उत्तर प्रदेश

Banda News: 5 दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुआ था मासूम, अंत्येष्टि पर बवाल

Banda News: पांच दिन पहले घर के बाहर से लापता हुए मासूम की तालाब से लाश मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद जब बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया तो वह अन्तिम संस्कार न करने पर अड़ गए। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और परिवार के लोगों को समझा बुझाकर अंत्येष्टि के लिए राजी किया।

परिवार के लोग बच्चे की गला घोंटकर हत्या किये जाने के बाद लाश तालाब में डाले जान की बात कह रहे हैं। मामला जनपद बांदा के तिंदवारी कस्बे का है जहां पर 5 दिन पहले घर के बाहर से रहस्यमय ढंग से ढाई साल का मासूम लापता हो गया था। बच्चे का शव कल तलाब में उतराता हुआ मिला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों को बच्चे का शव सौंपा गया तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मासूम के शव को घर के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन न्याय की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से दोषी को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से परिजनों को समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + six =