मुर्गा व्यवसायी की हत्या का खुलासाः आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। फुगाना के गांव जोगियाखेडा में 17 जनवरी को हुई मुर्गा व्यवसायी की हत्या उसी के साझीदारों ने की थी। पुलिस ने हत्या में लिप्त तीन आरोपियों को मुठभेड मे तीन तमंचो ंव कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।
गौरतलब है कि विगत 17 जनवरी को फुगाना के गांव जोगियाखेडा निवासी मुर्गा व्यवसायी राफे खां पुत्र दोस्त मौहम्मद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में फुगाना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था फुगाना थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आज एक सूचना के आधार पर मुठभेड में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पकडे गये आरोपियों में जोगियाखेडा निवासी दिलशाद पुत्र इकबाल व अकरम पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम जौला व मेहताब पुत्र इस्फकाक निवासी ग्राम जौला बुढाना शिमल है। पुलिस पूछताछ में पकड गये आरोपियों ने बताया कि दिलशाद व मेहताब मुर्गी के कारोबार में राफे खां के साझीदार थे। राफेखां हरियाणा से मुर्गी के बच्चे व दाना लाकर जनपद मे बेचता था
इस कारोबार में दिलशाद व मेहताब को बीस लाख रूपये का घाटा हुआ था। राफे खां उन दोनों पर घाटे की रकम देने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते उन्होंने अकरम के साथ मिलकर राफे खां की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है एसएसपी ने पुलिस टीम का पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पकडने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश गौतम, उपनिरीक्षक जितेंद्र पंवार, का. कपिल कुमार, का. ललित कुमार, मौ. इस्फाक आदि मौजूद रहे।
