स्वास्थ्य

नासागुहा शोथ: नाक के अन्दर की सूजन- कैसे करें घर पर ही उपचार?

इस रोग में नाक से मवाद बहना, नाक के अन्दर का हिस्सा लाल होना, नाक में दर्द होना और नाक के अन्दर सूजन आना आदि लक्षण दिखाई देते हैं।

उपचार :

1. कायफल: कायफल को पकाकर बने हुए तेल की 2-3 बूंदे रोजाना 3-4 बार नाक के छेदों में डालने और नाक के ऊपर लगाने से नाक के अन्दर की सूजन ठीक हो जाती है।

2. तेजफल: लगभग आधा ग्राम तक तुम्बरू (तेजफल) का चूर्ण सुबह और शाम को खाने से और इसके फल के काढ़े से रोजाना 2-3 बार नाक को धोने से नाक के अन्दर की सूजन ठीक हो जाती है।

3. सोंठ: 4-4 ग्राम सोंठ, छोटी पीपर, और छोटी इलायची के बीज, 80 ग्राम पुराना गुड़ को एक साथ पीसकर 2-2 ग्राम की छोटी-छोटी गोलियां बना कर रख लें। ये 1 गोली सुबह और शाम खाने से नासागुहा शोथ (नाक के अन्दर की सूजन) ठीक हो जाती है।

4. कुसुम: कुसुम के पंचांग को पकाकर बने हुए तेल को नाक में बार-बार डालने से नासागुहा शोथ (नाक के अन्दर की सूजन) समाप्त हो जाती है।

5. सरसों: चन्दन के तेल को उससे दो गुना सरसों के तेल में मिलाकर नाक के अन्दर और बाहर लगाने से नाक के अन्दर की सूजन ठीक हो जाती है।

6. देवदारू: देवदारू का तेल (केलोन) नाक के अन्दर और बाहर रोजाना 2 बार लगाने से नाक के अन्दर की सूजन ठीक हो जाती है।

7. सिनुआर: लगभग 10 से 20 मिलीलीटर सिनुआर के पत्तों के रस को सुबह और शाम पीने से नासागुहा शोथ (नाक के अन्दर की सूजन) ठीक हो जाती है।

8. हुरहुर: नाक में सूजन आने पर पीले पत्तों वाली हुरहुर के पत्तों को पीसकर नाक पर लेप करने से आराम आता है।

9. नागदन्ती: लगभग 3 से 6 ग्राम नागदन्ती की जड़ की छाल को सिनुआर के पत्तों के रस और करंज के साथ मिलाकर रोजाना 2 बार पीने से नासागुहा शोथ (नाक के अन्दर की सूजन) ठीक हो जाती है।

10. सरसों: चन्दन के तेल को उससे दो गुना सरसों के तेल में मिलाकर नाक के अन्दर और बाहर लगाने से नाक के अन्दर की सूजन ठीक हो जाती है

 

डॉ0ज्योति ओमप्रकाश गुप्ता प्रसिद्ध चिकित्सक और इस सेक्शन की लेखक, वरिष्ठ संपादक हैं, प्राकृतिक एवं घरेलु चिकित्सा को सरल एवं जन-जन की भाषा में पहुँचाने के लिए प्रयासरत हैं। उनसे नम्बर 93993 41299 पर सीधे सम्पर्क किया जा सकता हैं और दवांइयाँ/सामग्री के लिए जानकारी ली जा सकती हैं।

 

 

Dr. Jyoti Gupta

डॉ. ज्योति ओम प्रकाश गुप्ता एक प्रसिद्ध चिकित्सक और हेल्थ सेक्शन की वरिष्ठ संपादक हैं, जो प्राकृतिक, घरेलू और होम्योपैथिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। श्री राजीव दीक्षित जी से प्रेरित होकर, डॉ. ज्योति का उद्देश्य सहज, सरल और सुलभ चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना है ताकि लोग आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ पारंपरिक उपचार विधियों का भी लाभ उठा सकें। आप किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के नि:शुल्क परामर्श के लिए उनसे 9399341299 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

Dr. Jyoti Gupta has 71 posts and counting. See all posts by Dr. Jyoti Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twenty =