Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: धरपकड अभियान के तहत शराब की भट्टी चलाते दबोचे

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एसएसपी के आदेश पर सामान्य निर्वाचन को लेकर चलाए गए धरपकड अभियान के तहत पुलिस ने जंगल में अवैध रुप से शराब की भट्ठी चलाते दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि उप निरीक्षक योगेश कुमार की टीम ने सटीक सूचना पर खादर क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर के जंगल में भट्टी चलाकर अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना पर छापेमारी करते हुए दो आरोपितो को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम विपिन व संदीप उर्फ लाला निवासी गण मजलिसपुर तौफीर बताए । पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब, एक ड्रम लोहा, एक कैन प्लास्टिक, एक प्लास्टिक डिब्बा, एक बाल्टी, एक भगोना एल्यूमिनियम,.एक पतीला आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितो को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

 

शोकसभा में दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार रूद्रैश फौजी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि पत्रकार रूद्रेश फौजी का विगत 7 जनवरी 2022 को बीमारी के चलते रिषीकेश एम्स मे उपचार के दौरान निधन हो गया था। जिससे मीडिया जगत मे शोक की लहर दौड गई थी।

आज भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर मे पत्रकार रूद्रेश फौजी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा शैक्षणिक संस्थाओ के पदाधिकारियो एवं मीडियाकर्मियो ने स्व.रूद्रैश फौजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

इस दौरान सभी वक्ताओ ने स्व.रूद्रैश फौजी को कर्मठ एवं जुझारू पत्रकार बताया। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान परिवारजनो मे संजीव वर्मा,नवनीत वर्मा, विकास वर्मा,सन्नी वर्मा,रितिक वर्मा,नीलांश वर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =