Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शूटिंग कीडा प्रतियोगिता में  मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा.

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। एस०डी०कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के सभागार में शूटिंग कीडा प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र करण शर्मा को सम्बोधित एवं पुरस्कृत करने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौ०चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय शूटिंग कीडा प्रतियोगिता का आयोजन र्गामेंट वूमन पी०जी० कॉलेज, काधला, शामली में दिनांक १६ से १७ दिसम्बर २०२१ में सम्पादित हुई।

कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने विजेता छात्र को कॉलेज परिवार कि तरफ से फाइनल राउण्ड मे स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभ कामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व कहा कि छात्र ने कॉलेज के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। उन्होने बताया कि इस प्रकार के आयोजन जनपद में होते रहने चाहिए तथा छात्र को भविष्य में लगातार प्रयासरत रहने के लिये प्रोत्साहित किया।

कॉलेज के स्पोट्स ऑफिसर अंकित धामा ने बताया कि एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के अतिरिक्त छात्रों का उत्साह व प्रदर्शन सराहनीय रहा व इसी के साथ प्रतियोगिता के विषय मे स्पष्ट किया कि शूटिंग प्रतियोगिता में ५० मीटर राइफल प्रोन केटेगरी के लिये थी। प्रतियोगिता में सभी शूटरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने छात्र का उत्साहवर्धन कर कहा कि यह बहुत गौरव का विषय है कि उन्होने यह प्रतियोगिता जीतकर न केवल माता-पिता अपितु विद्यालय के शिक्षकगणों का भी नाम रोशन किया है व उन्होने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्टस एक्टिविटिज पर भी ध्यान दिया जाता है तथा स्पोर्टस का निरन्तर अभ्यास कराया जाता है।

बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने प्रतिभाशाली छात्र को अन्य छात्रों के लिये प्रेरणादायक बताते हुये कहा कि कॉलेज में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमो एवं प्रतियोगिताओ के होने से छात्र/छात्राओं को निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के बी०बी०ए० एवं बी०सी०ए० विभाग के डा० संगीता गुप्ता, दीपक गर्ग, अक्षय जैन, प्राची गर्ग, पूर्वी संगल, मौ० अंजर, सोनिका, वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, नवनीत चौहान, चॉदना दीक्षित, तरूण शर्मा, मोहित गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, उमेश मलिक, प्रशान्त गुप्ता, शशांक भारद्वाज व सतीश आदि शिक्षकगण व स्टॉफ एवं सभी छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 10 =