खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आशादीप मूक बधिर एवं मंदबुद्धि संस्थान में हुआ योग
मुजफ्फरनगर। आशा दीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि बाल प्रशिक्षण संस्थान जानसठ रोड  पर 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संस्थान के अध्यक्ष इंजी लोकेश चंद्रा की अध्यक्षता में मनाया गया। संस्थान के सचिव इंजी आरके गोयल, उपाध्यक्ष इंजी बीआर शर्मा, उपमंत्री पीके गुप्ता, सदस्य कार्यकारणी रामबीर सिंह, बी बी गुप्ता,के के शर्मा, उमेशचंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा,शिक्षिका शिवानी त्यागी, मीना सिंह, जीवनी बंसल ने दिव्यांग बच्चों के साथ योगाचार्य विनोद कुमार शर्मा, योगशिक्षक कु स्वाती, शुभम कुमार के कुशल दिशा निर्देशन में  प्राणायाम, कपालभाति,अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार,ताड़ासन,  पर्वतासन, त्रिकोणासन, शवासन, पश्चिमोत्तानासन वृक्षासन आदि का योगाभ्यास किया गया । योगाचार्य ने बताया कि नियमित व्यायाम एवं ध्यान से एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास  बढ़ता है तथा शरीर को निरोग रखता है। कार्यक्रम के अंत मे फलाहार तथा सूक्ष्म जलपान के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। 

शुकतीर्थ में गंगा किनारे योग दिवस पर कराया गया योगाभ्यास
कमिश्नर सहित जिंप अध्यक्ष व अधिकारियों, साधु सन्तो, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों छात्रों ने लिया भागMuzaffarnagar News
मोरना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह सवेरे योग अभ्यास कराए गए जिसमे  प्रशासनिक अधिकारियों,  जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों,  ब्रह्मकुमारीज कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों,  साधु सन्तो,  कर्मचारियों, छात्रों आदि ने भाग लेकर योग के प्रति नागरिकों को प्रेरित किया कार्यक्रम में प्रशिक्षुओ द्वारा नागरिकों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण गुरु सिखाए गये स्वस्थ रहने के लिये शपथ दिलाई गयी।कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग की ओर से किया गया साथ में जिला गंगा समिति मुजफ्फरनगर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर रविवार की सुबह सवेरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता से लाइव सम्बोधन बड़ी स्क्रीन पर  देखा व सुना चुना गया। मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ.रूपेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम प्रेरणा दायक रहा।निश्चित ही इससे नागरिको के स्वास्थ्य को बड़ा लाभ होगा।योग को हमे नियमित रूप से जीवन मे उतारना चाहिये।प्रधानमंत्री ने 365 दिन योग करने की सलाह दी है।जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम सुखद अनुभव देने वाला रहा। एक और गंगा मां की अविरल धार दूसरी ओर योग प्रशिक्षण से सभी को बहुत लाभ हुआ। शुकतीर्थ में नियमित योग के कार्यक्रम हो इस प्रकार के प्रयास जारी है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से की गई इस प्रभावी पहल से देश के ही नही पूरे विश्व के नागरिकों के स्वास्थ्य  को लाभ मिल रहा है। देश के लिए बड़े गर्व की बात है कि आज पूरा विश्व अच्छे स्वास्थ्य के लिए भारत की ओर निहार रहा है। योग प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योगाचार्य अंकित कुमार ने कहा कि आज कॉमन योग प्रोटोकॉल अभ्यास के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास ओमकार के उच्चारण के साथ कराया गया।नियमित  योग करने से चिंता तनाव दूर होता है शरीर की ग्रंथियां से रिलीज होने वाले हारमोंस में बैलेंस बनता है।सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित होती है।प्रशिक्षक पुष्पा चैधरी ने कहा कि 12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कराया जो दैनिक जीवन में उपयोगी है कार्यक्रम में सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, उप जिलाधिकारी रश्मि लंबा,  तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, बीडीओ विशाखा, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, डीएफओ अभिनव राज, बीके प्रवेश दीदी, ट्रेनर रोहित शर्मा अंकित गौतम, पुष्पा चैधरी अनिल कुमार सहित
आयुष विभाग से डॉ. निधि सैनी, डॉ. दीपिका मलिक,  डॉ. प्रतीक्षा,  डॉ.अनुज कुमार निर्वाल,  डॉ. अभिका, प्रदीप निर्वाल, अजय कृष्ण शास्त्री डॉ. संजू शर्मा, योगेश गुर्जर, इरम अली जैदी,  मनोहरलाल शर्मा,  विनोद शर्मा आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।

 

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया योग कार्यक्रम का शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन  चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में किया गया।  मा0 केबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार अनिल कुमार द्वारा  धनवन्तिरी पूजन एवं दीप प्रज्वल्लन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। केबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0 प्र0 सरकार श्री अनिल कुमार ने कहा कि आज हम सभी लोग 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, यह बहुत ही खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से न केवल हमारा शरीर निरोगी रहता है, बल्कि हमारा मस्तिष्क भी पूर्णतः स्वस्थ और तनावमुक्त रहता है। उन्होंने सभी जनपद जनपद वासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधिगण, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विशाल गर्ग,  जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल श्री संजय राठी,  डा0 सुभाष चन्द शर्मा पूर्व अध्यक्ष आयुष बोर्ड उ0प्र0, श्री प्रभात तोमर मण्डल अध्यक्ष सहारनपुर रालोद, श्री प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा । योग दिवस के योगाभ्यास  कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा मुजफ्फरनगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह,नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, मुख चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक (होम्योपैथी), जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी एवं  अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी गण एवं कर्मचारी  अन्य माननीय/ गणमान्य शामिल रहें।  कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा उदघोषित भाषण का लाईव प्रसारण दिखाया किया गया जिसका श्रवण स्टेडियम में उपस्थित सभी आंगन्तुको द्वारा किया गया।  तदोपरान्त कॉमन योग प्रोटोकाॅल के अनुसार योगाभ्यास योग प्रशिक्षक  विजय कुमार, श्रीमती वर्षा चैधरी एवं अनुज कुमार द्वारा किया गया।  योग दिवस में विभिन्न स्कूल/ कॉलेज से आये  छात्र छात्राओ व प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया। योग दिवस पर  योगाभ्यास  कार्यक्रम में लगभग 1800 व्यक्तियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया।
डॉ इसम पाल द्वारा उपस्थित सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

 

रालोद की कोर कमैटी गठितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर आज एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व सांसद  केसी त्यागी के पुत्र अमित त्यागी उपस्थित हुए। उन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित किया। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी कुछ समय के बाद चुनाव नजदीक है। ऐसे में राष्ट्रीय लोक दल ने जिला स्तर पर एक कोर कमेटी का गठन किया है। जिसका संयोजक विकास कादियान को बनाया गया है। इस कमेटी का कार्य होगा कि यह विधानसभा स्तर, ब्लाक, गांव और बूथ लेवल तक कार्य करेगी और वहां के संपर्क सूत्रों को साधेगी और वहां की समस्याओं को जानकर उनके समाधान को करने के लिए प्रयासरत रहेगी। रालोद कार्यालय पर आयोजित बैठक में उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री त्यागी ने बताया कि गत 18 जून को दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी ने हस्तिनापुर क्षेत्र की बैठक बुलाई थी। जिसमें पार्टी के सभी सांसद मंत्री विधायक एवं अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। वहां सर्व सम्पत्ति से तय किया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में एक कोर कमेटी का गठन किया जाए जो वहां के जिला अध्यक्ष के साथ लाइजनिंग कर गांव और वार्ड स्तर पर संपर्क साधने का काम करेगी और वहां की क्षेत्रीय भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी। यह प्रक्रिया पूरे लचीलेपन के साथ होगी। इसमें हर वर्ग धर्म, जाति के लोग उपस्थित रहेंगे। अगले तीन दिनों में कोर कमेटी का विधिवत गठन हो जाएगा। उसके बाद अगले दो सप्ताह में संपर्क सूत्र साधने का कार्य होगा। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि पार्टी में समानांतर व्यवस्था होने से दो फाड़ होने का कोई खतरा है उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है वह है जयंत चैधरी के प्रति समर्पण और पार्टी के प्रति एक जुटता। सभी लोग उसी के लिए कार्य कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में त्यागी ने कहा कि भाजपा अपनी उपलब्धियां का अभियान चला रही है उन्होंने अभी तक रालोद से सहयोग नहीं मांगा है। जब भाजपा के लोग प्रचार अभियान में उनकी मदद मांगेगे तो वह उन्हे अवश्य दी जायेगी। वैसे भी चुनाव के समय रालोद भाजपा के साथ रहता ही है। उन्होंने बताया कि वैसे तो रालोद के सभी कार्यकर्ता समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट रहते हैं लेकिन एक्स्ट्रा डोज देने के लिए यह समानांतर व्यवस्था कराई गई है। इससे पूर्व मासिक बैठक में अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए रालोद की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चैधरी का नारा है कि अगर गांव खुशहाल होगा तो शहर खुशहाल होगा इसलिए पार्टी की नीतियों को गांव गांव तक पहुंचाये तथा रालोद को ओर अधिक मजबूत बनाये। जिलाध्यक्ष संजय राठी ने अपने संबोधन में कहा कि रालोद कार्यकर्ता पूरी मेहनत से काम कर रहे है फिर भी गांव एवं वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर रालोद की नीतियों का प्रचार प्रसार कराया जायेगा। बैठक में संदीप मलिक, सुधीर भारती, प्रोफेशनल मंच के जिला अध्यक्ष योगेंद्र कंबोज, रमा नगर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, युवा रालोद अध्यक्ष मौलिक प्रधान, युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यम गुर्जर  सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 

सामूहिक योगाभ्यास, योग सप्ताह का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए किया सामूहिक योगाभ्यास, योग सप्ताह का हुआ समापन ।  अवगत कराना है कि 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के योग दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया तथा उनके द्वारा दिए गए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। योगाचार्य योगेश द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योगाचार्य श्री योगेश विगत 14 जून 2026 से पुलिस लाइन में आयोजित योग सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास करा रहे थे। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज इस सप्ताहव्यापी योग कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित एवं ऊर्जावान बनाता है। पुलिसकर्मियों के लिए योग तनाव प्रबंधन, मानसिक एकाग्रता तथा शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा योगाचार्य श्री योगेश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सहित समस्त अधिकारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित योगाभ्यास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

 

विश्व योग दिवस पर हुआ योग कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आज एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में ’’आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ’’ (प्फ।ब्) व एन0सी0सी0  द्वारा एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में शिक्षकगण व छात्र/छात्राएं एवं एन0सी0सी0 कैडेट उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, योगा प्रशिक्षिका सोनम चैहान, डा0 नवेद अख्तर ।छव्(छब्ब्) व अंकित धामा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकगणों एवं छात्र/छात्राओं में बढ रहे तनाव की प्रवृति को कम करने हेतु उपलब्ध योगासनों का परिचय शिक्षकगणों व छात्र/छात्राओं से कराया जाना था।
योगा प्रशिक्षिका सोनम चैहान ने सभी को अनेक प्रकार के योगासन कराये एवं योग के गुर बताते हुए कहा कि योग करने से अनेक असाध्य रोगो जैसे कि डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, हदय रोग, मासपेशीयों का खिचाव व अन्य से छुटकारा पाया जा सकता है यह बात विदेशी लोग भी आजकल समझने लगे है इसलिए पूरी दुनिया में योग को बढावा दिया जा रहा है।
प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे व्यक्ति की मानसिक व शारीरिक गतिविधियों का विकास होता है और शरीर स्वस्थ रहने से हमारे मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों का उत्पत्ति होती है और जो लोग योग करते वह योग न करने वाले लोगों की तुलना में अधिक स्वस्थ देखें गये है।
अंत में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व बताया कि योग दिवस का इस बार का विषय स्वस्थ आयु के लिए योग है जिसका अर्थ यह है कि बढ़ती उम्र में भी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सक्रिय, स्वतंत्र और निरोगी रहना। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति की काम करने की क्षमता और जीवन शक्ति कम न हो, बल्कि वह बीमारियों के प्रति अधिक मजबूत रहे।
उपस्थित कार्यशाला में छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों ने योग से सम्बन्धित प्रश्न योगा प्रशिक्षिका जी से पूछे व अपनी जिज्ञासाओं को शान्त किया।
योग कार्यशाला को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  

 

निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
मोरना। ब्लॉक क्षेत्र के शुक्रताल (शुकतीर्थ) में रविवार को ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी कल्याणदेव महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा, परीक्षण और दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सहित कई योग्य चिकित्सकों ने भाग लिया। पद्मश्री और पद्मभूषण से अलंकृत स्वामी कल्याणदेव महाराज के श्री शुकदेव आश्रम स्थित समाधि मंदिर में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने अपने अनुयायियों के साथ चरणाभिषेक एवं पादुका पूजन किया। इस दौरान संत, महात्मा, आचार्य, पुरोहित, कथावाचक और भागवत भक्तों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्रपाठ किया। यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर संत विभूति स्वामी कल्याणदेव महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं उपलब्ध कराना था। स्वामी ओमानन्द महाराज ने इस अवसर पर कहा कि दूसरों की जान बचाना एक बड़ा कल्याणकारी कार्य है। उन्होंने चिकित्सकों और समाजसेवियों की बड़ी जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि जीवन दान महायज्ञ है और यह सबसे बड़ा परमार्थ है। उन्होंने डॉक्टरों से स्वयं प्रसन्न रहने और मरीजों का हौसला बढ़ाने का आग्रह किया, क्योंकि स्वस्थ रहना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक वही बनता है जिसके अंदर मनुष्य की सेवा का भाव होता है। उन्होंने सेवा को सबसे बड़ा आनंद बताया और कहा कि प्रभु के गुण अपनाने पर ही प्रभु से मिलन होता है। इस कार्यक्रम में कुंवर देवराज पंवार, कनक परमानंद महाराज, भरत देव महाराज, रामपाल सिंह, रमेश मलिक, ओमदत्त आर्य, सुमन कृष्ण शास्त्री, अचल कृष्ण शास्त्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। चिकित्सक टीम में डॉ. शैलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रशांत राठी, डॉ. मेघा, मौ. शाकिर, नरेंद्र कुमार, अनुज कुमार और डॉ. रेखा शामिल थे।

 

भक्तिमय वातावरण में हुआ शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। आवास विकास कॉलोनी स्थित मंदिर में स्वअध्यनरत बच्चों के मध्य शुरू हुए भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर श्संकल्पश् के त्रिदिवसीय श्संयमश्- बाल संस्कार शिविर के अंतिम दिन श्री हनुमान चालिसा का पाठ कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगीत के साथ हुआ तथा श्रीमती निधि जैन द्वारा योगाभ्यास कराये गये। आज शिविर में रामायण सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी बच्चों ने रूचि दिखाई और रोचक प्रश्नों के उत्तर दिये। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सही उत्तरों पर संकल्प परिवार द्वारा उपहार भी दिये गये। बच्चों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्तीय प्रकल्प संयोजिका महिला एवं बाल पुष्टाहार श्रीमती नीरा सिंघल सपरिवार सम्मिलित हुई। श्रीमती नीरा सिंघल ने बच्चों को पौष्टिक आहार के फायदे बताये तथा जंग फूड जैसे मोमोज़ इत्यादी का परित्याग करने की सलाह भी दी । श्रीमति नीरा सिंघल द्वारा बच्चों को दिमागी कसरत वाला खेल खिलवाकर मनोरंजन भी किया। वरिष्ठ सदस्य नवीन सिंघल जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के उपरान्त बच्चों द्वारा दी गई राम भजनों की प्रस्तुति एवं जय श्री राम एवं जय हनुमान के उद्धघोष से शिविर का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर आदरणीय सुभाष गुप्ता एवं जगदीश पालीवाल जी ने आशीर्वचन दिये और सभी बच्चों को प्रसाद स्वरूप रसीली बूंदी और विभिन्न उपहार भेंट किये गये। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुन्दर संचालन प्रीति गोयल द्वारा किया गया जिसमें महिला सहभागिता गतिविधि निधि जैन, गीता तायल, बृजबाला गुप्ता, ईशा गुप्ता, सुमन पालीवाल, राधा उपाध्याय, शिल्पा तायल,सीमा दास, डॉ पारुल गौतम, सुभाष चंद गुप्ता, अशोक तायल, विष्णु स्वरुप अग्रवाल, अवनीश गोयल, डॉ अजय गर्ग, संदीप दास, जगदीश पालीवाल, अनुज माहेश्वरी, अभिषेक जैन, नितीश,मंदिर जी के पुरोहित राजेश शर्मा, व्यस्थापक प्रवीण शर्मा एवं सभी शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

 

मोहर्रम व कावड यात्रा के मद्देनजर किया फ्लैगमार्चMuzaffarnagar News
मुज़फ्फरनगर। आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी है। दोनों बड़े धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार रात सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा के नेतृत्व में आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) और शहर के चारों थानों की भारी पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए आमजन से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च शिव चैक से शुरू होकर भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, नॉवल्टी चैक और मेरठ रोड सहित शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील मार्गों से गुजरते हुए दोबारा शिव चैक पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया और लोगों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया। सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की शांति भंग करने वाली गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोहर्रम और कांवड़ यात्रा दोनों ही महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन हैं। इन्हें सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और लगातार गश्त की जाएगी, ताकि जनपद में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

 

योग के माध्यम से मस्तिष्क और आत्मा का बनता है संतुलनः जिला जज
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर बीरेन्द्र कुमार सिंह, के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से दीवानी न्यायालय में स्थित केन्द्रीय सभागार मुजफ्फरनगर में ष्योग दिवसष् पर विधिक साक्षरता शिविर / योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीरेन्द्र कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, के द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण को बताया गया कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियो के अलावा मानसिक समस्याओ से भी निजात पाई जा सकती है। योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृति के युज से हुई है। जिसका मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन। योग लगभग दस हजार साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है। वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वियो के बारे में प्राचीन काल से ही वेदो में इस का उल्लेख मिलता है। इस बार अन्र्तरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिये योग” (ल्वहं वित भ्मंसजील ।हमपदह) है यह थीम इस बात पर जोर देती है कि योग केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बढ़ती उम्र के साथ भी शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय, स्वस्थ और आत्मनिर्भर रहने का एक बेहतरीन माध्यम है। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, के द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण को बताया गया कि यह भारत वसियो के लिए बड़े ही गर्व का विषय है, कि मन और शरीर को फिट रखने के लिए हमारी प्राचीन कला स्वीकार की गई और दुनिया भर में इसकी सराहना की गई है। भारत कई तरह से खजानों का देश है और हम दुनिया के साथ उन में से सबसे अच्छे खजानों में से एक को साझा करतें हुए बहुत प्रसन्न है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस लोग बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनातें है इस दिन का नजारा कुछ अलग ही होता है। जहाँ देखो वहाँ लोग अलग अलग शिविर लगाए योग की मुद्रा में दिखाई देते है यही हमारे भारत वसियो के लिए बड़े ही गर्व की बात है।

 

दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाये योग
मुजफ्फरनगर। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित योग सप्ताह का सफल समापन, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ विशेष योग कार्यक्रम। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में दिनांक 15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आयोजित योग सप्ताह का आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मन्दिर प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वामा सारथी अध्यक्ष डॉ. नीलम राय (धर्मपत्नी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर) तथा वामा सारथी नोडल अधिकारी श्रीमती इंदु सिद्धार्थ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों एवं पुलिस कर्मियों को इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम ष्ल्वहं वित भ्मंसजील ।हमपदहष् के अनुरूप योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान 8 वर्षीय आराध्या द्वारा आर्टिस्टिक योगा प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।  वामा सारथी टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग सप्ताह के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के साथ स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह, वामा सारथी वेलफेयर प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र नागर, महिला मुख्य आरक्षी अनुप्रिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

 

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में हुआ योग
मुजफ्फरनगर। मानव जीवन का आधार है स्वस्थ शरीर, और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का मार्ग है योग ।  ’योग यानि अपने जीवन को स्वास्थ्य से जोड़ना।। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले योग महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक माननीय विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, गुडविल संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी, संयोजक विनोद संगल, संयोजिका अर्चना एवं देवराज पँवार आदि, भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा के अध्यक्ष विवेक वर्मा, सचिव प्रदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, महिला सहभागिता पारुल गुप्ता, विद्यालय के डायरेक्टर एम० के० गुप्ता जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी, हेडमिस्ट्रेस ममता चैहान (जूनियर विंग), काउंसलर कंचन सोनी जी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें । विशिष्ट अतिथि अशोक कंसल जी को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया द्य कार्यक्रम का शुभारंभ ओऽम् का उच्चारण और सूर्य नमस्कार के साथ किया गया। सूर्य नमस्कार के पश्चात विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया गया। जिसमें विभिन्न आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पद्मासन, प्राणायाम, कपालभाति, मर्कटासन इत्यादि योगासनों का अभ्यास कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग के उपलक्ष्य में सभी ने योगासनों से लाभ अर्जित किया और इन्हें दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर, हेडमिस्ट्रेस ममता चैहान ने योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे शरीर में सात चक्र (मूलाधार चक्र, स्वाधिष्ठान चक्र, मणिपुर चक्र, अनाहत चक्र, विशुद्धि चक्र, आज्ञा चक्र, सहस्रार चक्र) विद्यमान है जो हमारे शरीर के आवश्यक तत्व है और कहा कि योग न सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन और मस्तिष्क से दोनों को मजबूती प्रदान करता है योग के कारण हमारे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। जिसकी सहायता से हम जीवन में आने वाली कठिन से कठिन परिस्थितियों को सहजता से पार कर सकते हैं। योग करने से हमारा मन शांत होता है । हम सबको अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए और जीवन को सफल बनाने की कोशिश करनी चाहिए। अंत में योग सप्ताह में उपस्थित अभिभावक व छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुकुल दुआ जी ने योग प्रशिक्षण देकर सभी को धन्यवाद दिया। हनुमान चालीसा का पाठ करके सान्वी अग्रवाल द्वारा योग दिवस का समापन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विनोद संगल ने सभी का धन्यवाद किया और उन्होंने ने प्रधानमंत्री जी का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रारंभ किया।

 

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान दिल्ली के तत्वाधान में भारतीय योग संस्थान मुजफ्फरनगर के 20 केंद्रों द्वारा सामूहिक रूप से 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से कमला फार्म में मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि अशोक कंसल जी पूर्व विधायक का स्वागत जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया ,विशिष्ट अतिथि अजय सिंघल जी अध्यक्ष व्यापार मंडल का स्वागत जिला  संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह राणा , विशिष्ट अतिथि अनिल नामदेव जी प्रधान एस डी कॉलेज मार्केट का स्वागत जिला संगठन मंत्री प्रेम सिंह राणा द्वारा किया गया, संरक्षक प्रोफेसर आर के गर्ग का स्वागत क्षेत्रीय मंत्री सुरेन्द्र मुंजाल जी द्वारा, क्षेत्रीय प्रधान संजीव कुमार गोयल द्वारा जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा एवं जिला संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह राणा, क्षेत्रीय प्रधान विनय वर्मा द्वारा विशिष्ट अतिथि श्री राकेश कंसल जी का स्वागत किया गया,महिला जिला संरक्षक सोनिया नारंग  जी का स्वागत मधु गर्ग जिला संगठन मंत्री द्वारा किया गया , जिला महिला मंत्री कुसुम सिंघल का स्वागत मधु गर्ग जी एवं जिला महिला संगठन मंत्री मधु गर्ग का स्वागत मंजू कंसल महिला क्षेत्रीय प्रधान द्वारा किया गया,तत्पश्चात  अतिथियों एवं जिला प्रधान एवं जिला मंत्री एवं जिला संगठन मंत्री के द्वारा भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल जी एवं सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपक प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात सरस्वती वंदना प्रमिला गिरधर ,मंजू कंसल, अंजू छाबड़ा प्रभा माहेश्वरी द्वारा की गई , ओम की ध्वनि गायत्री मंत्र भावार्थ सहित  जिला संगठन मंत्री मधु गर्ग द्वारा किया ग्रीवा चालन एवं स्कंधचालन सुधीर जी , कटीचालन घुटनाचालन वर्षा जी, ताड़ासन पादहस्तासन धर्मवीर जी, अर्धचक्रासन  अंजना जी त्रिकोणआसान शिखा भारद्वाज जी,भद्रासन वज्रासन सतीश महेश्वरी, अर्ध उष्ट्रासन उष्ट्रासन महेश बालियान जी, शसक आसान उत्तममंडूकासन सुमन चैधरी जी, मकर आसान भुजंगासन सतपाल जी, शलभासन  सुरेंद्र जी,सेतुबध  आसन उत्तानपादासन ममता त्यागी अर्ध हलासन पवनमुक्तासन सतीश जी, शवासन मोनिका त्यागी हंसी क्षेत्रीय मंत्री पूर्व प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकार राकेश शर्मा, प्राणायाम नीरज राणा जी द्वारा कराए गए ,इस बार सभी आसन प्राणायाम केन्द्र प्रमुख द्वारा ही कराए गए,वार्ता जिला प्रधान सुभाष गुप्ता जी द्वारा की गई अशोक कंसल, अजय सिंघल ,राकेश कंसल अनिल नामदेव जी द्वारा संबोधन किया गया, बहुत सुंदर संचालन जिला मंत्री कुसुम सिंगल जी द्वारा किया गया अंत में एक योग गीत अलका शर्मा व सहयोगी द्वारा प्रस्तुत किया गया आशीर्वचन व धन्यवाद ज्ञानचंद अरोड़ा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य द्वारा किया गया अंत में शांति पाठ अंजू छाबड़ा द्वारा कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया, गजेन्द्र राणा जी ने  कहा कि योग से सभी जुड़े एवं योग के लिए समर्पित नारे भी  लगवाए ,योग के,कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय प्रधान संजीव कुमार गोयल, केंद्र प्रमुख महेश बालियान,क्षेत्रीय प्रधान जियालाल जी, क्षेत्रीय मंत्री रविदत्त जी, क्षेत्रीय मंत्री सुरेंद्र मुंजाल जी  केंद्र प्रमुख रोशन लाल बजाज, नरेंद्र वकील जी, राजेंद्र अग्रवाल, ममता  तायल जी, सविता जी,  अंजलि गर्ग, सुमन मित्तल जी, डॉ प्रमोद जी,शशि राज जी, शशि बहन जी, विनीता मित्तल जी, रेणु तायल जी, सतरूपा त्यागी जी, संजीव तोमर जीआदि का रहा

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति तथा आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इसके उपरांत नियमित मुरली क्लास आयोजित की गई, जिसमें ईश्वरीय महावाक्यों के माध्यम से सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की गई। कार्यक्रम में केशवपुरी सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका एवं महान आध्यात्मिक विभूति मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी, जिन्हें स्नेहपूर्वक ष्मम्माष् के नाम से जाना जाता है, के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
जयंती दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का जीवन सादगी, पवित्रता, त्याग, तपस्या और पूर्ण समर्पण का अनुपम उदाहरण था। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को मानवता की सेवा तथा ईश्वरीय कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व, अनुशासन और मातृवत स्नेह ने लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक जागृति का संचार किया। आज भी उनका आदर्श जीवन विश्वभर के लोगों को श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता तनाव, अशांति, प्रतिस्पर्धा और नैतिक मूल्यों का ह्रास मानव जीवन को अनेक समस्याओं की ओर ले जा रहा है। ऐसे समय में योग और आध्यात्मिकता ही वह सशक्त माध्यम हैं जो व्यक्ति को आंतरिक शक्ति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति स्वयं की पहचान कर परमात्मा से जुड़ सकता है तथा जीवन में सुख, शांति और संतोष का अनुभव कर सकता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जयंती दीदी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और बुद्धि को सशक्त बनाने की प्रक्रिया है। योग हमें स्वयं से जोड़ता है और राजयोग हमें परमात्मा से जोड़कर जीवन को श्रेष्ठ दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत्य प्रकाश रेशू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शैल जी ने ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही जरूरतमंद क्षेत्रों में वितरण हेतु अन्न से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। श्री सत्य प्रकाश रेशू ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा विश्व शांति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष योग सत्र में आयुष विभाग के योगाचार्य अंकित भाई ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति एवं मानव कल्याण की मंगलकामनाओं के साथ राजयोग ध्यान द्वारा हुआ। उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने योग एवं आध्यात्मिक जीवनशैली को अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीके सरला बहन, रिया, तोशी, विधि, शीतल, पूजा, शालिनी, उर्मिल, अंजू सिंघल, दीपा, गीता, संतोष, ज्योति, मंजू बत्रा,होतीलाल शर्मा, अवनीत, सतीश वर्मा, बालेश्वर त्यागी, सुभाष चंद्र गुप्ता, राजेंद्र भाई, विजय त्यागी, कपिल, वरुण सहित संस्था के अनेक भाई-बहन एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

कराटे किंग वेदप्रकाश के खिलाडिय़ों ने किया योग प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्यपुरी स्थित इंटरनेशनल कराटे अकेडमी एवं नई मंडी ब्रांच तथा द्वारिका सिटी ब्रांच के जूनियर खिलाड़ियों ने सैंनसाई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में अनेकों शानदार एवं दमदार योग आसनों का प्रदर्शन करते हुए धूमधाम से योग दिवस मनाया इस अवसर पर कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा ने सभी नन्हे मुन्ने कराटे खिलाड़ियों को प्यार, आशीर्वाद और शाबाशी दी

 

आसन ,प्राणायाम और ध्यान करवाया
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह  वेल विस्टा होटल जोली चैक जानसठ बाईपास पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ से 300 लोगों ने भाग लिया। जिसमें ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों का कराटे, सर्वांग सुंदर व्यायाम एवं लाठी चालन बहुत ही उत्कृष्ट रहा। उपस्थित सभी लोगों ने हथेली बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा उनके ट्रेनर अर्जन आर्य को भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारीयों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि शुरू से लेकर आखिर तक पूरा कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार बहुत ही अनुशासन के साथ संपन्न हुआ जिसमें भारतीय योग संस्थान के जिले के पदाधिकारी जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, जिला मंत्री राजीव रघुवंशी ,जिला संगठन मंत्री डॉ अमित कुमार , क्षेत्रीय प्रधान नीरज बंसल,जनपद प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बहुत ही सुंदर तरीके से आसन ,प्राणायाम और ध्यान करवाया। हास्य आसन वेदप्रकाश ने करवाया।श्रीमती महकवती ने योग पर बहुत सुंदर भजन प्रस्तुत किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में जिले भर के सभी केंद्रों के योग साधक और साधिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्रीनलैंड स्कूल के बच्चों के द्वारा योग का बहुत सुंदर प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रदर्शन करने वाले बच्चों पूर्ति दुबे, सुमन,उर्विका ,रितिक,ओम, इशिका शर्मा ,पुलकित शर्मा ,अनिका शर्मा,वर्तिका ,प्रात्विक,देव शर्मा आदि सभी बच्चों को अतिथियों के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाने वाले श्री रिशिपाल मलिक, धर्मेंद्र प्रधान ,नवीन वर्मा, ललित अग्रवाल,अर्जन आर्य, अंकुर मान, विपुल सहरावत आदि को भी संस्थान के पदाधिकारीयों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि सबसे पहला सुख निरोगी काया है। इस भौतिक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास और शुद्ध सात्विक भोजन आवश्यक है। परंतु आत्मा की पवित्रता और जीवन में शांति के लिए ध्यान और समाधि लगाना अति आवश्यक है। प्रत्येक ग्रहस्थी को प्रतिदिन आधा घंटा सुबह और कम से कम आधा घंटा शाम को ईश्वर का ध्यान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान की नगर मुजफ्फरनगर में लगभग 40 कक्षाएं नियमित रूप से निशुल्क संचालित होती है जिसमें आप जाकर अपने आप को फिट रख सकते हैं।अंत में जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने सभी को योग प्रेरणा के रूप में संकल्प दिलवाया।

 

योग दिवस धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जो की पूरे विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, की कड़ी में फिटनेस फ्रीक जुंबा सेन्टर की डायरेक्टर लेना वर्मा ने भी अपने सेन्टर पर सभी महिलाओं के साथ योग करके योग दिवस को बहुत अच्छे तरीके से मनाया और वहां उपस्थित सभी लोगों को लीना वर्मा ने योग की विशेषता बताई और उन्हें यह भी सुझाव दिया की योग को अपने प्रतिदिन दिनचर्या में अवश्य स्थान दें क्योंकि योग के द्वारा शारीरिक, मानसिक दोनों रूप से आप मजबूत होते हैं जिससे कि आपकी संघर्ष करने की शक्ति बढ़ती है और दिमाग में शांति पैदा होती है और साथ ही साथ योग के द्वारा आप अध्यात्म रूप से भी भगवान से जुड़ने की कला सिखते हैं जो की सभी के लिए बहुत लाभकारी होता है आज पूरे विश्व में प्रत्येक जगह अनेकों देश भारत के इस योग के द्वारा अपनी शारीरिक विकास करते हैं और साथ ही साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं।
योग दिवस के लिए लीना वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया उनके अथक प्रयास से ही आज हमारे योग को पूरे विश्व में एक स्थान मिला है। इस कार्यक्रम में कीर्ति, कोमल, शिवांगी गुलाटी, शिवांगी मित्तल, मोनिका, शिल्पा, राधिका, सलोनी, मीनाक्षी, नामिका, मानसी अवंती, शीना ,अनुश्री, मिस्टी, हिना, हेमा, डॉ याचना , नीति, भानु अरोड़ा पल्लवी ग्रोवर, वर्षा, दिव्या, प्रशिष्टी,नामिका, काजल, अरु  उपस्थित थे।

 

स्कूल में मनाया योग दिवस
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार एवं योगा शिक्षिका अपर्णा चिकारा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षिका अपर्णा चिकारा ने विद्यालय की छात्राओं वर्तिका, उर्विका, दृष्टि एवं मिष्टी के साथ विभिन्न योगासनों ताड़ासन, धनुरासन, शीर्षासन, गरुड़ासन, भुजंगासन, मयूर आसन, उत्कट आसन, चक्रासन, शवासन आदि के साथ-साथ विभिन्न प्राणायाम अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाती व ध्यान आदि का भी योगाभ्यास कराया। उन्होंने इन सभी आसनों से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ को भी विस्तार से समझाया। योग शिक्षिका अपर्णा चिकारा के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकगणों तथा छात्रों ने योगाभ्यास किया।  प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग मन, मस्तिष्क एवं शरीर का एक अभ्यास है। वर्तमान में तनाव भरी जिंदगी में योग एवं ध्यान से मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है। इससे मन की एकाग्रता एवं धारण शक्ति बढती है। अतः हम सभी अपने जीवन में योग एवं ध्यान को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं व योग को जीवन में अवश्य अपनाएं।
योग कार्यक्रम का संचालन अपर्णा चिकारा ने किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

 

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित
मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा आज  जनपद में आयोजित गई । परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई । इसके तहत पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरंतर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया।

 

दुर्गा मंदिर तिसंग का प्रागंण हुआ योगमय
जानसठ! 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्गा मंदिर तिसंग का प्रागं ण योगमय हों गया ! दुर्गा मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित हुए योग दिवस के इस कार्यक्रम में ग्राम के सैकड़ो पुरुष – महिला एवं बच्चों ने प्रतिभाग करके योग किया!  इस कार्यक्रम को सफल बनाने मेँ विशाल, कुलदीप, सोमपाल, सूर्यकान्त, मंगता, मनसुख, गोपाल, कार्तिक आदि का सहयोग रहा

 

दो बाइकों की भिड़ंत
जानसठ। मीरापुर कस्बे के थाना चैराहे पर शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कैथोड़ा गांव निवासी सुक्का पुत्र नूरू बिना हेलमेट लगाए बाईपास से अपने घर की ओर जा रहा था।
 थाना चैराहे पर पहुंचने पर उसकी बाइक बिजनौर के चांदपुर निवासी वीरेंद्र की बाइक से टकरा गई, जो सामने से आ रहा था। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें सड़क पर गिर गईं। सुक्का के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। मीरापुरः कस्बे के थाना चैराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे दोंनो बाइकों के चालक घायल हो गए। कैथोड़ा गांव निवासी सुक्का पुत्र नूरू देर शाम बिना हेलमेट लगाए बाइक लेकर बाईपास से घर की ओर जा रहा था। जब यह थाना चैराहे पर पहंुचा तभी सामने से आ रहे बिजनौर के चांदपुर निवासी वीरेंद्र की बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकें सड़क पर गिरने से सुक्का के सिर में अधिक चोट लग गई। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि वीरेंद्र ने हेलमेट लगाया हुआ था।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22038 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =