Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में मिले 25 कोरेाना पॉजिटिव, 52 हुए ठीक, लगातार घट रही संक्रमितों की संख्या, 561 हुए एक्टिव केस

मुजफ्फरनगर। जिले में आज 25 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 52 पुराने मरीज ठीक भी हुए, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में 561 एक्टिव केस रह गये हैं। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है, जो राहत की बात है।

अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि आज 1495 कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 25 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें 12 सैंपल सरकारी लैब, 11 रेपिड एंटीजन टैस्ट व दो प्राईवेट लैब के सैंपल शामिल हैं।

आज 52 पुराने मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 4630 कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 561 टोटल एक्टिव केस रह गये हैं।

आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में नई मंडी से तीन, सिविल लाइन क्षेत्र से एक, कम्बलवाला बाग से एक, संजय मार्ग नई मंडी से एक, पंचशील कालोनी से दो, कृष्णापुरी से एक, साउथ सिविल लाइन से पांच, सदर बाजार से एक, गांधीनगर से दो

महालक्ष्मी एन्कलेव से एक, कमलनगर से एक, गांव लच्छेडा से एक, मेघाखेड़ी से एक, गांव पचैंडा कला से एक, मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जौहरा से दो व बघरा क्षेत्र के गांव नसीरपुर से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =