वैश्विक

बीकानेर-चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

राजस्थान के बीकानेर में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां नोखा के पास कुछ उपद्रवियों ने चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक एक की हालत बेहद गंभीर है और बाकी लोग भी बुरी तरह से झुलस गए हैं।Image Result For Four-Doused-With-Petrol-And-Set-Afire-By-Eight-Others-In-Bikaner

बीकानेर के एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि यह घटना नोखा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुई है। 7—8 लोगों ने जीप से लोगों का पीछा किया और उन पर  उनके वाहन समेत पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

हालांकि पीड़ित मुश्किल से वाहन से निकल गए, लेकिन वे सड़क पर गिर गए। बाद में आसपास से गुजरने वाले लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। इन चारों में से दो शांति लाल और अजित सिंह गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस के अनुसार यह मामला पहली नजर में पुरानी रंजिश का लगता है। पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =