Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पेड पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

मोरना/मुजफ्फरनगर। थाना भोपा अंतर्गत शुकतीर्थ-फिरोजपुर मार्ग पर जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव लटके होने की सूचना मिलते ही आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई

किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी शव मिलने की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में ही स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल, थाना प्रभारी भोपा संजीव कुमार सहित पुलिस के आलाधिकारी मोके पर पहुंच जाँच पड़ताल में जुटे।

दरअसल मामला भोपा थाना क्षेत्र के शुक्रतीर्थ क्षेत्र से मिले गांव फिरोजपुर के जंगलों का है जहां दिन निकलते ही फिरोजपुर गांव के पास ही बाबा समनदास जी महाराज के आश्रम के सामने पेड़ पर एक युवक के शव लटके होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही आनन फानन में ही भारी पुलिस फोर्स मोके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर उसकी शिनाख्त कराई

जिसपर मृतक की शिनाख्त सोनू निवासी सोहंजनी तगान थाना मंसूरपुर के रूप में हुई

पुलिस ने मृतक के घर सूचना दे दी और शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 3 =