उत्तर प्रदेश

Etawah News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 264 कन्याओं का विवाह

Etawah News:  ‘मुख्यमंत्री सामूहिक योजना’ के तहत इटावा के नुमाइश पंडाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी की सदर विधायक सरिता भदौरिया पहुंची जहां पर 264 कन्याओं का विवाह हुआ। इस मौके पर विधायक ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

जनपद इटावा के नुमाइश पंडाल में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कार्यक्रम को लेकर पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस कार्यक्रम में 246 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक सरिता भदौरिया ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि हमारी सरकार वह काम कर रही हो जो आज तक की सरकार ने कभी भी नहीं किया। हमारी सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास इसी के तहत सबको साथ में लेकर हमारी सरकार काम कर रही है। हमारी सरकार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उन लोगों का मुफ्त में विवाह कराया जा रहा है जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है जो लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं और उसके बाद उनकी शादी का पूरा खर्चा सरकार के द्वारा उठाया जाता है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार एक कन्या के विवाह में 51000 खर्च करती है। जिसमें 35000 कन्या के बैंक खाते में सीधे पहुंचाए जाते हैं, 10000 दान दहेज में खर्च किए जाते हैं और 6 रुपए खानपान और अन्य काम में खर्च किए जाते हैं। सब मिलाकर सरकार एक कन्या पर 51 हजार रुपए उसके विवाह पर खर्च कर रही है। हमारी सरकार की जो मंशा है उसी के तहत हम लोग काम कर रहे हैं और आगे भी हम लोग सरकार की मंशा अनुसार ही काम करते रहेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − six =