उत्तर प्रदेश

Chandauli News: नौगढ़ में पेड़ से लटकती लाश  मिलने से इलाके में सनसनी

Chandauli News: नक्सल प्रभावित नौगढ़ थाना  क्षेत्र में नरकटी के जंगल में मंगलवार को सुबह पेड़ पर सफेद रस्सी के फंदे पर लटकी युवक की लाश  मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चरवाहों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर थाने ले आई और पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। शव से दुर्गंध आ रही थी, जिससे कई दिनों पूर्व की घटना की आशंका जताई जा रही है।

आपको बता दें कि अब पेच इस बात पर फंस गया है कि युवक ने आत्महत्या  की है या फिर किसी ने उसे मारकर फंदे पर लटका दिया है। पेड़ पर लटकी युवक की लाश  को सबसे पहले वन विभाग के वाचरों ने देखा। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों का जमघट लग गया। नौगढ़ थाना प्रभारी राजेश सरोज भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास गांवों के लोगों को चौकीदारों के जरिए बुलवा लिया लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया।

थाना नौगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी औरवाटांड़ के इंचार्ज अलखनारायण ने पेड़ पर चढ़कर रस्सी को खोला। उन्होंने बताया कि युवक का नंगा बदन, नीला पैट, पैर में जूता, फंदे में उसका चश्मा लटका हुआ मिला है। लेकिन मृतक के गले में फंदा सफेद रस्सी से लगा मिला। उम्र करीब 28-30 साल की बताई गई है।

शिनाख्त न होने पर यह तो साफ है कि मृतक नौगढ़ समेत आसपास के किसी का गांव नहीं है। प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ का कहना है कि युवक को किसी ने फंदे पर लटका दिया है या फिर उसने आत्महत्या कर ली, यह जांच के बाद ही पता लगेगा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 18 =