संपादकीय विशेष

घरों में पढ़ी अलविदा जुमे की , वायरस से निज़ात दिलाने की खुदा से दुआ भी की

मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही गाइडलाइंस जारी की हुई थी कि कोई भी नमाज़ी अलविदा की नमाज मस्जिदों में अदा नहीं करेंगा।

आज माहे रमज़ान का आख़री जुमा पर नमाजियों ने अलविदा जुमे की नमाज़ अपने घर पर ही पढ़ी ओर कोरोना वायरस से निज़ात दिलाने की खुदा से दुआ भी की तथा वही मुल्क की बेहतरी के लिए रोज़ेदारों ने अपने खुदा के आगे हाथ फैलाकर अम्नो अमान के लिए दुआएं भी मांगी।

विदित हो कि लॉक डाउन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर अपील भी की थी कि वह अलविदा जुमे की नमाज अपने घरों में रहकर पढ़े

तथा वही आज रमजान के इस पाक महीने का आखरी जुमा है लेकिन कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन के मुताबिक सभी मुस्लिम भाइयों से कहा गया है कि वहलॉक डाउन की गाइडलाइन का पालन करेंगे और जुमे की नमाज अपने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ेंगे।

ताकि इस कोरोना को मिलकर हराया जा सके। लेकिन फिर भी इस गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए पूरे जिले की पुलिस ने अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली हर मस्ज़िद के पास अपनी नजर बनाए रखी कि कोई भी लॉक डाउन का उल्लंघन ना कर सकें।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + six =