News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को पालिका ने व्हीलचेयर प्रदान की गईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा नगर पालिका परिषद की ओर से 9 नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को व्हीलचेयर प्रदान की गईं। इस अवसर पर टाउन हॉल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका परिषद सदैव जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है। भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग को जो भी सहयोग आवश्यक होगा, नगर पालिका परिषद निरंतर उसके लिए कार्य करती रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने नगर पालिका परिषद एवं अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के नगरीय केंद्रों पर आने वाले मरीजों एवं वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर उपलब्ध होने से काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दिया गया यह सहयोग सराहनीय है तथा इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी। नगर पालिका परिषद द्वारा जिन नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को व्हीलचेयर प्रदान की गईं उनमें नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर साउथ सिविल लाइन, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर आदर्श कॉलोनी, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर गांधीनगर, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर वहलना, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर अलमासपुर, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोकुल सिटी, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनकपुरी, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर वसंत विहार तथा नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर अवध विहार शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी विभागों का समन्वय आवश्यक है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रवीन पाल तथा  अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।वीन पाल तथा अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग से हड़कम्प मच गया। आग लगाता देख जहां राहगिरो सहित स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया तो वहीं दुकानदारों ने आग बुझाने के प्रयास सहित दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग भी बिना देर लगाई मौके पर जा पहुंचा जहां दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर विद्युत ट्रांसफार्मर लगी आग को बुझाने में सफलता हासिल की।  गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी के चलते अक्सर आग की घटनाएं सामने आ रही है।

 

मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो फरारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नई मंडी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान अमर पुत्र अनिल निवासी भण्डूरा थाना सिखेडा हाल पता सुभाषनगर थाना नई मण्डी, गुड्डू पुत्र धर्मपाल निवासी अमित बिहार कूकडा थाना नई मण्डीरूप में हुई है। वहीं फरार आरोपियों के नाम अभिषेक और सागर बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इन बदमाशों ने एक दिन पहले छाता फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई थी और उनकी तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे थे।  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्धों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए और दो अन्य मौके से भागने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में सीओ खतौली रुपाली राव ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

 

एसपी सिटी ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु गठित रात्रि निगरानी टीमों का पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि निगरानी/पेट्रोलिंग हेतु गठित की गयी टीमों(एल्फा, बीटा, गामा) को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा शिव चैक, मिनाक्षी चैक, महावीर चैक, प्रकाश चैक आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर चेक करते हुए ड्यूटी का जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा टीमों को ड्यूटी प्रदर्शन में और अधिक सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर कड़ी नजर रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित, ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करनें तथा नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की रक्षा में कोई कोताही न बरतनें सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

 

लोक अदालत के लिए जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र संख्या-87एसएलएसए-02/2026-दिनांकित 08.01.2026 के द्वारा दिनांक- 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार को जनपद मुजफफरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके अनुपालन में मानननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफफरनगर के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर में दिनांक 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके संबंध में आज माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिरेन्द्र कुमार सिंह, द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर रवि कुमार दिवाकर, राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सं0-03, मुज़फ्फरनगर, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफनगर द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक- 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, वाहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री बिरेन्द्र कुमार सिंह, श्री विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला जज कोर्ट सं0-01. मुजफ्फरनगर, श्री रवि कुमार दिवाकर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, मुज़फ्फरनगर/अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सं0-03, मुज़फ्फरनगर, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर व जनपद न्यायालय मुज़फ्फरनगर के समस्त न्यायिक अधिकारिगण उपस्थित रहे।

 

सनातन संस्कृति के गौरव और मानवता के सेवा सूत्रों को चरितार्थ कर की गौ सेवाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन संस्कृति के गौरव और मानवता के सेवा सूत्रों को चरितार्थ करते हुए भारत  विकास परिषद् ‘अमेटी’ मुजफ्फरनगर द्वारा सत्र (2026-27) के सेवा प्रकल्प के रूप में गौ-सेवा का आयोजन किया गया। नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को दोहराते हुए भारत विकास परिषद् मुजफ्फरनगर अमेटी शाखा द्वारा सत्र 2026-27 के द्वितीय गौ सेवा कार्य का आयोजन  गौशाला न्यू मंडी में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निष्काम गर्ग (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी शाखा विस्तार ) एवं श्रीमती राधा गर्ग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ-सेवा को सर्वाेपरि माना गया है। उन्होंने अमेटी शाखा द्वारा गौ-सेवा (स्थायी प्रकल्प )का मार्ग चुनने की भारी प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण एवं परिषद् के उपस्थित सदस्यों ष्सचिन सिंघल,अंशुल गोयल(अध्यक्ष),निकुंज गर्ग (शाखा कोषाध्यक्ष),नितिन गुप्ता(गौ सेवा चेयरमैन),अकुल अग्रवाल(जिला सह समन्वयक),संवित जैन,अंकित बंसल, शलभ गर्ग एवं मातृशक्ति श्रीमती ज्योति बंसल (महिला संयोजिका सहभागिता), श्रीमती पारुल सिंघल,श्रीमती शिप्रा गोयल  ने गौ-माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें हरा चारा व चोकर एवं गुड़ सेवा का पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम संयोजक सचिन सिंघल एवं श्रीमती पारुल सिंघल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात श्रीमान सचिन सिंघल  एवं श्रीमती पारुल सिंघल की विवाह की २५ वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एकदूसरे को जयमाला पहनाई एवं केक काटने की रस्म की गई। गौ-सेवा चेयरमैन नितिन गुप्ता ने बताया कि परिषद का उद्देश्य समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को निभाना है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखेंगे। इस अवसर पर अंशुल गोयल (अध्यक्ष), नितिन गुप्ता (गऊ सेवा चेयरमैन) एवं टीम अमेटी (2026-27) भारत विकास परिषद्, मुजफ्फरनगर, टीम 2026-27 के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने गौ-माता के संरक्षण और सेवा का संकल्प लिया।

 

योग शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न)प्रांत  जिला कार्यकारणी मुजफ्फरनगर एवं भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय मोटापा निवारण एवं योग शिविर का शुभारंभ आज कमला नेहरू वाटिका स्थित योग केंद्र में अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ किया गया। यह शिविर 5 मई से 9 मई 2026 तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। शिविर में उपस्थित योग साधकों को योगाचार्यों द्वारा मोटापा निवारण और स्वस्थ दैनिक दिनचर्या के लिए विभिन्न प्रकार के योगासन और प्राणायाम करवाए गए, जिसका सभी उपस्थित सदस्यों एवं योग साधकों ने भरपूर लाभ उठाया। बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।इस शिविर में 85 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओंकृदिव्य, विराट,अमेटी,संगम और शक्तिकृके 25 से 30 सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। अतिथियों ने की सराहनाभारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय वित्त सचिव आदरणीय प्रवीण गुप्ता ने कार्यक्रम के सुंदर आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी योग लोकेश गुप्ता जी, प्रांतीय संयोजक योग अलका सिंघल, जिला कार्यकारिणी मुजफ्फरनगर और भारतीय योग संस्थान के योगाचार्यों व व्यवस्थापकों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर विकास रत्न महेंद्र कांबोज जी, योग प्रकल्प प्रभारी लोकेश गुप्ता जी, प्रांतीय संयोजक योग अलका सिंघल जी के साथ-साथ भारतीय योग संस्थान के प्रमुख साधक ओम प्रकाश अरोरा जी, ज्ञान अरोरा जी, निष्काम गर्ग जी समेत अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह योग शिविर 09 मई तक प्रतिदिन प्रातः जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ रह सकें।

 

मंडी थाने का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मंडी का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। देर रात्रि पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन द्वारा थाना नई मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय (मैस), मालखाना तथा विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।  अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन रख-रखाव एवं लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कम्प्यूटर कक्ष एवं साइबर हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान डाटा प्रविष्टियों की स्थिति का अवलोकन कर यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया कि समस्त प्रविष्टियां समयबद्ध, शुद्ध एवं अद्यतन रूप से दर्ज की जाएं। मिशन शक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल दिया गया तथा पीड़ितों को समुचित सहायता एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। आगन्तुक कक्ष में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भोजनालय (मैस) का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को पुलिस कर्मियों हेतु स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक सजग, पारदर्शी एवं जवाबदेह रहते हुए जनहित को सर्वाेपरि रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मंडी आनन्द कुमार मिश्रा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

मंच के कार्यों को और अधिक उत्साह से करने के लिए संकल्प दिलाया
मुजफ्फरनगर।  डॉ इन्द्रेश के मार्गदर्शन में संचालित भारत तिब्बत सहयोग मंच के 28वें स्थापना दिवस को मुज़फ्फरनगर इकाई ने आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान के बालकों, प्रशासन एवं स्टॉफ के साथ उत्साह एवं उल्लास पूर्वक मनाया। अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समुख दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के बच्चों एवं स्टॉफ को मंच द्वारा विभिन्न प्रकार के खाने के सामान के पैकेट उपहार स्वरुप वितरित किये गये और उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई स उपहार पाकर बच्चों में उमंग और खुशी का माहौल था। मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा ने मंच के उद्देश्यों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और अपनी ओर से मंच को हर संभव सहयोग के लिए आशान्वित किया। मंच की मुज़फ्फरनगर इकाई के संरक्षक इंजी लोकेश चंद्रा ने इस अवसर पर मंच के प्रत्येक कार्यकत्र्ता को 28वें स्थापना दिवस की बधाई दी और सभी को मंच के कार्यों को और अधिक उत्साह से करने के लिए संकल्प दिलाया। आयोजन को सफल बनाने में एड. संदीप दास-संयोजक प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ प्रांत मेरठ, एड. अतिन संगल-युवा प्रांत महामंत्री, एड. अभिषेक वर्मा-युवा प्रांत मंत्री, डॉ. अजय गर्ग-जिला अध्यक्ष, विष्णु स्वरुप अग्रवाल-जिला महामंत्री, सीए अश्विनी कुमार वर्मा-जिला मंत्री, डॉ. वंदना शर्मा-महिला जिला अध्यक्ष, डॉ. नीतू भारद्वाज-जिला महामंत्री, अवनीश गोयल-जिला संयोजक प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ, अभिलक्ष मित्तल-युवा जिला अध्यक्ष, पुनीत गुप्ता-युवा जिला महामंत्री, हरीश उपाध्याय, नीरज अग्रवाल,अरुण  राजवंशी, मनोज कुमार शर्मा तथा संस्थान की ओर से ईंजी लोकेश चंद्रा-अध्यक्ष, आर के गोयल-मन्त्री, एन के गुप्ता- प्रभारी उप मन्त्री, रामबीर सिंह- सदस्य कार्यकारणी,ब्रजमोहन मोहन शर्मा- प्रधानाचार्य तथा शिक्षिकाये एवं अन्य स्टाफ आदि का विशेष सहयोग रहा स
राष्ट्रगान के उपरांत अल्पाहार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 

नेत्र जांच शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।  जनपद के चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 65 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 15 मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। इन मरीजों को आगे के उपचार और ऑपरेशन के लिए देहरादून नेत्र चिकित्सालय भेजा गया है। शिविर का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ने किया। क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी आंखों की जांच कराने के लिए शिविर में पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच करने के बाद उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और दवाइयां भी वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर में मौजूद रही और व्यवस्थाएं संभालीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निशुल्क और बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है। इससे आंखों की बीमारियों का समय रहते उपचार संभव हो पाता है।

 

ग्रामीणों का स्मार्ट मीटरों के विरोध में प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मंसूरपुर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खानूपुर स्थित सुभाष कॉलोनी में स्मार्ट मीटरों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा उस समय भड़क उठा जब देर रात लोगों ने अपने घरों में लगे कई स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए और कुछ स्थानों पर कथित रूप से सीधे बिजली लाइन जोड़ दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग द्वारा बिना सहमति के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि जब अधिकांश परिवार गेहूं कटाई और मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे, उसी दौरान बच्चों पर दबाव बनाकर या डराकर मीटर लगाए गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले जहां सामान्य रूप से कम बिल आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद कुछ ही घंटों में ही हजारों रुपये तक का बिल मोबाइल पर दिखने लगा। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि 500 रुपये का रिचार्ज करने के बावजूद कुछ ही समय में 2000 रुपये से अधिक का बिल दर्शाया गया, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने कई बार बेगराजपुर बिजलीघर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर गुस्सा और बढ़ता गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने मीटर दोबारा नहीं लगाए गए तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। मामले की जानकारी मिलने पर राजनीतिक स्तर पर भी हलचल देखने को मिली। आरएलडी किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राठी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर थोपना स्वीकार नहीं किया जाएगा और यदि जबरन कार्रवाई जारी रही तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें पवन, राकेश, नवाब, कवरपाल, चंद्रपाल, अरविंद, मोनू, ममता, मुनेश, कविता, शेफाली, शिक्षा, मुकेश, केदारनी और सीता सहित कई लोग शामिल रहे।

 

क्रांति सेना महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांति सेना महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक वहलना गांव में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की सक्रियता और विस्तार को स्पष्ट रूप से दर्शाया। यह बैठक जिला प्रभारी रानी चैधरी के आवास पर आयोजित हुई, जहां संगठन की आगामी रणनीति, महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी, क्रांति सेना के अध्यक्ष मुकेश त्यागी, नगर अध्यक्ष देवेंद्र चैहान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर उल्लेखनीय रही, जहां उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव सामने रखे। बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी, क्रांति सेना के अध्यक्ष मुकेश त्यागी, नगर अध्यक्ष देवेंद्र चैहान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर उल्लेखनीय रही, जहां उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव सामने रखे। बैठक के दौरान तीन प्रमुख मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई, जिनमें महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सख्त कानून लागू करने की मांग, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का विस्तार और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट देने का प्रस्ताव प्रमुख रहा। जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अब समय बदल चुका है और महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खुलकर आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रांति सेना महिला मोर्चा हर जिले में महिला कमांडो यूनिट गठित करने की योजना पर काम करेगा, जिससे महिलाएं न केवल आत्मरक्षा के लिए सक्षम हों, बल्कि अन्य महिलाओं की सुरक्षा में भी सहयोग कर सकें। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण संकल्प भी पारित किए गए, जिनमें पूरे उत्तर प्रदेश में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी लड़ाओ” अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए हर ब्लॉक स्तर पर महिला मोर्चा की इकाइयों के गठन का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

पूर्व मंत्राी संजीव बालियान ने काऊ सेंचुरी के लिए ग्राम प्रधानों से मांगी भूसा सेवाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/मोरना। जनपद के ब्लॉक सभागार में सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गोवंश संरक्षण को लेकर बड़ी अपील की। उन्होंने पुरकाजी क्षेत्र के तुगलकपुर कम्हेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश की पहली काऊ सेंचुरी के सफल संचालन के लिए ग्राम प्रधानों से भूसे की व्यवस्था करने का आह्वान किया। बालियान ने कहा कि गोवंश की सेवा केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संजीव बालियान ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि काऊ सेंचुरी में हजारों पशुओं के लिए पर्याप्त चारा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने जोर देकर कहा, ष्यह सुनिश्चित करना हमारा मानवीय कर्तव्य है कि कोई भी पशु भूख के कारण कष्ट न सहे। यदि प्रत्येक ग्राम प्रधान अपने स्तर पर चारे और भूसे के दान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करे, तो सेंचुरी में कभी चारे की कमी नहीं होगी। कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने इस मुहिम का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि गोवंश की रक्षा के लिए सभी प्रधानों और क्षेत्रवासियों को एकजुट होना होगा। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने भी समाज के संपन्न लोगों से इस पुण्य कार्य में योगदान देने की अपील की।
बैठक के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विशाखा, एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी, वरिष्ठ सहायक योगेंद्र सिंह और समाजसेवी विनोद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया, जिनमें सर्वेन्द्र राठी, दिनेश राठी, नरेंद्र प्रधान, राजकुमार, आबिद, शाहनवाज, संजय, शौकीन, मोनू और तरुण प्रधान प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी प्रधानों ने एक स्वर में सहमति जताई कि वे अपने-अपने गांवों से काऊ सेंचुरी के लिए भूसे की पर्याप्त व्यवस्था कराएंगे।

 

कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढी कीमते वापस की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर एलपीजी की किमतो में की गई भारी बढ़ोतरी को वापस लेने को लेकर देश के प्रधानमंत्री के नाम कचहरी पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को सोपा ज्ञापन संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की 900-1000 तक एकमुश्त मूल्यवृद्धि ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है यह वृद्धि हमारे ऑपरेटिंग कोस्ट (लागत ) को 40ः अधिक बढ़ा रही है जिसे सहन करना छोटे व्यापारियों के लिए असंभव है द्य इस महंगाई के कारण छोटे होटल और चाय नाश्ते की दुकाने बंद होने के कगार पर है जिससे बेरोजगारी का संकट बढ़ रहा है लागत बढ़ने से अंतत ग्राहकों पर बोझ पड़ रहा है जिससे व्यापार में भारी गिरावट आई है। 4 करोड़ से अधिक इस प्रकार के छोटे व्यापारी  बेहद परेशान है तथा आम जनता को इस महंगाई का सामना करना पड़ रहा है हम यह भी जानते हैं कि विश्व बाजार में गैस संकट होने के कारण रेट बढ़ाना आपकी मजबूरी है। छोटे व्यापारियों को राहत देने का कार्य भी समय की मांग है, अन्यथा देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैल जाएगी संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई हालिया अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए, गैस की कीमतों को स्थिर रखने हेतु सुदृढ़ नीति बनाई जाए, होटल और खाद उद्योगों के लिए गैस पर सब्सिडी या जीएसटी मे राहत प्रदान की जाए ज्ञापन देने वालों के मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय मित्तल, अशोक बाटला, प्रमोद मित्तल, सुनील सिंघल मावे वाले, राहुल वर्मा, विश्वदीप गोयल बिट्टू, महेश चैहान, सुभाष चैहान, विजेंद्र गोयल, स्वराज वर्मा, नीरज बंसल, निशंक जैन, गोपाल मित्तल, प्रमोद त्यागी, श्याम सिंह सैनी, राजकुमार रहेजा, अखिल सिंघल, संजय गोयल, सचिन त्यागी, प्रमोद टॉक, दिनेश बंसल, सतनाम हंसपाल सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे ।

 

चैधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर हवन
बुढ़ाना। क्षेत्र स्थित गांव बिटावदा में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पूर्व अध्यक्ष चैधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर ग्राम पंचायत चैपाल में हवन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रीय नेताओं ने एकत्र होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 21 से जिला पंचायत सदस्य के भावी उम्मीदवार और रालोद के सक्रिय दावेदार सतपाल सहरावत ने हवन में आहुति दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चैधरी अजीत सिंह का संपूर्ण राजनीतिक जीवन किसानों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने यह भी कहा कि वे उनके आदर्शों पर चलते हुए क्षेत्र के विकास और किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में सुधीर प्रधान और बुद्धू प्रधान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने चैधरी अजीत सिंह को किसानों का सच्चा मसीहा बताते हुए उनके योगदान को याद किया। वहीं प्रधान पद के भावी उम्मीदवार सोनू दीवान ने कहा कि चैधरी साहब ने समाज को एकजुट रखने का कार्य किया, जिसकी झलक आज भी गांव की एकता में दिखाई देती है। इस अवसर पर देवेंद्र मास्टर, रालोद के युवा जिला सचिव नितिन सहरावत समेत कई गणमान्य लोग और ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चैधरी अजीत सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

दिव्यांग छात्र-छात्राएं अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए करे सम्पर्क
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने बताया है कि इलाहाबाद संग्राहालय में राज्य स्तरीय-त्रि-आयामी कला, मॉडल मूर्तियों की प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय आयोजन दिनांक 04.05. 2026 से 30.05.2026 तक का होना प्रस्तावित है। उक्त प्रदर्शनी में दृष्टि दिव्यांग एवं अन्य दिव्यांग बच्चे स्पर्श कर भारत के विश्व प्रसिद्ध स्मारकों एवं भारतीय वन्य जीवों के त्रि-आयामी मॉडल (गेटवे ऑफ इण्डिया, गोल्डन टेम्पल कुतुब मीनार, विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, ताज महल एवं हम्पी स्टोन चेरियट, काशी विश्वनाथ मंदिर एवं हवा महल आदि) की अनुभूति एवं उसके विषय में जानकारी प्राप्त कर सकेंगें। साथ ही उक्त प्रदर्शनी में प्रतिभागियों हेतु भोजन, पेयजल, चिकित्सीय सुविधा एवं निवास की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि उक्त प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के इच्छुक कक्षा 06 से 12 तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

 

 10 को भजन संध्या का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार, मुजफ्फरनगर की बैठक में महाराज श्री के निर्देशानुसार कार्यकर्मों के जो निर्णय लिए गए वे निम्नवत हैं-10 मई 2026, रविवार गीता सत्संग एवं भजन संध्या सायं 6 बजे से प्रभु इच्छा तक डॉ अरविंद अग्रवाल रोहिणी क्लीनिक मुजफ्फर नगर 12 मई 2026 मंगलवार दूसरा बड़ा मंगलवार  सांय 05  बजे से   सुंदर कांड  व गीता पाठ प्राचीन शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने गली में 13 मई 2026, बुधवार  एकादशी वृक्षारोपण कार्यक्रम  प्रातः 8 बजे सरस्वती शिशु मंदिर इन्टर कॉलेज, केशवपुरी गीतापाठ, भजनभाव  सांय 06ः30 बजे से 08 बजे तक  प्राचीन श्री शिव मन्दिर ,उत्तरी सिविल लाइन्स  14 मई 2026, बृहस्पतिवार छबीलः  प्रातः 10 बजे से एडवोकेट अमरकांत गुप्ता के कार्यालय बुलेटिन वाली गली 15 मई  2026, शुक्रवार हवन  प्रातः07 से 8ः30 बजे मदनानन्द वानप्रस्थ आश्रम गौ सेवा  08ः30 बजे गौशाला नदी रोड राधा जागरण सांय 5 बजे  करनाल के लिए प्रस्थानआप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर/सहयोग करके कार्यक्रम की शोभा बढाये/धर्म लाभ उठाए।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + one =