News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुठभेड में वांछित/डकैत गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली नगर पुलिस दधेडू रजवाहा की पटरी के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति मोटर साइकिल को लेकर खेतो की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया। आगे चलकर मोटरसाइकिल तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख उक्त बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश  शिवम उर्फ मोटा पुत्र मुकेश निवासी चन्द्रपाल खेडी कालोनी थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से अवैध शस्त्र, डकैती के अभियोग से सम्बन्धित 400 ग्राम सफेद धातु के आभूषण व घटना में प्रयुक्त 01 बिना नम्बर प्लेट की स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गयी। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मिलन चैधरी, का. सुधीर कुमार, रवि कुमार, हेमन्त कुमार, अमित कुमार, विद्याराम थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

 

वाँछित चल रहे शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना नई मण्डी पुलिस ड्रीम सिटी के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिलासपुर कट की तरफ से 02 व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी पर सवार होकर आ रहे थे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु उक्त दोनो व्यक्ति स्कूटी को तेजी से मोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए कूकडी ग्राउण्ड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त स्कूटी सवार का पीछा किया गया तो उक्त बदमाश कूकडा ग्राऊण्ड मे जाकर पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसर्मपण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों पर कोई असर नही हुआ। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश सलमान उर्फ शहजाद पुत्र सरताज निवासी मेघाखेडी थाना नई मण्डीदाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश छिपता-छिपाता मौके से भाग गया। पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाश की काम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक स्कूटी बिना नम्बर प्लेट बरामद हुए है घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 आनन्द देव मिश्र, वउ.नि. गजेन्द्र सिंह, उ.नि. सन्दीप कुमार, दीपक मावी, शुभम चैहान, है. का. सुशील चोधरी, का. हिमांशु चैधरी, कुलदीप कुमार, रोहित कुमार, मुनेश कुमार, अभिषेक नागर, दिनेश बाना थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

फरियादियों की विधायक  ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। विधायक पंकज मलिक ने प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर जन समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की।
  चरथावल विधानसभा सीट से सपा विधायक पंकज मलिक ने शहर के प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर पहंुचे लोगो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुना तथा उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया। विधायक पंकज मलिक ने इस दौरान फोन द्वारा अधिकारियो से बात कर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। विधायक पंकज मलिक का कहना है कि आमजन की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान ही उनकी प्राथमिकता है।

 

पशु चिकित्साधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर  द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 05/05/2026 को डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर  द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान  सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिले!

 

शिवसेना ने की मुख्यमंत्री के नाम सौंपकर ‘राजा शिवाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पश्चिम प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के आह्वान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग उठाई। जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। शिवसेना पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ युवाओं को इतिहास से जोड़ने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पदाधिकारियों ने मांग की कि प्रदेश सरकार इस फिल्म को मनोरंजन कर (टैक्स) से मुक्त घोषित करे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी, युवा और आमजन इस फिल्म को देख सकें और शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की ऐतिहासिक फिल्मों को प्रोत्साहन देना समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है। इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, बिट्टू सिखेड़ा, लोकेश कश्यप, लोकेश गुप्ता, संजीव गर्ग, मनीष चैधरी, शुभम वाल्मीकि, जतिन कुमार, जॉनी सोनकर, राजीव पाल, सुनील कुमार, रवि कटारिया, संजय त्यागी, संदीप ठाकुर, मोहनलाल, दिनेश, मुकेश, लवकुश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवसेना नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करेगी।

 

 मनमोहक प्रस्तुतियाँ ने मोहा मन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फ़रनगर में ‘अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवसश् के उपलक्ष्य में  नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हें विद्यार्थियों द्वारा एक भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालकों में नृत्य-कला के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनकी सृजनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में पाश्चात्य एवं भारतीय नृत्य शैलियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। पाश्चात्य नृत्य के अंतर्गत हिप-हॉप तथा फ्री स्टाइल (माइकल जैक्सन शैली) की प्रस्तुतियों ने उत्साह और ऊर्जा से भरपूर वातावरण निर्मित किया, वहीं भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए गुजराती, कश्मीरी एवं राजस्थानी लोक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की लय, ताल और भाव-भंगिमाओं ने सभी का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा एवं सजीव प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं सांस्कृतिक जागरूकता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

हादसे में चालक घाायल
जानसठ। दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। खतौली के जानसठ फ्लाईओवर पर सुबह हादसे में घायल चालक  संजय है, जो उत्तराखंड के बागेश्वर का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही विश्वकर्मा एम्बुलेंस सर्विस मौके पर पहुंची और घायल संजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने ट्रक मालिक को भी घटना की सूचना दे दी है।

 

ट्रकों की भिड़ंत में मार्ग बाधित
 मुजफ्फरनगर। जनपद के रामपुर तिराहे पर दो ट्रक टकरा गए, जिससे वंहा यातायात घंटों तक बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे दो ट्रकों के बीच आपने सामने टक्कर हो गई। टक्कर  से एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया, जिसका सामान सड़क पर फेल गया, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। रामपुर तिराहा चैकी इंचार्ज सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ मार्ग खाली करने का काम शुरू किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारू कराने का प्रयास शुरू किया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। दोनों ट्रकों के चालकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और काफी मशक्कत के बाद मार्ग पर आवागमन को सामान्य बनाया जा सका।

 

कांगे्रस नेता के घर के बाहर लगाया कूडे का ढेरMuzaffarnagar News
खतौली। सफाईकर्मियो से उलझना कांग्रेस नेता को उस समय मंहगा पड गया कि जब नाराज सफाईकर्मियो ने कांगे्रेस नेता के घर के बाहर कूडे का ढेर लगा दिया।
  आरोप है कि कस्बा निवासी कंाग्रेस नेता जमील अंसारी का पालिका सफाईकर्मियो से किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। बताया जाता है कि आपसी विवाद के चलते मामला तूल पकड गया। जिसके चलते गुस्साये सफाईकर्मियो ने उक्त नेता के घर के बाहर कूडे का ढेर लगा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मामला शान्त कराया तथा दोनो पक्षों के बीच समझौते के प्रयास तेज किए।

 

 

 

 

मुदित वर्मा एनसीएचएफ के पुनः उपाध्यक्ष बने- वंदना वर्मा ने दी बधाई
मीरापुर। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ के उपाध्यक्ष पद पर मुदित वर्मा को दूसरी बार निर्वाचित किये जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है। उनके आवास पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।     मीरापुर क्षेत्र के गाँव कुतुबपुर निवासी मुदित वर्मा के पुनर्निर्वाचन को सहकारिता क्षेत्र में उनके अनुभव और सक्रिय योगदान का परिणाम माना जा रहा है। विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुदित वर्मा ने अपने कार्यों से सहकारी आवास क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है। वन्दना वर्मा ने विश्वास जताया कि मुदित वर्मा के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ और अधिक सशक्त होकर नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने मुदित को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। वही मुदित वर्मा को भारतीय राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ (छब्भ्थ्) के उपाध्यक्ष पद दूसरी बार निर्वाचित किये जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है। गाँव कुतुबपुर में उनके पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

 

निजी नलकूपों से अलग किए जाएंगे 26 ग्रामीण फीडर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ऊर्जा निगम की ओर से जनपद के किसानों को सिंचाई में राहत देने की बड़ी तैयारी चल रही है। निगम ने आरडीएसएस योजना के तहत चार हजार से अधिक निजी नलकूपों को ग्रामीण फीडर से अलग करने की तैयारी की है। योजना पर काम भी शुरू हो गया है।
जनपद में करीब 42 निजी नलकूप बिजली के लिए ग्रामीण फीडर पर आश्रित हैं। इससे आपूर्ति में समस्या आने के कारण किसानों को सिंचाई में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आमतौर से रात के समय ही सिंचाई के लिए बिजली मिल पाती है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि आरडीएसएस यानी पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना के अंतर्गत 23 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके तहत जनपद में लगे करीब 4200 निजी नलकूपों को 26 ग्रामीण फीडर से अलग कर दिया जाएगा। इससे किसानों को करीब 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। बताया कि दिन के समय आपूर्ति होने के कारण किसानों को सुविधा होगी। कम वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
किसानों को यह मिल सकेगा लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बुनियादी संरचना मजबूत होगी।
ट्रांसफार्मर और लाइनों के अपग्रेडेशन से होगा लाभ।
ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और घरेलू लोड हो जाएगा अलग।

 

विशेष लोकचंे अदालत का 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को  होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी) सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र संख्या-1271/एसएलएसए 109/2026- (कुलदीप /ऋ) दिनांकित 28.04.2026 के द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वाेच्च न्यायालय में लम्बित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के संबंध में दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को समाधान समारोह, 2026 का शुभारम्भ किया गया है तथा उक्त अभियान दिनांक 21. 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा। जिसके अनुपालन में मानननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुज़फ्फरनगर के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर  में  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के विश्राम कक्ष में पत्रकारो से एक मीटिंग आहुत की गयी। मीटिंग में डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, द्वारा अवगत कराया गया कि सुलह समझौते के माध्यम से सर्वाेच्च न्यायालय में लम्बित वादों को निस्तारित कराने हेतु दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को समाधान समारोह, 2026 का शुभारम्भ किया गया है तथा उक्त अभियान दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा। दिनांक 21. 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन हेतु मिडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि दिनांक 21. 22 तथा 23 अगस्त, 2026 की विशेष लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + fourteen =