News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वांछित को दबोचाMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना बुढाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जनपद में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी बुढाना आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को थाना बुढाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 22 सितम्बर को वादी संजीव पुत्र चतरा निवासी ग्राम कुरथल थाना बुढाना द्वारा थाना बुढाना पर लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि टीलू पुत्र कृष्णपाल ,दीपक पुत्र कृष्णपाल, मंगू पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम कुरथल थाना बुढाना मुजफ्फरनगर द्वारा वादी के भाई राजवीर के साथ तंबाकू न देने पर गाली गलौच किया गया तथा मारपीट करते हुए भाला मार दिया गया जिससे वादी के भाई की मृत्यु हो गयी। इस सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा 26 सितम्बर को उक्त अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण टीलू व मंगू उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया था तथा वांछित अभियुक्त दीपक उपोरक्त द्वारा थाना बुढाना पर स्वंय आकर आत्मसमर्पण किया गया। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

अतिक्रमण व शौचालय की समस्या से व्यापारियों ने कराया अवगतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)झांसी रानी के समीप अतिक्रमण एवं शौचालय से परेशान व्यापारियों ने इस समस्या से निजाद पाने के लिए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। शहर के झांसी रानी चौक के आसपास के दुकानदारों ने कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें अवगत कराया गया कि झांसी की रानी के समीप जो पेशाब घर बना हुआ है। उसमे बहुत गंदगी है। उक्त पेशाब घर की ठीक से सफाई ना होने के कारण वहां बहुत गंदगी है। जिस कारण आसपास के दुकानदारो का अपनी दुकान पर बैठकर दुकानदारी करना दुश्वार हो गया है। वही दूसरी और झांसी की रानी के आसपास कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससे दुकानदारो तथा ग्राहकों को आने-जाने मे बहुत परेशानी होती है। अतः जिला प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देते हुए जनहित मे उक्त पेशाबघर की उचित साफ-सफाई एवं झांसी की रानी के आसपास हो रहे अतिक्रमण के प्रति गंभीर होना होगा। इस दौरान झांसी रानी व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी व्यापारी नेता प्रवीण जैन उर्फ चीनू, भाजपा नेता राजकुमार कालरा,विक्की चावला एवं दुकानदार मौजूद रहे।

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 2 अक्टूबर को जिले के भट्टा स्वामी मनायेंगे जन्म जयंती
मुजफ्फरनगर- आगामी 2 अक्टूबर को ईंट निर्माता कल्याण समिति के 5 वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति पर जिले के सम्मानित भट्टा स्वामियों की सुबह 10रू00 से 12रू00 बजे तक होने वाली गुप्ता रिजॉर्ट की मीटिंग के संदर्भ में समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार की बुढ़ाना क्षेत्र के सम्मानित भट्टा मालिको एवं पदाधिकारियों के साथ बुढाना में बैठक हुई। बैठक में कारोबार संबंधी सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में हाजी जमशेद प्रधान जोला,चौधरी ओमप्रकाश बाबा शाडब्बर,भाई नईम राणा,चौधरी जयदेव प्रमुख शाहडब्बर, चौधरी चंद्रवीर सिंह,भाई इस्लाम, लाला सत कुमार गोयल,चौधरी विनोद सौरम,भाई अमित सैनी,साजिद व मेहराज आदि मौजूद रहे।

 

जूम एप के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अधिशासी अभियन्ता ध्सचिव,जिला सडक सुरक्षा समिति, अनिल कुमार ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह सितम्बर 2024 की बैठक जूम एप के माध्यम से उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा स्कूल/कॉलेज के यातायात वाहनों की फिटनेस/रजिस्ट्रेशन, बीमा, चालक का लाईसेन्स पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूल/कॉलेज में जागरूकता कैम्प लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के समस्त ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि शहर में चौंकिंग कराकर बिना हेलमेट/नियम विरूद्ध वाहनों पर कार्यवाही करें। ई०-रिक्शा का रूट प्लान/नम्बरिंग के लिए आर०टी०ओ० को निर्देशित किया गया। जिससे शहर जाम-मुक्त हो सके। जिलाधिकारी महोदय द्वारा डग्गामार बस स्टैण्ड, अवैध टेक्सी स्टेण्ड को तत्काल बन्द करने, ओवर लोडिग, अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन/परिवहन, पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आर०टी०ओ०, अधिशासी अभियन्ता, पी०डब्लू०डी०, जिला गन्ना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर, एन०एच०ए०आई बागपत आदि अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए मिटिंग का समापन किया गया।

 

दुष्कर्म मामलें में एक गिरफ्तारः दो बाल अपचारी हिरासत मेंMuzaffarnagar News
बुढाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना बुढाना पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के 01 आरोपी को 12 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी बुढाना आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के 01 आरोपी को 12 घण्टे के अन्दर खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 29 सितम्बर को पीडिता द्वारा थाना बुढाना पर 03 अभियुक्तगण द्वारा उसे बहला फुसलाकर खेत में ले जाने, दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहीत पुत्र लोकिन्द्र निवासी भसाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध धर्मवीर सिंह, कां. करनवीर, सुरेन्द्र कुमार, आकाश कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।

 

तमंचा, कारतूस सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एसएसपी अभिषेक सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष सुनील कसाना के नेतृत्व में कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम लगातार क्षेत्र में गतिशील रहकर अपराधियों पर अपनी नजर गड़ाएं रहती है जिससे कोई भी अपराधी अपराध को अंजाम ना दे पाएं ओर आज भी कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उपनिरीक्षक यूटी संदीप कुमार व उनकी टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए चौकिंग के दौरान सोरम गेट पास से अभि0 आशू पुत्र मोहब्बत निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया हैं।पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं।पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

 

टी बी ग्रस्त रोगियों को सम्राट शाखा द्वारा सितम्बर माह का पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा सितम्बर माह का टीबी ग्रस्त रोगियों को पौष्टिक आहार वितरण का आयोजन टी बी विभाग जिला चिकित्सालय रुड़की रोड़ पर दिनांक 30.9.2024 दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ लोकेश चंद गुप्ता (क्षय रोग अधिकारी) विशिष्ट अतिथि), प्रवीण कुमार (प्रां० प्रकल्प प्रभारी टी बी उन्मूलन), मोहित संगल (जिला मीडिया प्रभारी) का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए अतिथियों ने सम्राट शाखा द्वारा कई वर्षों से चलाये जा रहे इस कार्यक्रम की प्रशंसा की इससे कई मरीजों को स्वास्थ्य लाभ हुआ है और वे ठीक होकर समाज की मुख्य धारा में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने सभी अतिथियों व शाखा सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रायोजक गंगा सागर गोयल जी व श्रीमती संतोष गोयल एवं (कार्यक्रम चेयरमैन) सुदेश गर्ग रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल, ई० पी.के.गुप्ता, जीवन जैन, जगरोशन गोयल, सुनील गर्ग, नीरु कीमती लाल जैन, नीरु जीवन जैन जी का पूर्ण सहयोग रहा।

 

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चैकिंग अभियान। बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 30.09.2024 को मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-2 क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई एवं संदिग्धों से पूछताछ की गयी।

 

आईपीएल चीनी मिल में चला स्वच्छता अभियान
रोहाना। आईपीएल चीनी मिल रोहाना के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान 18 सितम्बर से प्रारम्भ हो गया है जिसमें मिल के सभी अधिकारी व कर्मचारी स्वच्छता के प्रति गम्भीर रूख अपनाते हुए इस अभियान से जुड़े हुए है। आर.के. तिवारी ने कहा कि जीवन में स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने आसपास समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाते रहना चाहिए जिससे हमारे कार्यालय, कार्यालय परिसर आदि में चलने वाले स्वच्छता अभियान से अन्य कर्मचारियों व साथियों भी श्रमदान से प्रभावित होकर स्वच्छता की महत्ता को समझे। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन तक चलने वाले इस अभियान में आईपीएल चीनी मिल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष इस स्वच्छता अभियान में शामिल रहे। जिसमें मुख्य रूप से आरके तिवारी, रामवीर सिंह, विक्रान्त चौधरी, पंकज बालियान, रजत, तरूण गौड आदि मौजूद रहे।

 

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओ को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ंको एक ज्ञापन सौंपा।
शिवसेना जिला अध्यक्ष बिटटू सिखेडा के आहवान पर युवा शिवसेना जिलाध्यक्ष कपिल कुमार व महिला मोर्चा मंडल प्रभारी अनीता चौधरी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे अवगत कराया कि अभी कुछ दिन पहले जे.यू.हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए आई महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चेदानी भी निकलने का मामला हाइलाइट हुआ था। जिसे लेकर हिंदू संगठन एवं अन्य संगठनो ने प्रदर्शन भी किया था। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बिटटू सिखेडा के नेतृत्व मे सिटी मजिस्टै्रट को एक ज्ञापन सौंपा । इस दौरान इस दौरान मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता ठाकुर, विद्यार्थी सेना जिला अध्यक्ष शुभम जोशी अरुण मुखियली सेलू कश्यप रविंद्र कश्यप जितेंद्र कुमार राजेश कुमार लाला सचिन कुमार मनोज कुमार दीपक कुमार दीपक कुमार दीपक कश्यप दीपक कश्यप राजकुमार सैनी अमित पाल आदि मौजूद रहे।

 

समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पर आज डीएम उमेश मिश्रा जन सुनवाई के दौरान जन समस्या सुनते और उन समस्यायों का निस्तारण करते हुए। डीएम उमेश मिश्रा से गांव लखान थाना तितावी के दर्जनों स्कूली बच्चे मिले तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने छात्रों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र ही समस्या के समाधन का आश्वासन दिया। वहीं डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट्स आज सब्जेक्ट चॉइस और फीस वृद्धि को लेकर मिले वही डीएम उमेश मिश्रा ने वीसी से तुरंत बात की।

 

जागरूकता कार्यक्रम का श्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में आयोजन
खतौली। श्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज खतौली में आज स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत पुनीत सागर अभियान पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 72 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अभिषेक पंवार के निर्देशन में किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुराग जैन ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया ।यह रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, सैनी नगर ,जीटी रोड होते हुए वापस विद्यालय पर समाप्त हुई ।रैली के दौरान एनसीसी कैडेट स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता ,हम सब ने यह ठाना है भारत स्वच्छ बनाना है जैसे स्लोगन से सामान्य जनमानस को जागरुक कर रहे थे। रैली के दौरान सभी कैडेट्स का उत्साह देखते ही बनता था। इस रैली का नेतृत्व कैप्टन सत्येंद्र सिंह मलिक ने किया ।रैली के उपरांत सभी कैडेट्स द्वारा विद्यालय की साफ सफाई का कार्यक्रम भी किया गया ।इसके उपरांत सभी कैडेट्स को व्याख्यान के माध्यम से पुनीत सागर अभियान के महत्व को विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में कैडेट अनुपम, अवी, गोपाल व काजल का विशेष सहयोग रहा।शिक्षक वर्ग से सुरेश यादव, प्रमोद मोतला, मदन गोपाल, रूपक वर्मा, लवी जैन मोनिका शर्मा, नेहा जैन, संध्या नागर, प्रियंका सहित समस्त कॉलेज परिवार का सहयोग रहा।

 

पुलिसकर्मियों का सेवानिवृत्ति पर हुआ विदाई समारोह
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी। सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण/र्मचारीगण के नाम व नियुक्ति स्थल- निरीक्षक ना0पु0 प्रेम प्रकाश शर्मा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर। (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति), उप निरीक्षक ना0पु0 अरुण कुमार रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर। (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)।

 

उपचुनाव के लिए एकजुट होना जरूरीः मंत्री अनिल कुमार
मोरना। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शुकतीर्थ के दण्डी आश्रम मे अनुसूचित जाति के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ जन संवाद किया। उन्होने कहा कि समाज से बड़ा कुछ नही हो सकता। समाज की आवाज को दबने नही दिया जायेगा। उपचुनाव एक जुट होकर उनका साथ दे। बसपा की खराब हालत की जिम्मेदार स्वयं पार्टी की मुखिया जिम्मेदार है। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश काकडा, अजय सागर, रामनिवास पाल, अंचित मित्तल, सावन एडवोकेट, राजकुमार प्रधान, संजय,विरेन्द्र आदि ने अपने विचार रखे। प्रधान सर्वेश कुमार उर्फ वीरू, शौकीन प्रधान, रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

 

न्यू मंडी इकाई का किया गठनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा ओर जिला सह महामंत्री राजेश भाटिया ने सयुक्त रूप से बताया कि कुछ दिन पूर्व जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा व्यापार मंडल की सभी इकाईया भंग कर दी गई थी जिनका पुनर्गठन किया जा रहा है जिसके चलते आज न्यू मंडी इकाई कि जिम्मेदारी अंकुर जैन ओर इकाई महामंत्री शिवा सिंघल को दी जा रही है। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा नवनिर्वाचित इकाई के पदाधिकारियो की संवैधानिक घोषणा की गई ओर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया उसके पश्चात सभी व्यापारीगण एकत्रित होकर न्यू मंडी के सौन्द्रियकरण ओर नगर की समस्याओ को लेकर नगर पालिका चौयरमेन श्रीमती मिनाक्षी स्वरूप से मिले ओर एक मांगपत्र सोपा। शलभ गुप्ता जिलाध्यक्ष ओर मनोज गुप्ता नगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी नवनिर्ववाचित न्यू मंडी इकाई के पदाधिकारियो को दिल से बधाई देता हु आप लोग सदैव व्यापारियों के हितो की रक्षा के लिए संघर्ष में आगे रहते है। व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल एक ऐसा व्यापार मंडल है जिसके आज नगर में चारो कोनो में इकाईया काम रही है। जिससे विरोधी बहुत परेशान है क्योकि तरक्की इंसान की सबसे बड़ी दुश्मन होती है जो विरोधियो को सहन नही होती परन्तु उनका विरोध ही हमारी बढ़ती ताकत को सिद्ध करता है कि हमारा व्यापार मंडल उन्नति की ओर अग्रसर है। आप सब निर्भीकता ओर ईमानदारी से व्यापारियों की हक की आवाज उठाते रहे है ओर आगे भी उठाते रहेंगे आप सबको पुनः बधाई अभी कुछ दिन पूर्व नगर के कुकड़ा मंडी स्थित व्यापारी वैभव अग्रवाल, शनि धाम पर व्यापारी अंकित गर्ग के प्रतिष्ठानो मै चोरी हुई जिसका खुल्लासा आज तक नही हुआ जिससे व्यापारी डरा हुआ है आगे त्यौहार आ रहे है व्यापारी दुकानों मै माल भर रहे है अगर शीघ्र अति शीघ्र चोरियो का खुल्लासा नही होता तो व्यापारी बाजारो मै सम्बन्धित लापरवाह अधिकरियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमत्री जो को हस्ताक्षर पत्र भेजकर अवगत करायेंगे, इसके बाद यहां से सब एकत्रित होकर नगर पालिका चैयरमेन मीनाक्षी स्वरूप को न्यू मंडी के सौंदर्यकरण ओर नगर कि प्रमख् समस्याए जैसे न्यू मंडी में डिवाइडर कि मरम्मत का रखरखाव, रेलवे रोड पर माली कि व्यवस्था खम्भो कि व्यवस्था, झाँसी के रानी चौक पर पब्लिक टॉयलेट की सफाई ओर मरम्मत की मांग, शनि धाम के पास पड़े कूड़े का निस्तारण ओर शामली अड्डे पर लाइटो कि व्यवस्था, गीता कॉलोनी जानसठ रोड मै सफाई व्यवस्था ओर लाइटो की व्यवस्था, सदर बाजार मै सफाई व्यवस्थ मै सुधार, पन्नी कि रोक मै व्यापारी शासन प्रशासन के साथ् है परन्तु जब पन्नी प्रतिबंधित है तो जो प्रतिबंधित पन्नीया बेच रहे है उनपर बड़ी कार्यवाही हो जिससे व्यापारी को लगे पन्नी हटाओ अभियान खाली खानापूर्ति नही सही मायने मै अभियान चल रहा है आदि समस्याओ को लेकर मांगपत्र सोपा!
नगर महामंत्री विजय बाटा ओर जिला उपाध्यक्ष दीपक मित्तल सर्राफ,राजेंद्र प्रसाद गर्ग, हिमांशु गोयल द्वारा अंकुर जैन मंडी इकाई अध्यक्ष, शिवा सिंघल महामंत्री, विकास बंसल इकाई उपाध्यक्ष राहुल जैन इकाई कोशध्यक्ष, सुनील जुनेजा उपाध्यक्ष, अजय पाहुजा,विनीत जैन, अंकित गोयल, कपिल अरोरा, दीपक भंडारी, विजय अरोरा,राहुल वर्मा,मनीष,जय भगवान् बंसल,पारस जैन ,अमित अरोरा सभी का माला पहनाकर स्वागत किया । मुख्य रूप से शलभ गुप्ता ,जनार्दन विश्वकर्मा, दीपक मित्तल सर्राफ,मनोज गुप्ता, जयकुमार अरोरा, विजय बाटा, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, हिमांशु गोयल, राजेश भाटिया, अंकुर जैन, अमित जैन, शिवा सिंघल, विशाल गोयल, विपिन् गुप्ता, अंकुर गोयल, मयंक बंसल सर्राफ, डिम्पल, सूरज सिंघल, शुभम सिंघल, अरविन्द सैनी, सिद्धांत गुप्ता, प्रशांत शर्मा, ऋषि धीमान, प्रवीण तायल, देवेश गर्ग रजनीश बंसल, विक्की शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, मोनू बलियांन अंकित गर्ग, संदीप गुप्ता, रोबिन संगल, अजय अरोरा, दर्शन् सिंह, चिराग, अलोक, गौरव, कपिल्, हिमांशु जैन, संजय गुप्ता, दीपक गर्ग, विनीत धीमान, वैभव त्यागी आदि सेकड़ो कि संख्या मै व्यापारीगण मौजूद रहे

 

ओलंपिक पदक विजेता के परिजनों को किया सम्मानित
मोरना। राष्ट्रीय लोकदल के युवा मोर्चा द्वारा मोरना में आयोजित सम्मान समारोह में पेरिस पैरालम्पिक में पदक जीतने वाली प्रीति पाल के परिजनों का मंच पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रालोद के अनेक नेतागण मौजूद रहे। मोरना में शुकतीर्थ मार्ग पर रालोद के नेताओं द्वारा ओलंपिक पदक विजेता प्रीति पाल के पिता अनिल कुमार पाल,बहन नेहा पाल व आकांक्षा का सम्मान 51 हजार रुपये की नकद राशि देकर किया।किया गया।राज्य महिला आयोग की सदस्या मनीषा अहलावत, मण्डल अध्यक्ष मोनिका चौधरी ने प्रीती पाल के परिवार का स्वागत कर देश का गौरव बढ़ाने पर उन्हें बधाई दी।मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर,युवा जिलाध्यक्ष गज्जू पठान, युवा विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल,डॉ.अमित ठाकरान ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मंच की अध्यक्षता मनीषा अहलावत ने की व संचालन सुधीर भारतीय ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से रमा नागर, बबीता राठी,संजय राठी,सुंदर गुर्जर, विकास मुखिया,मदनपाल,देव शर्मा, ललित सहरावत,साकिब खान,शाह आलम आदि मौजूद रहे।

 

50 से अधिक युवाओं ने ली संगठन की सदस्यताMuzaffarnagar News
जानसठ। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)क्षेत्र के बिहारी गांव में आयोजित एक बैठक में 50 से अधिक युवाओं को क्रांतिसेना की सदस्यता दिलाई गई, इस अवसर पर क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा कि मुसलमानों की बढ़ती आबादी और हिंदू युवाओं की बढ़ती बेरोजगारों की फौज गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन हिंदू हितों के नाम पर केंद्र की सत्ता में आई बीजेपी सरकार ना तो मुस्लिम समुदाय की बढ़ती आबादी को रोकने का कोई उपाय कर रही है और ना ही हिंदू नौजवानों को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है, उन्होंने केंद्र सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के चक्कर में बीजेपी ने हिंदू समुदाय को ठगने का काम किया है और यदि भाजपा सरकार ने अपना रवैया में बदल तो आने वाले चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साहब होने से कोई नहीं रोक सकता, इस अवसर पर क्रांतिसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने हिंदू युवाओं को क्रांतिसेना के झंडे के नीचे एकत्र होने का हवन करते हुए कहा की क्रांतिसेना ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो हिंदू हितों के अलावा जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर आंदोलन करता रहता है आज भी सरकारी दफ्तरों में आम जनता का जमकर उत्पीड़न हो रहा है उसे रोकने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेरतत्त्व मैं विराट रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें सहारनपुर मंडल के हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर चेतन देव विश्कर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, युवा सदर ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, ने भी बैठक को सम्बोधित किया, क्रांतिसेना कि सदस्य्ता लेने वालो मे नीरज, मनीष, दीपक, अंकित, प्रमोद सैनी, योगेश सैनी, मुनीम सैनी, सोनू सैनी, अभिषेक सैनी, पंकज सैनी, अभिषेक प्रजापति, जॉनी सैनी, अमित सैनी, रोहित, अनुज, हेमू, शुभम, सोनू, मोनू, कार्तिक, कशिश, सौरभ कुमार, विनीत कुमार, संदीप, रिंकू सैनी, विष्णु सैनी, पुष्पेंद्र कुमार,सचिन कुमार, नरेश कुमार, सुभाष सैनी, विजयपाल सैनी, सुंदर प्रजापति, पंकज सैनी, सतीश कुमार, कंवर सिंह, चतुर सिंह, हनी धीमान, सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार, मिंटू, प्रहलाद, विनीत सैनी, आकाश कुमार, मोंटी कुमार, मिंटू, बादल, आदि को मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, व युवा ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सैनी ने क्रांतिसेना कि सदस्य्ता दिलाई।

 

ध्यान योग लगातार 35 वे दिन भी जारी
मुजफ्फरनगर। गाँधी कॉलोनी गाँधी वाटिका के समने मेंन रोड मैजिक डांस अकादमी पर निरूशुल्क ध्यान योग शिविर लगाया जा रहा है,जो कि पत्रिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक चल रहा है जिसमे सभी आयु वर्ग के महिला, पुरुष व बच्चे बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं मैजिक डांस एकेडमी डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा व सेवा भारती के विशेष प्रयासों से ध्यान योग गुरूजी निरंजन सिंह द्वारा शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य लाभ के लिय निःशुल्क ध्यान योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

 

पंजाबी समाज खतौली की बैठक सम्पन्न
खतौली। पंजाबी समाज खतौली की एक बैठक सिद्दीपीठ श्री दुर्गा मंदिर शिवपुरी खतौली पर हुई जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र तनेजा एवं संचालन अजय अरोड़ा द्वारा किया गया। बैठक में समाज द्वारा पिछले सफल कार्यकाल को देखते हुए सर्वसम्मति से मोनू मंगवानी को अध्यक्ष, राम गगनेजा को महामंत्री एवं अजय अरोड़ा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में राजीव ग्रोवर, सतीश नागपाल, विजय मेहता, मनी अरोड़ा, टोरंटो द्वारा अपने विचार रखे गए। बैठक में चंचल भुट्टानी, पप्पू साहनी, गौरी शंकर गौरी, सरदार गुरु चरण सिंह, मनीष नारंग, जगमोहन तनेजा, बॉबी पंडित जी, राजेश मेहता, संजीव मेहता, गोविंद भुट्टानी, आशु तनेजा, रविंदर अरोड़ा पूर्व सभासद, रामनारायण अरोड़ा पूर्व सभासद, हनी ग्रोवर, सौरभ शेट्टी, शिवम आहूजा,सुमित रहेजा एवं समाज के लोगों अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

जैन समाज अपने अधिकारों के मुद्दों पर एकजुट है – गौरव जैन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सपा नेता गौरव जैन श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बिहारी की रथ यात्रा में शामिल हुए जहाँ समाज द्वारा पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया गया
मुजफ्फरनगर। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बिहारी में प्रभु जी की रथ यात्रा धूम धाम से निकाली गयी जिसमे समाज के अनेको विशिष्टजनों सहित समाजवादी पार्टी के नेता व जैन एकता मंचष्राष्ट्रीयष् के युवा शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन भी विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल हुए जहां मंच पर समाज द्वारा फटका व मोतियों की माला पहनाकर सपा नेता का स्वागत किया गया वहीं प्रदीप जैन ष्चेतन मेडिकलष् वालो ने सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाकर गौरव जैन को समाज की ओर से सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान जैन महिला संगठन की महिला पधाधिकारीगण ने सपा सांसद हरेंद्र मलिक के नाम अपना एक मांग पत्र गौरव जैन को सौंपा जिसमें मुख्य मांग जैन तीर्थ सोनागिरि जी पर ट्रेन का आवागमन सुगम कराया जाना व श्रद्धालुओं के लिये यहाँ ट्रैन का ठहरने का नियम तय कराये जाने का रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरव जैन ने समाज द्वारा किये गये सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अतिशय क्षेत्र की सेवा का अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है व मैं सदैव धर्म व समाज की सेवा के लिये तत्पर हूँ उन्होंने यह भी कहा कि समाज को अपने अधिकारों व मुद्दों के लिये जागरूक देख मैं बहुत गौरनवान्वित महसूस कर रहा हूँ साथ ही समाज के नोजवान ने क्षेत्र के अतिशय क्षेत्र व धर्म स्थलों के रख रखाव व पुनरुद्धार का जो दायित्व स्वयं पर लिया है उसमें वह पल पल समाज के नोजवानो के साथ हैं व महिला मंडल द्वारा उठायी गयी मांग पूर्णतया जायज है व उक्त पत्रक अग्रिम कार्यवाही हेतू सांसद महोदय तक पहुंचा दिया जायेगा व समाज की मांग न माने जाने पर वह आंदोलन के लिये भी तैयार हैं।

 

बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित एक हॉस्पिटल के बाहर खडी बाईक अज्ञात वाहन चोर चोरी कर ले गया। उक्त वाहन चोर सी.सी.टी.वी कैमरे मे कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच-पडताल मे जुट गई है।
सूत्रों के अनुसार बीती देर रात थाना मेरठ रोड स्थित संतोष हॉस्पिटल के बाहर खडी बाईक चोरी हो गई। बाईक स्वामी ने इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी। तो हरकत मे आए अस्पतालकर्मियो ने इस मामले को सी.सी.टी.वी. कैमरे मे उक्त मामले को देखा तथा पुलिस को इससे अवगत कराया। बाईक चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरा खंगाला तथा मामले की जांच पडताल शुरू की।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − five =