उत्तर प्रदेश

Firozabad News: फांसी पर लटकने से एक महिला की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Firozabad News:  फांसी पर लटकने से एक महिला की मौत हो गई। बाद पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी,उसके दो बच्चे भी है।

जानकारी के अनुसार थाना उत्तर के मोहल्ला झलकारीबाई नगर निवासी बृजमोहन की पुत्री राधा की शादी छह वर्ष पूर्व कस्बा पाढ़म निवासी धर्मेंद्र के साथ 4 वर्ष पूर्व हुई थी। इस दौरान राधा को एक पुत्र और एक पुत्री भी है।

महिला का पति धर्मेंद्र कस्बा पाड़ाम में ऑटो पार्ट्स की दुकान करता है, सोमवार को एटा किसी कार्य से गया था। पति से कुछ अनबन के चलते महिला ने दुपटटे से फांसी लगा ली। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर धर्मेंद्र घर पहुंचा और मायके पक्ष को सूचना दी।

मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना जसराना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाल आजाद पाल सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − four =