News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अलग अलग स्थानों से कई पकडे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया।थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 किशन पाल यादव द्वारा वाँछित अभियुक्त मुजफ्फर पुत्र अजीज निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर मु0नगर को शाहपुर तिराहे के पास नेशनल हाईवे 58 से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुनिल मिश्रा द्वारा 01 अभियुक्त अमन पुत्र मुकेश निवासी दुधली थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर को अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सत्यनारायण दहिया द्वारा वाँछित अभियुक्त इरफान पुत्र मुमताज नि0 बाकरनगर थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम बाकरनगर से गिरफ्तार किया गया।

सिलेंड में लगी आग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  नई मन्डी थाना क्षेत्र मे घरेलू गैस सिलेंडर मे आग लगने से हडकम्प मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई बडा नुकसान नही हुआ। सूत्रो के अनुसार नई मन्डी क्षेत्र के जौली रोड पर घरेलू सिलैण्डर मे आग लग गई। हादसे के दौरान शोर-शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहुंचे तथा किसी आग बुझवाने मे सहयोग किया।

पुलिस का चला अवैध खनन पर फिर चाबुक, शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
भोपा। (Muzaffarnagar News)  पुलिस ने अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए दो शतिरों को गिरफ्तार किया वहीं ०२ मिट्टी से भरी ट्रॉली मय ट्रैक्टर सीज कर दिया।
अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध रुप से मिट्टी का खनन करने वाले ०२ अभियुक्तों को ग्राम नगला बुजुर्ग के जंगल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में शाहिद उर्फ साजिद पुत्र इमरान नि० ग्राम शिकारपुर थाना भौराकला, मु०नगर, वकील पुत्र जमील अहमद नि० ग्राम बेलडा थाना भोपा, मु०नगर बताया जिसके कब्जे से ट्रेक्टर महेन्द्रा मय ट्रोली अवैध मिटटी भरी हुई, ट्रैक्टर आयसर बिना नम्बर मय ट्रोली अवैध मिटटी भरी हुई उपरोक्त ट्रैक्टर मय ट्रॉली को सीज किया गया है।

 

संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस दौरान दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान पप्पू नामक व्यक्ति के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। पप्पू की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

पल्स पोलियो बूथ का सीएमओ ने फीता काटकर किया शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में लगाए गए बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आज पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत १४५९ बूथ लगाए गए हैं तथा कल से घर घर जाकर टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे उन्होंने बताया कि इस अभियान में जनपद मुजफ्फरनगर में ५०८८२४ बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए १०४० टीमें बनाई गई जो घर घर जाकर टीमें पल्स पोलियो की खुराक जन्म से लेकर ५ साल तक के बच्चों को पिलाएंगे।
पल्स पोलियो बूथ के उद्घाटन के शुभारंभ अवसर पर महिला चिकित्सा अधिक्षिका डॉ आभा शर्मा,जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा, डीएमसी तरन्नुम, पीसीआई कोर से विनोद शर्मा, वीसीसीएम इमरान, भूपेंद्र शर्मा जसप्रीत,मदन आदि उपस्थित रहे।

टोल प्लाजा में वाहनों की लगी कतार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  रविवार के कारण छपार टोल प्लाजा पर वाहनो की लम्बी कतार लगी रही। पुलिस को टै्रफिक व्यवस्था सुचारू कराने के लिए कडी मशक्कत करनी पडी। रोहाना चौकी प्रभारी व चौकी स्टाफकर्मियो ने टै्रफिक व्यवस्था दुरूस्त करायी।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

तेदुएं ने बछडे पर किया हमलाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्षेत्र मे तेंदुए के होने से ग्रामीणो मे भय बना हुआ है। ग्रामीणो ने वन विभाग तथा पुलिस को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द तेंदुए को पकडवाने की मांग की है। वहीं दूसरी और तेंदुए द्वारा बछडा खाए जाने पर क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो तीन दिन से भोपा क्षेत्र मे तेंदुए के आ जाने से ग्रामीणो मे भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणो का कहना है कि तेंदुए के कारण व लोग भयभीत है। अतः वन विभाग को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। वहीं दूसरी और आज भोपा बिजली घर के सामने एक कोल्हू के पीछे तेंदुए द्वारा एक बछडे को मारकर खा जाने से ग्र्रामीणो मे सनसनी फैल गई। देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेदुंए की आमद से उन लोगों में भय बना हुआ है तथा उन्हे खेतों में जाते समय भी डर लग रहा है कई कई ग्रामीण पशुओं का चारा आदि लेने के लिए जा रहे है।

 

चोर को पकडकर दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र मे लोगो ने एक चोर को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला प्रेमपुरी में लोगो ने एक युवक को चोरी के आरोप मे गिरफ्तार कर पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। चर्चा है कि उक्त युवक पूर्व मे भी चोरी की घटना की है।

 

वारंटी को किया गिरफ्तार
बुढाना।(Muzaffarnagar News) चौकी प्रभारी बुढ़ाना मोड़ उपनि० भूपेंद्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त भीम पुत्र अरुण नि० रुकनपुर थाना को०नगर जनपद मु०नगर को ग्राम रुकनपुर से गिरफ्तार किया गया।

पानी निकासी न होने से परेशान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पानी की निकासी ना होने से ग्रामीणो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणो ने ग्राम प्रधान से पानी की निकासी की मांग की।
जानकारी के अनुसार गांव कूकडा के हरीपुरम वासियो का कहना है कि उनके क्षेत्र मे जल निकासी की समस्या बन रही है। जिस कारण वहां से आने-जाने वाले लोगों का निकलना दुर्भर हो रहा है।

साफ पानी न आने से परेशान
खतौली।(Muzaffarnagar News) कस्बे के मौहल्ला होली चौक क्षेत्र मे साफ पानी ना आने से मौहल्लावासियो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। मौहल्लावासियो का कहना है कि पिछले कई दिनो से लगातार घरो मे गंदा पानी आने से वे लोग परेशान हैं। पाईप लाइन फट जाने से रेत वाला पानी आ रहा है।

चाकू सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चौकी प्रभारी शामली स्टैंड ललित कुमार शर्मा द्वारा काली नदी पुल शामली रोड कोतवाली मुजफ्फरनगर से अभियुक्त अजय कुमार पुत्र कुमार परिहार नि० हनुमान चौक टाल रोड गोयल डेरी के पास थाना को०नगर को चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।

श्रद्धांजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  भगवा रक्षा वाहिनी के कैंप कार्यालय पर रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार भगवा रक्षा वाहिनी के आई टी विभाग सदस्य विक्रान्त त्यागी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि १८५७ की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी। १८५७ के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई ।महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, शौर्य, बलिदान एवं त्याग की प्रतिमूर्ति, अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी को उनके बलिदान दिवस पर भगवा रक्षा वाहिनी विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन करते हैं। रानी अवंतीबाई लोधी का त्यागपूर्ण जीवन युगों-युगों तक सभी भारतीयों को माँ भारती की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सौरभ राजपूत, आकाश, अवि, संजय, विकास आदि उपस्थित रहे।

 

गर्मी का आलम शुरूMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  होली पर्व के बाद गर्मी का सितम शुरू हो गया। शनिवार को तेज धूप व गर्म हवाओं के चलने से लोगों को खापा परेशानियों का सामना करना पडा। तेज धूप से बचने को जहां लोग मुंह ढाककर जाते दिखाई दिऐ वही सडकों पर भी सन्नाटा का पसरा रहा। लोग जरूरी कामों से ही घर से बाहर निकलते।
होली का दहन के साथ सर्दी का समाप्ति हो जाती है, लेकिन इस बार होली पर्व के पहले से ही मौसम गर्म होना शुरू हो गया था। शनिवार की भांति रविवार को भी तेज धूप व गर्म हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया। गर्मी बढने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पडा। धूप इतनी तेज थी कि बाईक पर चलने वाले लोगों के पसीने निकल गए। तेज धूप में आंखे भी चुधया जा रही थी, जिस कारण लोग आंखों में काला चश्मा लगाकर चलने दिखाई दिये। तेज गर्मी होने से लोगों जरूरी कामों से ही घर से बाहर निकले, जिस कारण सडकों पर सन्नाटा का पसरा रहा। शनिवार को मौसम का तापमान ३८ डिग्री सैल्सियस रहा।

 

बेबी-शो का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, नई मंडी में बेबी-शो का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि स्कूल प्रबन्ध समिति के जॉइंट मैनेजर डॉ० अशोक कुमार ने बेबी-शो का उद्घाटन किया। स्कूल प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश चंद्र गर्ग, प्रबंधक विनोद संगल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, शिशिर संगल, विनीत संगल, सुरेन्द्र अग्रवाल, रामनिवास संगल, मनोहर लाल कालरा, दीपक गोयल, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी एवं जूनियर विंग की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता चौहान आदि उपस्थित रहे। बेबी-शो का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं देवआह्वान के साथ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बेबी शो को चार ग्रुप में विभाजित किया गया। पहले ग्रुप में ढाई साल तक के बच्चे, दूसरे ग्रुप में ढाई से साढ़े चार तक के बच्चे तीसरे में साढ़े चार से साढ़े छरू और चौथे ग्रुप में साढ़े छरू से साढ़े ग्यारह वर्ष तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगा-रंग कार्यक्रमों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। बेबी-शो में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागी बच्चों के नटखट अंदाज और चंचलता के सभी कायल हो गए। मंच पर झूमते, गाते, नाचते, इठलाते, हाथ हिलाते और मस्ती करते बच्चों की अदाएं सभी के दिल को छू गई। आंखों पर चश्मा, घुंघराले बाल, परियो जैसे रंग रूप, अपने राष्ट्र भक्त एवं महापुरुषों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने खूब वाह-वाही लूटी और ताली बटोरी।
ढाई साल तक के ग्रुप में – आदया वर्मा ने प्रथम स्थान, निहिका अग्रवाल ने द्वितीय स्थान, तथा अक्षिता गर्ग एवं अयांश गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ढाई साल से लेकर साढ़े चार साल तक के ग्रुप में – दित्या शर्मा ने प्रथम स्थान, निहाल अहूजा ने द्वितीय स्थान तथा लिपि अरोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साढ़े चार साल से लेकर साढ़े छरू साल तक के ग्रुप में – रियांश मित्तल ने प्रथम स्थान, एकाग्र कौशल ने द्वितीय स्थान तथा कौशिकी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साढ़े छह साल से लेकर साढ़े ग्यारह साल तक के ग्रुप में दृ कामख्या माहिवाल ने प्रथम स्थान, अन्शी सिंह ने द्वितीय स्थान तथा लावण्या चौहान, काव्या ठाकुर एवं नव्या ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में जितने भी बच्चों व अभिभावकों ने भाग लिया उन सभी को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती रेणु अग्रवाल, श्रीमती आशा संगल, श्रीमती शशि गर्ग एवं डॉ० कविता गुप्ता जी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ० अशोक कुमार जी ने सभी प्रतिभागी बच्चों की प्रतिभा को सराहा एवं उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम होने से बच्चो में छिपी प्रतिभा निखरती है तथा उनके चारित्रिक व्यक्तित्व में निखार आता है तथा पारस्परिक सहयोग व प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है और बच्चो का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रबंधक श्री विनोद संगल जी ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल के सदस्य, आमंत्रित गण, अभिभावकों, शिक्षकों, समस्त ऑफिस स्टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आदि सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने उपस्थित अतिथि गण, अभिभावकों, स्टाफ मैम्बर्स व बच्चों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि पालीवाल एवं श्रीमती तनु रानी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा राष्ट्रगान के साथ इस मनोहारी कार्यक्रम का समापन किया गया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =