वैश्विक

ISIS ने Syria में Abu Ibrahim al-Hashimi al-Quraishi के मारे जाने की पुष्टि की, नया प्रमुख Abu al-Hasan al-Hashimi al-Quraishi

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने बृहस्पतिवार को पहली बार पुष्टि की कि उसका नेता पिछले महीने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी हमले में मारा गया था. आईएस ने अपना नया प्रमुख भी चुन लिया है. आईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी के बारे में आतंकवादी समूह की यह पहली आधिकारिक टिप्पणी है.

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी ने उस समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुद को उड़ा लिया था, जब अमेरिकी सेना ने तीन फरवरी को तुर्की की सीमा के पास उत्तर-पश्चिमी सीरियाई शहर अतमेह में उसके ठिकाने पर छापा मारा था.

आईएस के प्रवक्ता Abu Omar al-Muhajer ने बृहस्पतिवार को जारी एक ऑडियो संदेश में अमेरिकी हमले में आईएस के नेता के साथ-साथ समूह के पूर्व प्रवक्ता अबू हमजा अल-कुरैशी की मौत की पुष्टि की. मुहाजेर ने कहा कि आईएस ने अबू अल-हसन अल-हाशिमी अल-कुरैशी (Abu al-Hasan al-Hashimi al-Quraishi) को नया नेता चुना है.

अबु बक्र अल बगदादी की मौत के बाद अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी साल 2019 में आईएसआईएस का चीफ बना था. आईएसआईएस की दुनिया में यह नया नाम था इसीलिए इसके बारे में दुनिया को जानकारी भी कम थी. उस वक्त के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ‘आईएसआईएस का नया लीडर आ गया है और हम जानते हैं कि वो कौन है.’ 

इसके बाद बीते महीने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी अमेरिकी सैन्य बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान में अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी मारा गया. लेकिन, आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट की ओर से इसे लेकर कोई पुष्टी नहीं की गई थी. यह पहली बार है जब उसने ऐसा किया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी का बचपन में नाम आमिर मोहम्मद अब्दुल रहमान अल मावली अल सालबी था, जिसका जन्म 1976 में हुआ था. लेकिन, आईएसआईएस में आने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =