उत्तर प्रदेश

Raebareli News: पति ने डंडे से पीट-पीट कर की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी हुआ फरार

Raebareli News:  पति ने अपनी ही पत्नी की डंडों से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी है। हत्या के बाद से पति फरार है। हत्या के पीछे पति का पत्नी पर शक किया जाना बताया जा रहा है। हालांकि परिजनों का कहना है कि पति दहेज की मांग करता था।

मामला भदोखर थाना इलाके के फेरू का पुरवा गांव का है। यहां का रहने वाला लव कुश लुधियाना में रहकर काम करता था। चार साल पहले जगतपुर में उसका विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद वह फिर लुधियाना चला गया।

लुधियाना से लौटा तो उसे अपनी पत्नी पर शक हुआ और इसी को लेकर आये दिन उसकी निर्दयता से पिटाई करने लगा। दो दिन पहले किसी काम से चित्रकूट गया था। आज चित्रकूट से लौटा तो एक बार फिर उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।

पिटाई के दौरान उसके हाथ में लकड़ी का डंडा आ गया जिससे उसने पत्नी को पीट पीट कर अधमरा कर दिया। आरोपी पति के परिजनों ने मामले को दबाते हुए बिना पुलिस को बताये उसे सीएचसी हरचंदपुर पहुंचा दिया जहां डॉक्टरों ने ज़िला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

ज़िला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आरोपी पति मौके से फरार है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। डॉक्टर अतुल पांडेय-इएममो,ज़िला अस्पताल ने बताया की मनिका 22 साल को लेकर आए है जिनको मायके वाले बता रहे है की इनको पति ने मारा है फेरु का पुरवा के रहने वाले है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =