उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार की अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में जज के सामने पेशी

बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी पंजाब से यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट होने के बाद डरा सहमा है। गुरूवार को मुख्तार पेशी के दौरान जज के सामने गिडगिड़ाने लगा। मुख्तार के इस बर्ताव को देख हर कोई दंग रह गया।

दरअसल, बांदा जेल में कैद मुख्तार अंसारी की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में जज के सामने पेशी हो रही थी। करीब 20 मिनट तक हुई सुनवाई के दौरान मुख्तार रोने लगा। मुख्तार ने गिड़गिड़ाते हुए जज के सामने खुद को निर्दोष बताया और योगी सरकार पर द्वेष की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। विवेचक पक्ष को भी कोर्ट ने सुना। विवेचक पक्ष ने मुख्तार से पूछताछ की मांग की है।

ऐसे में माना जा रहा है कि आजमगढ़ पुलिस जल्द ही मुख्तार अंसारी से पूछताछ के लिए बांदा जेल जा सकती है। फ़िलहाल सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि नियत की है। बता दें कि गैंगेस्टर कोर्ट ने मुख्तार को गुरूवार को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन कोरोना वायरस के कारण मुख्तार कोर्ट में पेश नहीं हो सका हालांकि वीडियो कांफ्रेसिंग के जरीए कार्ट में उसके केस की सुनवाई हुई।

गौरतलब है कि साल 2014 में आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के ऐराखुर्द गांव में सड़क निर्माण के दौरान वर्चस्व की लड़ाई में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गयी थी और एक अन्य मजदूर घायल हो गया था। मामले में मुख्तार और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और इसी केस में मुख्तार और उसके 10 सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + four =