समाचार
पालिका टीम के साथ अपने क्षेत्र साफ सफाई कराई
मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् अंतर्गत वार्ड २४ में पालिकाध्यक्ष के दिशा निर्देशन में वार्ड सभासद विकास गुप्ता ने पालिका टीम के साथ अपने क्षेत्र साफ सफाई कराई वहीं क्षेत्र की कई ऐसी गलियों जिनमे बड़े वाहन नही जा सकते उनमे खुद घुसकर उन गलियों को कराया सेनेट्राइज, बता दें पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल कोरोना वायरस को लेकर काफी गम्भीर है और उन्होंने शहर के पर्त्येक वार्ड को साफ सुथरा एंव सेनेट्राइज करने का बीड़ा उठाया है । जिसके चलते वे खुद भी सड़कों को सेनेटेराइज करती देखी जा सकती हैं और उन्होंने अपने पालिका परिषद् के पर्त्येक सभासद को भी दिशा निर्देश जारी कर रखें है की वे भी कोरोना से बचाव के लिए अपने अपने वार्डों में साफ सफाई और सेनेट्राइज कराएं।।
अपने अपने घरों में ही अदा की लोगों ने नमाज
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के चलते जहां देश भर में हा हा कार मचा हुआ है और हर तरफ लोग कोरोना वायरस से बचाव में जुटे है, तो वहीं प्रदेश के साथ ही जनपद में भी जिला पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारीयों ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है जिसके चलते बीती देर रात्रि से ही हर तरह के वाहन एंव आम लोगों पर पुलिस सख्त होती दिखाई दे रही है और उनपर पाबन्दी भी लगा दी गई है। तो वहीं अगर हम बात जुम्मे की नमाज की करें तो बीते दिन से ही जहां पुलिस एंव जिला प्रशासन ने सभी धार्मिक स्थलों के गुरुओं से एक मीटिंग करते हुए जुम्मे की नमाज अपने अपने घरों में ही अदा करने की अपील की , जिसका असर भी खासा देखने को मिला है जहां लोगों ने जुम्मे की नमाज अपने अपने घरों में ही अदा की है जिस पर एस एस पी अभिषेक यादव ने बताया है की आज जुम्मे की नमाज सभी लोगों ने शांति के साथ अपने अपने घरों में ही अदा की है । साथ ही साथ कोरोना वायरस के चलते उन्होंने बताया की हम बहुत जल्द ही एक ऐसी व्यवस्था करने जा रहे है जिसमे आम लोग पुलिस एंव अन्य लोग यदि किसी गरीब जरूरतमन्द की कोई भी मदद जैसे खाना,राशन, आदि की मदद और राशन देना चाहता हो तो वह यूपी ११२ पर नॉट करा सकता है जिसके चलते एक गाड़ी मदद करने वाले के यहां पहुंचेगी और उससे मदद का सामान लेकर पीड़ित को पहुंचा देगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा की जो लोग बाहर से पैदल या अन्य संसाधनों से यहां पहुँच रहे है उनकी मदद कई घ्न जी ओ एंव समाज सेवी व् पुलिस की मदद से उनके पास तक खाने पीने की वस्तुएं पहुंचा कर की जाएँगी उन्होंने बताया की पुलिस प्रयास कर रही है की बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को उसके गन्तव्य तक पहुँचाया जा सके ऐसे भी हम इंतेजाम करने के प्रयास करेंगे ।।
पुलिस ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया 
मुजफ्फरनगर। अब कोरोना वायरस को देखते हुए पुलिस ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है जिसके चलते हर चाक चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर सख्ती करनी शुरू कर दी है , शहर में गांव एंव दूर दराज से आने वाले वाहन चालकों के साथ पुलिस अब सख्ती के साथ निपट रही है, यहां तक की पुलिस हर वाहन चालक को वापसी भी भेज रही है देर रात्रि में एस एस पी अभिषेक यादव द्वारा वायरलैस पर सभी थाना प्रभारियों सहित अधिनिस्थों को सख्ती बरतने के आदेश दिए गए थे की बेवजह घूमने वाले दो पहियां वाहन चालकों एंव चार पहियां वाहन चालकों से सख्ती से निपटा जाए । जो लोग नही मान रहे उन्हें हिरासत में ले लिए जाए साथ ही साथ जो लोग बहुत जरुरी काम या बीमार आदि हैं उन्हें न रोका जाये साथ ही साथ बैंक कर्मियों, प्रेस एंव सरकारी विभाग के लोगों को भी छूट दी जाये लेकिन इससे इतर किसी को भी अब शहर में न घुसने दिया जाये देखने में आ रहा है की दूरस्थ जगहों से भी वाहन चालक बेवजह शहर में आ रहे है। शहर में आज सुबह हर जगह हर चाक चौराहे पर पुलिस ही पुलिस दिखाई दी यहां तक की खुद एस एस पी भी सड़कों पर निरीक्षण के लिए निकल पड़े । शहर के बाहरी छोर पर ऐंटि रोमियों प्रभारी मिनाक्षी शर्मा द्वारा मोर्चा सम्भालकर हर आने जाने वाले वाहन चालकों से सख्ती के साथ निपटा गया और बिना वजह घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत देकर वापस कर दिया गया ।।
गोकुल गौवंश सेवा दल आवारा गौवंशों की सेवा में जुटा
मुजफ्फरनगर। जी हाँ जहां एक तरफ पुरे विश्व को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है और जिससे भारत भी अछूता नही रहा है तो वहीं पूरे भारत में भी इसको लेकर हा हा कार मचा हुआ है जहां लोग सिर्फ और सिर्फ अपने ही बारे में सोच रहे है और अपने व् अपनों के बचाव कार्य में जुटे है, तो वहीं दूसरी तरफ अगर जनपद मु० नगर की हम बात करें तो जनपद में आवारा गौवंशों की तरफ कोई भी ध्यान देने वाला नही है , सिर्फ एक मात्र गोकुल गौवंश सेवा दल ही एक ऐसा दल है जोकि बिना किसी लालच और भय के आवारा गौवंशों की सेवा में जुटा है तभी तो जहां पूरा शहर अपनी और अपनों की सोचने में लगा रहा किसी को भी आवारा गौवंश की तरफ ध्यान नही रहा तो सिर्फ और सिर्फ गोकुल गौवंश से जुड़े पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने आवारा गोवंशों की सुध ली और उन्हें चारा पानी आदि खिलाया। जनपद मु० नगर में यूँ तो कोरोना वायरस को देखते हुए आलाधिकारियों की सख्ती भी साफ दिखाई दे रही है मगर शहर में भुखे प्यासे घूम रहे आवारा गौवंशों की तरफ शायद किसी की मानो अभी तक नजर ही नही गई जिस कारण भूखे प्यासे आवारा गौवंश शहर के साथ ही नवीन मंडी स्थल में इधर उधर घूमते फिर रहे हैं। जिनकी सुध गोकुल गौवंश से जुड़े अनुज चौधरी और उनकी टीम ने ली है और उन्होंने भूखे प्यासे आवारा गोवंशों को चारा पानी आदि खिलाकर उनकी भूख प्यास मिटाई, जिस पर लोग गोकुल गौवंश से जुड़े सभी पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं की कर रहें है जमकर तारीफ।।
गरीबों तक पहुंचाये भोजन
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर मुजफ्फरनगर के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गरीब बस्तियों में खाना वितरित करने में जुट गए हैं। लोक डाउन के चलते कई गरीब बस्तियों से सूचना आ रही थी कि कुछ लोग भूखे हैं तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गरीब लोगों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था करें ,जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस रुड़की रोड पर स्थित गरीबों की बस्ती में पहुंची और वहां भोजन के पैकेट वितरित किए।
जनपद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान जनपद में पुलिस प्रशासन के संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष तौर पर नागरिकों के अपने घरों पर रहने के तहत एसएसपी ेके निर्देशों पर जनपद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। एसएसपी के निर्देशों के चलते नई मंडी कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लघंन कर इधर उधर घूम रहे दस लोगों के वाहन सीज किये तथा 60 लोगों के चालान काटे व 188 आईपीसी के नियमों का उल्लघंन के आरोप में खालिद पुत्र अमजद निवासी खालापार व मुन्ना निवासी बाल्मीकि बस्ती गांधीनगर के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
युवक का गोली लगा शव लावारिस अवस्था में:परिजनों में कोहराम
बुढ़ाना। जंगल में युवक का गोली लगा शव पडा देख ग्रामीणों में सनसनी बन गयी। अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की भांति आज सुबह अपने ख्ेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गये गांव राजपुर छाजपुर के ग्रामीणों ने देखा कि गांव के जंगल में किसी युवक का गोली लगा शव लावारिस अवस्था में पडा हुआ है। युवक का शव पडा देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया और देखते ही देखते आसपास के खेतों में काम कर रहे दर्जनां ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने फुगाना पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक का शव की सूचना मिलते ही सीओ बुढ़ाना त्रिपाठी व इंस्पैक्टर कुशलपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक के पहचान क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी निखिल पुत्र प्रण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस हादसे से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने जनपद के पेस्टीसाइड व्यापारियों की बैठक ली
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की गयी है। इस वैश्विक आपदा से बचाव के लिए किये जा रहे कार्यो/व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोई भी ढील न बरती जाये। 
कचहरी स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ कोविड 19 की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी इस मुहिम में पूरी इमानदारी के साथ कार्य करे व विभिन्न व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे कार्यो में किसी प्रकार का कोई व्यवधान रहे। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कोरोना के सापेक्ष में बिंदुवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। घरेलू सामान, दूध, फल, दवाईयां, सब्जी आदि आवश्यक सामग्री की क्षेत्रवार पूर्ति सुनिश्चित की जाये ताकि सभी नागरिक अपने घरों में रहे और उन्हे घर से बाहर इधर उधर आने जाने की आवयश्कता न पडे। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम सदर अजय अम्बष्ट आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
अधिकारियों के साथ आहूत बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने जनपद के पेस्टीसाइड व्यापारियों की बैठक ली। पेस्टीसाइड उद्योग से जुडे व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कृषि कार्यो में आने वाली किसी भी वस्तुओं की कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए तथा किसानों को पेस्टीसाइड इत्यादि सुगमता से उपलब्ध हो। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि इस परिस्थिति में कृषि कार्यो पर किसी प्रकार का कोई विपरीत प्रभाव न पड सके। बैठक में मौजूद पेस्टीसाइड फैक्ट्री स्वामियों ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन को पूरा सहयोग किया जायेगा।
कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों तथा पेस्टीफाइड फैक्ट्री स्वामियों के साथ आयोजित बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने इजी डे, जोमेटो आदि के संचालकों के साथ आयोजित बैठक में निर्देशित किया कि वे नागरिकों की समस्या के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित कराये ताकि नागरिकों को घरेलू सामग्री के लिए कहीं इधर उधर जाने की आवश्यकता न हो। इस संदर्भ में जल्द ही तैयारी कर यह सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
कई वाहन के चालान भी किए
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर लॉक डाउन के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों में सख्ती बरतते हुए वहानों के खिलाफ चलाया अभियान ऐसे लोगो के वहानों के चालान किए जो बेवजह सड़को पर घूम कर आंनद उठा रहे थे। आज शामली स्टैंड चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने स्वंम खड़े होकर पहले तो ईदगाह पर भरने वाली सब्जी मंडी पर व्यवस्था बनाई ओर खड़ी भीड़ को समझाया कि एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें तथा वही कई वहानों के चालान भी किए जो बेवजह सड़को पर घूम रहे थे ओर कई ऐसे वाहन स्वामी बहाने बनाते हुए भी नजर आएं की हम दूध या सब्जी लेने आये है लेकिन शामली स्टैंड चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने किसी की भी नही मानी और कप्तान अभिषेक यादव के दिये हुए निर्देशो का पालन करते हुए वहानों के चालान कर डाले विदित हो कि एसएसपी अभिषेक यादव ने अपने सभी अधिनस्थों को सख्त लहजे में निर्देश दिया हुआ हैं कि कोई भी लॉक डाउन में वाहन सड़कों पर बेवजह घूमते पाए जाएंगे तो उनपर सख्त कार्यवाही करें तथा वहानों को सीज कर वाहन स्वामी के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हुए हैं जिसको बाखूबी मुजफ्फरनगर पुलिस अंजाम दे रही हैं और ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही अमल में ला रही है
मण्डी स्थल का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां लगातार पुलिस प्रशासन प्रधानमंत्री द्वारा की अपील के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है वहीं नगरवासियों को सजग करने के लिये मण्डी स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना नई मण्डी स्थित नवीन मण्डी स्थल कूकडा का निरीक्षण किया गया। मौके पर सडक पर लगे सब्जी के ठेलों को हटवाकर उन्हे गलियों/कालोनी में घर-घर जाकर बेचने हेतु कहा गया। मण्डी में अनावश्यक भीड न लगाने की सलाह दी गयी। लोगो से सोशल डिस्टेन्स बनाये रखने की अपील की गयी।
वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोटरसाइकिल के चालान भी काटे
मुजफ्फरनगर।शहर कोतवाली पुलिस के द्वारा अपनी सेवा भाव का लगातार प्रयास जारी हैं और लॉक डाउन का पूरा प्रयास कराने का प्रयास कर रही हैं।इसी के मद्देनजर आज रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज राजेन्द्र कुमार वशिष्ठ सरकार के द्वारा लॉक डाउन में दी हुई समय सीमा में लोगो को रोककर हिदायत तो कर ही रही हैं,तो वही कानून व्यवस्था बनी रहें उसका भी पूरा प्रयास कर रहें हैं।आज बकरा मार्किट पर बेवजह आने जाने वालों के वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोटरसाइकिल के चालान भी काटे हैं ओर लोगो को यह भरोषा दिला रहे हैं कि आप बेवजह परेशान ना हो आपकी समस्याओ का निस्तारण पुलिस कर रही हैं और आपके घर तक आपकी जरूरत का सामान मुहैय्या करा रही हैं, कृपा कर अपने घरों से कम निकले और हो सके तो जरूरी सामान लेने के लिए एक लोग ही निकले तथा वही रामलीला चौकी इंचार्ज राजेंद्र वशिष्ठ ने चेकिंग के दौरान बेवजह सड़क पर घूम रहे लोगो को हड़काया ओर लॉक डाउन का समय पूरा होने पर सभी दुकानों को बंद भी कराया।
घर बैठे प्रतिभाग करना हेतु आमंत्रित
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार मुजफ्फरनगर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त माध्यमिक शिक्षा परिषद यू०पी० बोर्ड, सी०बी०एस०ई० बोर्ड/आई०सी०एस०ई० बोर्ड नई दिल्ली द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण एवं उसके दुष्प्रभाव को देखते हुए पूरे देश में घोषित लॉक डाउन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में घर बैठे प्रतिभाग करना हेतु आमंत्रित किया जाता है। सभी प्रतिभागी विद्यार्थी घर बैठे इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं, तथा अपनी प्रविष्टि ई मेल पर भेज सकते हैं। प्रथम तीन प्रविष्टियों को जनपद स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन में समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने के लिए सूचित एवं प्रेरित करेंगे। प्रतियोगिताएं जूनियर वर्ग (कक्षा ६ से ८ तक) तथा सीनियर वर्ग (कक्षा ९ से १२ तक) के लिए अलग-अलग प्रविष्टियां भेजनी है। हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों में किसी भाषा का चयन कर सकते हैं। प्रतियोगिताओं का विषयः- महामारी कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय सोशल डिसटेंसिंग
प्रतियोगिता का नाम एवं प्रविष्टि भेजने की तिथि निम्नवत हैः-
१.पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता – दिनांक २९ मार्च से ३१ मार्च तक
२.निबंध प्रतियोगिता – दिनांक ०१ अप्रैल से ०३ अप्रैल तक
३.स्लोगन प्रतियोगिता – दिनांक ०५ अप्रैल से ०८ अप्रैल तक
४.गीत प्रतियोगिता – दिनांकरू ०९ अप्रैल से ११ अप्रैल तक
५.भाषण प्रतियोगिता – दिनांकरू १२ अप्रैल से १४ अप्रैल तक
प्रतियोगिताओं की प्रविष्टि फोटोग्राफ वीडियो ग्राफ सहित प्रतिभागी का नाम कक्षा और विद्यालय का नाम उल्लेख करते हुए निर्धारित अवधि में प्रेषित करना है ।
पानी के दवाई युक्त पावर स्प्रे टैंकर से सैनिटाइजर का कार्य
मुजफ्फरनगर। पालिका श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के द्वारा सुनील शर्मा सभासद वार्ड संख्या २५ एवं राजीव कुमार चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर व संजय पुंडीर तथा उमाकांत शर्मा सेनेटरी इंस्पेक्टर तथा गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष तथा अन्य पालिका कर्मचारियों के साथ वार्ड संख्या ११ मैं मोहल्ला प्रेम विहार तथा उससे लगती हुई गलियों मैं पानी के दवाई युक्त पावर स्प्रे टैंकर से सैनिटाइजर का कार्य कराया। साथ ही प्रेम विहार के सामने कूड़ा घर पर जेसीबी मशीन के माध्यम से तो दो डंपर कूड़ा उठवाया गया इसके पश्चात वार्ड संख्या २५ में माधवपुरम गोविंदपुरम व तिरुपति कॉन्प्लेक्स के साथ-साथ पूरे वार्ड में पावर स्प्रे से सैनिटाइजर का कार्य पालिका अध्यक्ष के निर्देशन में कराया गया द्यसाथ में मौजूद संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया की यह अभियान प्रतिदिन पूरी तेजी के साथ नगर क्षेत्र में चलाएं एवं नगर को पूरी तरह से साफ सुथरा रखें। पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया की इस राष्ट्रीय आपदा ,महामारी से डरे नहीं बल्कि बचाव करते हुए साफ सफाई एवं सैनिटाइजर का कार्य करें परमात्मा हमारी मदद करेगा अभियान में श्री देवव्रत त्यागी वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रियांशु जैन माननीय सभासद वार्ड संख्या १९ श्री सतीश गर्ग के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रथक प्रथक स्थलों पर मौजूद रहे। सभी के द्वारा मुक्त कंठ से पालिका द्वारा किए जा रहे जन हितार्थ कार्यों की प्रशंसा की गई।
लोगों के खिलाफ शुरू की कार्यवाही
खतौली। पुलिस ने बेवजह वाहनों पर निकलने वाले लोगों के खिलाफ शुरू की कार्यवाही। जहां गत दिवस एसएसपी ने आदेश दिया था कि कोई भी दुपहिया या चौपहिया वाहनों पर न निकले। बाइकों व वाहनों से खरीदारी करने बाजार में निकले लोगों के खिलाफ सुबह आज अभियान चलाया गया। वाहनों को जब्त कर व सीज करने की कार्यवाही के साथ हडकाया। लोगों को राह पर लाने के लिए वाहनों के पहियों की निकाल दी गई हवा। वाहनों को खींचकर पैदल ही लौट रहे लोगों को मौहल्लावासियो के सामने सिर उठाने का भी मौका नहीं मिला।

