वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश चोरी के वाहनों सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने मुठभेड के बाद वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी के 12 वाहन बरामद किये है मुठभेड के बाद एक बदमाश मौके से फरार हो गया।
एसपी देहात नेपाल सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारां को जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बीती रात्रि एसआई अजयपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल संजीव त्यागी, सतीश, सुभाषचंद, कां. रजनेश, राजीव कुमार, नरेंद्र पंवार व नकुल के साथ एक सूचना के आधार पर बाईपास स्थित नया गांव मीरांपुर पुलिस चौकी के निकट पहुंचे।
वहां पर पुलिस ने मौजूद बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से चार बदमाशों फैज पुत्र वहाब निवासी कुंगरपट्टी सुजडू, जिशान पुत्र लियाकत निवासी मौहल्ला कस्सावान, राजीव पुत्र खालिद निवासी माडल टाउन सरकुलर रोड, व आसिफ पुत्र मतीन निवासी दीन मौहम्मद सुजडू को गिरफ्तार कर लिया जबकि आशु पुत्र फैजान निवासी मौहल्ला दीन मौहम्मद सुजडू मौके से फरार हो गया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 12 मोटरसाईकिले, 2 तमंचे व कारतूस बरामद हुए है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.फैज पुत्र वहाब निवासी मौहल्ला कुंगर पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुज़फ्फरनगर
2.जीशान पुत्र लियाकत निवासी मौहल्ला कस्सावान खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुज़फ्फरनगर
3.राजिक पुत्र खालिद निवासी मौहल्ला मॉडल टाउन सर्कुलर रोड थाना सिविल लाइन जनपद मुज़फ्फरनगर
4.आसिफ पुत्र मतीन निवासी मौहल्ला दीन मौहम्मद सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुज़फ्फरनगर
5.आशू पुत्र फैजान निवासी मौहल्ला दीन मौहम्मद सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुज़फ्फरनगर
बरामदगी का विवरण-
1- 01 मो0सा0 बुलेट बिना नम्बर प्लेट सिल्वर रंग
2- 01 मो0सा0 बुलेट नम्बर DL 8S CJ-9527
3- 01 मो0सा0 पल्सर नम्बर HR 05 AC- 0719
4. 01 मो0सा0 TVS नम्बर PB 15B -6884
5- 01 मो0सा0 हीरो होण्डा स्पेलेण्डर नम्बर UP 15 A- 4824
6. 01 मो0सा0 हीरो होण्डा स्पेलेण्डर नम्बर UP 15 Z- 5132
7- 01 मो0सा0 KTM बिना नम्बर प्लेट
8. 01 मो0सा0 स्पेलेण्डर प्लस नम्बर UP 12 BA- 7834
9. 01 मो0सा0 पल्सर नम्बर UP 12 N- 2786
10. 01 मो0सा0 हीरो होण्डा CD डीलक्स नम्बर DL 5 SV- 5210
11. 01 मो0सा0 बजाज डिस्कवर नम्बर UP 12 M- 2359
12- 01 मो0सा0 बजाज Kawasaki नम्बर UP 25 M- 1437
नोट— गिरफ्तार अभियुक्तगण आशू व आसिफ मोटर साइकिलों को दिल्ली व आसपास के जनपदों से चोरी करके लाते थे तथा अभियुक्त* फैज और राजिक उनका रजिस्ट्रेशन नम्बर, इन्जन नम्बर व चैचिस नम्बर बदलकर बेचने* का काम करते थे. अभियुक्त जीशान न बिकने वाली मोटर साइकिलों को काटकर कबाड़ी में बेचने का काम करता था I
