समाचार
सभासदों व क्षेत्रवासियों के साथ मीटिंग
मुजफ्फरनगर। आगामी त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए आज यहां नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने खालापार चौकी पर सभासदों व क्षेत्रवासियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर बात की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और किसी भी छोटी घटना को नजर अंदाज न करें उसकी जानकारी फौरन पुलिस को दें। और आगामी त्यौहार को मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इस दौरान चौकी प्रभारी सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथरा शाही निवासी विपिन पुत्र समुन्दर बाईक द्वारा वहलना चौक पर किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार विपिन जैसे ही मेरठ रोड आईटीआई के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्साय भिजवाया गया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी नाहिद स्कूटी द्वारा बुढाना के गांव विज्ञाना से लौटते वक्त नदी के पुल के समीप सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचा के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया। खतौली के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी बुजुर्ग त्रिलोक चन्द जानसठ अडडे के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। बुजुर्ग व्यक्ति को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास भिजवाया गया। सूजडू के मौहल्ला दीनमौहम्मद निवासी साजिद पुत्र अखलाक मेरठ रोड पर डग्गामार वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। घायल युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।
बारिश के कारण टूटी फूटी सडक जलमग्न


दो दिन से हो रही उमसभरी गर्मी के बीच आज दोपहर अचानक आई बारिश से नागरिको ने राहत महसूस की। अचानक आई बारिश से लोगो के चेहरे खिल गए। नन्हे मुन्ने बच्चो ने भी बारिश मे नहाकर मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं दूसरी और बारिश के कारण कुछ स्थानो पर जलभराव की समस्या बन गई। नगर के रूडकी रोड स्थित गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के समीप सडक मे जलभराव तथा गडढो के कारण वाहन चालको को काफी परेशानी उठानी पडी। सडक पर जलभराव व गडढो के कारण प्लास्टिक के पाईपो से लदी ई-रिक्शा असंतुलित होकर अचानक पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नही आए। मौके पर एकत्रित लोगो ने सडक पर पलटी ई रिक्शा को उठवाया।
पुलिस परेड की सलामी


शिवालयों में सेनेटाईजिंग मशीन की व्यवस्था कराई जाये


नशीले पदार्थो सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर कई को नशीले पदार्थो सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त अमजद पुत्र जिलेदीन नि0 हरसौली थाना शाहपुर मु0नगर को शहीद पार्क खालापार से गिरफ्तार किया गया। अभियुकत के कब्जे से 07 किग्रा डोडा पाउडर बरामद किया गया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मोनू धीमान पुत्र त्रिलोक धीमान नि0 कृष्णापुरी थाना को0नगर मु0नगर को जैन पैठे वाले के पास खादरवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुकत के कब्जे से 600 नशे की गोलियां बरामद किया गया।वहीं थाना रामराज पर उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा अभियुक्त ज्ञान पुत्र परम सिंह नि0 नहेटा थाना समाना पटियाला पंजाब को तारापुर मोड से तारापुर जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुकत के कब्जे से 04 किग्रा डोडा पाउडर बरामद किया गया।
कच्ची शराब बरामद किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर कई को शराब सहित दबोच लिया। थाना खतौली पर उ0नि0 प्रदीप चीमा द्वारा अभियुक्त नीटू उर्फ नरेन्द्र पुत्र भगवानदास थाना खतौली मु0नगर को ग्राम सरधन से गिरफ्तार किया गया। अभियुकत के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया।वहीं थाना ककरौली पर उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारा अभियुक्त गणेश पुत्र सतपाल नि0 ग्राम व थाना ककरौली मु0नगर को किसान इण्टर काले ककरौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुकत के कब्जे से 16 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद किया गया।
वॉछित अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग जगह से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना छपार पर उ0नि0 राकेश कुमार गौतम द्वारा वॉछित अभियुक्त हारून पुत्र इकबाल नि0 ग्राम बसेडा थाना छपार मु0नगर को अभि0 के मकान से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर उ0नि0 राकेश कुमार गौतम द्वारा वॉछित अभियुक्त अजेश पुत्र वेदप्रकाश नि0 चन्दपुर थाना बडगांव सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 एटीएम कार्ड एवं 4510 रूपये नगद बरामद किये गये।
जानसठ। थाना जानसठ पर उ0नि0 रोहताश कुमार द्वारा अभियुक्त आमीर पुत्र भूरा उर्फ सुलेमान नि0 ग्राम व थाना ककरौली मु0नगर को नया गांव बस अडडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुकत के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
एडीजी मेरठ जोन ने दिशा-निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। एडीजी मेरठ जोन ने औचक निरीक्षण कर लॉक डाउन की व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। देर रात नगर मे पहुंचे मेरठ जोन के पुलिस प्रमुख राजीव सब्बरवाल ने मुजफ्फरनगर पहुंच कर लॉक डाउन की व्यवस्थाओ का औचक निरीक्षण किया। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने कई चेक प्वाइंट का निरीक्षण किया। एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कहा कि हमे हर हालत मे कोविड-19 कोरोना वायरस से अपने और अपने परिवार और अपने देश की सुरक्षा के लिए जबरदस्त सावधानी बरतनी है। इस वैश्विक बीमारी की रोकथाम हेतु धारा 144 एवं लॉक डाउन जैसे कार्य किये जाना बेहद जरूरी है। एवं जनता को इसका पालन भी करना चाहिए। अपने घरो से बाहर तभी निकलें जब बेहद जरूरी हो क्योंकि यह सभी की सुरक्षा का सवाल है।
उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला हर्षाल्लास के साथ मनाया


चैकिंग व्यवस्था दुरूस्त न करायी तो भाकियू तोमर एसएसपी आफिस पर भी प्रदर्शन करेगी-संजीव तोमर


शिवरात्रि के विषय में चर्चा हुई


उमस से लोग पूरे दिन बेहाल रहे
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को हालांकि सुबह के समय थोडी बूंदाबांदी हुई लेकिन दिन गर्मी और उमस से लोग पूरे दिन बेहाल रहे। सुबह के समय आकाश में काली घटा छाई, लेकिन बादल बरसे भी तो बहुत कम समय के लिए। वहीं दोपहर के समय एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली और झमाझम बारिश हुई तब जाकर तपिश, उमस से कुछ राहत मिली। लोगों ने बारिश होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि शहर की कई सड़कों पर पानी भी भर गया जिस कारण कई वाहन भी पानी के कारण बंद हो गये जिन्हे खींचकर वहां से नागरिक निकलते दिखाई दिये।
मनरेगा कार्यो का निरीक्षण 

छपार। जिलाधिकारी ने मनरेगा कार्यो का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आज छपार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खुडडा मे मनरेगा के तहत तालाब के निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। तालााब के जिर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद एसडीएम सदर एवं परियोजना निदेशक को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य समय से पूर्ण कराये जाए तथा विकास कार्यो मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।जिलाधिकारी ने तालाब का निरीक्षण करने के पश्चात मिशन ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी कार्यक्रम के अर्न्तगत प्रदेश को हराभरा बनाने के उददेश्य से चल रहे वन महोत्सव को सार्थक करते हुए तालाब के समीप वृ़क्षारोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। ताकि अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रदूषण दूर कर स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण तैयार हो सके। इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी के साथ एसडीएम सदर दीपक कुमार तथा परियोजना निदक, सीओ सदर व इंस्पैक्टर छपार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
मामूली विवाद में की मारपीट
जानसठ। नाली विवाद मे दो पडौसियो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला किल्ली दरवाजा निवासी अशोक का अपने पडौसी सतेन्द्र से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो पडौसियो के बीच आपसी कहासुनी हो गई जो मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो ने दोनो पक्षो को समझा कर मामला शान्त करा दिया।
संक्रमण के साथ-साथ सील क्षेत्रों में इजाफा


कोरोना का बढ़ता संक्रमण चिता का सबब बना हुआ है। शहर से लेकर देहात तक लोग दहशत में है। शहर की गांधी कालोनी में छह कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं जिस कारण यहां की तीन गलियों को पूरी तरह सील कर दिया है। गलियों के मुहानों पर बल्ली लगाकर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। हालांकि लोग पुलिसकर्मियों की गैर मौजूदगी में बल्लियों के बराबर से वाहन लेकर निकल रहे हैं। पुलिस की लापरवाही यहां पर चिता का सबब बनी हुई है। उधर, देहात के बुढ़ाना में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को छह और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें नदी रोड गोशाला, मंसूरपुर, पुलिस लाइन, कृष्णापुरी में एक-एक और बुढ़ाना में दो और कोरोना संक्रमित मिले है। बुढ़ाना में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मोरना में भी संक्रमण बढ़ रहा है। जिस कारण मोरना की जानसठ रोड को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में कई अन्य हॉट स्पॉट बनाने की तैयारी चल रही है। उधर, पूर्व में सील किए गए शहर के मोहल्ला गहराबाग खालापार, लद्दावाला, गढ़ी गोरवान, कृष्णापुरी में सख्ती बरकरार है। यहां गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। हालांकि लोग पुलिसकर्मियों से नजरे बचाकर घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं।
अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथरा शाही निवासी विपिन पुत्र समुन्दर बाईक द्वारा वहलना चौक पर किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार विपिन जैसे ही मेरठ रोड आईटीआई के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्साय भिजवाया गया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी नाहिद स्कूटी द्वारा बुढाना के गांव विज्ञाना से लौटते वक्त नदी के पुल के समीप सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचा के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया। खतौली के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी बुजुर्ग त्रिलोक चन्द जानसठ अडडे के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। बुजुर्ग व्यक्ति को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास भिजवाया गया। सूजडू के मौहल्ला दीनमौहम्मद निवासी साजिद पुत्र अखलाक मेरठ रोड पर डग्गामार वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। घायल युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।
सब्जियों के दामों में आए उछाल ने गरीबों की थाली सब्जी विहीन
मुजफ्फरनगर। गर्मी अपने चरम पर है और सब्जियों के दामों में आए उछाल ने गरीबों की थाली सब्जी विहीन कर दी है। पंद्रह दिन के दामों से अगर तुलना करें, तो सब्जियों के दाम एकदम दुगने हो गए हैं। टमाटर जो १५ रुपये किलो मिल रहा था अब उसके दाम ५० रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। यही हाल अन्य सब्जियों का भी है।
क्षेत्र में टमाटर की बंपर पैदावार हुई। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण किसान उसको बाहर मंडी में नहीं भेज पाए। इस वजह से उनको काफी नुकसान झेलना पड़ा। सीजन में टमाटर दस रुपये किलो तक बिका था, लेकिन पंद्रह दिन बाद ही बाजार की तस्वीर बदल गई। सब्जी वाले संजये ने बताया टमाटर के दाम बढ़कर इस समय ५० रुपये किलो तक हो गए हैं। इसी तरह हरी मिर्च को कोई लेने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन अब उसकी डिमांड एकदम बढ़ी है। उसके रेट भी बढ़कर ४० रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। यही हाल अन्य सब्जियों का भी है। इन दिनों में आलू सस्ता हुआ करता था, लेकिन इस बार आलू की मार भी गरीब पर पड़ रही है। इस सीजन में सब्जी से भी सस्ता आम बिक रहा है। आढ़तियों की बात पर यकीन करें, तो इस समय सब्जी पर महंगाई ज्यादा हो गई है, जबकि आम काफी सस्ता है। १५ रुपये किलो से लेकर ५० रुपये किलो तक सभी वैराइटियों के आम बिक रहे हैं। कुल मिलाकर सब्जियों के दाम दिनों दिन बढ रहे है जिससे आम आदमी सब्जी खरीदने से पहले सोचने के लिए विवश होने लगा है।
अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को तितावी पुलिस ने धरदबोचा





