वैश्विक

सैन्य हमले जारी रहे तो हम मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे- इमरान खान

इमरान खान ने एक बार फिर गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि अगर सैन्य हमले जारी रहे तो हम मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे। रविवार को इमरान खान ने ट्वीट कर लिखा कि मैं भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट करना चाहता हूं कि अगर लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पार भारत अपने सैन्य हमले जारी रखता है तो पाकिस्तान मूकदर्शक बना नहीं रहेगा।

इमरान ने ट्वीट किया कि भारतीय सेना द्वारा एलओसी के पार नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें मारा जा रहा है। इसलिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को तत्काल कश्मीर में ‘भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह’ को जाने की अनुमति देनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि मैं भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट करना चाहता हूं कि अगर भारत ने एलओसी के पार नागरिकों को मारने वाले अपने सैन्य हमलों को जारी रखा, तो पाकिस्तान मूकदर्शक बना नहीं रहेगा। दरअसल, पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत जवाबी कार्रवाई करता है। इस जवाबी कार्रवाई से इमरान खान बौखला गए हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =