समाचार
पंजाब व राजस्थान से वाहनों की चोरी करने वाले 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने एक बडी सफलता अर्जित करते हुए बडे वाहनों को चोरी कर उनके फर्जी कागज तैयार कर बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच शातिरों को दबोचने के साथ उनके कब्जे करीब नौ वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों की कीमत करीब तीन करोड रुपये बताई गई है। इन नौ वाहनों में छह ट्रक, एक मिनी ट्रक, एक बोलेरो, एक पिकअप और एक कार शामिल है। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि नई मंडी पुलिस ने पंजाब व राजस्थान से वाहनों की चोरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर, बेचने वाले ०४ अन्तर्राजीय शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कीमत करीब ०३ करोड़ रुपये के ६ ट्रक, २ कार, १ छोटा हाथी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि थाना नई मंडी पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान ट्रान्सपोर्ट नगर में राजू होटल के पास से चार शातिर वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें शहजाद पुत्र शद्दीक निवासी मौहल्ला हिजडो वाली गली कस्बा व थाना खतौली, भूपेन्द्र शर्मा उर्फ अजय कुमार पुत्र ललित प्रसाद शर्मा निवासी पंडया मौहल्ला बाडी विजयनगर थाना विजयनगर जनपद अजमेर राजस्थान, नजाकत पुत्र शौकत अली निवासी मौहल्ला बनियोवाला ग्राम जसोई थाना तितावी तथा इन्तजार पुत्र रहीश निवासी मैन रोड दधेडू थाना चरथावल तथा देवेंद्र शर्मा निवासी मौहल्ला दयाल पुरम खतौली शामिल हैं उनके कब्जे से बरामद वाहनों में टाटा ट्रक १० टायरा, तीन टाटा ट्रक १२ टायरा, दो टाटा ट्रक, एक कार बुलेरो पिकअप, एक कार सेवरलेट सेलोन एक टाटा छोटा हाथी तथा दो नीले डिब्बों में ३६ पंच नाजायज, दो रेती, चार रेगमाल, एक छोटी हथौडी, एक बडी हथौडी, ग्राईन्डर तथा एक आरसी बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि ये लोग पंजाब, राजस्थान व अन्य राज्यों से वाहनों को चोरी करके उनके इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर गोदकर धोखाधडी करके फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उन्हें लोगों को अच्छे दामों पर बेचकर काफी मुनाफा कमाते रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान के नेतृत्व में पुलिस टीम की इस सफलता पर एसएसपी अभिषेक यादव ने सराहना की है।
व्यापारी के घर पर बदमाशों का धावा, लाखों की चोरी
मुजफ्फरनगर। सबसे पॉश एरिया कहे जाने वाले नई मंडी में बीती देर रात्रि को अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यापारी का घर उस वक्त खंगाल लिया गया जब व्यापारी अपने पुत्र के इलाज के लिए दिल्ली गया हुआ था ,बदमाशों ने लाखों की नगदी,सोने चांदी के जेवरातों सहित कीमती कपडे और घर में लगी पानी की टँकीयों तक को चोरी कर लिया ,घटना का पता चलते ही मोके पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई व्यापारी और समाज सेवी पहुंच गए जहां मंत्री ने एस एस पी को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई और जल्द ही घटना के खुलासे के निर्देश दिए नई मंडी जैसे पॉश इलाके में इस तरह की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मामला बीती देर रात्रि का है जब स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की नई मंडी के वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला के सामने स्थित रोट्रेरीयन महेश गर्ग के आवास में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला है आनन फानन में ही थाना नई मंडी पुलिस , सीओ नई मंडी धनंजय कुशवाह मोके पर पहुंचे और जाँच पड़ताल की उधर घटना की सूचना मिलते ही राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई व्यापारी भी मोके पर पहुंच गए जहां मंत्री ने पीड़ित व्यापारी के परिजनों से जानकारी ली । बताया जा रहा है की पीड़ित महेश गर्ग परिवार सहित काफी दिनों से अपने पुत्र के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे और घर पर कोई नही था चोरी की घटना की सूचना मिलने पर वे देर रात्रि तक पहुंचे मु० नगर पहुंचे हालाँकि चोरी का अभी सही आंकलन नही हुआ है लेकिन पीड़ित के रिश्तेदारों ने बताया की सोने चांदी के आभिषण,सिक्के नगदी,कपड़े सहित लाखो के माल पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है चोरों द्वारा घर में लगी पानी की टँकीयों तक को भी नही छोड़ा गया। उधर घटना स्थल पर पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल इस घटना से काफी नाराज दिखे उन्होंने मोके पर ही एस एस पी अभिषेक यादव को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई और जल्द से जल्द इस घटना के खुलासे के निर्देश दिए वहीं थाना प्रभारी अनिल कपरर्वान् ने मंत्री और पीड़ित व्यापारी को आश्वस्त किया की घटना को जल्द ही खोला जायेगा और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेंजा जायेगा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीड़ित व्यापारी को सांत्वना दी और जल्द ही खुलासे की बात कही।
अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शमा द्वारा वाद सं0-618/19 धारा-138 विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त आसिफ पुत्र मुन्ना उर्फ मौ0 अहमद नि0 गहराबाग थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त ऐजाज पुत्र अब्दुल रशीद निवासी कुगॅर पट्टी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से तथावारंटी अभियुक्त आबिद उफ्र बान्डा पुत्र फैय्याज निवासी जहॉगीर पटटी सूजडु थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 नीरज सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त दौलत पुत्र लीलापत निवासी गउशाला थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयंत द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त दीन मौहम्मद उर्फ टीटू पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम मतलौहडा पानीपत हरियाणा को जानसठ बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 तपन जयंत द्वारा की जा रही है। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 बचन सिंह अत्री द्वारा वांछित अभियुक्त किशोरी लाल पुत्र चतर नि0 रामनगर बन्द गली थाना मानसरोवर नई दिल्ली को प्रकाश चौक से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सोनू पुत्र नानू नि0 ग्राम खेडकी थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त धर्मवीर पुत्र रणजीत नि0 ग्राम मथुरा थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र प्रताप सिंह नि0 जानसठ रोड भूड थाना खतौली मु0नगर एवं वारण्टी अभियुक्त राजेश पुत्र शौभाराम नि0 मौ0 आर्यापुरी भूड थाना खतौली को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से पुलिस ने कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अफजाल पुत्र फारूख नि0 मौ0 थावर वाली मस्जिद कस्बा व थाना मीरापुर मु0नगर को रामराज रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज को बरामद किया गया।वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त सददाम पुत्र शाहिद नि0 रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना, रिजवान पुत्र आस इलाही नि0 कसेरवा थाना शाहपुर मु0नगर को क्राउन पब्लिक स्कूल कस्बा बुढाना के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 नाजायज छुरी एवं डेढ कुन्तल भैस का मीट व 01 पिकअप गाडी को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त व0उ0नि0 ललित कुमार द्वारा अभियुक्त शंकर लाल पुत्र लक्ष्मीचन्द नि0 रायपुर नंगली थाना रतनपुरी मु0नगर को रायपुर नंगली अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।वहीं इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा अभियुक्त इस्फाक पुत्र इलियास नि0 ग्राम हरसौली थाना शाहपुर मु0नगर को खतौला मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त अनीस पुत्र अतर सिंह नि0 दीनदानपुर छावला थाना नजफगढ दिल्ली को गुड मण्डी कस्बा शाहपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 श्री रोहताश कुमार मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त तौहीद पुत्र जाहिद नि0 ग्राम छतैला थाना तितावी मु0नगरनसीम पुत्र नसीरा नि0 उपरोक्त को छतैला नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01-01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
अवैध शराब सहित कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से पुलिस ने कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा अभियुक्त आशू पुत्र मांगेराम नि0 बेलडा थाना भोपा मु0नगर को शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 शराब खाम को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सन्दीप कुमार द्वारा अभियुक्त दिलशाद उर्फ टाटी पुत्र यूनूस नि0 उमरपुटटा थाना बुढाना मु0नगर को ग्राम उमरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त गौतम पुत्र तेजा सिंह नि0 दीनदानपुर छावला थाना नजफगढ दिल्ली को काकडा प्राचीन शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे हीट प्रीमीयम व्हिस्की अरूणाचलप्रदेश मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त विकास उर्फ मकोडी पुत्र सुमेर सिंह नि0 दीनदानपुर छावला थाना नजफगढ दिल्ली को गुड मण्डी कस्बा शाहपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 26 पव्वे हीट प्रीमीयम व्हिस्की अरूणाचलप्रदेश मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अजय बालियान द्वारा अभियुक्त विकास उर्फ फौजी पुत्र राजेन्द्र नि0 जटौला गदपुरी थाना पलवल हरियाणा एवं ललित उर्फ लुक्का पुत्र नरेश नि0 उपरोक्त को सांझक मीरापुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं 22 पव्वे देशी शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाल योगेश शर्मा समेत 9 कोतवाल स्थानांतरित, एक दर्जन कोतवालों का हुआ तबादला
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर रेंज में निर्धारित नियुक्ति अवधि पूरी होने पर डीआईजी ने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों से पुलिस कप्तान की रिपोर्ट पर एक दर्जन पुलिस इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला कर दिया है। डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र अग्रवाल ने जनपदों में अपनी निर्धारित नियुक्ति अवधि पूरी होने पर १२ इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है। इनके लिए सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट भेजी थी। जिनमें बिजेंद्र सिंह रावत का सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, कृष्णपाल सिंह का सहारनपुर से शामली, संजय कुमार िंसह का सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, देशराज सिंह का मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, श्रीमती ममता गौतम का मुजफ्फरनगर से शामली, मनोज कुमार शर्मा मुजफ्फरनगर से शामली, राजेश चंद्र शर्मा मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, योगेश शर्मा मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, यतेंद्र कुमार मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, सुरेश चंद बेलवाल मुजफ्फरनगर से शामली, कुंवरपाल सिंह राठौर मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, श्रीमती प्रीती रानी मुजफ्फरनगर से शामली किया गया।
ईंटों से वार कर हुई किसान की हत्या का खुलासा, आपसी कहासुनी को लेकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। २ दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में पुलिस द्वारा खुलासा किया गया है इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आपको बता दें कि २ दिन पूर्व तितावी थाना क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा के जंगलों में शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर हुए विवाद में अनुज पुत्र ओमपाल की ईटों व गन्ने से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी । इस मामले में सीओ बढ़ाना गौतम ने प्रेस वार्ता कर हत्या का खुलासा किया है जिसमें हत्यारे गुड्डू उर्फ आदित्य पुत्र सतेंद्र उर्फ सतवीर निवासी काज़ीखेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सोमवार से होलाष्टक शुरू होंग
मुजफ्फरनगर। रंगों का पर्व होली से पहले सोमवार से होलाष्टक शुरू होंगे। मान्यता है कि होली के दिन दैत्य सम्राट हिरण्यकश्यपु ने भगवान विष्णु की भक्ति में लीन अपने पुत्र प्रहलाद को जलाकर मारने के लिए अग्नि स्नान का वरदान प्राप्त अपनी बहन होलिका की गोद में बैठा कर जिंदा जलाने का प्रयास किया था लेकिन प्रभु कृपा से प्रहलाद बच गए और होलिका जल गई थी। हास परिहास और रंगों के त्योहार होली से आठ दिन पूर्व फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक लग जाते हैं। मान्यता है कि होलाष्टम में किसी भी तरह का मांगलिक कार्य और घर वाहन व भूमि की खरीद नहीं की जाती है। महामृत्युंजय मिशन के संयोजक पंडित संजीव शंकर ने बताया कि होलिका दहन से आठ दिन पूर्व फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि से होलाष्टक प्रारंभ होते हैं। इस बार होलाष्टक २२ मार्च २०२१ से २८ मार्च तक रहेंगे। हालांकि अष्टमी तिथि २१ मार्च को सुबह ७.१० बजे से आ जाएगी लेकिन उदयतिथि में अष्टमी २२ मार्च को होने के कारण उसी दिन से होलाष्टक का प्रारंभ रहेगा। होलिका दहन २८ मार्च को किया जाएगा और इसके बाद अगले दिन २९ मार्च को रंगों और गुलाल से होली खेली जाएगी। पंडित संजीव शंकर के अनुसार होलाष्टक के आठ दिन के समय में किसी भी तरह का मांगलिक कार्य जैसे विवाह समारोह, नए मकान का मुर्हुत, गृहप्रवेश, किसी कार्य के लिए भूमि पूजन समेत अन्य मांगलिक कार्य नही किए जाते हैं। इसके अलावा नए वाहन आदि की खरीद को भी यदि इस अवधि में नही किया जाएं तो अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि होलाष्टक के आठ दिन के समय में दैत्य राजा हिरण्यकश्यपु ने अपने पुत्र प्रहलाद को यातनाएं दी थी। इसी कारण इन दिनों में मांगलिक कार्य नही होता है। पंडित संजीव शंकर के अनुसार फाल्गुन मास में भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है इसलिए होलाष्टक में भगवान की पूजा अर्चना करने से शुभ फल प्राप्त होता है। इसके अलावा हनुमान जी की पूजा अर्चना भी की जानी चाहिए।
हत्यारे का उम्रकैद व 95 हजार का जुर्माना
मुजफ्फरनगर। १४ वर्षीय बालक की कुकर्म में विफल होने पर हत्या के मामले में आरोपी सोहन को उम्र कैद व ९५ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार ६ जुलाई २०१० को थाना नई मंडी के ग्राम कूकड़ा में १४ वर्षीय रहीस की कुकर्म में विफल होने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी सोहन उर्फ सोनू को उम्रकैद व ९५ हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई एडी जे ७ पूनम राजपूत की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से ए डी जी सी पुष्पेन्द्रसिंह चौधरी ने १३ गवाह पेश कर कड़ी पैरवी की।
अभियोजन की कहानी के अनुसार गत ६ जुलाई २०१० को थाना नई मंडी के ग्राम कूकड़ा में १४ वर्षीय रहीस की कुकर्म करने में विफल होने पर गला दबा कर हत्या के बाद उसके शव को रजबाहे में डाल दिया था। पुलिस ने पीड़ित परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
जिला कारागार में सनातन ग्रंथों एवं महापुरुषों के जीवन व्रत से कैदियों को संबोधित करेंगे
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक स्थित कोल्डस्टोरेज परिसर में जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार से जुडे पदाधिकारियों की एक बैठक कमल गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पूज्यपालमहामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी के २२ मार्च को शुभागमन पर उनके प्रवचन तथा जिला कारागार में वहां के अधिकारियों के प्रति संबोधन पर चर्चा की गयी। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि २२ मार्च की सांय साढे चार बजे मानव जीवन में गीता की उपयोगिता, गीता के माध्यम से संपूर्ण मानव जगत, प्राणीजगत का कल्याणएवं मानव मूल्यों के संरक्षण में गीता का महत्व आदि पर महाराजश्री व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। २३ मार्च को महाराजश्री प्रातः ८ बजे जिला कारागार में सनातन ग्रंथों एवं महापुरुषों के जीवन व्रत से कैदियों को संबोधित करेंगे तथा सायंकालीन प्रवचन में जीओ गीता से संबोधन करेंगे। २४ मार्च को प्रातः यज्ञ कर ज्ञान गंगा कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान करेंगे। बैठक में सुरेंद्र अग्रवाल, अमरकांत गुप्ता एडवोकेट संरक्षक, अध्यक्ष कमल गोयल, महामंत्री अतुल कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष सुभाष गर्ग, उपाध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्रा, आरके मलिक एड., डा. आरके सिंघल, आचार्य होतीलाल शर्मा, अजय गर्ग, शैलेंद्र किंगर, आलोक कुमार गर्ग, गोपाल मिततल, स्कंद पंवार, संजीव वर्मा आदि उपस्थित रहे।
एमएलसी का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। एमएलसी शिक्षक विधायक का महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज चरथावल, गांधी इंटर कॉलेज चरथावल, नालंदा पब्लिक स्कूल चरथावल, मुजफ्फरनगर डीएवी डिग्री कॉलेज, पटेल नगर निवासी अनीता शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कालोनी , राजकुमार जैन नावले वालों के आवास पर अभिनंदन तथा भव्य स्वागत किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में कुछ जानकारियों पर चर्चा की गई उनके साथ अशोक कंसल जी पूर्व विधायक, प्रवीण शर्मा जी वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला संयोजक भाजपा आईटी विभाग रक्षित नामदेव , मनीष गर्ग मंडल अध्यक्ष , डॉ विपिन त्यागी, विपुल शर्मा आदि साथ रहे चर्चा करने वालों में डॉ महेंद्र बंसल , डॉ शशि शर्मा प्राचार्य , डॉ वाष्णय प्राचार्य , अखिलेश दत्त शर्मा, विनोद कुमार मित्तल, डॉ मनोज गुप्ता प्रधानाचार्य , कृष्ण गोपाल मित्तल ,आदि गणमान्य व्यक्ति मोजूद रहे।
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने अपने केमिस्ट पदाधिकारियों के साथ जनपद के खतौली क्षेत्र में केमिस्टों को उनके हितों की जानकारी देकर जागरूक करने के लिए संपर्क किया। सुभाष चौहान ने अपने केमिस्ट साथियों से आग्रह किया कि सभी दवा व्यापारी आम जन मानस को जाग्रत करें कि कोई भी ऑन लाइन दवा ना मंगाये।क्योंकि यदि आन लाईनद्वारा मँगाई गई दवाई से किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट हो जाता है तो उसका जम्मेदार कोन होगा।क्योंकि आन लाइन द्वारा मँगाई गयी दवा की कोई विश्वसनीयता नहीं होती है।सुभाष चौहान ने कोरोना के पुनः खतरे को देखते हुए सभी से सोशल डिस्टेंस, मास्क एवं सेनेटाइजर के नियमित उपयोग के लिए आग्रह किया। सुभाष चोहान ने कहा कि प्रत्येक दवा व्यापारी को यह जानकारी कम से कम २० लोगों को देनी चाहिए।,तभी इस विषय में लोग जागरूक हो पायेंगे। सुभाष चौहान ने बताया कि अभी २ दिन पूर्व लखनऊ में दवा व्यापार की सबसे बडी संस्था ।प्व्ब्क् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे एस शिन्दे ने देश के सभी दवा व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि कंपनियों से सम्बंधित ब्रेकेज , एक्सपायरी एवं कोई भी अन्य समस्या होगी तो उसका अति शीघ्र निदान किया जायेगा। आज के जागरूकता अभियान में विपुल चौहान, विकास कुमार, अतुल कुमार, राहुल देव ठाकुर, आशीष कुमार, फहीम अहमद,रोबिन कुमार,सन्दीप कुमार, संजय गुप्ता, मुकेश सोम,सतीश तायल, संजीव वर्मा, दिव्य प्रताप सोलंकी, सचिन त्यागी, राजेश जुनेजा एवं अरुण प्रताप सिंह आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे।
महिला को परिजनों का सौंपा
मुज़फ्फरनगर। देर रात १ बजे भोपा थानाक्षेत्र में गस्त कर रही पीआरवी २२३२ के कर्मियों ने नहर पटरी पर सुनसान रास्ते से आ रही एक महिला को आते देखकर उससे पूछताछ की। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, सही से अपना पता नही बता पा रही थी। पुलिस कर्मियों ने महिला को साथ लेकर पहले भोपा थाने ओर फिर छपार थाने में सम्पर्क किया। छपार थाने के बसेड़ा से एक महिला सुबह से लापता होने की सूचना मिलते हीपीआरवी कर्मी महिला को लेकर बसेड़ा पहुंचे और काफी मशक्कत कर महिला के परिजनों को ढूंढ कर महिला को उनके सुपुर्द किया पीआरवी २२३२ के कर्मचारी पंकज ओर दिनेश पहले भी कई बार सराहनीय कार्य कर चर्चाओं में रहे हैं.
गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। कोरकॉन इंस्टीट्यूट ऑफ करोशन के अनुसार जंग के कारण बडी बडी बिल्डिंगों का बुनियादी ढांचा प्रभावित होता है। जिसके कारण समग्र अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। इस मुद्दे पर चर्चा का समाधान की पहचान करने के लिए बजरंग स्टील, मेरठ रोड एवं सिद्धात स्टील माधव केआरजी गु्रप ज्योति स्टील और इंटरनेशनल जिंक एसो. जिंक और उसकी विशेषताओं के लिए विशेष रूप से समर्पित एक प्रमुख उद्योग संघ ने बुनियादी ढांचे पर एक बैठक की। इस बैठक मेरठ रोड स्थित होटल सोलिटेयर इन में विस्तार से चर्चा की। माधव के आरजी ग्रुप ज्योति स्टील के दानिश गोयल ने प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब में स्थित एशिया के पहले प्लांटजस्ती स्टीलबार्स ज्योति जिंकोट टीएटी का उत्पादन करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की आवश्यकता एक स्थायी बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए ज्योति जिंकोट टीएमटी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की है।

