समाचार
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दृष्टिगत 15 शातिर अपराधियों को किया गया जिलाबदर
मुजफ्फरनगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूरण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एवं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में १५ शातिर अभियुक्तगण को जिलाबदर किया गया। थाना चरथावल से तमरेज पुत्र आरिफ, राहुल पुत्र रोहताश, शारिक पुत्र शाहिद, समीर पुत्र मुस्तफा, मोनिश उर्फ मोनी पुत्र रहीश, कृष्णा पुत्र मांगा, नौमान पुत्र हनीफ, अजीम पुत्र रैफुल वहीं थाना मन्सूरपुर से अरशद पुत्र शमीम वहीं थाना मीरापुर से राहुल पुत्र सौराज इसके अलावा थाना बुढाना से हसरत पुत्र यामीन, बसनत पुत्र ओमपाल वहीं थाना रतनपुरी विचित्र उर्फ मोन्टी पुत्र रणवीर सिंह थाना शाहपुर से पुलकित पुत्र सहदेव, गफ्फार पुत्र अब्बास मौजूद रहे।
देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक समानता और उत्थान को जीवनभर संघर्षरत अम्बेडकर जी की आकांक्षाओं को पूरा करती भाजपा सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कपिल देव ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे व्यक्तियों में से एक हैं जिन्होंने दलितों और वंचितों को सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के सामाजिक, आर्थिक नीतियों और कानूनी ढांचों में अगर आज कहीं भी प्रगतिशील बदलाव दिख रहे हैं तो इसके पीछे कहीं न कहीं अम्बेडकर के वो विचार हैं जो उन्होंने ६० से ७५ साल पहले दिए थे।
गांधीनगर स्थित अपने आवास पर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन काल में समानता के लिए संघर्ष किया और इसी कारण समानता और ज्ञान के प्रतीक माने जाते है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि समाज के वंचित, निर्बल, दलित, पीडित, शोशित वर्ग के कल्याण की जो कल्पना डॉ. अम्बेडकर के मन-मस्तिष्क में थी, उनके कल्याण हेतु ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा अनेक योजनाएँ क्रियान्वित हैं जिनमें घर-घर शौचालय, अपना आवास, श्रम सम्मान योजना, सौभाग्य विद्युत योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा, जनधन खाते, सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, खाद्यान्न वितरण प्रमुख रूप से लागू हैं।
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 130वी जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महान समाज सुधारक, भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी 130वी जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री एंव जिला प्रभारी डॉ0 चन्द ्रमोहन जी रहे। काय र्क्रम में सर्व प्रथम भारत रत्न बाबा सहाब भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष पुष्पाज ंलि अर्पित की और प्रदेश मंत्री एंव जिला प्रभारी डॉ0 चन्द्रमोहन जी ने कहा कि भीमराव अम्बेडकर जी उन नियमो को खुली चुनौती देते थे जिनके पीछे कमजोर वर्ग के अधिकारो का हनन हो रहा था। वे एक व्यवाहारिक एव ं यथार्थवादी चिंतक थे उन्होने ऐसे समाज की रूपरेखा तैयार की जिसमें व्यक्ति एवं समूह को समाज में एक छोर से दूसरे छोर तक गमनागमन की पूरी छूट हो समाज के सभी तबको को शिक्षा, आत्मविश्वास एवं रोजगार के समान अवसर उपलब्ध हो, लोगो को विचार अभिव्यक्ति करने की पूर्ण स्वतन्त्रता हो समाज के कमजोर वर्ग को भी निर्भीक नेतृत्व मिले, ताकि समाज के सार्वभौमिक विकास में सबका साथ और सबका विकास संभव हो सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भीमराव अम्बेडकर जी का कहना था कि शिक्षित बनो और संधर्ष करो। डॉ0 अम्बेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत, समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे उनके सामाजिक समानता के मिशन के केन्द्र में समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाए थी, जिन्हे वे शिक्षा और संघर्ष से सशक्त बनाना चाहते थे उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था समाज के शोषित वर्गो को न्याय दिलाना, जिसके लिए उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के सामाजिक, आर्थिक एंव शैक्षिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया दरअसल, उनकी कल्पना के समाज की रूपरेखा समता और बन्धुत्व की नींव पर आधारित थी उन्होने समाज में विद्यमान रूढिवादी मान्यताओ और विषमताओ को समूल नष्ट करने का स्वपन देखा। वे सबसे वंचित तबको को समाज की अग्रिम पंक्ति पर समक्ष देखना चाहते थे जिसके लिए उन्होने आजीवन प्रयत्न किया और ऐसे महान व्यक्ति को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। काय र्क्रम मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ0 पुरूषोत्तम गौतम, जिला संयोजक पंचायत चुनाव रूपेन्द्र सैनी, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी, विनीत कात्यायन, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, संजय गर्ग, राजीव सिंह गुज र्र, राकेश आडवाणी, शरद शर्मा, जिला मंत्री साधना सिंघल, राहुल वर्मा, वैभव त्यागी, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, रक्षित नामदेव, विजय प्रजापति, मनोज राठी, अशोक धीमान, राजीव गुप्ता, मनोज जोघा, पंकज भटनागर, दिनेश सैनी, उत्कष र् त्यागी, जयकुमार वर्मा, ध्रव विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बतायें रास्ते पर चलने का आह्वान किया
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की १३० वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई जिसमें उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बड़ी धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि क्रान्ति दल द्वारा आज कोर्ट रोड स्थित भारत भाग्य विधाता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर फूल मालाएं अर्पित करते हुए उनके दिखाए गए आदर्शा पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमे बाबा साहब ने जो शिक्षा का अधिकार दिया है उससे हम आई.ए. एस., आई. पी. एस. बनकर और सुप्रीम कोर्ट , हाई कोर्ट,लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा, विधान परिषद, मे अपनी मेहनत, लगन और परिश्रम के बल पर अपना ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व करना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक गंभीर, मनोज सौदाई एडवोकेट, बाबू राजेंद्र योगी, गोपाल सुधाकर, सुधीर कुमार पार्चा, सोनू सरवट्, दीपक टांक, अंकित सौदाई एडवोकेट, अश्वनी टांक, दीपक वाल्मीकि, सुधांशु वाल्मीकि, अमित गांगुली, गौरव बेनिवाल, मास्टर प्रदीप, रमाकांत चिंडालिया,रोहताश्व आर्य, राजू प्रधान, मोहित कल्याणिया, अर्जुन टांक, सुमित बेनिवाल, उमेश मचल एडवोकेट, सुनील वैध, गोविंदा गाजावाली, मिक्की मचल सहित दर्जनों महिलाएं भी मौजूद रही।
अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा खादर तिराहा से मु०नगर को जाने रोड से ०२ अभियुक्त’ को अवैध देशी मिस रंगीली मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो को संगीन धाराओ मे जेल भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्त का नाम चंदीराम पुत्र जगदीश नि० रसीना थाना पूंडरी जनपद कैथल हरियाणा, सोनू पुत्र सतपाल नि० तुगलकपुर थाना पुरकाजी मु०नगर जिसके कब्जे से ११० पव्वे मिस रंगीली मार्का देशी शराब बरामद की।
भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यालय पर भारत रत्न विभूषित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की १३० वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके हिंदूवादी विचारों पर प्रकाश डाला गया। क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर हिंदू समाज में व्याप्त जातिवादी व्यवस्था के खिलाफ थे वह सही मायनों में हिंदूवादी व्यक्तित्व के धनी थे इस दौरान उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद कपूर, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान ,राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष संजय गोयल, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, नगर महासचिव अखिलेश पुरी, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र शर्मा, सोनू सैनी आदि उपस्थित रहे।
कोरोना के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फररनगर। डॉ. आई डी शर्मा कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय चौधरी छोटूराम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारत सरकार के कोविड-19 टीकाकरण उत्सव के आह्वान पर कुलपति के निर्देशों के क्रम में तथा प्राचार्य डॉ नरेश मलिक के निर्देशन मे समतामूलक समाज के प्रणेता तथा शोषित समाज के उत्थान के प्रेरणास्रोत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर तथा कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आई डी शर्मा के मार्गदर्शन में वॉलिंटियर्स ने अपनी-अपनी बस्तियों मीनाक्षीपुरम, साउथ सिविल लाइन, गांव घासीपुरा, भंगेला, छपार आदि में कोविड-१९ के टीकाकरण के लिए जनजागृति अभियान चलाया तथा लोगों को इस टीके के महत्व के बारे में अपने कार्यक्रम अधिकारी के सुझावों से अवगत कराया तथा बताया कि इस टीके के लगने के बाद यदि कोई व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित हो भी जाता है तब कम से कम यह तो निश्चित है की यह जानलेवा तो नहीं हो सकता अतः इस टीकाकरण महोत्सव में आमजन को स्वयं सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए बार-बार हाथ धोना सैनिटाइजर का साथ २ गज की दूरी मास्क है जरूरी को अपनाकर हम कम से कम इसके संक्रमण को तो नियंत्रित करने में अपना सहयोग कर ही सकते हैं इस जन जागृति अभियान में वॉलिंटियर्स काजल पाल,वैशाली त्यागी, अदिति चौधरी, प्राची शर्मा, मयंक आदि का कार्य अत्यंत सराहनीय रहा। इस वैश्विक महामारी को नियंत्रित करने में साउथ सिविल लाइन में रहने वाले सेवा सेवानिवृत्त ९५ वर्षीय वरिष्ठ अभियंता श्री करण सिंह जी के विचारों ने मुझे भी अत्यंत प्रभावित किया जिन्होंने बताया कि कई काम इकट्ठे करके अत्यंत आवश्यक होने पर ही उनके समाधान हेतु घर से बाहर निकले तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ने जाएं।
अग्निशमन स्मृति दिवस पर अग्निशमन सप्ताह की शुरुआत, दी जाएगी अग्निकांड से बचाव की जानकारी
मुजफ्फरनगर। अग्निशमन स्मृति दिवस के अवसर पर फायर बिग्रेड कार्यालय पर फायर सर्विस ऑफिस पर दमकल कर्मियों ने मुंबई बंदरगाह पर १४ अप्रैल १९४४ को स्टीफन मालवाहक जहाज में हुए अग्निकांड में ६६ शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एक जनजागरण रैली भी निकाली, १४ अप्रैल से २० अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा और लोगों को अग्निकांड से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। अग्निशमन स्मृति दिवस के अवसर पर सभी दमकल कर्मियों द्वारा स्मृति दिवस के स्टीकर भी लगाए गए। इस अवसर पर सीएफओ रमाशंकर तिवारी, अग्निशमन अधिकारी नरेश सिंह, दमकल कर्मी अंकित, अभिषेक, अंकुर, सरदार प्रीतपाल सिंह, राजपाल सिंह सहित सभी दमकल कर्मी मौजूद रहे।
ग्रामीणो से शांतिपूर्वक मतदान की अपील की
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 के मद्देनजर नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर मे ग्रामीणो के साथ आयोजित शांति समिति की बैठक ग्रामीणो से शांतिपूर्वक मतदान की अपील की। नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चांदपुर पहुंचे एसडीएम सद र दीपक कुमार, सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव,नई मन्डी कोतवाल अनिल कप्परवान ने क्षेत्र के लोगो के साथ आयोजित शांति समिति की बैठक मे सभी से शांतिपूर्ण मतदान करने। कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत भीड से बचने,मास्क व सैनेटाइज का प्रयोग करने की अपील की।
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। नगर मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह व सीओ सिटी कुलदीप कुमार की मौजूदगी मे आज शहर मे चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के अर्न्तगत नगर के शिव चौक, गोल मार्किट एवं भगत सिह रोड आदि विभिन्न स्थानो पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो को चेतावनी देते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेने की बात की अन्यथा प्रशासन द्वारा कार्यवाही के लिए अवगत कराया गया। इस दौरान सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह ने इस दौरान सभी को मास्क लगाने,सैनेटाइज करने एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने की हिदायत दी। शिव चौक, गोल मार्किट एवं झांसी की रानी आदि बाजारो के भ्रमण के पश्चात स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह ने रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की कोविड टेस्टिंग के लिए तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि ट्रेनो से आने वाले सभी यात्रियों का कोविड टैस्ट करना सुनिश्चित करें। इस दौरान सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह के साथ स्टेशन अधिक्षक एवं जीआरपी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
मौहम्मद जुहैब ने किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। शहर के होनहार युवा ने यू.पी.एस.सी. के पहले अटैम्प मे छठां स्थान प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है। होनहार छात्र मौहम्मद जुहैब की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाईयां देने वालो का तांता लगा रहा। अनेक लोगो ने फोन पर अपनी शुभकामनाए प्रेषित की।
नगर के मौहल्ला खालापार टंकी चौक निवासी होनहार छात्र मौहम्मद जुहैब ने बताया कि उन्होने दसवीं क्लास आजाद हाई स्कूल रहमतनगर से 79.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की। इसके पश्चात उन्होने 12 वीं की परीक्षा जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज से 85.8 प्रतिशत अंको से प्राप्त की। मौहम्मद जुहैब ने बताया कि मुजफ्फरनगर मे हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात से नई दिल्ली चले गए तथा उन्होने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया कॉलेज से वर्ष 2019 मे 9.34 सी.जी.पी.ए. से उत्तीर्ण की। जिसके बाद उन्होने यू.पी.एस.सी.,ईएसई-आई.ई.एस.-के लिए तैयारी शुरू की और पहले ही अटैम्प मे ही ए.आई.आर-ऑल इंडिया रैंक-प्राप्त की। मौहम्मद जुहैब ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि उन्होने वर्ष 2019 मे एम.टैक के लिए आईआईटी दिल्ली मे दाखिला लिया। लेकिन हायर स्टडीज मे रूचि न होने के कारण उन्होने 2 महीने बाद आई.टी.आई दिल्ली को छोड दिया और अपनी रूचि-यू.पी.एस.सी.आई.जी.एस-के लिए पढाई की। इसके अलावा उन्होने आई.एस.आर.ओ.साईंटिस्ट यू.पी.पी.एस.सी.ए.ई.-पी.डब्लू डी-एन.पी.सी.आई.एल, एनएलसी इत्यादि बडी परीक्षा मे चयनित हुए। अपनी सफलता का श्रेय उन्होने भगवान एवं अपने परिवार एवं शिक्षको को दिया।
बाजारो मे रौनक देखने को मिली
मुजफ्फरनगर। साप्ताहिक बंदी के बाद शहर का बाजार खुलने पर बाजारो मे अच्छी-खासी रौनक देखने को मिली। आज से शुरू हो रहे पवित्र रमजान माह के कारण भी बाजार मे चहल पहल दिखाई दी। शहर के दाल मंडी बाजार मे भी खरीदारो की अच्छी-खासी भीड मौजूद रही। इस दौरान ज्यादातर लोग बिना मास्क लगाए ही बाजार मे घूमते नजर आए। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वालो को जमकर हडकाया।
जेल प्रशासन को समाजसेवियों ने पंखे सौंपे
मुजफ्फररनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,जिला संरक्षक एव वरिष्ठ समाजसेवी आशुतोष स्वरूप बंसल के नेतृत्व में आगामी प्रचंड गर्मी को देखते हुए जेल परिसर के लिए सीलिंग फैन जेल अधीक्षक ए के सक्सेना को सौपे ताकि इस झुलसती हुई गर्मी से कैदियों को राहत मिल सके, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं सरंक्षक आशुतोष स्वरूप बंसल ने कहा कि गर्मी का भीषण प्रकोप शुरू हो गया है जेल परिसर में पंखों की कमी को देखते हुए आज हम जेल परिसर में लगने हेतु पंखों को जेलर साहब को सौंप रहे हैं,पूर्व में भी संगठन द्वारा महिला बंदियों व उनके बच्चों के लिए भी वस्त्र एव समान जेल प्रशासन को दिया गया था,इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,प्रवीण जैन,सुनील तायल (नमकीन वाले), अभिलक्ष मित्तल,तरुण मित्तल उपस्थित रहे, वही जेल अधीक्षक श्री एके सक्सेना द्वारा जेल बंदियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए समाजसेवियों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
देहात क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने जानसठ थाना प्रभारी डी के त्यागी के साथ जानसठ थानाक्षेत्र में भ्रमण किया, एसपी देहात और थाना प्रभारी ने सलारपुर, उत्तरी घटायन, तिसंग, मनफोड़ा, सहोजनी, दलपत, भलवा, चित्तौड़ा आदि गांव में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रमजान के चलते फल-सब्जियों के दामों में भारी उछाल
मुजफ्फरनगर। नवरात्र व रमजान माह शुरू होने के साथ ही फल-सब्जियों के दामों में अचानक उछाल आ गया है। सब्जियों में जहां आलू व नींबू के दामों में एक ही दिन में दाम के काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, लगभग सभी फलों में दस से ३० रुपये किलो तक का इजाफा हो गया है।
नवरात्र महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गए हैं। वहीं, बुधवार से मुस्लिमों का पवित्र रमजान माह भी शुरू हा गया। इन दोनों प्रमुख त्योहारों में आलू व नींबू सब्जियों के साथ ही फलों की भी सर्वाधिक खपत होती है। इसके मद्देनजर पिछले दो दिन की अवधि में ही इनके दामों में भारी इजाफा हो गया है। सब्जियों की बात करें तो आलू के दाम में दो से तीन रुपये प्रति किलो का इजाफा हो गया है और इसके दाम दस रुपये किलो से बढ़कर १२ व १५ रुपये किलो तक हो गए हैं। वहीं, नींबू के दाम में २० से ३० रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। इसके दाम दो दिन में १००-११० रुपये प्रति किलो से बढ़कर १२०-१४० रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। फलों की बात करें तो केले के दाम ५० रुपये प्रति दर्जन से बढ़कर ६०-७० रुपये दर्जन, अंगूर ८० रुपये किलो से बढ़कर १२० रुपये प्रति किलो, खरबूजा ४५ रुपये किलो से बढ़कर ५५-६० रुपये किलो और पपीते के दाम ३० रुपये किलो से बढ़कर ५० रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, अनार, संतरा व कीनू के दाम में भी करीब २० रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
भगतसिंह रोड स्थित सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता महेंद्र सैनी व मोहम्मद अजीम ने बताया कि इन दिनों आलू व नींबू की खपत अधिक होने के साथ ही मंडी में आवक कम हो जाती है। अधिक मांग के चलते आपूर्ति नहीं हो पाती, जिससे दाम स्वतरू ही बढ़ जाते हैं। फल विक्रेता नौशाद व सुलेमान ने बताया कि नवरात्र व रमजान माह में फलों की खपत बढ़ जाती है। इसके चलते ऊपर मार्केट से ही फलों के दाम बढ़े हुए हैं।
यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर नगर का नाम रोशन किया
खतौली। मोहल्ला देवीदास के सलमान मेराज ने यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर नगर का नाम रोशन किया है।
सलमान मेराज एक मध्यम परिवार से जुड़े हैं। उन्होंने यूपी पीसीएस परीक्षा देने का मन बनाया। मुकाम को हासिल करने के लिए लगन के साथ पढ़ाई प्रारंभ की। उन्होंने वर्ष २०१७ से लेकर २०२० तक लगातार परीक्षा दी। इस बार उन्होंने परीक्षा पास की। सलमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे। बहन एडवोकेट नेहा खान व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हुमा खान ने भी खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। सलमान के बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने पर कस्बे में ढाकन चौक पर परवेज गाजी के आवास पर सलमान मेराज का उनके शुभचिंतकों ने फूल गुलदस्तों व मिठाइयां खिलाकर स्वागत किया। सलमान खतौली के कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज के छात्र रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने भी उनकी इस कामयाबी पर मुबारकबाद दी। सलमान का कहना था कि लक्ष्य बड़ा हो तो कठिनाइयां तो आती ही है, लेकिन कड़ी मेहनत लगन और परिवार के सहयोग से अपने सपने को पूरा कर लिया। बधाई देने वालों में सरवर आलम, मास्टर मोहसिन, रविश आलम, गाजूदीन, सोनू फरीद कारी, जियाउद्दीन, डॉक्टर अकबर कुरैशी, अदील मोहसिन, फैसल जमीर, मौलाना सादिक शामिल रहे।
आचार संहिता का उलंघन करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कर रहे थे जिला पंचायत प्रत्याशी का प्रचार
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र में आचार संहिता का उलंघन करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि सारिक पुत्र जमशेद निवासी ग्राम सिकरी थाना भोपा मुजफ्फरनगर अपने साथियों के साथ चौराहा नहर पुल पर पहुंचा तथा अपनी 04 गाडियों को रास्ते में खडा कर जाम लगाते हुए लोगों से अपने पक्ष में वोट देने तथा समर्थन करने के लिए प्रचार-प्रसार करने लगा। सारिक की माता श्रीमती रुकसाना जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी है, जब लोगों द्वारा सारिक का विरोध किया गया तो उसने रोब दिखाते हुए लडाई-झगडा आरंभ कर दिया। सारिक का पिता जमशेद शातिर अपराधी है जो हत्या के अभियोग में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है तथा वर्तमान में मिर्जापुर जेल में निरुद्ध है। जमशेद पर हत्या,गैंगस्टर,छै।,गण्डा जैसी धाराओं में 45 अभियोग पंजीकृत है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना भोपा पुलिस ने सारिक व उसके 03 अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा चारों वाहनों को 207 डट ।ब्ज् के अन्तर्गत सीज करते हुए चारों अभियुक्तों पर शांति भंग करने के लिए की कार्यवाही की गयी तथा जेल भेजा गया। इस संबंध में अभियुक्त सारिक द्वारा धारा 117 ब्त्च्ब् के तहत उसके विरुद्ध 122(1) ठ ब्त्च्ब् की कार्यवाही की गई है।
बसपा समर्थित प्रत्याशी की सभा में बार बालाओं के ठुमके, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुजफ्फरनगर। बसपा प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। बसपा समर्थित प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी ने लिया बार बालाओं का सहारा लिया इतना ही नहीं सभा में सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड नियमों की जमकर धज्जियां भी उड़ाई गई। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि वार्ड- 7 से बसपा समर्थित जिलापंचायत प्रत्याशी शंकर सिंह है। जिनके कारनामें चर्चाओं का विषय बने हुए है।

