Agra News: महिला सिपाही के साथ पकड़े गए दरोगा की पिटाई:पूरे रास्ते थप्पड़ मारते हुए घसीट कर ले गए थाने
Agra News: आगरा में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए दरोगा की पिटाई का मामला सामने आया है। फिल्मी स्टाइल में सिपाही की बहन पीटते हुए उसे थाने तक घसीट कर ले गई। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला एत्मादपुर से चंद कदम दूरी का है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में तैनात दरोगा पुनीत कुमार के एक महिला सिपाही के साथ संबंध थे। महिला सिपाही वर्तमान में एत्मादपुर थाने में तैनात है और थाने के पास ही किराए का मकान लेकर रहती है। रविवार को महिला सिपाही के घर दरोगा पुनीत पहुंचा था। इस बात की भनक उसकी बड़ी बहन को लग गई थी। बताया जा रहा है की सिपाही की उम्र 32 वर्ष है और वो मूल रूप से शाहजहां पुर का रहने वाला है। एत्मादपुर थाने में तैनाती के दौरान महिला सिपाही से उसकी नजदीकियां हो गयी थीं। महिला सिपाही के परिजनों को यह स्वीकार नहीं था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दरोगा और महिला सिपाही कमरे के अंदर आपत्तिजनक अवस्था में थे। उसी समय वहां महिला की बड़ी बहन कुछ लोगों के साथ पहुंच गई। हंगामा करते हुए दरवाजा खुलवाया। महिला सिपाही की बहन को काफी समय से इस बात की खबर थी। रविवार को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूरे रास्ते दरोगा को थप्पड़ पड़ते रहे। उसके साथ आए लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पूरे प्रकरण पर एत्मादपुर SO के CUG नंबर पर बात करने का प्रयास किया गया और CO व SP ग्रामीण से बात के प्रयास हुए पर फोन रिसीव नहीं हुआ। मामला चर्चा में आने के बाद एसएसपी सुधीर कुमार ने सीओ एत्मादपुर रवि गुप्ता को मामले की जांच सौंपी है। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है।

