आधार पर करें खेती
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अन्नदाता देवो भवः कार्यक्रम में किसानों से खेती की नई तकनीक अपनाने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि एवं कृषि प्रणाली संस्थान मोदीपुरम के निदेशक डा. आजाद सिंह पंवार ने कहा कि कहा कि खाद्यान्न में आज हम दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे है। किसानों के अथक प्रयासों और कृषि में हुए अनुसंधानों का ही परिणाम है कि किसान आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है। नंगला मंदोड़ स्थित भारतीय इंटर कालेज के प्रांगण में प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया। 10 गांवों के 450 किसानों ने भाग लिया।
डा. आजाद सिंह पंवार ने कहा कि हमारा देश कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है। तकनीकी सत्र के दौरान जिले के उपनिदेशक कृषि डा राजेंद्र कुमार, गन्ना शोध संस्थान के संयुक्त निदेशक डा वीरेश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डा आरडी द्विवेदी, मंसूरपुर चीनी मिल के जनरल मैनेजर केन बलधारी सिंह ने गन्ने की प्रजातियों व उत्पादन तकनीकी के बारे में विस्तार से बताया। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक डा रितेश शर्मा ने बासमती धान की अधिक उपज देने वाली प्रजातियों व पोषण प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। डा एसके डबास, प्रधान वैज्ञानिक गो-पशु संस्थान मेरठ ने कृषि प्रणाली एवं प्राकृतिक खेती को पशुधन के प्रबंधन और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। डा चंद्र भानु प्रधान वैज्ञानिक ने गन्ने की फसल में पोषण एवं नाशीजीव प्रबंधन के बारे में किसानों को बताया। संयोजक डा अमित नाथ ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख नरेंद्र नटौर, सिखेड़ा प्रधान अनूप सिंह, ओमबीर सिंह, सतेंद्र, सुभानी, इस्लाम, आरिफ, राहुल आदि प्रधान मौजूद रहे।

 

पहलवान का स्वागत
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) टारगेट ओलंपिक कुश्ती एकेडमी सोरम के कोच निर्दोष बालियान ने बताया कि गांव सोरम निवासी पहलवान गौरव बालियान ने मंगोलिया में 19 अप्रैल से आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उसका मुकाबला ईरान के पहलवान से हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों पहलवानों ने 9-9 अंक प्राप्त किए , लेकिन नियम के अनुसार ईरान के पहलवान को विजेता और गौरव बालियान को उपविजेता घोषित किया गया। कोच ने बताया कि गौरव ने 2020 में आयोजित एशियन चौंपियनशिप में भी रजत पदक हासिल किया था। ग्राम प्रधान करणवीर सिंह , कबड्डी कोच मा. रामपाल सिंह, सुनील कुमार, गुलाब सिंह, धर्मेंद्र सिंह व ध्यान सिंह पहलवान आदि ने खुशी व्यक्त की है।

श्रद्धासुमन किये अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ अधिवक्ता सुखपाल सिह की रस्म तेरहवींं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे पदाधिकारियो व गणमान्य लोगो ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि पत्रकार एवं फिल्म अभिनेता विकास बालियान के पिता गांव कुटबा निवासी सुखपाल सिंह एडवोकेट का बीमारी के चलते विगत 14 अप्रैल 2022 को आकस्मिक निधन हो गया था। आज काली नदी के समीप स्थित आर्केड फार्म पर आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ सहित समाज की विभिन्न संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो ने स्व.सुखपाल सिह एडवोकेट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, स. बीएम िंसह, चरथावल विधायक पंकज मलिक, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल वर्मा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, अमित राठी सदर ब्लॉक प्रमुख, सुरेंद्र मलिक महासचिव बार संघ, अनिल कुमार मुन्नू, देवी सिंह सिम्भालका पूर्व अध्यक्ष जाट महासभा, डा. उदयवीर सिंह प्रधानाचार्य आदि वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fourteen =