खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने वाले 02 आरोपियों को मृत्युदण्ड व अर्थदण्ड की सजा
मुजफ्फरनगरहत्या करने तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने वाले 02 आरोपियों को मृत्युदण्ड व अर्थदण्ड की कराई गई सजा मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के तहत माननीय न्यायालय ने सुनाई सज़ा। दिनांक 07 जून 2018 को वादी महावीर जाट पुत्र डहारिया जाट निवासी मोडकलां थाना बहसुमा जनपद मेरठ द्वारा थाना मीरापुर पुलिस पर लिखित तहरीर देकर सूचना दी गई कि किसी अज्ञात द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को जलाकर मेरे खेत में फेंक दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पर मु0अ0सं0 241/2018 धारा 302,34,201 भादवि पंजीकृत किया गया। शव की पहचान राजेन्द्र सैनी पुत्र सुखबीर निवासी ककरौली थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही में अभियुक्तगण गजेन्द्र उर्फ गीलू पुत्र विजयपाल जाट निवासी ग्राम मौहम्मदपुर थाना बहसूमा, जनपद मेरठ, रामकिरण उर्फ सावन गिरी पुत्र हरिचंद निवासी ग्राम मौहम्मदपुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ व वीरसैन पुत्र गांधी कुम्हार निवासी ग्राम ककरौली थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर का नाम प्रकाश में आया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा दिनांक 12.06.2018 को अभियुक्तगण गजेन्द्र उर्फ गीलू, रामकिरण उर्फ सावन गिरी व वीरसैन उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। ट्रायल के दौरान आरोपी वीरसैन की मृत्यु हो गई। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा विवेचना पूर्ण होने पर अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक 20 जुलाई 2018 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया।  अपराधियों को सजा दिलाने हेतु चलाये जा रहे रुव्चमतंजपवदब्वदअपबजपवद अभियान के अन्तर्गत हत्या जैसे जघन्य अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह तथा थाना प्रभारी मीरापुर श्री राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना मीरापुर स्तर से प्रभावी पैरवी की गयी तथा समस्त गवाहों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया। अभियोजन द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये गये। एडीजीसी श्री कुलदीप सिंह एवं कोर्ट पैरोकार का0 राशिद अली द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी तथा साक्ष्यों के आधार पर माननीय न्यायाधीश श्री रवि कुमार दिवाकर माननीय न्यायालय एडीजे/एफटीसी कोर्ट नं0-3 मुजफ्फरनगर द्वारा आरोपीगण गजेन्द्र उर्फ गीलू पुत्र विजयपाल जाट निवासी ग्राम मौहम्मदपुर थाना बहसूमा, जनपद मेरठ, रामकिरण उर्फ सावन गिरी पुत्र हरिचंद निवासी ग्राम मौहम्मदपुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ को मृत्युदण्ड व 1,10,000/- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।  मुजफ्फरनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले उक्त आरोपी को सज़ा दिलाये जाने पर आमजन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मज़बूत हुआ है।

 

10 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News थाना खालापार पुलिस द्वारा अवैध अस्लाहो की खरीद फरोख्त करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के 10 शातिर अभियुक्त दबोचे पकडे गये शातिरों के कब्जे से 03 अवैध पिस्टल .32 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 06 अवैध तमंचे 315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 10 मोबाईल फोन व 01 मोटर साईकिल बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खालापार बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।  उल्लेखनीय है कि रात्रि में थाना खालापार पुलिस मीनाक्षी चैक पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग एवं गश्त कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अवैध शस्त्र की खरीद-फरोख्त करने वाले कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ खण्डरनुमा खाली जगह पर एकत्र हुए है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना खालापार पुलिस तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा एकबारगी दविश देकर मौके से 10 अभियुक्तों को घेर घोटकर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए तहसील के पीछे खण्डर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अवैध पिस्टल .32 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 06 अवैध तमंचे 315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 10 मोबाईल फोन व 01 मोटर साईकिल बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तार अभियुक्त मुकुल पुत्र सतीश निवासी मौहल्ला पीठ बाजार थाना व कस्वा छपार, अजय पुत्र संदीप निवासी ग्राम मिरगपुर थाना देवबन्द,  सोनू राणा पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम नन्हेडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, दीपांशू पुत्र नवीन निवासी मौहल्ला बैंकवाला कस्वा व थाना छपार, ओमवीर त्यागी पुत्र मनोज त्यागी निवासी हनुमान मन्दिर वाली गली कस्वा व थाना छपार, समीर पुत्र रामपाल निवासी नयापीर रामपुरी थाना कोतवाली नगर, निखिल पुत्र बिजेन्द्र निवासी कुकडा सरकारी स्कूल के पास थाना नई मण्डी,मुजफ्फरनगर, वंश मलिक पुत्र रविन्द्र निवासी अग्रोहा स्कूल के पास शान्ति नगर थाना नई मण्डी, करण कश्यप पुत्र रवि कुमार निवासी पटेल नगर थाना नई मण्डी, ललित सैनी पुत्र तेलूराम निवासी हरिपुरम कुकडा मण्डी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 19 वर्ष है। जबकि वांछित अभियुक्त उमर पुत्र खुर्शीद निवासी कच्ची सडक थाना सिविल लाईन, तस्लीम पुत्र समीम निवासी दत्तयाना थाना छपार है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं तथा अवैध असलाहों की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। उनके कब्जे से बरामद अवैध असलाह उन्होंने उमर पुत्र खुर्शीद निवासी कच्ची सड़क, थाना सिविल लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर तथा उसके साथी तस्लीम पुत्र समीम निवासी ग्राम दत्तयाना, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर से खरीदे थे। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि वे मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद आदि जनपदों में भी अवैध शस्त्रों की सप्लाई करते रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 असगर अली, उ.नि. विकास सिंघल, है. का. यश कुमार, अनिल कुमार, शिवअेाम भाटी, अजय कुमार, का. गवेन्द्र, मनेन्द्र, राहुल, राहुल कुमार, अंकित कुमार, अमन कुमार थाना खालापार शामिल रहे। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना खालापार पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु घ्20,000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

जनपद न्यायाधीश ने किया  बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश  बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा संस्था का  निरीक्षण किया गया। इस दौरान माननीय अपर जिला जज श्रीमती ज्योत्सना शिवांच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट, श्रीमती कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  डॉ सत्येंद्र चैधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती अनिष्का चैधरी, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार अधिकारी उपस्थित रहे। संस्था में निरुद्ध किशोरों से समस्याओं की जानकारी ली गई, तथा पूर्व निर्देशों के क्रम में अनुपालन की जानकारी ली गई, निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, काउंसलर श्रीमती बिलकिस जहां,  सहायक अध्यापक राकेश कुमार सहित समस्त स्टाफ व सुरक्षा बल मौजूद रहा।

 

योगाभ्यास का किया रिहर्सल
मुजफ्फरनगर। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योगाचार्य द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान संबंधी अभ्यास कराए गए। साथ ही योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए नियमित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। योग का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, ऊर्जावान एवं कार्यकुशल बनाए रखना है।

 

मंत्री कपिल देव श्रीराम काॅलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर सख्त, अधिकारियों को दिया अंतिम अल्टीमेटमMuzaffarnagar News
मुज़फ्फरनगर। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी है। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर जल निगम के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता, जूनियर अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को तत्काल स्थल पर बुलाकर जवाब तलब किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि श्रीराम कॉलेज रोड क्षेत्र के हजारों नागरिक लंबे समय से बदहाल सड़क, जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनता को हो रही परेशानी के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने जल निगम, नगर पालिका परिषद एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण से पूर्व स्थायी, तकनीकी रूप से सुदृढ़ एवं दीर्घकालिक जल निकासी व्यवस्था तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर अपेक्षित गति से कार्य नहीं किया गया, जिसके कारण सड़क निर्माण का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। जगह-जगह जलभराव, कीचड़ एवं टूटी सड़क के कारण स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जल निकासी व्यवस्था एवं सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किया जाए तथा निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य ऐसा हो जिससे आने वाले वर्षों तक क्षेत्रवासियों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य में अब भी अनावश्यक विलंब हुआ या कार्य में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उच्च स्तर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा श्रीराम कॉलेज रोड का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी अधिकारी की लापरवाही के कारण विकास कार्य बाधित नहीं होने दिए जाएंगे।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं
बुढ़ाना। मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील बुढ़ाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तहसील बुढ़ाना पहुंचे, जहां सर्वप्रथम मंडलायुक्त को गार्द द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समयावधि में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। साथ ही महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

पीडीए विरोधी है भाजपा सरकारः रामआसरे विश्वकर्माMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे कुशवाहा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारो मे पिछडो एवं दलितों का उत्पीडन बढ रहा है।    नौजवान नौकरी के लिए मारे-मारे घूम रहे है।।   महावीर चैक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे पूर्व मंत्री रामआसरे कुशवाहा ने कहा कि इस सरकार ने बेरोजगारों को प्रति वर्ष 2 करोड नौकरी देने का वायदा किया था जो पूरी तरह धोखा सिद्ध हुआ। योगी सरकार जाति देखकर बुलडोजर की कार्यवाही कर रही है। पीडीए समर्थित 60 प्रतिशत लोगों के एनकाउंटर किए गए है। भाजपा राज मे पुलिस हिरासत मे हुई मौतो मे 60 प्रतिशत पीडीए समाज के है। अकेले विश्वकर्मा समाज के 40 नौजवानो की हत्या बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह जन विरोधी है। उन्होने कहा कि मुजफ्फरनगर मे सभी 6 विधानसभा सीटों पर पीडीए पंचायत कर रहे हैं। तथा लोगों को सपा से मिलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रेसवार्ता मे सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राजकुमार यादव, प्रदेश सचिव ईलम सिंह गुर्जर, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, डा.मोनिका, धर्मेन्द्र नीटू, गोल्डी अहलावत, यशपाल सिंह, ओमपाल सिंह, रविकान्न्त त्यागी, मौ.नजर के अलावा नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी बोबी आदि मौजूद रहे।  

 

अश्लील डांस की वीडियो वायरल करने वाला दबोचा
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस करते हुऐ वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाले को किया गिरफ्तार।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे अपराधियो के अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे एंव क्षेत्राधिकारी खतौली  एंव प्रभारी निरीक्षक खतौली दिनेश चन्द्र  के नेतृत्व मे थाना खतौली पुलिस द्वारा सोशल मिडिया पर लडकियो के सामने अश्लील वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रोबिन पुत्र संजय निवासी ग्राम मखेडी थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को गिरफ्तार कर शान्ति व्यवस्था के दृष्टीगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे चालान कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । गिरफ्तार करने वाली टीम  में म0उ0नि0 खूशबू कुमारी, उ.नि. रजत सिंह, है. का. धनेा नागर, का. हेमन्त चैधरी शामिल रहे।

 

भैस लूटेरे को पकड़ाMuzaffarnagar News
खतौली। थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा थाना खतौली पर पंजीकृत भैस लूट  के 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त फैजान की निशादेही पर भैस के0 02 लवारे/कटरे   बरामद कर वादी की सुपुर्दगी मे दिये गये । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली व थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा 19 जून  को थाना खतौली पर पंजीकृत भैस लूट का अभियोग मु0अ0स0-184/2026  धारा -309(4),331(4),317(2) बीएनएस का सफल अनावरण किया गया था जिसका वांछित अभियुक्त फैजान पुत्र इस्तयाक निवासी खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ  को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशादेही पर 02 अदद लवारे/कटरे    बरामद कर वादी की सुपुर्दगी मे  दिये गये । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को जैल भेजा गया ।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र, उ.नि. धर्मवीर कर्दम, लक्ष्यदीप सिंह, अनवार राना, है. का. गोपाल सिंह, प्रदीप कुमार, का. नितिन कुमार, मोहित कान्त, पिंकू थाना खतौली शामिल रहे।

 

अपर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सुनी समस्याए
जानसठ। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा  तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) अनिरूद्ध प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारिगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस दौरान  क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री लक्ष्मण वर्मा एवं तहसीलदान जानसठ श्रीमती श्रद्धा गुप्ता सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

 छबील/शीतल पेय का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर।  श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि एड अमर कांत गुप्ता संयोजक की माता जी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर फायर ब्रिगेड वाली गली में 202 ए दक्षिणी सिविल लाइंस कृष्णा कांप्लेक्स पर छबील /शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी उपस्थित सम्मानित गणमान्य जनो ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ किया। तदुपरांत छबील/ पेय वितरण का शुभारंभ वरिष्ठतम सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता,श्याम लाल बंसल ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम मे अंकुर दुआ जी भी उपस्थित रहे।भीषण गर्मी मे लगभग एक हजार राहगीरो,निकटवर्ती के प्रतिष्ठानो के साथियो तथा श्री कृष्ण कृपा परिवार के काफी संख्या में सदस्यों ने छबील मे शीतल पेय ग्रहण किया। इस अवसर पर  मुख्य रूप से सुरेंद्र गुप्ता, श्यामलाल बंसल,कमल गोयल,अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, अजय गर्ग, सुभाष गर्ग, एड आरके मलिक, लोकेश चंद्रा, गिरीश अग्रवाल, संजीव, मौ आलम, विक्रांत, आरके गोयल, राजेश वर्मा,संजय अरोरा, विजयशंकर शर्मा आदि काफी संख्या में महाराज श्री के अनुयायियो ने भाग लिया।

 

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में प्रशासनिक भवन एवं ओसरा (शेड) के लोकार्पण से विकास के नए अध्याय का शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।  भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक भवन एवं ओसरा (शेड) के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ-हवन के साथ हुआ।
लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार गुप्ता (प्रांत संगठन मंत्री, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के कर-कमलों द्वारा प्रशासनिक भवन एवं ओसरा (शेड) का विधिवत लोकार्पण किया गया। यज्ञ कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति की कोषाध्यक्षा श्रीमती ममता वर्मा एवं उनके पति प्रदीप कुमार वर्मा (व्यवसायी) यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली मंच संचालन विद्यालय की मीडिया प्रमुख आचार्या श्रीमती अर्चना शर्मा  द्वारा किया गया। इस अवसर पर जगबीर शर्मा (संभाग निरीक्षक मेरठ संभाग एवं विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य), चरण पाल (भारतीय शिक्षा समिति सदस्य), आकाश (प्रांत मीडिया प्रचार-प्रसार प्रमुख), गोविंद गुप्ता (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी), हरि प्रसाद सिंह (प्रधानाचार्य वहलना शिशु मंदिर), अखिलेश (प्रधानाचार्य लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज), राज सिंह (विभाग व्यवस्था प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), आनंद (सह नगर कार्यवाहक पटेल नगर शाखा), संजय (जिला कार्यवाहक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रबंधक शोभित सिंह, सदस्या श्रीमती प्रीति गुप्ता तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार गुप्ता ने भवन विस्तार के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्या भारती के उद्देश्य संस्कारयुक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं राष्ट्रहितकारी शिक्षा के माध्यम से विश्व कल्याण कृ को दोहराया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन जयघोष के साथ हुआ। अंत में विद्यालय के प्रबंधक शोभित सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित विद्यालय परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण, कर्मचारी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। प्रशासनिक भवन एवं ओसरा (शेड) का यह लोकार्पण विद्यालय की प्रगति, सुविधा विस्तार एवं उज्ज्वल शैक्षिक भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

 

शंकराचार्य स्वामी अवीमुक्तेश्वरनंद जी मुजफ्फरनगर में आज
मुजफ्फरनगर। गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग को लेकर प्रदेश भर में यात्रा कर रहे शंकराचार्य स्वामी अवीमुक्तेश्वरनंद जी प्रदेश भर में भ्रमण पर है इस परिपेक्ष में कल रविवार 21 जून को शाम 5 बजे शंकराचार्य क्रांतिसेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनता जनार्दन को आशीर्वाद देने रुड़की चुंगी स्थित कृष्ण बैंकट हॉल पहुंचेंगे, कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि आज जिस प्रकार गोवर्धन घूम रहा है खेत खलियानों को नुकसान पहुंचा रहा है पूरा करकट खा रहा है इससे अधिक गोवंश की दुर्दशा और क्या हो सकती है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शिवसेना प्रमुख  एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री रहते हुए महाराष्ट्र में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया था इस प्रकार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी को गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की पहल करनी चाहिए क्योंकि क्योंकि अनेक हिंदूवादी संगठनों की यह बहुत पुरानी मांग है जिसे भाजपा सरकारों को अब पूरा करना ही चाहिए, आदरणीय शंकराचार्य जी भी इस मांग को लेकर पिछले काफी समय से आवाज उठा रहे हैं यह आवाज समस्त हिंदू समाज की आवाज है और इसके पूरा होने तक इस मांग को लेकर आंदोलन रुकने वाला नहीं है, कार्यक्रम की तैयारीयों के लिए जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चैधरी, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा युवा जिला अध्यक्ष विकास पुंडीर नरेंद्र ठाकुर मंगतराम सोनकर, सोनू पाहीवाल महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, राखी प्रजापति, अभिषेक शर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा हेम कुमार, कश्यप, आशीष मिश्रा, राजेंद्र तायल, राजन वर्मा, प्रभात रावत, राकेश सोनकर, निकुंज चैहान तुषार शर्मा, सुनील प्रजापति राजेश अरोड़ा, अमित शर्मा, बॉबी सोनू कश्यप योगेंद्र सैनी,  जंगी सौदाई, रोहित धीमन सहित दो दर्जन से अधिक पदाधिकारीयों की कमेटी तैयार की गई है।

 

प्रभात फेरी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गाे से होकर जनजागरण  तथा योग के प्रचार प्रसार हेतु एक विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर के योग साधना केंद्र पर आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार योग साधना कराई गई ।जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। तत्पश्चात प्रातः 6 बजे योग के प्रचार प्रसार एवं जन जागरण हेतु ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर से संचालित होकर शामली रोड, हनुमान चैक, भगत सिंह रोड ,शिव चैक, झांसी की रानी, मोहल्ला गौशाला होते हुए ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में ही संपन्न हुई। प्रभात फेरी में बच्चों के द्वारा एवं योग साधक साधिकाओं के द्वारा करो योग रहो निरोग, घर-घर योग करायेंगे, सबको स्वस्थ बनाएंगे ।।योगम् शरणम् गच्छामि।। भारतीय योग संस्थान जिंदाबाद ।।भारत माता की जय आदि गगन भेदी नारे लगाते हुए जन जागरण किया। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने सभी नगर वासियों से वेल विस्टा होटल जौली रोड बाईपास पर प्रात 5रू00 बजे से 6रू30 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया। कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बच्चों का विशेष प्रदर्शन होगा तथा विभिन्न क्रियाकलापों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।अंत में प्रभात फेरी के उपरांत बच्चों को प्राणायाम और ध्यान कराया गया और फलाहार के बाद शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

मोटापा निवारण शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। मोटापा निवारण शिविर जो कमला फॉर्म में चल रहा था इसका समापन हुआ इस 5 दिवसीय शिवर में प्रतिदिन 60 से 70   साधक साधिकाओं ने भाग लेकर मोटापे से होने वाले रोगों के विषय में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं योग चिकित्सक श्री ज्ञानचंद अरोड़ा से काफी जानकारी प्राप्त की,इस शिविर में प्रतिदिन जिला प्रधान सुभाष गुप्ता , जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा, महिला जिला प्रधान सुनीता सैनी, जिला मंत्री कुसुम सिंघल,जिला संगठन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह राणा, महिला जिला संगठन मंत्री मधु गर्ग,केंद्र प्रमुख श्री महेश बालियान, क्षेत्रीय प्रधान मंजू कंसल,  क्षेत्री मंत्री प्रमिला गिरधर क्षेत्रीय मंत्री सुरेंद्र मुंजाल, महिला जिला संरक्षक सोनिया नारंग,केंद्र प्रमुख सुधीर जी, केंद्र प्रमुख सतपाल जी, दिनेश जी, शिखा भारद्वाज, शांति जी, ममता जी , सुरेन्द्र जी, अरविंदर जी आदि का पूर्ण रूप से सहयोग रहा, शिविर के संयोजक क्षेत्रीय प्रधान योगाचार्य संजीव कुमार गोयल रहे

 

विकास चित्र प्रदर्शनी के अंतिम दिवस उमड़ी भीड
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सूचना विभाग द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र  (सोल्जर बोर्ड ) के माॅनिक्शाॅ सभागार  में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं नीतियों उपलब्धियों विषयक पर दिनांक 17 से 20, जून 2026 तक लगी  विकास चित्र प्रदर्शनी  माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष भाजपा तथा जनप्रतिनिधियों  एवं जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा लगी विकास चित्र प्रदर्शनी के अंतिम  दिवस पर अवलोकन किया गया। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल एवं जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी द्वारा भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियां की उपस्थित नागरिकों को  भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियां पर जानकारी प्रदान की गई।  जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि केन्द्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  विकास चित्र प्रदर्शनी के द्वारा भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी ने कहा कि  केन्द्र सरकार 2014 के बाद  देश व प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास के पथ पर अग्रसर है, जो धरातल पर स्पष्ट देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा  हर क्षेत्र में विकास किया हुआ है और विकास हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 में विकसित भारत का सपना देखा है, को साकार करने के लिए हमे प्रत्येक व्यक्ति को विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वानिधि, पीएम सूर्य घर, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा आवास एवं शिक्षा आजीविका के साधन यातायात कनेक्टिीविटी यथा-फोर लेन व एक्सप्रेस वे रोड सहित सभी योजनाओ पर एवं प्रदेश सरकार द्वारा जेवर एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना सहायता, पेंशन योजनाओ सहित प्रदेश में यातायात कनेक्टिविटी, एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनपदों में कराए गए विभिन्न लाभकारी कार्यों विकास पर आधारित चित्र व फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जिसके माध्यम से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों को विकास चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से मिल सकेगी । जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनपद जनप्रतिनिधियों तथा  वरिष्ठ नागरिकों ने  17 जून से 20  2026 तक लगी विकास चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियां की जानकारी प्राप्त किया । जिला पंचायत अध्यक्ष जिला अध्यक्ष भाजपा व अन्य जनप्रतिनिधियों  तथा जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा विकास चित्र प्रदर्शनी में माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ सेल्फी प्वाइंट पर अपना फोटो भी कराया। इससे  पूर्व माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष जिला अध्यक्ष भाजपा व अन्य जन प्रतिनिधियों  तथा वरिष्ठ नागरिकों ने भारत मां व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर नमन किया। इससे पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विशाल गर्ग  जिला सूचना अधिकारी सहारनपुर /मुजफ्फरनगर दिलीप कुमार गुप्ता,अपर जिला सूचना अधिकारी मुजफ्फरनगर नरसिंह,जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्रनल संजीव चैहान ने जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ वीरपाल निर्वाल तथा जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

 

 चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता-बच्चों में खुशी
मुजफ्फरनगर। आवास विकास कॉलोनी स्थित मंदिर में स्वअध्यनरत बच्चों के मध्य शुरू हुए भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर संकल्प के तीन दिवसीय श्संयमश्- बाल संस्कार शिविर के दूसरे दिन मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 80 बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ राष्ट्रगीत के साथ हुआ श्रीमती निधि जैन द्वारा सूक्ष्म योगासन कराये गये। सभी विजेता प्रतिभागियो को संकल्प परिवार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया बच्चों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्तीय प्रकल्प संयोजिका बाल संस्कार शिविर श्रीमती रश्मि मित्तल एवं प्रान्तीय प्रकल्प संयोजिका बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओ श्रीमति डा. पारूल जैन सम्मिलित हुए। श्रीमती रश्मि मित्तल द्वारा बच्चों को गृहकार्यों में माता-पिता का सहयोग करने, अच्छी दिनचर्या व संस्कारों के बारे में अपनी बात उपस्थित बच्चों से साझा की।
श्रीमती पारुल जैन द्वारा बेटियों के महत्व और उनकी शिक्षा पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये गये। शिविर में पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल का विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी बच्चों को प्रसाद स्वरुप फलों का वितरण किया गया। शिविर के अंतिम दिन शनिवार को इसी क्रम में श्री हनुमान चालिसा का पाठ एवं हनुमान जी की महत्ता पर प्रश्नोत्तरी कराई जायेगी ।  कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुन्दर संचालन प्रीति गोयल द्वारा किया गया जिसमें महिला सहभागिता गतिविधि निधि जैन, गीता तायल, बृजबाला गुप्ता, सुमन पालीवाल, वीणा गोयल, मीनू वर्मा, आरोही सिंह,नीलम राजवंशी, राधा उपाध्याय, शिल्पा तायल, सुभाष चंद गुप्ता,सीए अश्वनी कुमार वर्मा,अशोक तायल, विष्णु स्वरुप अग्रवाल, कमल गोयल, अरूण राजवंशी, अवनीश गोयल, जगदीश पालीवाल, अनुज माहेश्वरी, अभिषेक जैन,नितीश,डॉ पारुल गौतम, मंदिर जी के पुरोहित राजेश शर्मा , व्यस्थापक प्रवीण शर्मा एवं सभी शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

 

निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा’ के संदेश संग संत निरंकारी मिशन द्वारा भारतवर्ष के 1500 से अधिक केंद्रों पर योग का आयोजन
मुजफ्फरनगर। ‘निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा’ के पावन संकल्प को साकार रूप देते हुए संत निरंकारी मिशन ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर एक व्यापक योग एवं आध्यात्मिक चेतना अभियान का आयोजन कर रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में संचालित यह प्रेरणादायी अभियान मानव कल्याण, समग्र स्वास्थ्य और आत्मिक उत्थान की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
    सतगुरु माता जी का प्रेरक संदेश – “स्वस्थ मन, सहज जीवन” इस सत्य को प्रतिपादित करता है कि जीवन की वास्तविक समृद्धि केवल शारीरिक स्वास्थ्य में नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक जागरूकता में निहित है। सतगुरु माता जी के अनुसार मानव शरीर परमात्मा की अनुपम देन है, जिसकी देखभाल और सुदृढ़ता व्यक्ति को अपने आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानवीय उत्तरदायित्वों का श्रेष्ठ निर्वहन करने में सक्षम बनाती है। यह अभियान योग को मात्र शारीरिक व्यायाम न मानकर, आत्मबोध, आंतरिक शांति, मानवीय एकता और विश्वबंधुत्व की भावना को विकसित करने वाली एक समग्र जीवन साधना के रूप में अपनाने का संदेश देता है।
     इसी प्रेरणास्रोत भावना के अंतर्गत संत निरंकारी मिशन द्वारा रविवार, 21 जून 2026 को प्रातः 6रू00 बजे भारतवर्ष के 1500 से अधिक केंद्रों पर एक साथ योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। मिशन की विभिन्न शाखाओं में स्थानीय योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खुले मैदानों एवं पार्कों में आयोजित इन कार्यक्रमों में श्रद्धालु, सेवादल स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागी बनेंगे।
    इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ है। यह संदेश हमें स्मरण कराता है कि वास्तविक स्वास्थ्य केवल रोग मुक्त शरीर का नाम नहीं, बल्कि मानसिक स्थिरता, भावनात्मक परिपक्वता, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता का समन्वित स्वरूप है। इसी दृष्टिकोण को अपनाते हुए संत निरंकारी मिशन योग को जीवन में संतुलन, सकारात्मकता और आत्मबोध का प्रभावी माध्यम मानकर समाज में जागरूकता का प्रसार कर रहा है।   संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने बताया कि वर्ष 2015 से फाउंडेशन द्वारा ‘योग दिवस’ का राष्ट्रव्यापी अभियान नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली धरोहर है, जो केवल शरीर को सशक्त ही नहीं बनाती, बल्कि मन को स्थिरता, विचारों को सकारात्मकता और आत्मा को चेतना प्रदान करती है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव एवं जीवनशैली संबंधी चुनौतियों पर नियंत्रण प्राप्त कर व्यक्ति आत्मिक संतोष, मानसिक प्रफुल्लता और सामाजिक सद्भाव की दिशा में अग्रसर होता है।
     वर्तमान समय की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण जीवनशैली में संत निरंकारी मिशन द्वारा ऐसे जनहितकारी प्रयासों का मूल उद्देश्य लोगों को अपने सर्वांगीण कल्याण के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ, संतुलित, ऊर्जावान एवं आनंदमय जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

 

महान संत कल्याणदेव की जयंती पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर
मोरना। शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक, शिक्षाऋषि, ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी  कल्याणदेव महाराज की 150वीं जयंती पर रविवार को  भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में श्रद्धा एवं भक्ति से मनाई जायेगी। संत विभूति की स्मृति में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा, परीक्षण व दवाई वितरण शिविर आयोजित किया गया है। पद्मश्री, पद्मभूषण से अलंकृत वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के श्री शुकदेव आश्रम स्थित समाधि मंदिर में सुबह सवेरे चरणाभिषेक एवं पादुका पूजन पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज अपने अनुयायियों के साथ करेंगे। संत, महात्मा, आचार्य, पुरोहितों, कथावाचकों और भागवत भक्तों द्वारा श्रद्धाजंलि अर्पित की जायेगी। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी मंत्रपाठ करेंगे। श्री शुकदेव अन्न क्षेत्र में विशाल भंडारा होगा। उधर,  महान संत विभूति की जयंती पर श्री अनुराधा धर्मार्थ चिकित्सालय तथा इंद्र भवन परिसर में दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं दवाई वितरण शिविर प्लगेगा। सीएमओ डा. सुनील तेवतिया के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम रोगियों की जांचकर उपचार करेगी। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ पंकज जैन, कार्डियोलोजिस्ट डॉ आर बी सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेखा सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रत्यक्ष जैन आदि भी निःशुल्क परामर्श देंगे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22021 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 2 =