वैश्विक

चीन अपने दूतावास को लंदन के दूसरे हिस्से गिल्टजी ईस्ट में करेगा शिफ्ट

चीन ने यह फैसला लिया है कि वह ब्रिटेन स्थित अपने दूतावास को लंदन के दूसरे हिस्से में शिफ्ट करेगा। चीन का दूतावास फिलहाल लंदन के वेस्ट एंड इलाके में है जिसे वह गिल्टजी ईस्ट ले जाना चाहता है।

जबकि चीन में उइगर मुस्लिमों को लेकर कम्युनिस्ट सरकार के रवैये से ब्रिटेन में लोग गुस्से में हैं और स्थानीय नेताओं व निवासियों ने चीन के इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया है।

चीन अपने दूतावास को 19 वीं शताब्दी के चाइना टाउन में रॉयल मिंट यानि अपने दूतावास को भव्य रूप देना चाहता है। चीन की योजना लंदन में भव्य दूतावास बनाकर दुनिया में अपने कूटनीतिक मिशन के विस्तार की रणनीति बनाने की है।

इस दूतावास के बनने से पहले ही उसे स्थानीय पार्षदों और निवासियों का विरोध झेलना पड़ रहा है। पूर्व रॉयल मिंट के ठीक पीछे टॉवर हैमलेट्स नाम की एक घनी आबादी है, जहां अच्छी खासी मुस्लिम आबादी रहती है।

इस इलाके में 10 में से चार निवासी इस्लाम धर्म को मानने वाले हैं। यहां ब्रिटेन के किसी भी इलाके की तुलना में आनुपातिक रूप से सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि हम यहां दूतावास के निर्माण का तब तक स्वागत नहीं करेंगे जब तक चीन सरकार अपने देश के उइगर मुस्लिम आबादी के साथ गंदा व्यवहार करना बंद करेगा।

अनुमान है कि चीन में उइगर मुस्लिमों के साथ अन्य मुस्लिमों की आबादी करीब 20 लाख के करीब है। अमेरिका के गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार मुस्लिम आबादी को चीन में सुदूर पश्चिमी इलाके शिनजियांग में कैंपों में हिरासत में रखा जा रहा है। हालांकि चीन सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21012 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 10 =