Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हवन पूजन के साथ इण्डियन पोटाश लिमिटेड शुगर मिल का पैराई सत्र शुरू

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। इण्डियन पोटाश लिमिटेड, शुगर मिल, रोहानाकलॉ में पेराई सत्र २०२१-२२ हेतु पंडित शिव नरायण शास्त्री द्वारा पूर्ण विधि-विधान से लोकेश कुमार, प्रधान प्रबन्धक के कर कमलों से ब्वायलर पूजन कराया गया।

श्री लोकेश कुमार द्वारा बताया गया कि कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मिल की पेराई क्षमता १६०० टीसीडी से बढ़ाकर २५०० टीसीडी की गयी है तदनुसार रोहाना मिल को शासन द्वारा गत वर्ष ५५ लाख कु० के सापेक्ष ५८.०४ लाख कु० गन्ना आवंटित किया गया है

जिससे कृषकों का गन्ना पूर्व वर्षों के अपेक्षाकृत ज्यादा व समय से पेराई किया जा सकेगा। इस अवसर पर श्री नरेश कुमार, विभागाध्यक्ष(गन्ना), श्री भगत सिंह, मुख्य अभियन्ता, श्री पंकज कुमार बालियान, अति. मुख्य रसायनज्ञ, श्री आर०के०तिवारी, प्रबन्धक (मा०संसा०), श्री नीरज यादव (लेखाधिकारी), श्री सोमनाथ मुखर्जी सहित इकाई के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + two =