News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर-सड़क हादसे में बाल बाल बचे नोडल प्रभारी डीएफओ सूरज सिंह
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र में मिल पर गन्ना डालकर लौट रहे किसान और क्षेत्र में दौरे पर निकले डीएफओ की कार की भिड़ंत हो गयी। हादसे में नोडल प्रभारी डीएफओ सूरज सिंह बाल-बाल बच गए। घटना थाना भोपा क्षेत्र के चीनी मिल मोरना के सामने की है। पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी है।

 

मुजफ्फरनगर-1184 लोंगों में 1142 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई,  लोगों को भोजन, खाद्य सामग्री व नकद धनराशि वितरित की गयीः डीएम13 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये लागू किये गये लॉकडाउन में नगरीय व ग्रामीण इलाकों के ऐसे व्यक्ति, जिनके पास भरण पोषण की कोई सुविधा नहीं है, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। भोजन, खाद्य सामग्री व नकद धनराशि भी वितरित की जा रही है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि अभी भी जांच को भेजे गये कोरोना के 16 सैंपल की रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा की जा रही है। 1184 लोंगों में 1142 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है,14 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव है।
खाद्यान्न वितरण खाय एवं रसद विभाग) -कुल राशन कार्ड 5,02,095 आज तक वितरण 4,58,445 प्रतिशत 91.30 प्रतिशत निःशुल्क श्रेणी के कुल राशन कार्ड 155651 आज तक वितरण 61630 नोटरू-वर्तमान में समस्त राशन कार्ड पर 5 किग्रा प्रति यूनिट निशुल्क वितरण किया जा रहा है। 4-निशल्क भोजन का वितरण वितरण करने वाले निजी संस्थाओं की संख्या दिनांक 29.01.2020 को वितरित भोजन पैकेटों की संख्या = 17,990 दिनांक 29.04.2030 तक वितरित भोजन पैकेटों की संख्या 5,07.500 निःशुल्क राशन पैकेटों का वितरण 181 नये बने राशन काडों की संख्या 16,052 5- डोर स्टेप डिलीवरी की स्थिति प्रोविजन स्टोर दुग्ध उत्पाद (डिलीवरी करने वाले व्यक्ति) (डिलीवरी करने वाले व्यक्ति) (डिलीवरी करने वाले ) द्य 276 २०१९,11011

-डोर टू डोर होम डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों की करायी गयी वर्मत स्कनिम की संख्या नोट-वर्तमान पाजिटिव संख्या 14 में दिल्ली व नोएडा से प्राप्त सैम्पल का विवरण शामित। ठ- क्वेरेंटाइन का विवरण इंस्टीटयूशन क्वेरैटाइन होमक्वेरैटाइन व्यक्ति) इंस्टीट्यूशन की व्यक्ति स्थान नगरीय पोज ग्रामीण क्षेत्र संख्या 3409 प्रधानमंत्री राहत कोष में – 6,74,14,964.00मख्यमंत्री राहत कोष में -1,35,72,844.०० जिला आपदा राहत निधि में 5,11,836.०० जमा धनराशि -कन्ट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों का विवरण प्राप्त शिकायतें -82 निस्तारण 11- महत्वपूर्ण कन्ट्रोल रूम हैल्प लाईन नं0-जिला प्रशासन-0131-2436918 चिकित्सा विभाग – 0131-2440966 नागरिक आपूर्ति-0131-2601860 पुलिस -9690112424।

मुजफ्फरनगर में फिलहाल राहत की खबर-ठीक हो रहे है कोरोना के मरीज..रिपोर्ट भी आ रही है नेगेटिव
मुजफ्फरनगर। जिले में फिलहाल राहत की खबर आ रही है,कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे है और जो नयी जांच रिपोर्ट आ रही है..वे भी कुछ राहत देने वाली है द्य जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे ने बताया कि आज एक मरीज की रिपोर्ट आई है जो नेगेटिव है जिसके बाद जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज अब 14 रह गए है।
उन्होंने बताया कि कल भी 64 रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जो सभी नेगेटिव आई है,साथ ही 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज और 3 संदिग्ध भी ठीक हो गए है जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है द्य इसी बीच प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि मुजफ्फरनगर समेत पांच जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक,पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती करेगी।वे ही जिले में सारी व्यवस्था संभालेंगे द्य अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया था कि मुजफ्फरनगर,वाराणसी, हापुड़, रामपुर तथा अलीगढ़ में वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारी भेजे जा रहे है।

एसएसपी ने थानाक्षेत्र भौराकलां बार्डर का किया निरीक्षण1 Min 21 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थानाक्षेत्र भौराकलां बार्डर का निरीक्षण किया गया। चैकिंग पवाईंटस पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से स्वंय को सुरक्षित रखने के साथ डियूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। बिना अनावश्यक कार्य के आने वाले दो/चार पहिया वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा भ्रमण के दौरान कोरोना वायरस(कोविड-१९) से बचाव हेतु थाना भौराकलां पुलिस द्वारा की गयी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधि०/कर्मचारीगण को अपने अपने पास सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता को बनाये रखने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोने/सेनिटाईज करने हेतु भी निर्देशित किया गया। साथ ही भ्रमण के दौरान रास्ते से जाते व खेतों पर कार्य करते मिले व्यक्तियों से बातचीत कर कोरोना वायरस से बचाव हेतु सभी को जानकारी दी गयी तथा सभी को मास्क बांटे गये।

अवैध शराब की भट्टी का किया भण्डाफोड, 01 शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार3 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब की भट्टी का भण्डाफोड करते हुए ०१ शराब तश्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शराब में यूरिया मिलाकर उसकी तीव्रता बढाकर बेचता था। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में लीला पुत्र स्व० सुरेन्द्र निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर बताया। जिससे बरामदगी का विवरण ०४ लीटर अपमिश्रित शराब, ०५ लीटर कच्ची शराब, ०२ किलोग्राम यूरिया, भारी मात्रा में लहन (नष्ट किया गया), शराब बनाने के उपकरण( पतीला, ड्रम, पाईप आदि)।

 

 

पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया2 Min 11 |
खतौली। सीओ की मौजूदगी मे पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो की चैकिंग की तथा कई वाहनो के चालान भी काटे।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह की मौजूदगी मे इंस्पैक्टर संतोष त्यागी व अन्य पुलिसकर्मियो ने जानसठ तिराहा, भूड रोड, मिल रोड आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग तलाशी की। इसी संदर्भ मे मंसूरपुर पुलिस ने भी जी.टी.रोड पर वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान वाहनो को रोककर उनकी तलाशी ली तथा कागजात चैक किए। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे। पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग/तलाशी अभियान से वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। इस दौरान मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज चाहल व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

चोरी की बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार 4 Min 12 |
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चोरी की गई बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जोली चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह पवार मैं फोर्स के २८ध्२९ अप्रैल की रात्री भोपा नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान अभियुक्त आसिफ पुत्र रिफाकत हुसैन निवासी शहरी दरवाजा निकट बड़ी मस्जिद कस्बा व थाना बेहट जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आसिफ के पास से थाना हर्ष विहार दिल्ली से लूटी गई बाइक बरामद हुई है। आरोपी के २ साथी जहूर हैदर निवासी गढ़ी कस्बा थाना मवाना जनपद मेरठ व अली मियां निवासी ग्राम जोली मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। टीम में चौकी प्रभारी योगेंद्र पवार सहित सब इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र ,योगेंद्र, किशनलाल, मनोज, राहुल शामिल रहे।

पुलिस बल के साथ चैकिंग अभियान चलाया
रोहाना। नवनियुक्त रोहाना चौकी प्रभारी सचिन त्यागी के चौकी ग्रहण करते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। चौंकी प्रभारी कानून व्यवस्था में कोई कमी या उलंघन बर्दाश्त नहीं करते जिसके मद्देनजर मुजफ्फरनगर सहारनपुर दो जिलों के बॉडर पर मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नवनियुक्त रोहाना चौकी प्रभारी सचिन त्यागी मय पुलिस बल के साथ जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया, इसी दौरान आस-पास के क्षेत्र से आ रहे दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों को बारीकी से चौकिंग कर अनावश्यक दिशा-निर्देशों से लाक डाउन का पूर्णतः पालन करने के साथ अन्तिम चेतावनी देते हुए लगाई जबरदस्त क्लास।चौकी प्रभारी सचिन त्यागी जनपद में अपने प्रशासनिक व्यवस्था में गुडवर्क के लिए महकमे में जाने जाते हैं।

मन्सूरपुर में अवैध शराब की भट्टी का भण्डाफोड़, 5 शराब तस्कर गिरफ्तार 6 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा शाहपुर मन्सूरपुर रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान ०५ शातिर शराब तस्कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा वैगनार व सेन्ट्रो कार से अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम विशाल पुत्र संजीव उर्फ देवप्रकाश निवासी ग्राम नावला थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर, . निखिल उर्फ मनमोहन पुत्र भंवरप्रकाश निवासी ग्राम नावला थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर, लक्ष्य पुत्र विनय निवासी मं० नं०- २४४ ब्रहमपुरी थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर, अर्जुन राणा पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम तितास थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर। दीपक राणा पुत्र ब्रहमपाल सिंह निवासी ग्राम तितास थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर।

बरामदगी-१. ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ कार वैगनार, ०१ कार सेन्ट्रो, २० पेटी अवैध शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का, १४ पेटी बीयर आदि

सफाई कर्मचारियों को मास्क बांटे
पुरकाजी। मां काली धाम पुरकाजी के संस्थापक वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम अग्रवाल जी ने आज मंदिर प्रांगण में गरीब जरूरतमंद लोगों को लोकडाउन का पूर्णतया पालन करते हुए जिनके पास राशन कार्ड भी उपलब्ध नहीं है मंदिर की ओर से जरूरतमंद लोगों को आटा चावल सरसों का तेल चीनी चायपत्ती आलू लौकी और कद्दू का हम सब की सेवा में लगे पुलिसकर्मी सफाई कर्मचारियों को मास्क वितरण विधायक प्रमोद ऊंटवाल जी जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जिला महामंत्री रोहिल बाल्मीकि जिला मंत्री सचिन सिंघल जी राजकुमार सिद्धार्थ जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पूर्व प्रधान प्रदीप भाजपा नेता हरिराम सक्सेना चौधरी योगेंद्र सिंह जी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे लीलाराम अग्रवाल ने बताया हमारा देश कृषि प्रधान देश है और किसान आजादी से पहले से संघर्ष करता हुआ सभी विपरीत परिस्थितियों में किसान ने विजय प्राप्त की है इस महामारी से भी हमारे प्रधानमंत्री जी श्रीमान नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यशस्वी श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारत को विजय प्राप्त होगी

जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की
मुजफ्फरनगर। उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के मार्गदर्शन में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था संगठन के सरप्रीत सिंह मान द्वारा की गयी,भोजन के २०० पैकिट जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बलजीत सिंह जी को सोशल डिस्टेन्सिग रखकर वितरण के लिए सौंपे गए,इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिन सभी के द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए जो मदद की जा रही है उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि उनका आभार प्रकट करता है,इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बलजीत सिंह जी के सहयोगी(ड्राइवर) श्री सहेन्द्र पाल जी के कार्य की भी विशेष सरहाना की गई,भोजन सौपने के दौरान सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा,तरुण मित्तल,सुनील वर्मा,अभिलक्ष मित्तल,उपस्थित रहे।।

वाहनों की चैकिंग की
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मोटरसाइकिल, गाड़ी, रिक्शा, व अन्य वाहनों की चेकिंग की जा रही थी जिसमे समयपाल अत्रि ने सब वाहनों के कागज चेक किए गए ओर पुलिस प्रशासन ने सोशल डिस्टेंस को भी ध्यान में रखा।

बेवजह घूमने वालो के खिलाफ चलाया अभियान
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन का पालन कराने में पुलिस लगातार सख्ती कर रही है बेवजह घूमने वालो के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। शामली स्टैंड चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया जहां वाहन चालकों के चालान काटे। वहीं गाड़ियों के डिग्गियों को भी चैक किया जा रहा है। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली स्टैंड चौकी का मामला।

पब्लिक स्कूलो के खिलाफ की शिकायत
मुजफ्फरनगर। क्रांति शिवसेना के मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे आरोप लगाते हुए बताया कि लॉकडाउन के बावजूद पब्लिक स्कूलो द्वारा अभिभावको को मनमाने स्थान से पाठयक्रम खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है। क्रांति शिवसेना के जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि लाकडाउन से पूरी दुनिया थम सी गई है, वहीं कान्वेन्ट व पब्लिक स्कूलो के संचालको ने अपने यहां पढने वाले छात्र-छात्राओ के अभिभावको पर निर्धारित दुकानो से पाठयक्रम एवं स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए विवश कर प्रयास किया जा रहा है। गली मौहल्लो के स्कूल हो या नामचीन कान्वेन्ट स्कूल हो, सभी ने अपने अपने तरीके से अभिभावको को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूल संचालको द्वारा निर्धारित दुकानो पर नर्सरी से कक्षा-2 तक के पाठयक्रम का मूल्य 25 सौ से तीन हजार रूपये के बीच बताया जा रहा है और कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के पाठयक्रम का मूल्य 45 सौ रूपये से 55 सौ रूपये के बीच बताया जा रहा है। क्रांति शिवसेना ने जिला प्रशासन से जनहित मे इसऔर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है। इस दौरान ललित मोहन शर्मा,मुकेश त्यागी,क्रांतिकारी शालू सैनी, लोकेश सैनी, प्रवीण शर्मा, देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

फॉगिंग मशीन दी
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल ने जिला कारागार में कीट पतंगों और मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन दी है। जिला पंचायत के अफसरों और कर्मचारियों ने जिला कारागार पर पहुंच कर जेल अधीक्षक एके सक्सेना को यह फॉगिंग मशीन भेंट की। जेल अधीक्षक ने इसके लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए पूरी जेल को सैनिटाइज कई बार किया गया है। सैनिटाइज टनल लगाई गई।

दुकानों के सामने घेरे बनवाए
खतौली। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने मेडिकल स्टोर, किराना की दुकानों, दूध की डेयरी व नवीन मंडी में स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मंडी में दुकानों के सामने घेरे बनवाए। उन्होंने मलिन बस्तियों में पहुंचकर वहां पर रहने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। असहाय व्यक्तियों को मास्क का भी वितरण किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों को समझाया गया कि दुकानों के बाहर जो गोले बनाए गए हैं, वह जीवन के लिए सुरक्षा चक्र के समान है। इस घेरे में ही खड़े होकर सामान की खरीदारी करें।

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर पंकज जैन के पिता का निधन..पिछले महीने ही माता जी भी चली गयी थी
मुजफ्फरनगर। नगर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर पंकज जैन के परिवार से एक ही महीने में दो दुखद खबर आई है द्य लॉक डाउन के बीच ही 31 मार्च को डॉक्टर पंकज जैन की माता जी श्री मति प्रेमलता जैन का दुखद निधन हो गया था, कल उनके पिताजी एन.सी.जैन का भी निधन हो गया वे 87 वर्ष के थे।
स्वर्गीय श्री जैन कानपुर के नेशनल शुगर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत होने के बाद अब डॉक्टर पंकज जैन के साकेत स्थित आवास पर ही साथ रहते थे ,वे पिछले 15 दिन से बीमार थे और आनन्द हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहाँ उनका दुखद निधन हो गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =