समाचार
वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा वांछित अभियुक्त अभिषेक उर्फ आसू पुत्र मोनू निवासी होशियारपुरी नयांगॉव थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर व0उ0नि0 वचन सिंह अत्री द्वारा वांछित अभियुक्तगण परीक्षित सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी मौहल्ला रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर, पुष्पेन्द्र पुत्र नकली सिंह निवासी 96 ड्रीम सिटी रामपुर तिराहा थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्तगण के मसकनों से गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर उ0नि0 विक्रम सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त हरवेन्द्र सिंह पुत्र जोगा निवासी ग्राम दादूपुर थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कबजे से 01 मोबाईल ओपो कम्पनी का बरामद किया गया।
जुआरी अभियुक्त पकडे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से सात जुआरी दबोचे। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 राघेवन्द्र चौहान मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त कमल पुत्र सावत सिंह, अरूण पुत्र राजवीर, राशिद पुत्र रशीद, जनेश पुत्र सुखबीर, आमोद पुत्र सुशील निवासीगण ग्राम मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को ग्राम मिमलाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 6070 रुपये नगद, व 52 ताश के पत्तों को बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर उ0नि0 नवीन कुमार सैनी द्वारा अभियुक्त सरफराज पुत्र रफीक, साहिब पुत्र सरफराज निवासीगण ग्राम सिकन्दपुर थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को अभि0गण के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1550 रूपये नगद, 02 मोबाईल फोन, पर्चा सटटा गत्ता पेन्सिंल को बरामद किया गया।
चोरी की बाइक सहित थमा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 अनित यादव द्वारा वांछित अभियुक्त निशान्त उर्फ नीशू पुत्र वीरपाल निवासी कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मु0नगर हाल पता शाहबुद्दीनपुर रोड रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को रूडकी रोड बिजली घस के पास से गिरफ्तार किया गया। 30 हजार रूपए नकद, 01 चोरी की मोटर साइकिल स्पेलेन्डर नम्बर यू0पी0 13 जी0 6582 तथा 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए।
शराब सहित दबोचा
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 जितेन्द्र शर्मा द्वारा अभियुक्त राहलु पुत्र भवॅर सिंह निवासी ग्राम शुक्रतारी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अपमिश्रित शराब को बरामद किया गया।
शराब के पव्वों सहित धरा
ककरौली। थाना ककरौली पर उ0नि0 शीतल शर्मा द्वारा अभियुक्तगण सतीश पुत्र कृपाल सिह, प्रदीप पुत्र कुशलपाल निवासीगण ग्राम खाइ्रखेडा थाना ककरौली जनपद मु0नगर को ग्राम खाईखेडा प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16-16 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।
नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
शाहपुर। जनपद के नोडल अधिकारी एवं सचिव नगर विकास डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी सात दिवसीय प्रवास के बीच आज दोपहर के वक्त कस्बे मे पहुंचे तथा कोविड-19 के प्रभाव तथा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नोडल अधिकारी डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी ने होम आइसोलेंट सहित कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियो को निर्देशित किया। श्री त्रिपाठी ने बाजार मे भ्रमण के दौरान लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक किया तथा बिना मास्क लगाए बाजार मे घूम रहे व्यक्तियो को मास्क लगाने के लिए चेताया।
भीम आर्मी का हाथरस प्रकरण पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने हाथरस प्रकरण के विरोध मे कचहरी मे प्रदर्शन कर हत्यारोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौपा।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओ ने कचहरी मे एकत्रित हो युवती के साथ दुष्कर्म के मामले की कडी निन्दा की तथा आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। भीम आर्मी ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश मे राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की ताकि सूबे की कानून व्यवस्था दुरूस्त हो सके। भीम आर्मी ने हाथरस प्रकरण मे मृतक के परिजनो को सरकारी नौकरी व पांच करोड रूपये दिलाने की मांग की है। इस दौरान कपिल मलीरा, रजत मिठारिया, अभिनव पालीवॉल, आदेश, सचिन कुमार, मनीष, टीकम बौद्ध,विनित, मोहित,रोहित, आशीष, शुभम, अभिषेक, विकास गौतम आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी और कश्यप एकता क्रान्ति मिशन संगठन व भाकियू तोमर के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने कचहरी मे चल रहे भीम आर्मी के धरने को अपना समर्थन दिया।
कचहरी में रालोद करेगा 8 अक्टूबर को प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजित राठी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी अध्यादेशों के कारण स्थिति संकट में हो चली है। ऐसा लग रहा है कि सरकार किसानों को मजदूर बनाना चाहती है। सरकुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय के प्रागंण में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अजित राठी ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित िंसह एवं जयंत जी के आह्वान पर रालोद तीनों कृषि बिलों का पूरे उत्तर प्रदेश में जमकर विरोध कर रहा है। उन्होंने प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि वह दोहरे मापदंड अपना रहा है और डंडे के जोर पर प्रशासन चलाने की कोशिश की जा रही है जिसे चलने नहीं दिया जायेगा। वस्तुतः भाजपा का यह कार्य कानून बनाकर जमीन छीनने का कार्य है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि हमेशा आंदोलन मजबूरी में किये जाते है। सरकार ने किसानां को नुकसान पहुंचाकर विपक्ष को लड़ने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली 24 तारीख को प्रशासन ने हमारे वाहन कार्यालय में खडे कराकर कचहरी जाते हुए हम पर मुकदमे कायम कर दिये थे जबकि हमारा कोई कुसूर नहीं था लेकिन फिर भी हमे प्रचार बहुत मिला। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल कचहरी प्रागंण में एक बड़ा प्रदर्शन करेगा और सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध करेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, ब्रहम सिंह बालियान, नौशाद, ब्रजवीर सिंह, हरेंद्र राठी, पंकज राठी, मौ. अकरम, राव साहब, प्रदेश सचिव अशोक बालियान, विकास बालियान, मास्टर उदयवीर, संजय राठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवक की करंट से मौत
भोपा। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नंगला बुजुर्ग निवासी युवक हाकम पुत्र रफीक आज सुबह अपने घर मे लगी पानी की मोटर ठीक कर रहा था कि इसी बीच अचानक करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे से बुरी तरह घबराए आनन-फानन मे उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन उसने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया। इस हादसे से मृतक के परिजनो मे शोक छा गया। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सौप दिया। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।
व्यापारी नेता निधीशराज गर्ग बने समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी लगातार एक्टिव मोड़ पर है कोई मुद्दा हो या आंदोलन कार्यकर्ताओ की सक्रियता लगातार बढ़ रही है,समाजवादी पार्टी संगठन को भी मजबूत करने की कमान भी सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट लगातार निभा रहे हैं,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की आज सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अनुमति से समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने सक्रिय व्यापारी सपा नेता निधीश राज गर्ग को सपा व्यापार सभा का जिलामहासचिव मनोनीत किया है, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल(पटाखा) सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन आदि की मौजूदगी में सपा नेता निधीश राज गर्ग को सपा व्यापार सभा जिला महासचिव का नियुक्ति पत्र सौंपा गया,नवनियुक्त जिला महासचिव निधीश राज गर्ग ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको दी गयी है उसको वह मिशन २०२२ की सफलता के लिए पूरी मेहनत करके मिशन को सफल बनाने का काम ईमानदारी व सक्रियता से किया जाएगा।
कश्यप निषाद संगठन ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कश्यप निषाद संगठन के हाथरस मे युवती के साथ दुराचार के मामले मे आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। कश्यप निषाद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रामकुमार कश्यप एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि संगठन की और से उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले के हाथरस मे युवती के साथ दुष्कर्म के मामले मे आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई। कश्यप निषाद संगठन ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खडा करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सख्त करने की मांग की। संगठन की और से राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
सपा की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। सपा की बैठक मे 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार होने वाले मौन व्रत व सत्याग्रह कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी के महामंत्री शलभ गुप्ता एड. ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक सभा महानगर उपाध्यक्ष जनार्धन विश्वकर्मा के इन्द्रा कालोनी आवास पर आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी ने की व संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड.,द्वारा किया गया। बैठक मे 02 अक्टूबर 2020 को गांधी जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देशानुसार होने वाले दो घन्टे के मौन व्रत व सत्याग्रह कार्यक्रम पर चर्चा की गयी व जनता से सम्पर्क किया गया। महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी व महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड.ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि सपा के रा.अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 02 अक्टूबर 2020 को प्रातः 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक जिला व महानगर समाजवादी पार्टी दो घन्टे का मौन वृत रखकर किसान,नौजवान,आम इंसान,व्यापारी,महिलाओ व बच्चो के साथ हो रही लूट,हत्या आदि को लेकर सत्याग्रह करेगी। इस दौरान सोशल डिस्टेन्स का विशेष ख्याल रखा गया। बैठक मे आशुतोष गुप्ता,पवन पाल, उमर खान, महमूद आलम, दीपक गोयल, अलका शर्मा,संजीव कुमार, शौकत अंसारी आदि मौजूद रहे।
शास्त्री जी का जनपद से गहरा जुडाव रहा है : पंडित सतीश शर्मा
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का नाम किसी परिचय का मोहताज नही है। 2 अक्टूबर का दिन हिन्दुस्तान के इतिहास मे स्वर्ण अक्षरो मे लिखा जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व.लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पंडित सतीश शर्मा करवाडा ने कहा कि स्व.लाल बहादुर शास्ख्ी का जन्म मुगलसराय मे 2 अक्टूबर सन 1904 को हुआ था। शास्त्री जी की माता का नाम श्रीमति रामदुलारी था। इनका जीवन अनके मामा रघु प्रसाद के यहां मिर्जापुर मे व्यतीत हुआ। इनके पिता का नाम शारदा प्रसाद था। शास्त्री जी ने काशी विश्व विद्यालय विद्यापीठ बनारस मे शिक्षा ग्रहण की। शास्त्री जी ने आजादी के लिए संघर्ष किया। सन 1928 मे श्रीमति ललिता शास्त्री के साथ उनका विवाह हुआ। दहेज मे उन्होने मात्र दो गज खादी का कपडा लिया। पुरूषोतम दास टण्डन उनके राजनैतिक गुरू थे। वे 1930 मे इलाहाबाद कांग्रेस के अध्यक्ष बने तथा सन 1921 से 1942 तक 7 बार जेल गए। 1937 मे वे उ.प्र.विधानसभा के सदस्य बने। पंडित जवाहरलाल नेहरू की मौत के बाद शास्ती जी हिन्दुस्तार के दूसरे प्रधानमंत्री बनाए गए। उन्होने 1965 मे भारत पाक युद्ध के दौरान सेना का मनोबल गिरने नही दिया। मुजफ्फरनगर से शास्त्री जी का गहरा नाता था। शास्त्री जी प्रधानमंत्री बने तो घासीपुरा,बिरालसी निवासी उनके मित्र ब्राहमण,पंडित दिल्ली प्रधानमंत्री निवास पर गुड,मटठा,शक्कर, चने का साग गन्ना लेकर पहुंंचे तो उन्े संतरी ने गेट पर रोक दिया। जब शास्त्री जी को पता चला तो वे गेट पर आए अपने साथयो को प्रधानमंत्री आवास ले गये।
गुडविल सोसायटी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। गुडविल सोसायटी द्वारा कोविड-१९ पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर पंकज जैन (इवान हॉस्पिटल)द्वारा कोविड-१९ से बचाव हेतु अपने सुझाव दिए मुख्य अतिथि राजेश द्विवेदी सीओ सिटी, धनंजय कुशवाहा सीओ नई मंडी सुरेंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष ), होती लाल शर्मा ( सचिव ) मनोहर लाल कालरा, देवराज पवार, अंकुर गर्ग, एसपी कुछल, बीएम गुप्ता, प्रमोद मित्तल, लोकेश चंद्रा उपस्थित रहे।
भाजपा नेता का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का जन्मदिन कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हमारे नेता व हमारे राजनीतिक गुरु, राजनीति के धुरंधर नरेश अग्रवाल का आज ७० वां जन्मदिवस संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा कैंप कार्यालय पर केक काटकर एवं सोशल डिस्टेन्स रख़कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, शिवकुमार सिंगल, तरुण मित्तल, भूरा कुरेशी, जीशान आढ़ती, प्रदीप गुप्ता, सुशील कुमार आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
रोहाना मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत
रोहाना। रोहाना मंडल के अंतर्गत रामपुर तिराहे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारीयो से संगठन के बारे में जानकारी की और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमारा बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा और संगठन मजबूत होगा तो प्रदेश में सरकार बनती है क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भाजपा कार्यकर्ता जोश में दिखाई दिए स्वागत समारोह में जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता अनिल त्यागी बेहडी ,पूर्व मंत्री सुशील त्यागी रोहाना ,क्षेत्रीय विधायक प्रमोद ऊंटवाल, रोहाना मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान ,मंडल महामंत्री लक्ष्मण शर्मा समस्त कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
पोषण वाटिका का निर्माण किया
मुजफ्फरनगर। सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया। जिसमे नगर शिक्षा अधिकारी डॉ. सविता डबराल व मौ. सावेज सचिव हुमिनिटी वैलफेयर सोसायटी के सहयोग से सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया। जिसके अंतर्गत मिर्च, बैंगन, टमाटर व अन्य पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अरशद सम्राट, विद्यालय स्टाफ मो. आसिफ, इरफाना अंजुम, शगुफ़ा नाज़, फ़ातिया नाज़, मोहसिन खान का सहयोग रहा। इरफाना अंजुम व मो. आसिफ ने उक्त पौधों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी ली।
किसानों की समस्या को प्रमुखता से लेते हुए अवगत कराया
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने प्रधानमंत्री के नाम भेजे गये पत्र में किसानों की समस्या को प्रमुखता से लेते हुए अवगत कराया कि पिछले हफ्ते यह खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश के किसानो को धान बेचने के लिए हरियाणा जाने से रोका जा रहा है। इसलिए हमे पहले क्रय केन्द्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज बेचने की व्यवस्था को समझना होगा।
हरियाणा व उत्तर प्रदेश में किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए रंजिट्रेशन कराना होता है। यह व्यवस्था किसान हित में की गई थी, ताकि व्यापारी किसान से सस्ते में उसकी उपज ख़रीदकर फिर सरकारी क्रय केंद्र पर महँगी न बेच सकें।
इस व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश के किसान करनाल में कॉमन धान व ग्रेड-ए धान (पीआर धान) लेकर किसान नहीं आ सकते है। वे केवल बासमती लेकर आ सकते हैं। पीआर धान को सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद करती है। इस वैरायटी की हरियाणा सरकार केवल हरियाणा के किसानों के लिए ही खरीद करेगी और उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों से ख़रीद करेगी। हरियाणा में मेरा फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसान का रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश के किसान हरियाणा में रजिस्टर्ड नहीं हो सकते, और हरियाणा के किसान उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड नहीं हो सकते, इसलिए वे यहां नहीं आ सकते। बासमती की प्राइवेट खरीद होती है उसको कोई भी लेकर आ सकता है। किसान पीआर धान को खुली मंडी में या मंडी से बहार बेचने के लिए स्वतंत्र है।
किसानो की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को अपनी उपज का पूरा लाभ मिल सके और धान खरीद की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रहे इसलिए खरीफ विपणन वर्ष २०१७-१८ से किसानों से ऑनलाइन धान खरीदने का फैसला किया था। किसान खाद्य विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस प्रकार उत्तरप्रदेश व हरियाणा में सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मंडी में धान की खरीदी की जाती है। केंद्र सरकार के धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार कॉमन धान १८६८ रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए के धान का मूल्य १८८८ रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
अनुबंध पर खेती करने वाले किसानों से १०० कुंतल तक धान क्रय किया जाएगा। इससे अधिक धान विक्रय करने के लिए अनुबंध किसान के पास राजस्व विभाग सत्यापित अनुबंध पत्र होना अनिवार्य है। वहीं बटाई पर खेती करने वाले किसानों से भी १०० कुंतल तक धान की खरीद की जाएगी। इससे अधिक विक्रय करने के लिए किसान के पास बटाईदार का लेखपाल से सत्यापित सहमतिपत्र होना अनिवार्य है। धान क्रय निति के तहत लखनऊ संभाग के जनपद हरदोई, सीतापुर,लखीमपुर तथा संभाग बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ तथा झाँसी में धान खरीदी की अवधि ०१ अक्टूबर २०२० से ३१ जनवरी, २०२१ तक तथा लखनऊ संभाग के जनपद लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव व चित्रकूट, कानपुर, फैजाबाद, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर एवं प्रयागराज मंडलों में ०१ नवम्बर, २०२० से २८ फ़रवरी, २०२१ तक धान खरीद होगी।
सरकारी धान खरीद केंद्र प्रातः ९ः०० बजे से शाम ५ः०० बजे तक खोले जायेगें। सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को सीमांत कृषक व लघु कृषक का धान बेचने के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। उप्र में धान खरीद का लक्ष्य ५५ लाख टन रखा गया है। हरियाणा में २५ सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गयी है और इसके लिए वहां की सरकार ने केंद्र से अनुमति ली है। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सत्र के दौरान पंजाब से ११३ लाख टन और हरियाणा से ४४ लाख टन चावल खरीदने का लक्ष्य रखा है। खरीफ विपणन वर्ष २०२०-२१ खरीफ सत्र में पूरे देश के लिए कुल चावल खरीद का लक्ष्य ४९५.३७ लाख टन रखा गया है।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन का उत्तर प्रदेश सरकार से कहना है कि अगले विपणन वर्ष २०२१-२२ में उसे सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए केंद्र से अनुमति लेनी चाहिए। ताकि अगेती धान की फसल किसान इन सरकारी क्रय केन्द्रों पर बेच सके। केंद्र सरकार किसानो की दूसरे राज्य में क्रय केन्द्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज बेचने की समस्या एक राष्ट्रीय पोर्टल बना कर हल कर सकती है। यह समस्या तब होती है जब खुली मंडी में भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम होता है। इस समस्या के समाधान के लिए पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन भी प्रयासरत है।
परीक्षाफल पाकर खिले चेहरे
मुजफ्फरनगर। चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी०ए० द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा एवं सभी छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बी०ए० द्वितीय वर्ष में अभिनव पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर द्विगविजय सिंह एवं तीसरे स्थान पर आयुष बालियान रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी छात्रों को प्राचार्य द्वारा परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की तथा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने अध्यापको को दिया।
सम्मान समारोह की संचालिका एकता मित्तल ने छात्र/छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कला संकाय के समस्त प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त किया व भविष्य में भी सभी प्रकार से छात्र/छात्राओं को सहयोग देने का वचन दिया।
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी छात्र/छात्राओं को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकार अपने इस प्रदर्शन को अधिक प्रखर बनाना है जिससे महाविद्यालय के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी नाम रोशन हो एवं इसके अलावा इस प्रतिस्पर्धा के दौर में सभी छात्र/छात्राएं अपनी मेहनत व लगन से ही हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सकते है। इस अवसर पर प्राचार्य सभी शिक्षको ने छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दी और छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु आर्शीवाद दिया।
क्रांति सेना की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर । क्रांति सेना कार्यालय पर नगर व जिले के मुख्य -मुख्य पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई/ जिसमें बाबरी मस्जिद तोडे जाने पर मुख्य आरोपी बनाये गये व्यक्तियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरी किए जाने पर खुशी जताते हुए लड्डू बांटे गए। आनंद प्रकाश गोयल को (वव्यापार प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी नियुक्त करते हुए / क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा क्रांति सेना का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और जल्द ही क्रांति सेना द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान व डिजिटल पेमेंट की मांगों को लेकर पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में बड़े आंदोलन व धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉक्टर योगेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ,जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी , जिला अध्यक्ष आई टी सेल/ मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष,एड. वैभव यादव अवनीश चौहान,आलोक अग्रवाल, संजय गोयल ,जिला सचिव गौरव गर्ग ,सचिन प्रजापति,तहसील अध्यक्ष बंटी चौधरी, नगर महासचिव आशीष मिश्रा, नगर संगठन मंत्री जॉनी पंडित, नगर उपाध्यक्ष अखिलेश पूरी,राजन वर्मा, मंगतराम , नगर सचिव बसंत कश्यप, सुनील सैनी, बाबूराम जाटव, विनीत शर्मा , कुलदीप सूर्यवंशी, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे ।
विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ‘‘अर्न्तराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘‘विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार श्री राजीव शर्मा, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से पूर्वी पाठशाला, निकट झॉसी की रानी चौक, मुजफफरनगर में ‘‘ अर्न्तराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर‘‘ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की सचिव श्रीमती सलोनी रस्तोगी, के द्वारा शिविर में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनके संवेधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई, उनको बताया गया कि यदि किसी पुत्र या पुत्री द्वारा अपने माता पिता का भरण पोषण नही किया जाता है तो उसके विरूद्ध भरण पोषण हेतु मुकदमा योजित किया जा सकता है। यह भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निः शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट, हवाई टिकट, में छूट मिलती है। न्यायालयों में लम्बित मुकदमों में वृद्धजनों के मुकदमों को वरीयता के आधार पर सुना जाता है। माता पिता व वरिष्ठ नागरिको का भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत बच्चों की विधिक जिम्मेदारी है कि अपने माता पिता का भरण पोषण व देख भाल करना। अपने माता पिता का त्याग व उपेक्षा करने पर तीन माह की कैद व 5000- रूपये का जुर्माना हो सकता है, जिसे बढाकर 6 माह व 10000ध्-रूपये करने की बात की जा रही है। बेटा – बेटी, पोता, पोती, के साथ साथ बहु व दामाद को भी भरण पोषण के लिए उत्तरदायी बनाये जाने की बात की जा रही है। वृद्धजनों व माता पिता की मृत्यु के पश्चात पितृ विसर्जन व र्श्राद करने से क्या फायदा यदि जीवित रहते हुए उनकी सेवा नही कर पाये। हमें बुजुर्गों की संगति करनी चाहिए। क्योकि बुजुर्गो के चेहरे की एक एक झुर्री पर हजार हजार अनुभव लिखे होते है। उनके कापते हुए कदम और मुर्झाया हुआ चेहरा संदेश देता है कि जो कुछ भी करना है, वह आज, अभी और इसी वक्त कर लो। कल कुछ भी नही कर पाओगे। बूढा व्यक्ति इस पृथ्वी का सबस बडा शिक्षालय है क्योकि उसे देखगर उगते सूरज की डूबती कहानी का बोध होता है और एक हम सभी को इसी ओर जाना है। कार्यक्रम का संचालन श्री होती लाल शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया उनके द्वारा बताया गया कि हमारे बुर्जुग व माता पिता हमारे परिवार व समाज की नींव है, हमें इनका सम्मानकरना चाहिए। श्रीमती बीना शर्मा, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड द्वारा महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी गयी। उन्होने कहा कि हमें अपने नैतिक मूल्यों को बचाने के लिए बेटो को जागरूक करना चाहिए कि वे दूसरों की बहन व बेटी क साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा कि वे अपनी बहन बेटी के साथ दूसरों से चाहते है तथा शिविर मेंं उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को कोविड -19 कोरोना वायरस के बारे मे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस अवसर पर डा0 सविता डबराल, बेसिक शिक्षा अधिकारी नगर, हिमानी, सहायक अध्यापिका, शहनाज बानो सहायक अध्यापिका, विनोद चौहान, शशि गोयल, आदि शिविर में उपस्थित रहें।

