Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लालूखेडी फुगाना मार्ग पर होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

भौराकलां। सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत से पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों में शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार गांव भौराकलां निवासी करीब 52 वर्षीय नरेंद्र पुत्र हरवीर थाना भौराकलां में होमगार्ड था।

बताया जाता है कि नरेंद्र बाइक द्वारा लालूखेडी में किसी काम से आ रहा था कि जैसे ही वह लालूखेडी फुगाना मार्ग पर पहुंचा तो इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह से घायल हो गया।

वहीं आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणो ने पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। सडक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हपुंची पुलिस ने घायल नरेंद्र को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवाया

लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। नरेंद्र की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

नरेद्र के परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही टै्रक्टर ट्राली में सवार होकर जिला चिकित्सालय पहुचे पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए भागदौड शुरू कर दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 4 =