उत्तर प्रदेश

Farrukhabad News: छोटे से विवाद को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मौत के घाट उतार दिया

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में किसी बात को लेकर 15 वर्षीय किशोर राहुल का अपने दोस्त संदीप से विवाद हो गया था। जिसके बाद देर रात्रि संदीप तमंचा लेकर किशोर राहुल के घर के पास पहुंचा। और संदीप ने फोन करके राहुल को मिलने के लिए घर से बहार बुलाया। राहुल के साथ उसकी बहन भी बहार आई।

जैसे ही राहुल संदीप के पास पहुंचा तभी उसने उसकी बहन पूजा के सामने गोली मार दी। जिससे राहुल जमीन पर गिरकर तड़पने लगा । इससे पहले संदीप दूसरी गोली मारता कि बहन पूजा राहुल के शरीर से लिपट गई। और संदीप से भाई को और गोली न मारने के लिए गिड़गिड़ाने लगी। जिसके बाद संदीप आराम से साथियों समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर हालत में घायल राहुल को सीएचसी मोहम्मदाबाद लेकर पहुंची। राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + eleven =