खबरें अब तक...

समाचार

समस्या से कराया अवगत6 7 |
मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर ने रेलवे द्वारा अधिगृहित की गयी भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भाकियू तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन अमित कुमार से मिले। भाकियू पदाधिकारियों ने सौंपे गये ज्ञापन मे मांग की है कि रेलवे द्वारा जिन किसानों की जमीन अधिगृहित की जा रही है उक्त किसानों के मुआवजे की धनराशि यथाशीघ्र दिलाने की मांग की गयी। इस दौरान विशाल अहलावत व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद को लेकर युवक की पीट पीटकर हत्या
मुजफ्फरनगर। क्रिकेट खेलने के दौरान हुए एक विवाद को लेकर चार युवकों ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि युवक की पहचान मोनू शर्मा के रूप में हुई है और उसकी उम्र करीब 20 वर्ष थी। उसे घटना के बाद एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अंकुर, करण शर्मा, मयंकपाल और नमन बरार ने न्यू मंडी पुलिस थाने के तहत आने वाले अंकित विहार इलाके में मोनू की कथित तौर पर पिटाई की। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिशें चल रही है।

टै्रक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत
मुजफ्फरनगर। गन्ने से लदी टै्रक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी तथा उसका साथी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात्रि एनएच 58 पर महादेव शुद्ध भोजनायल के निकट व ओलिया मस्जिद के समीप शाहपुर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हरसौली निवासी बाइक सवार मकसूद पुत्र बलेदीन की मौके पर ही मौत हो गयी तथा उसके साथी ताली पुत्र कयूम निवासी नरा थाना मंसूरपुर घायल हो गया। देर रात्रि हादसे में बाइक सवार युवक की मौत की खबर मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस द्वारा की गयी ने मृतक के संबंध में जानकारी लेने के साथ घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया तथा मृतक मकसूद के परिवारजनों को दुखद हादसे की सूचना दी। युवक मकसूद की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मंसूरपुर के लिए रवाना हो गये। पुलिस नेग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मंसूरपुर पुलिस ने टै्रक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि आरोपी टै्रक्टर ट्राली चालक इस घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस सूत्रां का कहना है कि आरोपी टै्रक्टर ट्राली चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की भी गुहार लगायी है।

महिला की मौत से परिजनों में शोक1 4 |
मुजफ्फरनगर। ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी। इस दुखद हादसे से ग्रामीणों में शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार छपार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बहेडी निवासी करीब 45 वर्षीय मुन्नी पत्नी तसव्वर नामक महिला अपने खेतों पर जा रही थी कि जैसे ही वह रोहाना रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो इसी बीच उक्त महिला की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। इस हादसे पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे कुछ अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना जीआरपी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मोके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल शहर कोतवाली क्षेत्र से जुडा होने पर कोतवाली पुलिस को इससे अवगत कराया। महिला की मौत की खबर मिलते ही शहर कोतवाल अनिल कपरवान तथा रोहाना चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से जब शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो मृतका की पहचान गांव बहेडी निवासी मुन्नी पत्नी तसव्वर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को इस दुखद हादसे की सूचना दी। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की मौत से ग्रामीणों में शोक छाया हुआ है। यह हादसा क्षेत्रीय ग्रामीणों में आज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

पुलिस ने वांछित को दबोचा2 9 |
ककरौली। पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर में चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना ककरौली इंस्पैक्टर विजय बहादुर ने क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर गैंगस्टर के आरोपी गांव सीकरी निवासी गौशक साजिद कुरैशी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के जल भेज दिया।

ंयुवक की मौत3 9 |
मुज़फ्फरनगर /रोहाना । देवबन्द सहारनपुर स्टेट हाईवे पर टोल से पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना टोल कर्मचारियों सहित यूपी १००/ ११२ के साथ ही चौकी प्रभारी रोहाना नेत्रपाल को भी दी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मय दलबल के साथ पहुंचे मोके पर , जहां उन्होंने मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किये मगर सफलता नही मिलने पर मृतक को एम्बुलेंस की मदद जिला अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया और आगे की कार्यवाही में जुट गए । थाना शहर कोतवाली अंतर्गत रोहाना टोल से पहले बीती देर रात्रि की घटना।।

एक दिवसीय शिविर के दौरान फल व मिष्ठान किये वितरित4 9 |
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एक दिवसीय चतुर्थ शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य एससी वार्ष्णेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. बबीता गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलित कर कियां इसके पश्चात स्वंय सेवक व सेविकाओं ने गरीब बच्चों को फल, बिस्कुट मिठाई आदि का वितरण किया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय ने सभी से गरीबों की सहायता करने का आह्वान किया। इस दौरान डा. गौरव यादव, धीरज गिरधर, डा. पल्लवी गर्ग, अभिषेक गोयल, विकास कुमार, पवी सैनी, प्रीति त्यागी, डा. निशी दूबे, राहुल मिश्रा, सोनाक्षी धीमान, गीता, अजय रघुवंशी आदि का योगदान रहा।

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर बाइक की टक्कर से बच्चन सिंह कालोनी निवासी सुमित पुत्र ब्रजपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जानसठ क्षेत्र में एक अज्ञात युवक सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलैंस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे रैफर कर दिया गया। रूड़की रोड पर हुए सडक हादसे में शेरपुर निवासी सलीम व शाहनवाज पुत्रगण असगर गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। संग्ग्धि हालातों में एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मौहल्ला खालापार निवासी 18 वर्षीय रईसा पुत्री इंतजार ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

ठगी की
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधियों ने एक महिला के खाते से 19 हजार रूपयों की आनलाइन शापिंग कर ली। पीडिता ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगायी है। कच्ची सड़क निवासी आशा पत्नी सुधीर कुमार ने बताया कि उसका खाता पंजाब एंड सिंध बैंक में है। उसने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने फोन पर उसके खाते की जानकारी ली और उसके खाते से 19 हजार रूपयों की आनलाइन शापिग कर ली। पीडिता ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगायी है।

जिला चिकित्सालय मे निरीक्षण को पहुंची टीम5 9 |
मुजफ्फरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के संब( कायाकल्प टीम के अधिकारियों ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान को बढावा देने के उद्देश्य से कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के बढावा दिया जा रहा है इसी संदर्भ में आज जिला महिला अस्पताल पहुंचे कायाकल्प टीम के अधिकारी डा. नवदीप गुप्ता, डा. विनोद कुमार व डा. प्रदीप श्रीवास्तव ने जिला महिला चिकित्सालय का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सीएमओ डा. प्रवीन चौपडा, सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल, जिला महिला अस्पताल सीएमएस डा. अमिता गर्ग, डा. अमृत भानवे, डा. आभा, डा. गीताजंलि वर्मा आदि चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

 

तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रदर्शनी का आयोजन7 8 |
मुजफ्फरनगर। राज्य ललित कला एकेडमी, लखनऊ के तत्वाधान में बुलंदशहर में तीन दिवसीय क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी 2019-20 का आयोजन किया गया जिसमें सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड, बागपत, बडौत, मुरादाबाद व बुलंदशहर आदि शहरो के साथ-साथ लगभग 20 शहरो से कला जगत से जुडे अनेक कलाकारों ने प्रतिभाग करने के लिए अपनी कलाकृतियों का विवरण राज्य ललितकला एकेडमी, लखनऊ भिजवाया था जिसमें से 122 कलाकृतियों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया जिसमें एस0 डी0 कॉलेज ऑफ मैंनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग से 6 कलाकृतियों का चयन किया गया जोकि किसी भी संस्था से चुनी गई कलाकृतियों में सर्वाधिक थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 राजेन्द्र सिंह पुण्ढीर (अध्यक्ष राज्य ललित कला एकेडमी, उत्तर प्रदेश) द्वारा की गई व आमंत्रित मुख्य अतिथिगण में श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी केबिनेट मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार), श्री बांके लाल गौड (राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्कार भारती), विजेन्द्र शर्मा (राष्ट्रीय चित्रकाल नई दिल्ली) आदि रहे। प्रदर्शनी का संचालन दुर्जन सिंह राणा (सदस्य राज्य ललित कला एकेडमी) द्वारा किया गया। महाविद्यालय के जिन विद्यार्थियों की कलाकृतियों का चयन प्रदर्शन हेतु किया गया उनमें बी0एफ0ए0 संकाय से आकाश कुमार धीमान, अक्षय शर्मा, युक्ता सैनी, मुक्ता सैनी, शिवानी व आर्यन रहे। विद्यार्थियों की कलाकृतियों को वहां पर उपस्थित कला विद्वानों खूब सराहना मिली। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अमित कुमार भी इस सम्मान समारोह में छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु सम्मलित थे तथा उन्होने छात्रो को इस प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल, डा0 सचिन गोयल द्वारा छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों एवं विभाग को बधाई दी एवं उन्होनें अपनी कलाकृतियों के द्वारा महाविद्यालय के साथ-साथ अपने जिले का भी नाम रोशन किया एवं उन्हें आशीष वचन देते हुए भविष्य में भी अपने इसी प्रदर्शन को बरकार रखते हुए अपने गुरूजनों, महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

हाईटेक तकनीक से कराई जाएगी परीक्षा
मुजफ्फरनगर। फरवरी माह से होने वाली में यूपी बोर्ड परीक्षा इस बार हाईटेक तकनीक से कराई जाएगी। जिले के सभी 66 परीक्षा केंद्रों का लाइव कवरेज होगी, जिसे देखने के लिए जीआईसी में आधुनिक कंट्रोम रूम बनाया गया है। केंद्र का संपर्क लखनऊ से भी होगा।
गत वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में बाढ़ इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़े जाने के कारण जिला शासन स्तर तक चर्चाओं में आया था। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के निर्देश पर एसटीएफ नोएडा से सामूहिक नकल का खुलासा किया था। इस बार प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकार्डर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जो वाईफाई से संचालित होंगे। सभी का कंट्रोल रूम राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में बनाया गया है। नोडल अधिकारी जीआईसी प्रधानाचार्य बृजेश कुमार बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां कंट्रोल रूम को छह यूनिट में बांटा गया है। हर यूनिट को 11-11 परीक्षा केंद्रों से जोड़ा गया है। छह यूनिट को एक मैन यूनिट से संबद्ध किया गया है, जिसका सीधा संपर्क लखनऊ स्थित परीक्षा नियंत्रण केंद्र से होगा। सीसीटीवी के जरिये जिले की हर परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षा का लाइव कवरेज होगा। यहां बैठ कर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर निगाहें रखी जाएगी। इसके लिए यहां अन्य स्टाफ भी तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम से हर परीक्षा केंद्र से संपर्क कर कैमरों को चेक कर लिया गया है।
इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 60757 परीक्षार्थी-डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में 60757 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थी शामिल है। इस बार हाईस्कूल में 31998 और इंटर में 28759 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

भारतीय सँस्कृति का मूल योग व अध्यात्मः ड़ा अश्वनी8 1 |
मुजफ्फरनगर। देश के लोकप्रिय योग गुरू व स्किल भारत के जिला योग समन्वयक ड़ा अश्वनी कुमार ने कहा कि योग व अध्यात्म भारतीय सँस्कृति का मूल हैं। जो मानव जीवन में सर्वाच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुगम मार्ग प्रस्तुत करता है। सम्पूर्ण आरोग्य के लिए योग व शुद्ध सात्विक भोजन अत्यन्त आवश्यक हैं इसके लिए सभी युवाओं को प्राकर्तिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मई में होने वाले विश्व योग महोत्सव की जानकारी दी गई जो दिल्ली के प्रगति मैदान में पूर्ण होगा इसका प्रथम पुरस्कार १लाख १ हजार रुपये होगा। ड़ा अश्वनी कुमार ने इसी कार्य को अग्रसर बढ़ाते हुए जिला मुजफ्फरनगर के तितावी व जिला शामली के गावँ हसनपुर लुहारी में योग ध्यान व सुदर्शन क्रिया का गूढ अभ्यास कराया गया तत्पश्चात ग्रामीण क्षेत्र के ५० युवक व युवतियों को भारत सरकार के पीएम के वी वाई व स्किल भारत द्वारा ब्यूटी व वेल्नस सैक्टर द्वारा पूर्व कौशल को मान्यता आर पी एल की ऑन लाईन परीक्षा आयोजित की गई जिसका ऑनलाइन संचालन एन एस डी सी दिल्ली के माध्यम से किया गया। मुजफ्फरनगर जिले के स्किल भारत के जिला योग समन्वयक ड़ा अश्वनी कुमार ने योग समारोह मे बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से योग इन्स्ट्रकटर लेवल.चार के प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होने कहा कि योग प्रमाण पत्र के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों के युवक व युवतियां कुशल योग शिक्षक बन भारत ही नहीं अपितु विदेश में जाकर अपने भविश्य को नये पंख दे सकते हैं ओर अपना प्रमाणित योग केन्द्र खोल सकते हैं। उन्होने बताया कि आज देश व विदेशो मे श्री श्री रवि शंकर व उनके लाखो शिश्य आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से इस कार्य को जन जन तक सम्पूर्ण जगत मे फैला रहे हैं। कोई भी कुशल योग शिक्षक बन योग को रोजगार बना सकता है।
योग शिक्षक बनने के समारोह व अभ्यास प्रशिक्षण के इस सम्पूर्ण कार्यक्रम को वास्तविकता प्रदान करने में युवा आचार्य गुरमीत सिंह व योग ट्रैनर आशीष कुमार का अति सहयोग है।

कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे जाम से लोग रहे बेहाल
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर बारिश के चलते घंटों तक जाम लगा रहा। जाम लगने से वाहन सवारों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। पुलिस भी जाम खुलवाने नहीं पहुंची। बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश होती रही।
कांवड़ पटरी मार्ग पर दो वाहन बारिश के चलते बीच सड़कपर बंद हो गए। चालकों ने वाहनों को स्टार्ट करने की काफी कोशिश की, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हो सके। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम और लगातार बारिश होने से वाहन सवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद खराब वाहन स्टार्ट हो सके। इसके बाद ही लोगों को जाम से राहत मिली।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “समाचार

  • I was just seeking this information for a while. After six hours of continuous Googleing, finally I got it in your web site. I wonder what is the lack of Google strategy that do not rank this type of informative sites in top of the list. Normally the top sites are full of garbage.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + twelve =