संपादकीय विशेष

मुजफ्फरनगर दुर्घटना-मंडलायुक्त ने रोडवेज चालक से की पूछताछ, बड़ी कार्रवाई संभव

मुजफ्फरनगर/रोहाना। बीती देर रात्रि देवबन्द सहारनपुर स्टेट हाईवे पर टोल के समीप भीषण सड़क हादसे में ६ मजदूरों की जान चली गई तो वहीं ४ की हालत गम्भीरता के चलते उन्हें मेरठ रैफर किया गया तो वहीं इतने बड़े सड़क हादसे की गूंज लखनऊ तक पहुँचने और तमाम न्यूज चैनलों, सोशल मिडिया, आदि पर खबर चलने के बाद जनपद सहारनपुर एंव जनपद मु० नगर के आलाधिकारी सुबह सवेरे ही घटना स्थल पर पहुँच गए।

जहां मोके पर सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार सीधे घटना स्थल पहुंचे तो वहीं जनपद मु० नगर से भी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, एस डी एम सदर सहित भारी पुलिस फोर्स एंव प्रशासनिक अधिकारी आनन फानन में मोके पर जा पहुंचे। जहां सभी ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तो वहीं कमिश्नर संजय कुमार ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है

तथा बताया की इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। बता दें उक्त घटना की खबर चलते ही जहां एक तरफ सी एम योगी आदित्य नाथ ने तत्काल कमिश्नर को मोके पर जाने के निर्देश दिए तो वहीं सूबे के तमाम जिलाधिकारियों को भी आदेशित किया की

अब किसी भी जिले में कहीं भी मजदुर पैदल नही चलने पाये। बेहतर हो या तो उनके लिए बसों का इंतेजाम करके उन्हें उनके जनपदों तक पहुँचाया जाये या फिर उन्हें कोरोनटाइन कराया जाये।

रोहना मार्ग पर बीती रात हुए सडक हादसे मे घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार कोतवाली क्षेत्र की आबकारी पुलिस चौकी पहुंचे। बताया जाता है कि मंडलायुक्त ने रोहाना पुलिस चौकी पर मौजूद आरोपी बस चालक से पूछताछ की।

जिसके पश्चात मंडलायुक्त संजय कुमार सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी अभिषेक यादव,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम आलोक कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल,सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, आबकारी चौकी प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =