News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में हादसा, कार चालक की मौके पर मौत, तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सठेड़ी गंग नहर पटरी पर एक कार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य साथी घायल हो गए।
बता दें कि गांव खेवड़ा जिला सोनीपत निवासी चांद अंतिल (25) पुत्र देवेंद्र सिंह अपने तीन अन्य साथियों विपिन पुत्र पवन, सहित पुत्र देवेंद्र सिंह और मयंक पुत्र ब्रह्मप्रकाश निवासी खेवड़ा सोनीपत के साथ आई-20 कार से खतौली आ रहे थे। इसी दौरान बुधवार रात किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में चांद की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके अलावा तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
वहीं मृतक के परिजन गुरुवार सुबह रतनपुरी थाने पहुंचे। उक्त सभी लोग सलावा नहर पटरी पर कस्तूरी ग्रांड होटल की ओपनिंग में शामिल होने के लिए सलावा आये हुए थे। जहां से उक्त चारों दोस्त आई-20 कार में सवार होकर खतौली आ रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मुख्यमंत्री कृषक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं हजारो कृषक
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के किसानों की आय दो गुना करने की जो रणनीति अपनाई है, उसके तहत किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, प्रदेश सरकार इस पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश की मण्डी परिषद द्वारा मण्डी समितियों के माध्यम से प्रदेश सरकार किसानों, लाइसेंसी व्यापारियो, आढ़तियों के हितार्थ कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित कर रही हैं। किसानों कृषि कार्य करने वालों की कृषि कार्य करते समय कोई भी दुर्घटना हो सकती है और उनकी मृत्यु भी हो सकती है। उसी तरह कृषि उपज के बेचने व मण्डी समिति में हुई दुर्घटना पर किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों के कल्याणार्थ मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषक कल्याणकारी योजना संचालित कर विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत किसानों को लाभान्वित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना-प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना लागू कर कृषि एवं कृषि कार्य में संलग्न किसानों, खेतिहर मजदूर, मण्डी समिति से लाइसेंस प्राप्त पल्लेदारों, तौलक/मापक की दुर्घटना होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया है। इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के समस्त कृषक, खेतिहर मजदूर, मण्डी समिति से लाइसेंस प्राप्त पल्लेदार, तौलक/मापक जो केवल कृषि अथवा कृषि से संबंधित कार्य में संलग्न रहते हैं और यदि किसी दुर्घटनावश उनकी मृत्यु या शारीरिक क्षति होती है तो प्रदेश सरकार मृत्यु होने पर रु0 03 लाख, दोनो हाथ/पैर/आँख में से कोई एक के क्षति होने पर 75 हजार रुपये आर्थिक सहायता देती है। उसी तरह एक हाथ, एक पैर, एक आँख के क्षति पर 40 हजार रुपये, एक हाथ की एक साथ 04 अंगुली क्षति होने पर 30 हजार रुपये, तीन अंगुली की क्षति पर 25 हजार, अँगूठे की क्षति पर 20 हजार, दो अँगुली क्षति पर 15 हजार रु0 व एक अँगुली की क्षति पर 05 हजार रुपये आर्थिक सहायता देती है। इस योजनान्तर्गत वर्ष 2017-18 से अक्टूबर, 2020 तक 2090 से अधिक दुर्घटना में मृत्यु/शारीरिक क्षति होने पर किसानों आदि को रुपये 2929.07 लाख से अधिक धनराशि वितरित करते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गई है।
मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना- जब किसान कड़ी मेहनत कर अपनी फसल तैयार करता है और दुर्भाग्यवश कोई अग्निकाण्ड हो गया तो उसकी सारी मेहनत खेती में लगाया गया धन सब बेकार हो जाता है और उसे रोने हाय-हाय करने के सिवा कुछ नहीं सूझता। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी किसानों के इस दुखद और आर्थिक परेशानियों की समस्याओं को समझा। उन्होंने किसानों को ऐसी समस्या आने पर दी जा रही आर्थिक बढ़ाकर दोगुना कर दी। यदि किसी किसान की फसल बिजली के सार्टसर्किट से आग लगी हो तो भी उसे लाभ मिलेगा। इसके लिए मण्डी समिति में आवेदन पत्र भर कर देना होगा। इस प्रारूप के साथ लेखपाल की रिपोर्ट अग्निशमन व पुलिस की रिपोर्ट, घटना की फोटो सहित पीड़ित किसानों को अपनी बैंक खाता नम्बर आदि संलग्न करना होगा।
प्रदेश सरकार ने अग्निकांड पीड़ित किसानों को ढाई एकड़ तक की जोत पर जो पहले 15 हजार रुपये दी जाती थी उसे बढ़ाकर 30 हजार कर दिया है, ढाई एकड़ से 5 एकड़ तक की जोत पर 40 हजार रूपये व 05 एकड़ से अधिक जोत पर जो पहले 30 हजार रुपये थी उसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। दुर्घटना दावा प्रस्तुत करने की अवधि 60 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दिया है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के अब तक 51776 से अधिक किसानों को 4320.04 लाख रुपये की सहायता दी गई है।
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना-मुख्यमंत्री किसान उपहार योजना के अन्तर्गत प्रदेश की मण्डी समितियों द्वारा किसानों को उपहार स्वरूप कृषि उपकरण दिये जाते हैं। कृषि विपणन कार्य में कृषक उत्पादकों की सहभागिता बढ़ाने, मण्डी क्षेत्र/सरकारी क्रय केन्द्रों पर कृषि उपज को बेचने के लिए अभिप्रेरित करने, किसानों को प्रवेश पर्ची एवं प्रपत्र-6 प्राप्त करने की ओर रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना संचालित है। इसमें त्रैमास व छमाही ड्रा निकाले जाते हैं, जिसमें किसानों को पम्पिंग सेट पावर बिनोइन फैन, ट्रैक्टर, हारवेस्टर आदि उपकरण दिये जाते हैं। इस योजनान्तर्गत अब तक 1253 किसानों को 300.20 लाख रुपये के कृषि यन्त्र वितरित किये गये हैं।
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना-इस योजना में प्रदेश के किसानों के पुत्र-पुत्रियों को कृषि शिक्षा ग्रहण करने पर छात्रवृत्ति दी जाती है। साथ ही कृषि शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावासों का भी निर्माण कराया जाता है। उत्तर प्रदेश के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त कृषि/होम साइंस स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं को मण्डी परिषद द्वारा छात्रवृत्ति दिये जाने की व्यवस्था है। वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में 03 हजार प्रति माह की दर से 2624 छात्र/छात्राओं को 965.34 लाख रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दी गई है।
मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन मण्डी समिति के व्यापारी एवं आढ़ती दुर्घटना सहायता योजना- प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में पहली बार अप्रैल 2019 से व्यापारियों एवं आढ़तियों के हितार्थ यह योजना लागू की है। इस योजनान्तर्गत मण्डी समिति से लाइसेंस प्राप्त किसी व्यापारी एवं आढ़ती की निर्मित मण्डी स्थल/उपमण्डी स्थल परिसर में निर्दिष्ट कृषि उत्पादों का व्यापारिक कार्य करते समय वाह्य हिंसक एवं दृष्टिगत कारणों से मृत्यु हो जाती है तो उसके विधिक उत्तराधिकारी को सहायता के रूप में रुपये 03 लाख की धनराशि दिये जाने का प्राविधान है।
मुख्यमंत्री मण्डी स्थल/उपमण्डी स्थल अग्नि दुर्घटना सहायता योजना- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस योजना को प्रदेश के मण्डी समितियों में कार्यरत लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों, आढ़तियों, जिनकी मण्डी समिति में दुकान अथवा स्थान आवंटित है और मण्डी समिति/उपमण्डी समिति में अग्निकांड दुर्घटना होती है तो ऐसे आढ़तियों व्यापारियों को वास्तविक क्षति अथवा रुपया 02 लाख जो कम हो, वह दिये जाने का प्रावधान किया है। यह योजना भी प्रदेश में पहली बार अप्रैल 2019 से लागू की गई है। योजना लागू होने से अब तक 03 लाभार्थियों को रुपये 4.10 लाख देते हुए आर्थिक सहायता दी गई है।

 

कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया1 Min 9 |
मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एसपी सिटी सतपाल अंतिल द्वारा डॉग स्क्वायड व एंटी सेबोटाज चौक टीम के साथ जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं/व्यक्तियों को चौक किया गया तथा परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। डियूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही कचहरी परिसर में मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे। वहीं दूसरी ओर त्यौहारो के मददेनजर पुलिस द्वारा सम्बन्धित थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर धनतेरस,दीपावली एवं भैयादूज आदि त्यौहारो के मददेनजर पुलिस द्वारा शहर मे विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त एवं चैकिंग/तलाशी की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सिटी राजेश द्विवेदी के निर्देशन मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान ने नगर की हृदय स्थली शिवचौक,भगत सिह रोड,रूडकी रोड, मिनाक्षी चौक,बघरा तांगा स्टैण्ड आदि अनेक स्थानो पर भारी पुलिस फोर्स के साथ गश्त की। वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी ने अस्पताल चौराहा, कच्ची सडक,अंसारी रोड, महावीर चौक,प्रकाश चौक आदि अनेक बाजारों मे पैदल गश्त की। पुलिस ने इस दौरान विभिन्न मुख्य चौराहो पर चैकिंग/तलाशी अभियान भी चलाया। इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के बिन्दल बाजार,मीना बाजार,गउशाला रोड,वकील रोड,कूकडा रोड, पीठ बाजार आदि बाजारो मे पैदल गश्त की। नई मन्डी पुलिस द्वारा जानसठ बस स्टैण्ड,अलमासपुर चौराहा,भोपा रोड-द्वारिकापुरी मोड आदि पर वाहन चैकिंग की गई। शाहपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने पुलिसब के साथ कस्बे के बाजार कला, मेन बाजार,गोकुलादेवी मन्दिर रोड आदि बाजारो मे पैदल गश्त की। भोपा थाना प्रभारी सूबे सिह यादव,मंसूरपुर थाना प्रभारी कुशल पाल सिह,बुढाना कोतवाल मगनवीर सिह गिल, तितावी थाना प्रभारी कपिलदेव आदि थाना प्रभारियो ने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो की मौजूदगी मे अपने अपने थाना क्षेत्रो मे पुलिसबल के साथ पैदल गश्त की तथा चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

 

छात्राओं को घरेलू हिंसा, बाल अपराध सेफ-अनसेफ टच आदि के सम्बन्ध मे जानकारी दीPol |
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अर्न्तगत एन्टी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं को घरेलू हिंसा, बाल अपराध सेफ-अनसेफ टच आदि के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते एन्टी रोमियो टीम प्रभारी इंस्पैक्टर मिनाक्षी शर्मा के निर्देशन मे महिला पुलिसकर्मियो नई मन्डी थाना क्षेत्र के बिन्दल बाजार, पीद्यट बाजार,वकील रोड,गउशाला रोड आदि विभिन्न व्यस्ततम बाजारो मे पम्फलेट वितरित कर जनजागरूता अभियान को बढावा दिया गया। पुलिस द्वारा पम्फलेट के माध्यम से छात्राओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन नम्बर जैसे-112,हेल्प लाइन-181,वुमेन पावर लाइन-1090 इत्यादि के सम्बन्ध मे पूर्ण रूप से जानकारी देते हुए आपात स्थिती होने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान इंस्पैक्टर मीनाक्षी शर्मा के साथ कई अन्य महिला पुलिसकर्मी सहयोगी के रूप मे मौजूद रही।

 

युवक का शव लावारिस अवस्था मे मिला3 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। युवक का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ हुलिये के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गांधीनगर भोपा रोड पर एक दुकान के सामने युवक का शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक के हुलिये के आधार पर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ताकि मृतक के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

सांप निकलने से ग्रामीणो मे मचा हडकम्प4 Min 7 |
भोपा। पुरानी दीवार तोडने पर कई सांप निकलने से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तिस्सा मे एक मकान की पुरानी दीवार तोडते वक्त दीवार मे से निकले कई सांपो को देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। वहीं दूसरी और इस मामले की जानकारी मिलते ही पडौसियो सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। समाचार लिखे जाने तक गृह स्वामी सतपाल सपेरो को मौके पर बुलवाने के प्रयास मे जुटा रहा। यह मामला आज गांव तिस्सा मे चर्चा का विषय बना रहा।

 

 

दुकानदारों ने कूडा हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया5 Min 8 |
मुज़फ्फरनगर। रेलवे रोड के व्यापारी बीते कई दिनों से कूड़े को लेकर परेशान होते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जनपद मु० नगर के रेलवे रोड के दुकानदारों ने कूडा हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों में सतीश मलिक, सलीम, अली, तोशिबा ऐसी वाले सहित दर्जनों दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए बताया की यहां बीते कई दिनों से कूड़ा नही उठाया जा रहा है जबकि हम लोग कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को कूड़ा उठाने की एवज में पैसे भी देते है लेकिन बावजूद इसके सफाई कर्मचारियों की धीमा मस्ती का आलम है की यहाँ से कूड़ा नही उठाया जा रहा जबकि त्यौहार चल रहे है ऐसे में नगर में पालिकाध्यक्ष के साफ सफाई के दावे हवा हवाई होते दिखाई दे रहें हैं।।

अगर कोई पटाखे बेचते एवं जलाते हुए पकड़ा गया तो खैर नहीं
मुजफ्फरनगर। एनजीटी के आदेश के अनुसार आज जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने एनजीटी के आदेशों द्वारा जनपद के सभी पटाखा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि ३० नवंबर तक पटाखा बिक्री व जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंधित है कोई भी अगर पटाखे बेचते हुए जलाते हुए पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही प्रसासन का आदेश मिलते ही पटाखा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी है पिछले दिनों एन जी टी के आदेश का पालन करते हुए। एनसीआर में पटाखों पर पुरी तरह बैन लगा दिया था। जिला प्रशासन ने आज जिलेभर के सभी पटाखा व्यापरियों को अपनी-अपनी दुकानें बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

 

शहर के मुख्य बाजारों मे जाम ही जाम
मुजफ्फरनगर। त्यौहारो के कारण नगर के विभिन्न बाजारों मे जाम की स्थिती बनी रही। पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के लिए दिनभर मशक्कत करनी पडी। दीपावली जैसे बडे त्यौहार के कारण हर व्यक्ति इस त्यौहारी सीजन मे विभिन्न तैयारियो मे लगा है। अक्सर लोग परिवार सहित बाजारों मे खरीदारी मे जुटे हैं। वहीं दूसरी और दुकानदारो द्वारा त्यौहार के कारण अपनी दुकानो से आगे तक सामान रख रखा है। जिस कारण नगर के पुराने एवं व्यस्ततम बाजारो मे जाम की भीड के कारण जाम व अतिक्रमण की स्थिती बन जाती है। हालाकि पुलिस जनहित मे बाजारो मे पैदल गश्त कर व्यवस्था बनवाने मे जुटी रही। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने भी व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

 

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर कई वांछितों को दबोच लिया। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह मय म0उ0नि0 सीमा शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्ता सुरईया पत्नी तहसीन नि0 अब्दुल रहमान का किराये का मकान मिमलाना रोड थाना को0नगर मु0नगर को सर्राफा चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से अभियोग से सम्बन्धित 2010 रूपये एवं सफेद धातू के बिछवे बरामद किये गये। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 श्री हरपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त अनुज पुत्र पवन, शुभम पुत्र पवन, राहुल पुत्र ब्रहमपाल नि0 आदमपुर मोचडी थाना खतौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। थाना रामराज पर उ0नि0 कुमार गौरव सागर द्वारा अभियुक्त आस मौहम्मद उर्फ आशू पुत्र रियाजुददीन नि0 पुठठी इब्राहिमपुर थाना रामराज मु0नगर को जमालपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर एवं चोरी की 01 प्लेजर स्कूटी रंग लाल बिना नम्बर बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 संजय राणा द्वारा वॉछित अभियुक्त वाजिद पुत्र कासिम नि0 ग्राम सीकरी थाना भोपा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ मौ0 अहमद पुत्र इस्लाम नि0 कच्ची सडक महमूदनगर थाना सिविल लाइन मु0नगर को लिंक रोड आदर्श कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पर उ0नि0 नवीन कुमार द्वारा अभियुक्त मनोज पुत्र रतिराम नि0 वलीपुरा थाना मीरापुर मु0नगर को जंगल ग्राम वलीपुरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 8.5 लीटर शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया।

 

पुलिस ने कई जुआरियों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई जुआरियों को दबोच लिया। थाना छपार पर उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त गुलाब पुत्र कमल सिंह नि0 रामपुर थाना छपार मु0नगर, सचिन पुत्र ब्रजपाल नि0 वामनहेडी थाना को0नगर मु0नगर, विपिन पुत्र देवेन्द्र नि0 वामनहेडी को0नगर, मुन्ना पुत्र राजवीर नि0 ग्राम रामपुर थाना छपार मु0नगर को कल्याण देव आयुर्वेद विद्यालय के पीछे ग्राम रामपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से गुलाब से 700 रूपये 01 मोबाइल फोन, कापी पेन, सचिन से 710 रूपये, 01 मोबाइल फोनए कापी पेन, विपिन से 450 रूपये 01 मोबाइल फोन, कापी पेन एवं मुन्ना से 720 रूपये, कापी पेन बरामद किया गया।वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 हरिराज सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त वेदपाल पुत्र सोहनदास नि0 ग्राम नंगला राई थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 2520 रूपये सटटा पर्चा गत्ता पेन्सिल बरामद किया गया।

 

चयनित जूनियर इंजीनियर को नियुक्ति पत्र वितरित किए7 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी भवन में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के चयनित जूनियर इंजीनियर को नियुक्ति पत्र वितरित किए कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया एवं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ईमानदारी एवं क्रम निष्ठा के साथ कार्य करें राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि मिशन रोजगार युवाओं के साथ योगी सरकार कार्यक्रम के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती परीक्षा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में १४३८ जूनियर इंजीनियर को आज नियुक्ति पत्र वितरण किये गए है कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व सीडीओ आलोक यादव मौजूद रहे।

 

 

प्रशासन के आदेशों की उडी धज्ज्यिः खुलेआम छुटायें जा रहे पटाखें8 Min 8 |
धूमधाम के साथ मनाया दीपावली पर्व को मनाया
मुज़फ्फरनगर। जिला प्रशासन के आदेशों की खुली धज्जिया उडाकर खुलेआम छुटायें जा रहे है पटाखें।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा ट्रस्ट कार्यालय पर हर्षाउल्लास से दीपावली पर्व को मनाया गया। आनन्दपुरी स्थित अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा सुंदर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मिठाईया व फुलझड़ी गरीब बच्चो को भेट कर दीपोउत्सव की बधाइयां दी गयी वही ट्रस्ट अध्यक्ष संजय धीमान ने इस कहा कि जिस प्रकार कोरोना वैश्विक महामारी में ट्रस्ट परिवार ने बढ़चढ़कर जरूरत मंदो को भोजन आदि की सेवा दी है वैसे ही आ रही भयंकर ठंड सर्दी में भी सभी के सहयोग से गरीब जरूरतमंद बेसहारा लोगो को गर्म कपड़े देकर उनकी सहायता करनी चाहिए। दीपोउत्सव कार्यक्रम में संदीप धीमान बैंक वाले,प्रदीप धीमान फोरमैन, प्रमोद धीमान होशियारपुरी ,संजय धीमान समाज सेवी ,वीरेंद्र धीमान,राहुल धीमान सिमर्थी,आकाश धीमान,आशुतोष धीमान आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

त्यौहार को लेकर मीटिंग संपन्नVedvedang |
मुजफ्फरनगर। वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर के तत्वधान में शिव शक्ति मंदिर खादर वाला पंडित अरविंद वशिष्ठ के मंदिर पर आने वाले त्यौहार को लेकर मीटिंग संपन्न हुई जिसमें १३ नवंबर को धनत्रयोदशी धन्वंतरि का पूजन शुक्रवार को शाम ६ः०० बजे तक किया जाएगा तदोपरांत नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली का पूजन शास्त्र में करने का विधान है इसी प्रकार से अमावस्या का पूजन १४ नवंबर दिन शनिवार को दोपहर २ः२० के बाद करें और इसी दिन महालक्ष्मी पूजन दीपावली पूजन का शास्त्रीय विधान है १५ नवंबर दिन रविवार को अन्नकूट अर्थात गोवर्धन पूजन करें यही शास्त्र सम्मत है वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड के सभी विद्वानों ने शास्त्र सम्मत निर्णय लिया है नगर के समस्त बंधुओं से निवेदन है कि यही शास्त्र अनुसार त्योहारों का पूजन करें यही कल्याण प्रद है आने वाले त्योहारों के बारे में हमारी समिति समस्त नगरवासियों को अवगत कराती रही है और कराती रहेगी मीटिंग में समस्त पदाधिकारियों की सहमति से पंडित अमित तिवारी सोनू पुजारी नाग वाला मंदिर नई मंडी पटेल नगर को संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया गया मीटिंग में नगर के समस्त विद्वान पंडित श्याम शंकर मिश्र पंडित बृजलाल शास्त्री पंडित जितेंद्र मिश्रा पंडित अनंत लाल द्विवेदी पंडित अरविंद वशिष्ठ पंडित भोलानाथ शास्त्री पंडित ओम प्रकाश मिश्रा पंडित संतोष भारद्वाज पंडित संतोष शनिधाम पंडित रामचंद्र जी पंडित दयाशंकर मिश्र पंडित गोपाल कृष्ण त्रिपाठी जी पंडित शीतला प्रसाद जी पंडित कृष्णानंद पंडित अंकित वशिष्ठ पंडित यश मिश्रा पंडित अमित तिवारी सोनू जी पंडित रामभरोसे मिश्रा मौजूद रहे।

 

पूजा विधि की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व कार्तिक अमावस्या अपने आप में लक्ष्मी-गणेश के पूजन का सिद्धि योग है, ऐसी स्थिति मे लक्ष्मी आगमन के लिए किसी विशेष मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती, वैसे भी लक्ष्मी जिस भी समय आए वही मुहूर्त श्रेष्ठ है, फिर भी त्रयोदशी तिथि १२ नवंबर रात्रि ९ः३0 से १३ नवंबर शाम ५ः५९ तक रहेगी, त्रयोदशी तिथि अर्थात धनतेरस के दिन से लक्ष्मी पूजन प्रारंभ कर अमावस्या तक करना चाहिए, १३ नवंबर को शाम ५ः२९ से चतुर्दशी तिथि १४ नवंबर दोपहर २ः१८ तक है इसके पश्चात रात्रि में अमावस्या तिथि ही रहेगी इस वर्ष किसी भी प्रकार का कोई संशय तिथि के घटत-बढ़ता का नहीं है चुकी कार्तिक अमावस्या को दीपावली पूजन श्रेष्ठ माना गया है अतः १४ नवंबर शनिवार को दीपावली पूजन करना अत्यंत शुभ होगा। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शर्मा ने बताया कि १४ नवंबर को ५ः४० से ८ः१५ तक सबसे उत्तम मुहूर्त है वही व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी गणेश कुबेर का पूजन १२ः०९ से शाम ४ः0५ तक अति उत्तम वही प्रदोष काल का समय भी शाम ५ः३३ से रात्रि ८ः१२ तक है। १४ नवंबर रात्रि में चौघड़िया मुहूर्त भी ८ः४७ से देर रात १ः४५ तक है। १३ नवंबर शुक्रवार धनत्रयोदशी तिथि पर कमलगट्टे से किसी भी लक्ष्मी मंत्र द्वारा यज्ञ करना चाहिए इस वर्ष शुक्रवार को मंगल ग्रह भी मार्गी हो रहे हैं अतः अमावस्या तक मंत्र का जप विशेष लाभ देने वाला होगा। वहीं, गोवर्धन पर्व 15 नवम्बर रविवार और भैयादूज 16 नवम्बर सोमवार को है।

 

रस्म तेरहवीं कार्यक्रम में उमडे लोग10 Min 4 |
बुढ़ाना। बुढ़ाना कस्बे के कृष्णा पैलेस (बैंकट हाल) में कस्बे के प्रसिद्ध व्यापारी लाला आनंद प्रकाश गर्ग (आनंद पंसारी) की रस्म तेरहवीं कार्यक्रम में सैंकड़ों लोग जुटे। यहां पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया। इस दौरान मास्टर नत्थू गर्ग, धर्मपाल गर्ग व विजय गर्ग सहित सैंकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कस्बा बुढ़ाना के मौहल्ला मंडी निवासी लाला आनंद प्रकाश गर्ग आनंद पंसारी के नाम से मशहूर थे। छोटा बाजार में उनकी किरयाना स्टोर की सबसे बड़ी दुकान है। बीते दिनों उनका निधन हो गया था। आज उनकी रस्म पगड़ी का कार्यक्रम (तेरहवीं कार्यक्रम) था।

 

 

प्रदेश सरकार की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्वन के लिए ‘‘मिशन शक्ति’’ अभियान को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जमीन पर उतारा
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश की महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए ‘मिशन शक्ति‘ अभियान संचालित करते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जागरूकता पर बल दिया है। प्रदेश सरकार के इस अभियान को उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला के द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के संचालित समस्त विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराते हुए विस्तृत रूप में मिशन शक्ति का प्रचार-प्रसार कराया गया। प्रथम चरण में 17 से 25 अक्टूबर 2020 तक बालिकाओं के अभिव्यक्ति के अवसर उपलब्ध कराने, नेतृत्व एवं सहयोग की क्षमता विकास, किशोरावस्था की जिज्ञासाओं/शंकाओं के सन्दर्भ में परिचर्चा करने और बच्चियों एवं महिलाओं में उनके अधिकारों के प्रति चेतना जागृत करने के लिए 17,724 माध्यमिक विद्यालयों में ‘शक्ति मंच‘ का गठन किया गया है। अभियान के तहत आन्तरिक शिकायत समिति के उद्देश्यों एवं कार्यकलापों के सम्बन्ध में छात्र/छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को जागरूक किया गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत समाज के सभी नागरिकों विशेष रूप से बालकों के मध्य बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान की भावना जागृत करने और संवेनदशील बनाये जाने हेतु 25,57,466 बालक माता-पिता द्वारा बालिका सुरक्षा हेतु शपथ ग्रहण की गई। प्रदेश में एन0सी0सी0 स्काउट गाडड स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से नवरात्र के दौरान विभिन्न स्थानों पर 3350 से अधिक दलों द्वारा स्टाल लगाकर लगभग दो लाख महिलाओं/बालिकाओं को विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं के विधिक अधिकारों, आत्मरक्षा के लिए 24939 अध्यापिकाओं तथा 99,058 बालिकाओं को विद्यालय परिसर में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया गया है। दूरर्दशन उ0प्र0 पर प्रसारित आत्मरक्षा सम्बन्धी वीडियो तथा 29.06 लाख वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययनरत लगभग 60.75 लाख विद्यार्थियों को इस अभियान से लाभान्वित किया गया। ‘मिशन शक्ति‘ के अन्तर्गत प्रदेश के 17,093 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करते हुए जागरूकता लाई गई।
महिलाओं की सुरक्षा विषयक विधिक प्रावधानां तथा सम्मान विषयक मुद्दों पर जागरूकता हेतु विशेषज्ञ महिला सन्दर्भदाताओं के माध्यम से प्रदेश के 17,727 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करते हुए परिचर्चा की गई। ‘मिशन शक्ति‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत सूक्ष्म व्यायाम किक-पंच ब्लाक घातक हथियारों या चाकू आदि से बचाव करने के लिए 29,898 अध्यापिकाओं 1,38,670 बालिकाओं को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराते हुए प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु परिचर्चा एवं आत्मरक्षा हेतु ऑनलाइन 29.06 लाख वाट्सप ग्रुप के माध्यम से आनॅलाइन अध्ययनरत लगभग 64.85 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। प्रदेश के समस्त विद्यालयों में विधिक अधिकारों एवं आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिलाया गया।
प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति‘ अभियान के अन्तर्गत 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2020 तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए जागरूकता लाई गई। अभियान के द्वितीय चरण नवम्बर, 2020 से अपै्रल, 2021 तक प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में विभिन्न कार्यवाही आयोजित करते हुए जागरूकता लाई जायेगी। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा विषयक विधिक प्रावधानों तथा सम्मान विषयक मुद्दों पर परिचर्चा, महिला सशक्तीकरण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण आदि विषयों पर प्रदेश के समस्त विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रदेश में चलाये गये ‘मिशन शक्ति‘ अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र, छात्राओं, अध्यापिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, अध्ययन स्थल, कार्यस्थल पर शारीरिक, मानसिक एवं यौन उत्पीड़न से संरक्षण विषयक विधिक प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सक्षम बनाने हेतु आत्मरक्षा की तकनीक एवं सिद्धान्तों का प्रशिक्षण देना और शैक्षणिक संस्थाओं में सुरक्षा एवं संरक्षा मानदण्डों का मूल्यांकन, समीक्षा करके अध्ययनरत छात्र/छात्राओं हेतु परिसर को सुरक्षित एवं संवदेनशील बनाना है।

 

ग्राम भव्वापुर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान एवं गंगा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रम/गतिविधियां आयोजित किये गये
मुजफ्फरनगर। विकास खण्ड मोरना के ग्राम भव्वापुर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान एवं गंगा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रमध्गतिविधियां आयोजित किये गये। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी। नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई एवं कन्या पूजन आंगनवाड़ियों के द्वारा करवाया गया।ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी। गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता चल सकेगा। ग्राम पंचायत में स्कूल से ड्रॉपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण एवं उनकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालिकाएं चिन्हित कर उनके स्कूल में प्रवेश कराने की कार्यवाही की जा रही है। बालिकाओं को पुस्तकें वितरित की गयी। विभिन्न प्रकार के महिलाध्बालिका मुद्दां एवं कानूनों के प्रति जागरुकताध्क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया, जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरणध्स्टीकर लगाने का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन भी हुआ। उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईनध्दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में तथा ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आई0सी0डी0एस0 विभाग की टीम, महिला कल्याण विभाग की टीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य, महिला कल्याण अधिकारी श्रीतजी शिवांगी, जिला समन्वयक श्रीमती रेनू सिंह एवं श्री शिवम तथा वन स्टॉप सेन्टर से स्टॉफ नर्स श्रीमती सुषमा शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + twenty =