News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ई रिक्शा चोरों को को ई रिक्शाओं के साथ दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा खानाबदोश गिरोह के ०३ शातिर ई-रिक्शा चोरों की असलाह सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खाश की सूचना पर चौकिंग के दौरान गहराबाग के पास से खानाबदोश अन्तर्राज्यीय ई-रिक्शा चोर गिरोह के तीन अभि०गणआजाद पुत्र शराफत निवासी जुम्मा मस्जिद के पीछे जहाँगीर पट्टी सुजडू थाना को०नगर मु०नगर हाल पता शेर वाले पुल के फुटपाथ पर रूडकी थाना कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार (खानाबदोश) उम्र करीब २५ वर्ष,आसिफ पुत्र सलीम निवासी गुलरेज का किराये का मकान मिशन कम्पाउण्ड पठानपुरा थाना कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार उम्र करीब २४ वर्ष व शादाब पुत्र शमीम निवासी शेर वाले पुल के फुटपाथ पर रूडकी थाना कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार (खानाबदोश) उम्र करीब २३ वर्ष को चोरी की संदिग्ध तीन अदद ई-रिक्शा व अलग-अगल तीन नाजायज चाकूओं सहित गिरफ्तार किया गया । पूछताछ पर अभि०गणों के द्वारा ई-रिक्शा रुडकी हरिद्वार के आस पास के क्षेत्रों से चोरी कर अपने आर्थिक एंव भौतिक लाभ हेतु मु०नगर ,सहारनपुर व आस आस के क्षेत्रों में अजनबियो को बेचना बताया । अभि०गण शातिर किस्म के अपराधी है ,जिनके के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अखिल चौधरी, है०का० अशोक कुमार खारी, अनिल चौधरी, रोहताश कुमार, कां. शिवओम भाटी, सचिन चौधरी शामिल रहे।

 

भाकियू पंचायत को लेकर रहेगा रूट डायवर्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन की ओर से १० फरवरी को जिला मुख्यालय पर बुलाई गई महापंचायत के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में आने जाने वाहनों के लिए रूट डाइवर्ट की व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंध कर दिया गया है। यात्रियों को लेकर आने जाने वाली बसें भी शहर में दाखिल नहीं हो सकेंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया है कि १० फरवरी दिन शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिला मुख्यालय के महावीर चौक के निकट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर किसान महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए आने जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। शहरी क्षेत्र में सूजडू चुंगी से लेकर सर्कुलर रोड होते हुए महावीर चौक तक के रास्ते पर हल्के एवं भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। शहर में आने वाले वाहन ए टू जेड एवं जानसठ रोड के माध्यम से शहर की ओर महावीर चौक आने वाले वाहन टिकैत चौक से विश्वकर्मा चौक से होते हुए भोपा पुल की तरफ जाएंगे। रोडवेज बसों का संचालन शहर के भीतर स्थित बस स्टैंड के बजाय बाहरी इलाकों से होगा। मेरठ, बुढ़ाना और शामली की तरफ आने जाने वाली रोडवेज बसें वहलना चौक से संचालित की जाएंगी। बिजनौर, जानसठ एवं मीरापुर को आने जाने वाली बसों का संचालन जानसठ पुल बाईपास के नीचे से होगा। भोपा की तरफ जाने वाली बसें भोपा पुल बाईपास के नीचे से संचालित की जाएंगी। सहारनपुर एवं हरिद्वार की तरफ आने जाने वाली बसें रामपुर चौराहे से संचालित होंगी।

 

बढ़ा तापमान, गेहूं के लिए चिंता में किसान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गेहूं की फसल के लिए संजोए गए किसानों के वसंती सपनों को झटका लग सकता है। समय से पहले तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं के उत्पादन और गुणवत्ता के लिए मौसम खतरा बन गया है। फरवरी के पहले सप्ताह में आमतौर पर तापमान १८ से २० डिग्री के बीच रहता है। मगर, इस बार पारा २५ डिग्री के आसपास बना हुआ है। इससे दिसंबर और जनवरी में बोई गई गेहूं की फसल के अधिक प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। तापमान के साथ खतरा बढने से किसानों की चिंता भी बढ़ रही है।

बन्दरो के आतंक से गांधीकालोनीवासी परेशान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गौरतलब है कि जनपद मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में लगातार चल रहा बन्दरो का आतंक हमलावर रूप में लगातार सामने आ रहा है बन्दरो के झुण्ड ने अनेको बार स्कूल से आते जाते बच्चो पर हमले का प्रयास किया है तथा क्षेत्रवासियों ने छोटे पटाखे फोड़ कर,शोर मचाकर व अन्य प्रयासों से बच्चो को बचाया डरे हुए क्षेत्रवासियों की मांग है प्रशाशन को निश्चित ही आवश्यक कदम इस संबंध में उठाने चाहिये ताकि सभी बच्चे सुरक्षित हो व निडर होकर क्षेत्रवासी रहे इस संबंध में सपा नेता गौरव जैन ने भी ट्वीट कर प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है।

 

शातिर बदमाश चढा पुलिस के हत्थे
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा की अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।चरथावल प्रभारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में दधेडु चौकी प्रभारी प्रवीण शर्मा ने ग्राम बुडीना-सिंगलपुर के जंगल से चोरी किया गया सामान उठाकर बेचने इन रहे शातिर बदमाश नरेश पुत्र दिलेराम निवासी रसूलपुर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग १५ दिन पूर्व सिंगलपुर-बुडीना के जंगल मे हुई ट्रांसफार्मर चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है।पकड़ा गया बदमाश थाने कक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिसके विरुद्ध चोरी सहित विभिन्न मामलों में ढाई दर्जन मुकदमे दर्ज है।

 

छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू सक्सेना के द्वारा थाने में तो पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम तो बखूबी कर ही रही है साथ ही स्कूल कॉलेजों में पहुंचकर बच्चियों को जागरूक भी कर रही हैं महिला थाना प्रभारी रेनू सक्सेना ने मदरसा महादुल बनात अल इस्लामी गर्ल्स स्कूल मुस्तफा कॉलोनी मुजफ्फरनगर में पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिक्षा, सुरक्षा के साथ महिला सशक्तीकरण, मिशन शक्ति, एंटीरोंमियो चेकिंग, साइबर क्राइम के प्रति सभी छात्राओं को जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी रेनू सक्सेना ने स्कूली बच्चियों को महिला अपराध, उत्पीड़न आदि विषयों पर जानकारी देते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी तथा सभी से आह्वान किया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में बताये गये इन नंबरों पर फोन करें पुलिस आपकी सेवा में तत्पर मिलेगी।

 

बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में नकल विहिन बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराना ही प्रशासन का उददेश्य है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जा रही हैं। ताकि समय से ही परीक्षा सम्बन्धित परीक्षाओं को पूर्ण कराने पर सभी छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण अपनी परीक्षा दे सकें एवं एक अच्छे माहौल के बीच शास न के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा निर्विध्न सम्पन्न हों।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीडीओ संदीप भागिया आईएएस की मौजूदगी में बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारियों से सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापकों, जोनल मजिस्टै्रट, सैक्टर मजिस्टै्रट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार मे किया गया। उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने उक्त विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान सीडीओ श्री भागिया ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों सम्बन्धी व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की तथा इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार, एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार आदि पुलिस-प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

अधिवक्ता के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अधिवक्ता के निधन से जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओं मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमति अर्चना महेन्द्रा का बीती रात निधन हो गया। श्रीमति महेन्द्रा के निधन से सभी अधिवक्ताओं मे शोक छा गया। जिला बार संघ अध्यक्ष अनिल जिन्दल एवं महासचिव तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं महासचिव बिजेन्द्र मलिक एडवोकेट सहित जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो एवं अधिवक्ताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। अधिवक्ता श्रीमति अर्चना महिन्द्राव के निधन के कारण आज अधिवक्तागण पूर्ण रूप से न्यायिक कार्यो से विरत रहे। तथा फैंथम हॉल मे शोक सभा आयोजित कर श्रृद्धांजली दी गई।

 

मांगों को लेकर भाकियू का धरना जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे चल रहा भाकियू का धरना यथावत जारी है। भाकियू के इस धरने को कामयाब बनाने के लिए जनपद के विभिन्न ब्लॉक एवं तहसील स्तर तक अनेक गांवो से किसान एवं पदाधिकारी शिरकत कर रहे है। किसानों के हितों की लडाई लड रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों तथा भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना आज भी यथावत चल रहा है। वहीं दूसरी और जिला पुलिस प्रशासन भी किसानो के इस धरने को लेकर सतर्क है। भाकियू द्वारा 10 फरवरी को पंचायत की घोषणा के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। धरने को सम्बोधित करने वाले पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन मे ही शक्ति निहित है। अतः हम सभी का यह प्रयास रहना चाहिए कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें तथा धरने के माध्यम से सरकार को किसानो की समस्याओं से अवगत कराये। ताकि सरकार किसानो की समस्याओं के प्रति गम्भीर हो।

 

11 को त्यागी समाज का सम्मान समारोह : हरीश त्यागीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) त्यागी समाज के नेता हरीश त्यागी द्वारा आज रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता मे बताया कि दिनांक 11 फरवरी 2023 को ग्र्राम सोहजनी तगान में मुरादनगर से भाजपा विधायक अजित त्यागी, केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं भैसानी निवासी कपिल त्यागी का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होने एक प्रश्न के उत्तर मे बताया कि त्यागी समाज को राजनैतिक क्षेत्र मे हिस्सेदारी नही मिल पा रही है। जबकि त्यागी समाज सदैव से भाजपा के साथ रहा है। हरीश त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को त्यागी समाज के जिम्मेदार लोगो द्वारा जनपद के विभिन्न गांवो मे भ्रमण किया जा रहा है। हरीश त्यागी ने आगे बताया कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रदेश नेतृत्व को समाज की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। तथा समाज को उचित सम्मान दिए जाने हेतु अवगत कराया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान हरीश त्यागी, टीनू त्यागी, अविनाश त्यागी, कल्याण गुरूजी, राजेश त्यागी, डा.अनिल त्यागी, मुकुल त्यागी, ललित त्यागी, विशाल त्यागी तथा देवेन्द्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।

 

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की बैठक सम्पन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर मौहम्मद सिराज ताजवर के आवास सूजडू रोड अम्बा विहार मुजफ्फरनगर पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह व संचालन डाक्टर अनीस राना ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश बडा राज्य होने की वजह से विकास की दौड़ में पिछड़ रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य निर्माण के बिना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास असम्भव है । अलग अलग प्रदेश के बनने से अपनी अलग राजधानी होगी,अपना हाईकोर्ट,घ्अपना अलग भर्ती कार्यालय होने से पश्चिम के युवाओं को रोजगार मिलेगा। अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कोई सांस्कृतिक पहचान नहीं है सांस्कृतिक केन्द्र खुलने से हमारी सांस्कृतिक पहचान बनेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने कहा नये क्रिडा स्थल (स्टेडियम बनेंगे) हमारे युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे हमारे प्रदेश के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में हमारे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। जनपद मेरठ से पधारे संयुक्त खेल मोर्चा अध्यक्ष विनोद पहलवान ने कहा कि जबसे हमने सिवाया जनपद मेरठ में स्टेडियम का निर्माण किया है क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है इसलिए अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य का गठन जरूरी है। बैठक अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने का कि राजनीति करना मेरा शौक नही ,पश्चिमी उत्तर के राजेताओं द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रति उदासीनता के कारण मुझे राजनीति मे आना पडा। हक मांगना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी का खठन केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य पश्चिमांचल के गठन हेतु किया गया है ।अलग राज्य गठन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को स्वतःही मिल जाएगा।बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष डा मौहम्मद सिराज ताजवर, राष्ट्रीय सचिव अमित राठी,डाक्टर इमरान राव,जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अनुज बालियान युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर पार्टी की जनपद मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रताप सिंह बालियान को ब्लाक अध्यक्ष शाहपुर , सौरभ चौधरी को ब्लाक सचिव पुरकाजी मनोनीत कर मनोनयन पत्र प्रदान किये। पधम राठी,पिन्टू मसूरी, युधिष्टिर पचेण्डा,राहुल ,संजय सिंह, प्रवीण कुमार आदि ने भाग लिया।

 

कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर दिनेश कुमार (मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर) द्वारा कान्हा गौशाला चरथावल का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम में डॉक्टर दिनेश कुमार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा कान्हा गौशाला चरथावल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी श्रीमती नीलम पांडे तथा केयरटेकर प्रवीण कुमार उपस्थित मिले निरीक्षण के समय बाढ़ में गोवंश स्वस्थ पाए गए जिनमें से मादा गोवंश की संख्या ४० है भूसा, हरा चारा, दाना, पानी की संतोषजनक व्यवस्था पाई गई अधिशासी अधिकारी को इन मादा गोवंश माता गोवंश में से माननीय मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में इच्छुक पशुपालकों को देने के निर्देश दिए गए तथा गोबर के सदुपयोग के लिए वर्मी कंपोस्ट तथा लट्ठा बनाने के निर्देश दिए गए।

 

12 को जमीयत उमला-ए-हिन्द का राष्ट्रीय अधिवेशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जमीयत उलमा-ए-हिन्द,उत्तर प्रदेश के जिला महासचिव एवं सचिव कारी जाकिर हुसैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि जमीयत उलमा-ए-हिन्द के 34 वें महा अधिवेशन की तैयारियां पूर्ण 300 बसों व 350 कारों के द्वारा शिरकत करेंगे। कारी जाकिर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि जमीयत उलमा-ए-हिन्द के कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रीय सम्मेलन मे शिरकत करेंगे।
इस सम्बन्ध मे कारी जाकिर हुसैन, मुफ्ति मौहम्मद विनयादीन, मौलाना मूसा, मौलाना माज हसन, डॉ.मौलाना जमालुददीन,मौलाना आकिल,मौलाना मूसा आदि ने आज पूरे जिले का भ्रमण करक तैयारियों का जायजा लिया। जमीयत उलमा-ए-हिन्द महासचिव ने कहा कि प्रशासन जनपद के समस्त मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के कडे इन्तजाम कराये और जमियत उलमा-ए-हिन्द कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली कूच करेंगे। कारी जाकिर हुसैन ने कहा कि 23 नवम्बर 1919 में जमीयत उलमा-ए-हिन्द की स्थापना देश की आजादी के लिए हुई थी। 100 सालों से भी अधिक जमीयत उलमा-ए-हिन्द राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र उत्थान के लिए काम कर रही है। जमीयत टू नेशन थ्योरी की सदैव मुखालिक रही है। जमीयत उलमा-ए-हिन्द राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए काम करती है। जमीयत उलमा-ए-हिन्द द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महाधिवेशन देश में नफरत फैलाने वालो को मौहब्बत का पैगाम देगा व अशान्ति फैलाने वालों को शान्ति का पाठ पढायेगा। उन्होने कहा कि देश हित ही सर्वोपरी है। कारी जाकिर ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिन्द का राष्ट्रीय महाधिवेशन राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं शान्ति की स्थापना के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर मुफ्ति मौहम्मद बिनयामीन, मौलाना मौहम्मद माज हसन, डॉ.मौलाना जमालुददीन, मौलाना मौहम्मद आकिल, मौलाना मूसा, मुफ्ति मौहम्मद आदिल, मुफ्ति इकबाल, हाफिज इकराम, मौलाना इसरार, हाजी वसीम आलम, कारी आदिल, मौलाना गुलजार, मौलाना मौहम्मद अहमद आदि गणमान्य लोग शरीक रहे।

 

हनुमान मेले का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद के गांव खेडा मस्तान में तीन दिवसीय विशाल मेले का आज विधिवत रूप से समापन हो गया। विगत 7 फरवरी से 9 फरवरी तक चले इस सुप्रसिद्ध मेले मे जनपद सहित आसपास के जनपदो से अनेक श्रृद्धालुओ ने हनुमान मन्दिर पहुंच कर हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की एवं धार्मिक अनुष्ठान मे शामिल होकर धर्म लाभ उठाया। स्थानीय ग्रामीण एवं श्रृद्धालुओं का मानना है कि इन तीन दिनों में पवन पुत्र हनुमान जी महाराज स्वयं हनुमान मन्दिर मे विराजमान रहते हैं। इस मेले मे देशभर से श्रृद्धालु पहुंचकर देसी घी के दीपक जलाते हैं तथा हनुमान जी के दर्शन कर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं। इस मंदिर के संस्थापक रविनारायण मिश्रा ने 41 वर्ष पूर्व गांव खेडा मस्तान में क्षेत्रवासियों की मदद से पवन पुत्र हनुमान जी के मंदिर का निर्माण कराया था। आज गांव खेडा मस्तान में चल रहे इस तीन दिवसीय मेले का हर्षोल्लास के साथ विधिवत रूप से समापन हुआ। मेले के आयोजन में प्रबन्ध समिति एवं स्थानीय ग्रामीणो की अहम भूमिका रही।

 

शासन की सख्ती का असर, गन्ना मूल्य भुगतान ने पकडी रफ्तार
प्रदेश सरकार के एजेण्डे में किसानो को त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान कराना सर्वोपरिः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मंत्री, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, लक्ष्मी नारायण चौधरी के मार्गदर्शन में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा प्रदेश के गन्ना किसानों को त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान कराने हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके अन्तर्गत शासन एवं गन्ना आयुक्त के स्तर पर सतत् समीक्षा करते हुए प्रदेश की चीनी मिलों को सख्त निर्देश जारी किये गये हैं, जिसका असर जनपद मुजफ्फरनगर मे भी देखने को मिला। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जनपद के जिला गन्ना अधिकारी डा. राजेश धर द्विवेदी ने अवगत कराया गया कि उ.प्र.शासन एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की सख्ती के परिणाम स्वरूप जनपद की भैसाना चीनी मिल द्वारा गत वर्ष का शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया हैं। इस प्रकार अब जनपद की किसी भी चीनी मिल पर गत वर्ष का गन्ना मूल्य अवशेष नही रहा। गत वर्ष का शत प्रतिशत भुगतान होने से चीनी मिल क्षेत्र भैसाना के किसानो में खुशी की लहर हैं। वर्तमान पेराई सत्र के कुल देय १७०१.१५ करोड रू. के सापेक्ष १३६३.२० करोड रूपये का भुगतान हो गया हैं, जो कुल देय का ८० प्रतिशत हैं। चीनी मिल भैसाना का गत वर्ष का पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान होने के कारण वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान भी यथाशीघ्र प्रारम्भ हो जायेगा। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि चीनी उद्योग को नई गति देने के साथ ही राज्य सरकार ने प्रत्येक कदम पर गन्ना किसानों को लगातार राहत प्रदान की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरूप अब तक जनपद की चीनी मिलों से सम्बन्धित लगभग २.५० लाख से अधिक गन्ना किसानों को वर्तमान पेराई सत्र का रू. १३६३.२० करोड़ का रिकार्ड भुगतान किया गया है।

 

पांच दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के उत्प्रेरण से कायनात एजुकेशनल एंड वेल्फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मुजफ्फरनगर के जनसठ ब्लॉक में आयोजित की जा रही पांच विषय कार्यशाला आज संपन्न हुई। कार्यशाला में कुरुक्षेत्र से पहुंचे स्त्रोत व्यक्ति राजू राजवीर व प्रतिक सैनी ने प्रतिभागियों को नाटक की बारीकियों के बारे में बताया वह नाटक तैयार करवाया नाटक के वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बृज मोहन शर्मा पहुंचे। संस्था के प्रधान व कार्यक्रम समन्वयक मोहम्मद अनस ने बताया कि कार्यशाला के उपरांत लोक कलाकार खंड के २५ स्थानों पर तैयार किए गए नाटक का मंचन करेंगे नाटक हमारी लोक कला है इस लोक कला के माध्यम से विज्ञान का संचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ वैज्ञानिक तथ्यों को सांझा करने के लिए गीत रागनी व कठपुतली नाटक भी किए जाएंगे ताकि जनमानस को वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराया जा सके वह जल की बचत के लिए जागरूक किया जा सके, उन्होंने बताया कि इस कार्य का शाला में लगभग ५० प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया कार्यशाला में मुख्य रूप से संदीप कुमार, सौरभ, मोहम्मद सादुल व अमित शामिल रहे।

 

दारुल उलूम का आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने में बड़ा योगदानः मनीष चौधरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे के साथ ही इंसानियत का परिचय देते हुए जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी आज अपनी टीम के साथ देवबंद स्थित दारूल उलूम पहुंचे, जहां नायब मोहतमिम दारूल उलूम वक्फ मौलाना शाकेब कासमी और अन्य धर्मगुरूओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर समाजसेवी टीम ने दारूल उलूम का निरीक्षण कर वहां बच्चों को दी जा रही शिक्षा का अवलोकन किया।
मौहम्मद सोबान नम्बर के साथ दारूल उलूम पहुंचे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी और उनकी टीम का दारूल उलूम वक्फ के नायब मोहतमिम मौलाना शाकेब कासमी और अन्य मौलानाओं तथा धर्मगुरूओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात मनीष चौधरी ने विगत ९ जनवरी को दिवंगत हुए दारूल उलूम के मौलाना मौहम्मद बिलाल को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मनीष चौधरी ने कहा कि मौलाना बिलाल और उनकी पीढी हमेशा से ही दारूल उलूम फाउंडेशन से जुडी रही है। इसके बाद मनीष चौधरी और उनकी टीम ने दारूल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना शाकेब कासमी और अन्य धर्मगुरूओं के साथ दारूल उलूम का निरीक्षण किया तथा वहां बच्चों को दी जा रही शिक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान लाईब्रेरी और नमाज स्थल का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि हमें आज दारूल उलूम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां का अवलोकन करने के बाद हमने महसूस किया है कि यहां केवल मजहबी और ज्ञान की शिक्षा दी जाती है। मनीष चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम हिन्दू-मुस्लिम एकता के साथ ही सभी धर्मों का सम्मान करते हुए आपस में भाईचारा बनाकर रखें, क्योंकि सभी धर्मों से बडी है इंसानियत, इसलिए हमें इंसान बनकर सभी धर्मां का सम्मान करना है, तभी हमारे बीच पैदा की जा रही खाई को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज उच्च पदों पर बैठे लोग कभी रामचरित मानस तो कभी अन्य धार्मिक ग्रंथों को लेकर विवादों को जन्म देने का प्रयास कर रहे हैं, हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए, ताकि समाज में भाईचारा कायम रह सके। मनीष चौधरी ने कहा कि हम किसी राजनीतिक दल से जुडे हुए नहीं हैं, हम केवल समाजसेवी हैं और यही कारण है कि हम भाईचारा बनाये रखने के लिये लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देवबंद की धरती से जो संदेश देने का प्रयास हमने किया है, वह एक न एक दिन अवश्य रंग लायेगा और हम सभी को साथ लेकर चलने में अवश्य कामयाग होंगे। इस अवसर पर मौलाना कमाल असगर, फैजुर रहमान, सोबान नम्बरदार, जफर सिद्दीकी, हाफिज फारूख, मौलाना जैद, मौलाना उसामा व बिलाल खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

धर्मनगरी खतौली के मंदिरों में भगवान पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धर्म नगरी खतौली के ९ जैन मंदिरों में भगवान पदम प्रभु का निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर को मनाने के लिए स्त्री, पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में मंदिरों में एकत्रित हुए। सभी ने श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजा अर्चना की। पवित्र मंत्रों के साथ भाव पूजा की गई। अनेक मंदिरों में धार्मिक विधान का आयोजन हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने निर्वाण कल्याणक के लाडू समर्पित किए। निर्वाण कांड पाठ का वाचन किया। आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुति की गई। इस पावन अवसर पर आयोजित धर्मसभा में धर्म विदुषी डॉक्टर ज्योति जैन ने एक धर्म संदेश में बताया कि भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बनाना हम श्रद्धालुओं के लिए पुण्य का कार्य है। भगवान पदम प्रभु जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर हैं। मोक्ष कल्याणक हमें राग द्वेष से मुक्ति व संसार के आवागमन से मुक्ति के लिए प्रेरित करता है। तीर्थंकर पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक शिखरजी में मोहनकूंट टोंक नंबर आठ पर हुआ था। आज के ही दिन संध्या के समय चित्रा नक्षत्र में १००० मुनिराजों के साथ सिद्ध पद को प्राप्त किया था। आज हमें अत्यंत भक्ति भाव से पदम प्रभु जी भगवान का पूजन करना है। अपने कल्याण की भावना भानी है। हम सभी धर्मावलंबियों को अत्यंत प्रभावना के साथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाना चाहिए। जीवन को सफल बनाना चाहिए। भगवान पदम प्रभु जी हमारे लिए पुरुषार्थ जागृति के प्रेरणा स्रोत बनें। हम भी उनके उनके मार्ग को अपनाकर अपना जीवन सफल बनाएं। ऐसी हमारी भावना है। सभी व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलें। सर्वत्र शांति व कल्याण की भावना हो। मंगल आरती की गई। धार्मिक प्रश्न मंच हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस पावन अवसर पर अरुण नंगली, राजकुमार प्रवक्ता, कलपेंद्रजैन, मुकेश एडवोकेट, राम कुमार जैन, संजय दादरी, अरुण औषधि, विवेक प्रवक्ता, दीपक भैंसी, अनुपम आढ़ती, राजीव मुखिया, राकेश अंबर, जय भगवान, शैली, करुणा प्रियंका प्रवक्ता, मीनू, अलका, आंचल, ममता, विभा, वर्षा, छवि, सुधा, अशोक शास्त्री, प्रवीण किराना, सुधीर मुखिया सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

विकसित फुटपाथ का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने नई मंडी में पीपीपी मॉडल पर विकसित फुटपाथ का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रशासक स्थानीय निकाय नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत नई मण्डी स्थित नाले के किनारे पर पीपीपी मॉडल पर विकसित सुन्दर फुटपाथ का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में ऐसी जगहों को चिन्हित किया जाये जहां ऐसे स्पॉट तैयार किये जा सकें जिससे कि नगर की सुन्दरता बढायी जा सकें। उन्होनें कहा कि जन प्रतिनिधियों एवं आम जन के सहयोग से ऐसे कार्य समस्त नगर पालिका/पंचायतों में किये जाने चाहिए जिससे नगर की सुन्दरता में बढोत्तरी एवं विकसित नगर की कल्पना को साकार किया जा सकें। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर श्री हेमराज सिंह उपस्थित रहें।

 

चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।
जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहोंध्मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानोंआदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

 

कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अरविन्द कुमार मिश्रग् अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कर करेत्तर, वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबन्धन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, नगर पालिका/नगर पंचायत, वन विभाग, खनन, कृषि विपणनध् मंडी समिति आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने कर करेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित राजस्व वादों का शीघ्र सुनवाई करके निस्तारण किया जाये। कुछ तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्टाम्प वाद, राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारीज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण आदि का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि में अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली मे आ रही समस्याओं का टीम बनाकर वसूली का कार्य करें । उन्होनें कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में रिक्त पडी शासकीय भूमि को चिन्हित कराते हुए उस पर कब्जा प्राप्त कर ले तथा ऐसी भूमियों को लैंड बैंक रजिस्टर में दर्ज कराये ताकि आवश्यकता पडने पर तत्काल उनका उपयोग किया जा सकें। आई०जी०आर०एस० के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकायें, खतौनी अंश निर्धारण की कार्यवाही, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, एंटी भू माफिया जैसे कार्यों पर अब तक किये गये कार्यों की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। आई०जी०आर०एस० की समीक्षा करते हुए उन्होनें कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर सर्वप्रथम उसको सही श्रेणी में मार्क करे जैसे किसी शिकायतकर्ता द्वारा आवासग् रोजगार या अन्य किसी भी मांग की शिकायत प्राप्त हो तो उसे डिमांड श्रेणी में मार्क करे। जांच अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से समन्वय बनाये एवं उसकी संतुष्टि कराने उपरान्त ही निस्तारण आख्या बनाये तथा पोर्टल पर दर्ज करते समय शिकायतकर्ता से पुनः फीडबैक प्राप्त कर लिया जायें। वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित कराये कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में न जाये उसके लिए नियमित रुप से पोर्टल की समीक्षा करें। उन्होंने मासिक लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति के सम्बन्ध में वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास, वन विभाग, खनन आदि विभागों को निर्धारित समय में राजस्व की वसूली का कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व का लक्ष्य बढ़ाया जाये। उन्होंनें समस्त उप जिलाधिकारीध्तहसीलदारों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी तहसीलों में अमीनों का मानक अवश्य पूर्ण होना चाहिये।
उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद केन्द्र सरकार के द्वार चलायी जा रही डी०एफ०सी०सी० एवं एन०एच०ए० आई० की योजनाओं में आ रही समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उक्त योजनाए शासन की प्राथमिकताओं में है तथा मुख्य सचिव कार्यालय से उसकी मॉनिटरिंग की जाती है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा ए०आर०टी०ओं एवं वाणिज्य कर अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रात्रि के समय पुरकाजी बोर्डर एवं अन्य स्थानों पर सघनता के साथ चौकिंग सुनिश्चित की जाये क्योकि रात्रि के समय ही अवैध गतिविधियॉ संचालित की जाती है। साथ ही सयुंक्त रुप से अवैध परिवहन एवं ओवर लोडेड वाहनों को गम्भीरतापूर्वक जांच कर चालान की कार्यवाही की जायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा विभाग के आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर ४०० छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर ४०० छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। उक्त के दौरान समस्त छात्राएँ व समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।

 

गांव बोपाडा में हुआ निःशुल्क कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, यूनिट मंसूरपुर द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में समाज हित में चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत गांव बोपाडा में डॉक्टर तनु एवं टीम के द्वारा पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से निशुल्क जेनेरिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ईसीजी, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई, शिविर में सभी दवाइयां निशुल्क दी गई, स्वास्थ्य शिविर में ६२ पुरुष, ४२ महिला एवं १२ बच्चों सहित कुल ११६ मरीजो ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ प्राप्त किया, महाप्रबंधक (प्रशासन) रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चीनी मिल द्वारा सामाजिक सेवा के माध्यम से गांव बोपाडा में यह चतुर्थ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, इस दौरान चीनी मिल की ओर से वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक चंद्रशेखर, सहायक प्रबंधक (प्रशासन) करण सिंह, संदीप कुमार व चिकित्सीय टीम में रजनीश शर्मा, चंद्रपाल तथा अरविंद कुमार (पूर्व प्रधान) राकेश कुमार आदि किसान एंव अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे,

 

महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त शिकायतों को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा के नेतृत्व में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में ०५ शिकायते सुनी गई, जिसमें ०१ शिकायत में दोनो पक्षो की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी जिसके उपरान्त उक्त शिकायत को खुशहाल परिवार के रूप में निस्तारित की गई। शेष शिकायतों में काउंसलिंग हेतु अग्रिम तारीख दे दी गई। मौके पर डब्ल्यूपीसी की टीम सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं श्री धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।

सादगी और स्वच्छता के साथ चला रहे हैं अशोक घटायन भंडारा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय कॉलेज के मैदान में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चित कालीन धरने में खाने-पीने (भंडारे )की व्यवस्था को अशोक घटायन बहुत सादगी, स्वच्छता और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं।
अशोक घटायन के साथ प्रमोद अहलावत, जोगिंद्र पहलवान, मनोज बालियान, कंवरपाल भैसी की टीम २८ जनवरी से राजकीय कॉलेज के मैदान में भंडारे की जिम्मेदारी संभाल रही है और सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि जब तक सरकार किसानों की मांगे नहीं मान लेती तब तक वे रात दिन भंडारे में सेवा और जिम्मेवारी को निभाते रहेंगे। अशोक घटायन के अनुसार फिलहाल भंडारे में प्रतिदिन २०० किलो आटे की पूरियां चली जा रही हैं वही १४ दिन १०० किलो चावल भी उबाले जा रहे हैं ।साथ में किसी दिन छोले ,किसी दिन उड़द की दाल और साथ में हरी सब्जियां धरनारत किसानों, पुलिसकर्मियों व आने जाने वालों को स्वच्छता और स्वभाव के साथ खिलाई जा रहे हैं। अशोक घटायन ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग भोजन( प्रसाद )ग्रहण कर रहे हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 6 =