News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगरः भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी की अनदेखी को देखकर लिया फैसला
मुजफ्फरनगर। जनपद में भाजपा वरिष्ठ नेता मंडल उपाध्यक्ष ने ओमेंद्र उर्फ नीटू मुखिया ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की अनदेखी के चलते मंडल अध्यक्ष ने यह फैसला लिया है। बता दें कि ओमेंद्र किसानों की राजधानी सिसौली के रहने वाले हैं, पूर्व में बीजेपी के सिसौली मंडल अध्यक्ष भी रह चुके है और पिछले 25 सालों से भाजपा से जुड़े थे। जिसके बाद उन्होंने रविवार को अपने फैसबुक अकाउंट पर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।
गौरतलब है कि ओमेंद्र किसानों की राजधानी में बीजेपी का होल्ड रखने वाले नेता थे, भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत के गांव के थे।

 

प्रतिमा खंडित करने पर लोगों का हंगामा
मुजफ्फरनगर। थानाक्षेत्र के गांव मवाना खुर्द में शनिवार की रात शरारती तत्वों द्वारा गांव के बाहर लगी बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर दिया। रविवार को जानकारी होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कर नई प्रतिमा मंगाई। नई प्रतिमा लगाने को लेकर प्रशासन व समाज के लोगों के बीच वार्ता चल रही है। समाज के लोगों का कहना है कि तीसरी बार इस तरह की हरकत हुई है। ऐसी घटना समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। लोग प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर इस संबंध में लोगों से वार्ता कर रहे हैं।

 

चयनित पात्र लाभार्थियो ने फ्लैट पंजीकरण प्रक्रिया मे हिस्सा लिया
बुढाना। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की और से बुढाना तहसील मे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मे भागीदारी में किफायती आवास घटक के अंतर्गत सूडा डूडा से चयनित पात्र लाभार्थियो ने फ्लैट पंजीकरण प्रक्रिया मे हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में भागीदारी में किफायती आवास घटक के अर्न्तगत सूडा/डूडा से चयनित पात्र लाभार्थी ही इस योजना के तहत फ्लैट/भवन पंजीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान एमडीए के अधिकारी मौजूद रहे।

 

दो महिलाओं ने ठगी का आरोप लगाया
तितावी। छात्रा ने 2 महिलाओं पर ठगी का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। सूत्रो के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुरा निवासी एक युवती ने गांव सैदपुरा खुर्द निवासी दो महिलाओ पर नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने का आरोप लगाते हुए बघरा पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर उक्त मामले मे छानबीन शुरू कर दी है।

 

युवती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उक्त युवती की हालत बिगड गई। सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव वहलना निवासी एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने पडौसियो की मदद से युवती को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। कोतवाली पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इन्कार किया है।

 

सड़क हादसे में रिटायर संग्रह अमीन की मौत
मुजफ्फरनगर। मीरापुर मार्ग पर एक कार व मोपड की भिड़ंत में मोपेड सवार रिटायर संग्रह अमीन की मौके पर मौत हो गई, उधर कार सवार घायल भी घायल हो गए है। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा दिया। प्राप्त जानकारी मिली है कि मेरठ मवाना के बहसूमा गांव निवासी ६३ वर्षीय राधेश्याम पुत्र बाबूराम देर शाम को मोपेड से खतौली किसी काम से आ रहा था। मीरापुर मार्ग पर सामने से आई कार से मोपेड की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही मोपेड सवार राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार चालक का संतुलन बिगड़ने से कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। जहा हादसे में कार सवार भी घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक को पोस्टमार्टम पर भेजा । अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक राधेश्याम जानसठ तहसील में संग्रह अमीन के पद से कुछ साल पहले रिटायर हुए थे।

 

कूडे से लदे वाहनो को ढकवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। नगरपालिकाध्यक्ष के निर्देशो के चलते नगरीय क्षेत्र का कूडा टै्रक्टर ट्राली डंपर के माध्यम में ढककर कूडा प्लांट पर अंतिम निस्तारण हेतु जाना प्रारम्भ हो गया है। उल्लेखनीय है कि नगरवासियों तथा बाजार के दुकानदारो द्वारा नगर पालिका चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल से मांग की थी कि नगर क्षेत्र का जो कूडा टै्रक्टर-ट्राली एवं डंपर के माध्यम से ढककर कूडा प्लांट पर अन्तिम निस्तारण के लिए जाता है। कूडे से लदे उक्त वाहनो को ढकवाने की व्यवस्था की जाए। ताकि किसी भी व्यक्ति/बाजार के दुकानदारो को असुविधा ना हो। इसी संदर्भ मे आमजन की समस्या के दृष्टिगत पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने उक्त वाहनो को ढकवा कर कूडा अंतिम निस्तारण हेतु भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया। पालिकाध्यक्ष के निर्देशानुसार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.रविन्द्र सिंह राठी के पर्यवेक्षण मे आज से नगरीय क्षेत्र का कूडा टै्रक्टर ट्राली एवं डंपर के माध्यम मे ढककर कूडा प्लांट पर अंतिम निस्तारण हेतु जाना प्रारंभ हो गया है।

 

नालो की सफाई करायी
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर नगर मे चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड 22 मे नालो की सफाई का कार्य किया गया। चेररपर्सन श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.रविन्द्र सिह राठी के प्रभावी पर्यवेक्षण मे कमला नेहरू वाटिका के बाहर स्थित नाले एवं वार्ड संख्या 22 श्रीमति रेहाना नौशाद सभासद के वार्ड मे नाले की तली झाड सफाई अभियान चलाया गया।

 

प्रवेश शर्मा बने रोहाना चौकी इंचार्ज
मुजफ्फरनगर। अपनी कार्यशैली और साहसिक कार्यों के लिए पुलिस विभाग में एक अलग पहचान बनाने वाले उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा को गुडवर्क का ईनाम मिला है। एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रवेश शर्मा को थाना कोतवाली नगर की पुलिस चौकी रोहाना का नया इंचार्ज बनाया है। प्रवेश शर्मा थाना सिविल लाइन में एसएसआई के रूप में कार्यरत थे। प्रवेश शर्मा को अपराध उन्मूलन अभियान के लिए किये गये साहसिक और सरानीय कार्यों के लिए दो बार राष्ट्रपति का गेलेंट्री अवार्ड और तीन बार डीजी कमेंडेशन डिस्क भी प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रवेश शर्मा ने खुशी का इजहार किया। प्रवेश शर्मा ने यूपी पुलिस में अपनी सर्विस का सफर बतौर कांस्टेबल शुरू किया था। क्राईम कंट्रोल में अलग कार्यशैली रखने वाले प्रवेश शर्मा को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला और वह हैड कांस्टेबल बने। इसके बाद उनको उप निरीक्षक के रूप में प्रमोट किया गया। अभी तक की अपनी सर्विस में प्रवेश शर्मा मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात रहे हैं। मुजफ्फरनगर में प्रवेश शर्मा ने क्राइम ब्रांच में भी काम किया। अपनी सर्विस में प्रवेश शर्मा ३६ एनकाउंटर कर चुके हैं। वर्तमान में वह सिविल लाइन थाने में एसएसआई के रूप में कार्य कर रहे थे। बीती रात एसएसपी अभिषेक शर्मा ने उनको शहर कोतवाली की रोहाना पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया है।

दैनिक रेल यात्री संघ ने केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा1 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर दैनिक रेल यात्री संघ मुजफ्फरनगर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष घनश्याम भगत के नेतृत्व में मिला माननीय मंत्री को शालीमार एक्सप्रेस चलवाने में सहयोग करने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया माननीय मंत्री से मांग की दैनिक रेल यात्रियों की यात्रा मासिक पास के द्वारा करवाई जाए मंत्री ने रेल मंत्री से बात करके जल्द ही आपके मांग पूरी की जाएगी माननीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का अपने आवास पर काफी सम्मान किया इस अवसर पर दीपक भाटिया, पुनीत चौधरी, सरदार टिंकू, पारस कुमार, राजू भाटिया, विक्की खुराना, सुमित कुमार, दीपक गुप्ता, विनोद ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

 

रक्तदान शिविर का आयोजन2 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में विशाल सत्संग और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर में सत्संग और रक्तदान का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर धर्मलाभ उठाया और अनेक शिष्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। संत रामपाल जी महाराज के आदेशों से समय समय पर समाज सुधार के लिए अनेक कार्यक्रम होते रहते है। संत रामपाल जी महारजा ने सभी धर्म गं्रथों के आधार से बताया 84 लाख योनि के बाद एक मानव जीवन केवल शास्त्रों के अनुसार सतभक्ति करने के लिए प्राप्त हुआ है। संत रामपाल जी महाराज के मुख्य उद्देश्य विश्व को सतभक्ति देकर मोक्ष प्रदान करना। समाज में जाति पाति के भेद को मिटाना। युवाओं में नैतिक और आध्यात्मिक जागृति लाना। समाज से हर प्रकार के नशे को दूर करना। समाज से दहेज रूपी कुरति समाप्त करना। समाज में शांति और भाईचारा स्थापित करना। सामाजिक बुराईयों को समाप्त करके स्वच्छ समाज तैयार करना। भ्रष्टाचार को खत्म करना। जिला संयोजक हरदेश धीमान, मनोज शर्मा, सुभाष दास, दीपक धीमान, जयकरण, अमित, अजय त्यागी, हरवीर शर्मा, कुलदीप चौधरी, प्रांजलि, गुलाब, नंदर आदि मौजूद रहे।

 

डा. प्रवीण चोपडा को भावपूर्ण विदाई दी4 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना संकट में सीएमओ पद पर सराहनीय कार्यप्रणाली के साथ चुनौतीपूर्ण कार्य करने वाले डा. प्रवीण चोपडा रविवार को सरकारी सेवा से रिटायर्ड हो गये। सीएमओ के रूप में उनका एक साल का कार्यकाल बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। पूरा कार्यकाल कोरोना की लड़ाई में ही निकल गये। स्वास्थ्य विभाग में डा. प्रवीण कुमार चोपडा ने मुजफ्फरनगर में ६ साल सेवा की। आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. प्रवीण को भावपूर्ण विदाई दी गयी। विभागीय अधिकारियों ने उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने भी कहा कि सीएमओ के रूप में मुजफ्फरनगर में बिताया गया सेवा का यह आखिरी साल को जीवन भर याद रहेगा।
सीएमओ के रूप में कोरोना काल का एक साल डा. प्रवीण चोपडा ने पूरा किया। ८ जनवरी २०२० को डा. प्रवीण कुमार चोपडा को शासन द्वारा मुजफ्फरनगर में सीएमओ प्रमोट किया गया था। इससे पहले पिछले पांच साल से वह यहां पर एसीएमओ के पद पर कार्यरत रहे। मूल रूप से मेरठ जनपद के निवासी डा. प्रवीण कुमार चोपडा पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ सर्जन हैं। उनके द्वारा मुजफ्फरनगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग में बिताये गये ६ वर्षों में बेहतरीन कार्यप्रणाली को साबित करने का काम किया। स्वास्थ्य विभाग में जिन कार्यों और जिम्मेदारी को उठाने के लिए कोई अफसर आसानी से तैयार नहीं होता, उन जिम्मेदारियों को डा. प्रवीण चोपडा ने एक चुनौती मानकर न केवल खुशी खुशी उठाया, बल्कि उनमें अप्रत्याशित स्तर पर सफलता के साथ कार्य करके विभाग का मान बढ़ाने का काम किया। ऐसी ही एक जिम्मेदारी डीएलओ की भी रही। जनवरी २०२० में मुजफ्फरनगर में ही सीएमओ बने डा. प्रवीण चोपडा ने विभागीय सूरते हाल बदलने के प्रयास शुरू ही किये थे कि कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी ने पैर पसार लिये। जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना संकट काल के लिए सीएमओ डा. प्रवीण चोपडा ने बेहतरीन कार्यशैली के साथ सीमित संसाधनों में एक समान नीति के साथ कार्य किया। यहां पर लगातार कार्य कर उन्होंने जनपद को संक्रमण के गंभीर प्रभाव से बचाने में सफलता पाई। कोरोना संकट को सबसे बड़ी चुनौती के रूप में वह कहते हैं कि शासन और प्रशासन के आदेशों को धरातल पर लागू कराना ही सबसे बड़ा काम रहा। हमने मिलकर काम किया और सफल रहे। कोई समझौता नहीं किया। शत प्रतिशत रिजल्ट देने के लिए दिन रात काम किया गया। लॉक डाउन से टीकाकरण तक हम अपनी योजनाओं को शत प्रतिशत पूरा कराने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएमओ के रूप में बिताया गया यह एक साल उनको जीवन भर याद रहेगा। रिटायमेंट के बाद के प्लान पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ सोचा नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने सीएमओ का अतिरिक्त कार्यभार एसीएमओ डा. एसके अग्रवाल को सौंपा। सीएमओ कार्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में अन्य अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। कुछ चिकित्सकों ने उपहार भेंट किये। समारोह में मुख्य रूप से सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल, सीएमएस डा. अमृता रानी भाम्बे, डा. अमिता गर्ग, एसीएमओ डा. एसके अग्रवाल, डा. वीके सिंह, डा. राजीव निगम, डा. शरण सिंह, डीएमओ अलका सिंह, डा. गीतांजलि वर्मा, डा. शमेशर, डा. योगेन्द्र त्रिखा, डा. लोकेश गुप्ता सहित अन्य चिकित्साधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।

 

डा. संजीव बालियान ने जनता दरबार में समस्याएं सुनी5 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने आपने आवास पर आयोजित जनता दरबार में नागरिको की समस्याओ को सुनकर उनका निस्तारण कराया। इस दौरान सैकडो लोगो ने अपनी समस्याये रखी। एटूजैड कालोनी स्थित केन्द्रीय राजय मंत्री व सांसद डा.संजीव बालिन ने आज सुबह अपने आवास पर जनता दरबार के दौरान नगर क्षेत्र से सहित ग्रामीण अंचल से पहुंचे नागरिको की समस्याओ को ध्यान पर्वूक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के लिए निराकरण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओ के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। ताकि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के लिए अधिकारी/विभाग के चक्कर ना काटने पडें।

 

 

छात्र/छात्राओ ने लिखित परीक्षा मे प्रतिभाग किया6 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नगर के राजकीय इंटर कॉलेज सभागार मे आयोजित एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2021 आयोजित की गई। जीआईसी इंटर कॉलेज मे छात्रवृत्ति के लिए जनपदभर से कक्षा 8 के छात्र/छात्राओ ने लिखित परीक्षा मे प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिह ने सुबह करीब सवा दस बजे राजकीय इंटर कॉलेज के परीक्षा कक्ष मे पहुंच कर आयोजित परीक्षा का निरीक्षण करते हुए डयूटी पर मौजूद शिक्षकों/परीक्षा प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया जाता है कि इस परीक्षा मे कुल 116 बालक/बालिकाओ ने हिस्सा लिया। जिनमे 64 बालक,42 बालिका के सापेक्ष उपस्थित 74-बालक 36, इस परीक्षा मे 42 छात्र अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति के लिए यह परीक्षा जून या जौलाई माह मे आयोजित की जाती है। परन्तु कोरोना काल के कारण यह परीक्षा नही हो सकी थी। जो कि लेट होने पर आज आयोजित की गई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 2021 मे होने वाली एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2021 के लिए फार्म भरने की आज अन्तिम तिथि है। इस दौरान जीआईसी प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

खुरपका-मुंहपका गंभीर बीमारी से पशुओं को बचायें7 Min 11 |
जानसठ। पशु रोग नियंत्रण योजना जन जागरण अभियान का आनंद लिया चेयरमैन किसान सेवा सहकारी समिति द्वारा फीता काटकर शुभआरंभ किया गया पशुओं में खुरपका-मुंहपका एक गंभीर बीमारी होती है. खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक रोग है. यह रोग विषाणु द्वारा फैलता है. यह बीमारी गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर इत्यादि को प्रभावित करती है. यदि गाय या भैंस इस बीमारी से पीड़ित होती हैं तो दूध-उत्पादन कम हो जाता है सभी क्षेत्र वासियों को सभी बीमारियों के टीके एवं बीमे संबंधित जानकारी दी गई पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा क्षेत्र में पशु पालक जागरूकता रैली निकालकर लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित किसान हित की योजना के बारे में अवगत कराया गया।

 

किसान मजदूर मोर्चा किसानों के समर्थन अभियान चलायेगी8 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश किसान मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने कहा कि 1 मार्च से किसान मजदूर मोर्चा किसानों के समर्थन में एक जनजागरण अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत हर गांव से पांच किसान प्रतिदिन क्रमिक अनशन पर बैठेंगे जिससे एक माह में डेढ सौ परिवार और पूरे प्रदेश में एक माह में एक करोड़ से ऊपर किसान अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचा पायेंगे। जिसके बाद पीएम को यह नहीं कहना पडेगा कि यह आंदोलन किसानों का नहीं है।
रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए त्यागी ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर हुई हिंसा के बाद आंदोलन का स्वरूप बदला लेकिन मुद्दे नहीं बदले। चौ. राकेश टिकेत आंदोलन को अलग तरीके से चला रहे है और उनका गाजीपुर बोर्डर पर बैठना ठीक नहीं है हम इसके विपरीत उन्ही मुद्दो ंको लेकर दूसरी तरह से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर रहे है जिसके तहत प्रतिदिन तीन बजे पांचों अनशनकारी अपनी कार्यवाही को वीडीओ पर अपलोड कर प्रधानमंत्री को भेजेगे। इसके साथ ही आंदोलन के लिए हर घर से अनाज एकत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि एमएसपी से नीचे फसल की खरीद न हो वैसे भी महंगाई के दौर में खेती की सभी चीजों के दाम तेजी से बढ रहे है। पिछले दिनों स. वीएम सिंह को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अब यह नया संगठन तेजी से खडा हुआ है। जिसमे 22 संगठनों का समर्थन मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि हमने कृषि कानून लागू होने के साथ ही इन कानूनों की होली भी जलाई थी और धरना भी दिया था और तब तक यह आंदोलन चलेगा जब तक कृषि कानूनों में बदलाव नहीं किया जाता। वैसे भी गेहूं की फसल आने वाली है और हम चुप नहीं बैठ सकते। इस अवसर पर आईटी सैल के अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, ब्लॉक खतौली के अमित अहलावत, बसेडा के अमित चौधरी, दतियाना के डा. राजेंद्र, भैंसी के राजू अहलावत, पुरकाजी के अमित त्यागी, संयुक्त यूनियन के डा. उदयपाल उपस्थित थे।

 

विदाई समारोह का आयोजन9 Min 9 |
बुढ़ाना। बीते साल नवम्बर माह में जिला गाजियाबाद से तबादला होकर जिला मुजफ्फरनगर आये सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सुबह उमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी के पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो गये। उनके स्थान पर सिविल लाइन थाने से आए सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बुढ़ाना कोतवाली में आमद कराते हुए उमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी का चार्ज संभाल लिया है। उनका विदाई समारोह आज उमरपुर पुलिस चौकी पर ही किया गया। जहां पर उमरपुर, शाहडब्बर और फतेहपुर नीमखेडी के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। सेवानिवृत्त हुए चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह मूल रूप से जिला अलीगढ़ की इगलास तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनको विदाई देने वालों में मुख्य रूप से उमरपुर पुलिस चौकी के नये प्रभारी संदीप कुमार, हैड कांस्टेबल विकास हूण, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल मौहम्मद कसीर, कांस्टेबल तेजिंदर धामा, आरएस मलिक, उमरपुर गांव के पूर्व प्रधान शोभाराम कश्यप, रवि कश्यप, हरेन्द्र कश्यप, मुकेश कश्यप, बिट्टू कश्यप, अरविंद कुमार व दीपक राजपूत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पुलिस ने दो शातिर ठगों को दबौचा10 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। कम समय में ही धन को दोगुना करने की बात कहकर लोगों का पैसा निवेश कराने वाले दो ठगों को करीब १४ लाख रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने आज गजरौला से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार नाम के युवक की मुलाकात कुछ दिन पूर्व पंचम पुत्र बाबूराम निवासी संजय नगर सिविल लाइन मेरठ व संजीव पुत्र राकेश निवासी सराय जट अमरोहा से हुई थी। इन दोनों ने प्रवीण को कहा कि उनकी एक कम्पनी है जिसका नाम एसजीबी ग्रुप इंफ्राटेक एण्ड लिमिटेड और यं कंपनी एसजीबी म्युचुअल बेनेफिट निधि लिमिटेड नाम से चल रही हैं। दोनों ठगों ने बताया कि कम्पनी भारत सरकार व आर बी आई के नियमानुसार पंजीकृत है, आर डी व एफ डी के रूप से लोगों का रुपया कम समय मे डबल कर देते हैं और पैसौं का बान्ड व रसीद ग्राहक को देते हैं, वही इन्होंने अपनी कम्पनी में पैसों का निवेश करने के लिये लोगों को प्रेरित किया। प्रवीण नाम के पीड़ित युवक को रजिस्ट्रेशन प्रपत्र भी दिखाए प्रवीण ने इन लोगों पर विस्वास करके अपने जान पहचान के ४० से ४२ लोगों का पैसा भी इनकी कम्पनी मे निवेश करा दिया। उसके बाद इन सभी लोगो की आरडी व एफडी का समय पूरा हो गया। पीड़ित युवक ने अपना व जान पहचान के ४० से अधिक लोगों का करीब १४ लाख रूपया वापस करने के लिये कहा तो दोनों आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी। आरोप है कि ये दोनों ठग काफी समय से झूठा वादा करते चले आ रहे थे। वही २ वर्ष से अधिक हो जाने के बाद जिन लोगां का पैसा प्रवीण ने जमा कराया, वह सभी प्रवीण पर पैसे दिलाने का दबाव बनाने लगे। प्रवीण ने इन दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। इसके बाद मामले में जांच पड़ताल में जुटी सिखेड़ा पुलिस ने दोनां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आज दोनों ठगां को गजरौला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस ने शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा11 Min 10 |
शाहपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम व प्रभारी निरीक्षक शाहपुर संजीव कुमार के निर्देशन में कस्बा चौकी इंचार्ज उप०निरीक्षक जयवीर सिंह द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही बसी नहर पटरी से दो पेशेवर अभियुक्तगण को दो रास गाय, रस्सी डंडा व नाजायज छुरी के साथ किया गिरफ्तार। जिनके विरुद्ध पूर्व में भी थाना बिनोली बागपत में पशु क्रूरता अधिनियम व शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत है। जिनके विरुद्ध उ०प्रदेश गो० वध निवारण अधिनियम (१९५५) तथा उ०प्रदेश गोवध निवारण संसोधन अध्यादेश (२०२०) के तहत की गयी। शातिरों को बसी नहर पटरी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अर्जुन पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम सिरसली थाना बिनोली , बागपत, रॉजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र रहिसुदीन उपरोक्त जिसके कब्जे से एक अदद बुलेरो पिकअप, दो रास गाय, ६ अदद रस्सी के टुकड़े(जिससे गाय के मुह व पेर बंधे हुए थे), एक अदद डंडा, दो अदद छुरी (जो गाय काटने के लिए रखे हुए थे) बरामद की।

 

कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं आज से शुरू
मुजफ्फरनगर । देश में कोविड-१९ संक्रमण के कारण बीते मार्च से प्रदेश में बंद चल रहे विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं एक मार्च से यानी कल सोमवार से करीब ११ महीने बाद शुरू होंगी। कोविड-१९ प्रोटोकॉल के तहत समस्त संबद्ध माध्यमिक के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में बच्चे पहुंचेंगे और कक्षाएं शुरू होंगी। सभी विद्यालयों को एसओपी जारी कर उसके अनुसार व्यवस्थाएं कराने और कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कक्षाओं में बुलाए जाएंगे ५० फीसदी छात्र -शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में शासन ने स्पष्ट लिखा है कि कक्षाओं में पहले ५०-५० फीसद बच्चों को बुलाया जाए। पहले दिन प्रत्येक कक्षा के ५० फीसद बच्चे बुलाए जाएंगे। बाकी के ५० फीसद अगले दिन कक्षाएं लेंगे। वहीं, जिन विद्यालयों जूनियर कक्षाओं में बच्चों की संख्या अधिक है वहां दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसका सभी विद्यालयों को पालन करना होगा।
अभिभावकों को सहमति जरूरी -बीएसए ने बताया कि बच्चों को विद्यालय में कक्षाओं के लिए बुलाने हेतु प्रबंधन और प्रिंसिपल को अभिभावकों को अनुमति लेनी होगी। अगर अभिभावक अनुमति नहीं देते हैं और बच्चों को विद्यालय भेजने से इंकार करते हैं तो प्रबंधन और विद्यालय के प्रिंसिपल उन्हें बाध्य नहीं कर सकते हैं।
जारी किया गया ये शेड्यूल-सोमवार व बृहस्पतिवार को कक्षा एक व पांच की कक्षाएं।

  • मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा दो व चार की कक्षाएं।
  • बुधवार व शनिवार को कक्षा तीन की कक्षाएं संचालित होंगी।
  • कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर जारी किए गए विद्यालयों को निर्देश
  • बच्चों में छह फीट की दूरी और मास्क जरूरी होगा।
  • खेलकूद और अन्य प्रकार के कार्यक्रम नहीं होंगे।
  • विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्रों की नियमित जांच की व्यवस्था की जाए।
  • अगर विद्यालय में कोई कोविड-१९ का संदिग्ध हो तो उसे तत्काल आइसोलेट कर दिया जाए।
  • विद्यालयों में कक्ष, शौचालय, दरवाजे, कुंडी, सीट का निरंतर सैनिटाइजेशन हो साफ सफाई होनी चाहिए।
  • बच्चों के पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • बच्चे पाठ्य पुस्तकें, नोटबुक, पेन और लंच किसी से साझा न करें।
  • बच्चों के रिक्शे, बसों आदि के प्रापर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • विद्यालय में प्रवेश के समय बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग होनी चाहिए।
  • छात्र-छात्राओं को विद्यालय बुलाने से पहले उनके अभिभावकों की सहमति आवश्यक है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − six =