Raebareli News: मामूली बात पर एक मां ने बेटे को डंडा मारा तो वह बन गया उसका काल
Raebareli News: लालगंज थाना क्षेत्र के उत्तरा गौरी गांव में रामकुमार नाम का किसान अपनी पत्नी कलावती और चौबीस वर्षीय बेटे रवि शंकर के साथ रहता है। खेती ज़्यादा न होने और पिता की वृद्धावस्था के चलते घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कोरोनाकाल के बाद से ही बेटा विजय भी बेरोज़गारी का शिकार था, घर में खाली बैठने की वजह से मां कलावती उसे अक्सर ताना मारा करती थी।
आज फिर मां कलावती ने बेटे रविशंकर को कामकाज के लिए जाने को कहा, तो उसने पलटकर मां को जवाब दे दिया। जवाब से नाराज़ मां ने उसे पास में पड़े लकड़ी के डंडे को हाथ में लेकर दौड़ा लिया। बेटा भागा लेकिन फिर मां की उमर का ख्याल कर अचानक रुक गया। लेकिन तबतक मां के हाथ से डंडा चल चुका था और डंडा धोखे से उसके बेटे के सिर पर लग गया। डंडा लगते ही बेटा वहीं मूर्छित होकर गिर गया और उसकी तत्काल मौत हो गई।
इस अप्रत्याशित घटना से मां बदहवास हो गई। उसका रो रोकर बुरा हाल है। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं सीओ लालगंज अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि एक सूचना मिली थी कि उतरा गौवरी गांव के 24 वर्षीय युवक की उसकी माँ द्वारा डंडे से मारने पर मौत हो गई है।

