समाचार
नमोस्तु सागर जी महाराज का प्रवास
मुजफ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर जैन नगर कृष्णा पुरी में विराजमान जैन सन्त आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज का प्रवास चल रहा है जिनके सानिध्य में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन जैन समाज द्वारा बड़े ही धूम धाम के साथ किया जा रहा है। अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार रात्रि राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जैन नगर पहुँचकर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया तथा समस्त जैन समाज को होली की बधाई दी। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, विजेंदर पाल, विशाल गर्ग, राजीव सभासद आदि ने भी महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। मन्दिर प्रबंध कमैटी के मंत्री राजेन्द्र जैन, सुशील जैन, सुनील जैन आदि ने सभी का स्वागत किया। भाजपा नेता रोहित जैन ने मानिनीय मंत्री जी का अभिवादन किया। मुकेश जैन, संजय जैन, प्रियंक जैन, शोभित जैन आदि में सभी अतिथियों का स्वागत किया।
अनेक स्थानो पर होली पूजन
मुजफ्फरनगर। नगर मे अनेक स्थानो पर होली पूजन हुआ। श्रृद्धालु महिलाओ ने नन्हे-मुन्ने बच्चो के साथ जाकर होली का पूजन किया। होली पूजन के दौरान चौराहो के समीप श्रृद्धालूओ की भीड देखने को मिली। थाना नई मंडी क्षेत्राअंतर्गत जानसठ रोड फ्लाईओवर के पास होली पूजन के लिए परिवार सहित पहुंची नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, जहां उन्होंने होली माता की पूजा अर्चना की वहीं शहर वासियों को आपसी भाई चारे के साथ रंगों के महा पर्व होली को शांति पूर्ण एंव खुशनुमा माहौल में मनाने की अपील की। वहीं जनपद वासियों को आश्वस्त किया की इस बार शहर भर में पानी की समुचित व्यवस्था की गई है सभी ट्यूबवेल को चैक करा वहां जेनरेटर आदि की भी व्यवस्था की गई है ताकि रंगों के महा पर्व में किसी तरह की कोई कमी न आ सके होली के पावन पर्व पर नगर के मौहल्ला अबुपुरा होली चौक, प्रेमपुरी, कच्ची सडक, रामपुरी होली चौक, चौडी गली नई मन्डी, जानसठ रोड स्थित अग्रसैन विहार कालोनी होली चौक, सर्राफा बाजार, पचदरा, खादरवाला चौक, मौहल्ला गउशाला, फ्रेन्डस कालोनी, त्यागी कालोनी, अलमासपुर चौराहा, कूकडा ब्लॉक आदि अनेक स्थानो पर होली पूजन किया गया।
भारतीय जैन मिलन राष्ट्रीय अधिवेशन 14 व 15 मार्च 2020 को
मुजफ्फरनगर। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर मनोज कुमार जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि भारतीय जैन मिलन अहिंसा और शान्ति की संदेश देने के लिए अतिश क्षेत्र वहलना, मुजफ्फरनगर मे अपना राष्ट्रीय अधिवेशन 14 व 15 मार्च 2020 को आयोजित कर रहा है। जिसमें प्रथम दिन 14 मार्च को पूरे देश से लगभग 1000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। जबकि दूसरे दिन रविवार 15 मार्च को आयोजित महासम्मेलन मे लगभग 5000 सदस्य सम्मलित होंगे।
राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर वहलना दिगम्बर जैन मन्दिर के बडे मैदान मे आज बनने वाले विशाल पण्डाल का भूमि पूजन किया गया। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उततर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश चन्द जैन रितुराज के कर कमलो से भूमि पूजन किया गया। दो दिन के होने वाले राष्ट्रीय अधीवेशन को लेकर जैन समाज के लोगो में गजब का उत्साह था और वहां काफी संख्या मे कार्यकर्ताओं की उपस्तिथी थी। इस अवसर पर सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि जैन धर्म अनादि अनन्त है और सम्राट चन्द्र गुप्त मौर्य एवं भामाशाह जैसे महापुरूषो ने इसे गौरवान्वित किया है। आज का युवा वर्ग धर्म की महत्ता को भूलता जा रहा है और उसके संस्कारो मे कमी आती जा रही है। दो दिन का राष्ट्रीय अधीवेशन देश और समाज की अन्य समस्याओ पर विचार विमर्श करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक जयचन्द जैन, दिनेश जैन,पंकज जैन, सुभाष जैन, नरेश जैन, नरेन्द्र जैन, राजकुमार जैन, सचिन जैन, आदिश जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।
होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्देश
मुज़फ्फरनगर। जनपद के थाना चरथावल प्रांगण में थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने समस्त पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग करते हुए पुलिसकर्मियों को होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। वही समस्त पुलिस स्टाफ ने क्षेत्र के दर्जनों गांव सहित कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। होली पर्व पर हुड़दंग करने वालों को थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं। ’क्षेत्र में अगर किसी भी प्रकार के अशांति फैलाई,या हुड़दंग मचाया तो उस के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गउशाला निवासी कृष्णा शर्मा पुत्र राजीव कुमार ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी जानसठ रोड पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक श्रीमोहन तायल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जूनियर केजी की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सेंटर हेड प्रियंका जिंदल ने प्रगति पढ़ी। खेलकूद प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर बैलेंसिंग बॉल, सेक रेस, जंप लाइक फ्रॉग रेस, हर्डल रेस, बिस्कुट रेस, जेली फ़िश, पैक यो बैग प्रतियोगिताएं हुईं। अभिभावकों की भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। जी लर्न की एकेडमिक मैनेजर अनुभूति जैन ने बताया की किड्जी जानसठ रोड को एक्सीलेंस अवार्ड के लिए जी लर्न की टीम द्वारा चिह्नित किया गया है। स्कूल डायरेक्टर डॉ रजत जिंदल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन रिंपी अरोरा ने किया। कार्यक्रम में सोनम अरोरा, अंजू कुमार, निधि मित्तल, सोनिया चावला, लक्ष्मी डबराल, हिमानी चुघ, नितिका गर्ग आदि का सहयोग रहा।
पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मुठभेड के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे बाईक सवार पांच बदमाशो को तमंचा,कारतूस, खोखा व मोटर साईकिल आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपी सर्राफ के यहां लूट की योजना बना रहे थे। जो अर्न्तराज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य है। नई मन्डी कोतवाली मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ नई मन्डी धनंजय सिह कुशवाहा ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो केेेेेेेेेेेेेेे चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के अर्न्तगत नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने मखियाली चैक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान बाईक सवार बाईक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को जब रूकने का इशारा किया तो बाईक सवार आरोपी नही रूके तथा जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे।
सीओ धनंजय कुशवाहा ने बताया कि पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाशों की घेराबंदी कर साहसिक मुठभेड के दौरान अभियुक्त राहुल त्यागी पुत्र अवनीश त्यागी,नि.गणेशपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ,हाल निवासी आमेक्स सिटी सोनीपत? राहुल जाट पुत्र राजकुमार नि.मीरापुर दलपत थाना जानसठ,आकाश उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद चौधरी नि.राजपुर तिलौरा जानसठ,हाल निवासी रामप्यारी पब्लिक स्कूल गांधीनगर, अरूण बैरागी पुत्र प्रमोद कुमार,नि0बरूकी थाना भोपा,सागर पुत्र प्रमोद चौधरी निवासी राजपुर तिलोरा जानसठ को दो अदद तमंचा 315 बोर, कारतूस व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर,तीन अदद चाकू,एक मोटर साइकिल सुपर स्पैलन्डर,एक टिफिन, दो मोबाइल रेड मी कम्पनी तथा 1800 रूपये नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। सीओ मन्डी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि पकडे गए आरोपियो के खिलाफ थाना शाहपुर, थाना नई मन्डी,थाना सिविल लाइन,आदि मे विभिन्न धाराओ मे मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियो को पकडने वाली टीम मे इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी, एसएसआई संजय कुमार,सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार,सब इंस्पैक्टर सुनील कसाना,सब इंस्पैक्टर धीरज सिह, का.जोगेन्द्र,का.अमरजीत सिह,का.दिनेश कुमार,का बालकिशन व का.मोहित शामिल रहे।
विभिन्न ठेको पर निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। होली के त्योहार पर पर अवैध शराब की बिक्री के विरू( चलाय जा रहे अभियान के तहत सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने नगर के विभिन्न ठेको पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उददेश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पुलिस द्वारा अनेक स्थानो पर सघन चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं दूसरी और सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर शराब के ठेको पर जाकर चैकिंग की गई तथा उनके स्वामियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने होलिका दहन स्थलो का भी निरीक्षण किया। एसएसपी के निर्देश पर समस्त क्षेत्राधिकारियो के निर्देशन मे थाना प्रभारियो ने अपने-अपने क्षेत्र मे मय फौर्स के पैदल गश्त की तथा शराब के ठेको का निरीक्षण किया।
आपसी विवाद मे दो युवक घायल
जानसठ। आपसी विवाद मे दो युवक घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सालारपुर मे आज दोपहर मामूली कहासुनी आपसी विवाद मे दो सबे भाई घायल हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंची तथा घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानसठ भिजवाया। जहां से डाक्टरो ने उक्त दोनो युवको को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।
निषुल्क हदय रोग शिविर
पुरकाजी। पुरकाजी मेडिकल एसोसियेषन द्वारा आयोजित निषुल्क हदय रोग शिविर में डेढ सौ मरीजों की जांच की गई। भगवती भवन में आयोजित शिविर में मेरठ के चिकित्सक डा. अनुभव सिंघल ने टीम के साथ मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। मेडिकल एसो. के अध्यक्ष डा. जगमोहन सिंघल, सचिव डा. कुलदीप सिंह, डा. चितरंजन भटटाचार्य, डा. रणजीत सिंह गोर्सी, डा. मामचंद षर्मा, डा. विनोद त्यागी, डा. बीबी गुप्ता, डा. श्रीकांत आदि थे।
भारतीय योग संस्थान का ४० वॉ स्थापना दिवस
खतौली। बडा बाजार में भारतीय योग संस्थान का ४० वॉ स्थापना दिवस बडे ही धूमधाम से मनाया गया। निर्मल जैन के प्रयास से योग संस्था ८ मार्च १९८१ में देवी मन्दिर धर्मशाला में खोली गई थी। प्रकाश लाल जो भारतीय योग संस्थान दिल्ली रोहिणी के संस्थापक थे उन्होने एक पौधा भी संस्था में लगाया था। जो उनकी याद दिलाता है। स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं ने बताया कि २२ कक्षाएं खतौली में चल रही है।
कार की चपेट मे आ जाने से बुजुर्ग व्यक्ति घायल
जानसठ। तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आ जाने से मौहल्ला किल्ली दरवाजा निवासी ब्रजमोहन नामक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। सडक हादसे पर घटना स्थल पर एकत्रित लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया तथा परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

