News
खबरें अब तक...

समाचार

युवक की सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार मां बेटे बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे मे सिर मे गंभीर चोटो के कारण युवक की मौत हो गई। घायल महिला को मेरठ रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव कूकडा निवासी करीब 26 वर्षीय युवक जुनैद पुत्र अययूब सैफी अपनी मंा ईकरामन के साथ बाईक द्वारा गंाव मखियाली रिश्तेदारी मे जा रहा था कि बाईक सवार ये दोनो मंा बेटा जैसे ही बाबूराम गेट से आगे राजवाहा रोड पर पहंुचे कि इसी बीच विश्वकर्मा चैक की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर ये दोनो बुरी तरह घायल हो गए। वहीं दूसरी और आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर मौके पर पहंुचे नागरिको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सडक हादसे की सूचना मिलते ही नई मन्डी पुलिस तुरन्त ही घटना स्थल पर पहंुची। पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से घायल मंा बेटे को तुरन्त ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहंा डाक्टरो ने युवक जुनैद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे की सूचना दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही जिला चिकित्सालय पहंुच गए। डाक्टरो ने घायल महिला को उपचार के लिए मेरठ रैफर कर दिया।

बूंदाबंादी से जनजीवन प्रभावित1 Min |
मुजफ्फरनगर। मौसम में बदलाव के बाद शनिवार को बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से सर्दी में एक बार फिर इजाफा हो गया।
बीते कई दिनों मौसम में हल्का बदलाव फिर था जिसके तहत शनिवार को मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आ गया। बारिश तेज नहीं थी, लेकिन दिन भर बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। बीच-बीच में बारिश की रफ्तार तेज भी हुई। दिन भर हुई बूंदाबांदी से नगर की कई सड़कों के आसपास कीचड फैल गया।

 

शराब सहित किया गिरफ्तार
भोपा/मुज़फ्फरनगर। क्षेत्राधिकारी भोपा राममोहन शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दलाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय राणा ने सोलानी नदी खादर में कच्ची शराब बनाने वाली भट्टी को पकड़ने में सफ़लता प्राप्त की है। पुलिस ने मौके से ८० लीटर अपमिश्रित शराब को बरामद करते हुवे २०० लीटर लहन को नष्ट किया तथा एक व्यक्ति रामबीर उर्फ काला निवासी गाँव अलमावाला को गिरफ्तार कर लिया इसके अलावा शराब तैयार करने के उपकरण भी बरामद किये गये हैं।

हादसों मंे कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार गंाव घलौली सोनीपत निवासी बिजेन्द्र पुत्र जयभगवान बाईक से सहारनपुर जाते वक्त रोहाना टोल प्लाजा के समीप देवबन्द रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे मे अहसान पुत्र दिलशाद निवासी सरवट कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके भाई फरमान ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया। प्राईवेट बस की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गए। जिन्हे ग्रामीणो ने एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना सिखेडा के गंाव बहादरपुर निवासी सन्नी पुत्र कृष्णपाल, रविन्द्र पुत्र यादराम व गुडडू पुत्र वीर सिह एक बाईक पर सवार होकर शामली किसी काम से जा रहे थे कि बाईक सवार ये तीनो युवक जैसे ही बघरा के समीप पहंुचे कि इसी बीच शामली की ओर से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से तीनो घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

शराब सहित पकडा2 Min 21 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी के निर्देशन मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान को अच्छी-खासी सफलता मिल रही है। पुलिस ने इस अभियान के तहत एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालों व नशे के अवैध कारोबार के संलिप्त आरोपियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली पुलिस चैकी इंचार्ज सब इंस्पैक्टर सुखवीर सिह ने शान्ति व्यवस्था के मददेनजर क्षेत्र मे गश्त के दौरान चरथावल रोड काली नदी के समीप चैकिंग करते वक्त एक युवक को देशी शराब के 27 पव्वो सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्व़ारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम ंजुबैर पुत्र अकबर निवासी बघरा बताया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की।

आशा सम्मेलन का हुआ आयोजन3 Min 16 |
मुज़फ्फरनगर। जानसठ रॉड स्थित ग्रीन फॉर्म हाउस में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ विभाग के द्वारा एक जनपदीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से हजारों की तादात में आशाएं मौजूद रही। इस आशा सम्मेलन का शुभारंभ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ओर एडीएम अमित कुमार व सीएमओ प्रवीण कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक ओर जहां, सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न सेवाएं/सुविधाएं प्रदत्त की गयी है वहीं दूसरी ओर, स्वास्थ्य सेवाओं में आशाओं की अहम भूमिका है क्योंकि आशाएं बहुत लग्न व निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को फूल देकर सम्मानित किया गया। इस आशा सम्मेलन के अंतर्गत जिले भर से आई आशाओं को भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारियां दी गयी जिससे वे उन योजनाओं को आगे ग्रामीण क्षेत्रो में पहुँचा सके। कार्यक्रम में आशा कार्यक्रतियो ने नाट्य मंच का आयोजन किया,कार्यक्रम में राज्यमन्त्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रसासन अमित कुमार, सीएमओ प्रवीण कुमार, वूमेन पावर बीना शर्मा, वही कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गीतांजलि वर्मा ने किया। आशा सम्मेलन में हजारों आशा कार्यकर्ती मौजूद रही।

विदाई समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवाकाल पूर्ण होने पर स्क्क ट्रैफिक बी०बी चैरसिया जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा उन्हे फूल माला पहनाकर एवं शाल उढाकर उनका अभिनन्दन किया तथा उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। सेवानिवृत्ति पर निरीक्षक राजपाल सिंह, उपनिरीक्षक मौ० सलीम अख्तर, है०कां० श्री सुखपाल सिंह का भव्य स्वागत किया।

आयुष्मान पैनल में पुरकाजी पीएचसीहुआ अंकित
मुजफ्फरनगर। जनपद में क्षेत्र वासियों के लिए राहत भरी खबर है कि अब पुरकाजी पीएचसी आयुष्मान पैनल में अंकित हो गया। जिससे गोल्डन कार्ड धारकों को इलाज के लिए जगह-जगह चक्कर नहीं काटने होंगे। लाभार्थी को पुरकाजी पीएचसी पर ही गोल्डन कार्ड के तहत इलाज मिल सकेगा। जिन लाभार्थियों के पास गोल्डन कार्ड होगा उनका इलाज का खर्च उनके कार्ड से किया जाएगा। लाबार्थी को इलाज की सुविधा पीएचसी पर ही मिल जाएगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. पुनमलता ने बताया कि पुरकाजी पीएचसी आयुष्मान पैनल में अंकित हो गया है। जिसके तहत लाभार्थी पुरकाजी पीएचसी से ही इलाज करा सकेगा। आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को हर सुविधा पीएचसी पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारकों के लिए प्राइवेट स्तर से भी दनाई मंगवाई गई है। और पीएचसी पर प्राइवेट वार्ड भी बनाया गया है। जिसमें इलाज की सभी सुविधा प्राइवेट चिकित्सा के अनुसार होगी, लेकिन पीएचसी पर उन्ही मरीजों को रखा जाएगा जो पीएचसी पर उपचार के योग्य होंगे। और उनके इलाज का जो भी खर्च होगा वो आयुष्मान गोल्डन कार्ड से वहन होगा।
वहीं पीएचसी में मौजूद स्थानीय निवासी निवासी चंद्रकला देवी का कहना है कि उन्हें चलने में बहुत परेशानी हो रही थी। पहले तो घर के पास ही इलाज कराया जब राहत नहीं मिली तो जांच कराया। इसके बाद पता चला कि घुटना खराब हो चुका है, इसका प्रत्यारोपण कराना होगा। परिवार की हालत ठीक नहीं थी, ऐसे में आयुष्मान योजना के तहत मिला गोल्डन कार्ड ही एकमात्र सहारा था। उन्होंने एक निजी अस्पताल में बिना किसी खर्च के प्रत्यारोपण कराया। अब चंद्रकला देवी आराम से चल फिर सकती हैं। उनका कहना है कि आयुष्मान भारत योजना गोल्डन कार्ड धारकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें सामान्य बीमारी से लेकर घुटना प्रत्यारोपण, पैर की हड्डी से लेकर छोटे-बड़े ऑपरेशन के साथ ही जांच और दवा का भी एक भी पैसा नहीं लगता है। और अब पुरकाजी पीएचसी आयुष्मान पैनल में अंकित होने से मरीजों को भटकना नहीं होगा।

चलाया जाम से निजात को अभियान
खतौली। जाम के झाम से नागरिक परेशान हो चुके है एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए जाम की लाइन में लगकर इंतजार करना पडता है।
आज भी दिन निकलते ही क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गयी। वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी। जिस कारण पेदल चलना भी दुर्भर हो गया। क्षेत्राधिकारी खतौली द्वारा खुद यातायात अभियान चलाया गया। जिसमें रोडवेज बसों से लेकर डग्गामार वाहनों के साथ-साथ तीन सवारी बैठाने वालो का भी चालान काटा वहीं कई को हिदायत देकर छोडा। वहीं क्षेत्राधिकारी की पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिलते दिखाई दिये जहां जाम से भी निजात मिली।

कार्यकारिणी का स्वागत
मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम अग्रवाल के आवास पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर ,रोहिल बाल्मीकि, उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, मंत्री सचिन सिंघल, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा का लीला राम जी के द्वारा स्वागत किया गया और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अध्यक्ष है और पूरी कार्यकारिणी सब पुराने नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेगी, किसी भी समस्या के लिए पार्टी का हर पदाधिकारी २४ घंटे उपलब्ध है। अंत में लीलाराम अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं पार्टी के लिए २४ घंटे तन मन धन से सेवा के लिए तैयार हूं।

 

अंकित शर्मा के अस्थि कलश पर सैंकडो लोगो ने पुष्प वर्षा कर श्रृद्धाजलि दी7 Min 8 |

मुजफ्फरनगर। दिल्ली उपद्रव मे शहीद हुए आईबी के जवान अंकित शर्मा के अस्थि कलश पर सैंकडो लोगो ने पुष्प वर्षा कर श्रृद्धाजलि दी। बुढाना क्षेत्र के गंाव इटावा से शिव चैक पहंुचे शहीद के अस्थि कलश को श्रृद्धाजलि देने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलो तथा सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियो सहित अनेक गणमान्य लोगो ने अपने श्रृ़़द्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि सीएए के विरोध मे दिल्ली मे हुए उपद्रव के दौरान बुढाना क्षेत्र के गंाव इटावा निवासी आईबी के जवार्न अंकित शर्मा शहीद हो गए थे। बीते दिन गमगीन माहौल के बीच राजकीय सम्मान के साथ शहीद अंकित शर्मा का उनके पैतृक गंाव इटावा मे अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, आईजी लक्ष्मी सिंह,डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव आदि अधिकारियो व राजनीतिज्ञों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगो व सैकडो ग्रामीण मौेजूद रहे।
आज सुबह गंाव इटावा से हरिद्वार जाते वक्त शहीद अंकित शर्मा अस्थि कलश को शिव चैक पर श्रृद्धंाजलि दी गई। इस दौरान सैकडो लोगो की भीड ने पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शिवसेना नेता बिटटू सिखेडा, पूर्व विधायक सपा नेता अनिल कुमार,सपा नेता राकेश शर्मा,राष्ट्रीय ब्राहमण महासंघ के डा.शैलेन्द्र गौतम,पं.यतेन्द्र शंकर गौड,प्रमोद शर्मा,अमित शास्त्री,पंडित ब्रहम प्रकाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा,ललीता प्रसाद रतुडी,योगेश शर्मा,मुनेश शर्मा, पत्रकार संदीप वत्स,विकास शर्मा, सतीश शर्मा,सरोज शर्मा,अजय पूर्वाचल, श्रीमोहन तायल,पंडित उमादत्त शर्मा, सरवट ग्राम प्रधान पंडित श्री भगवान शर्मा, सुनील सिंघल,सुनील तायल, विशाल गर्ग,ललित अग्रवाल, मास्टर विजय सिह सहित सैंकडो लोग मौजूद रहे।

‘‘क्लाउड कंप्यूटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन’’
मुजफ्फरनगर। श्रीराम गुु्रप आॅफ कालेजेज की इकाई श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग में ‘‘क्लाउड कम्प्यूटिंग’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेमिनार में तकनीकी विशेषज्ञ सचिन कुमार ने छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग पर विस्तार से जानकारी दी। तकनीकी विशेषता के साथ छात्रों का अधिवेशन काफी रोचक रहा। छात्रों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्साहपूर्वक जवाब देते हुए उन्हे हमेशा अग्रसर होने के लिये उत्साहित किया गया।
उन्होने छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग की औद्योगिक उपयोगिता का महत्व समझाते हुए कहा कि आसान गणना के कारण क्लाउड कंप्यूटिंग में डाटा को अधिक कुशल तरीके से सुरक्षित रखा जा सकता है। जिस कारण बड़े बड़े व्यापार भी क्लाउड कंप्यूटिंग की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए उपयोगकर्ता को बहुत ही कम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जरुरत पड़ती है। इसके लिए यूजर को मात्र क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम और इंटरफेस सॉफ्टवेयर को प्रयोग करना आना चाहिए, जो कि किसी वेब ब्राउजर को चलाने जितना ही आसान होता है। बाकी का काम क्लाउड नेटवर्क स्वतः संचालित कर लेता है। इस अवसर पर श्रीराम इंजीनियरिंग काॅलेज के निदेशक डाॅ0 आलोक गुप्ता ने विद्यार्थियों की प्रतिभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवम व्यक्तित्व विकसित करने का अवसर मिलता है तथा उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। इस तरह के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होने इस कार्यशाला मंे प्राप्त तकनीकी ज्ञान को भविष्य में उपयोग करने के लिये छात्रों को प्रेरित किया।
कार्यशाला के अंत में इलैक्ट्रानिक्स एवम कम्यूनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 अश्विनी त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान मेें निश्चत रूप से वृद्धि होगी और विद्यार्थी लाभ अर्जित कर सकेगे। कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता, डीन प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष प्रो0 अश्विनी त्यागी तथा प्रो0 आशीष सिंह, प्रो0 इंदु, प्रो0 ईशा आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 14 =