उत्तर प्रदेश

Mathura News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन का सफल आयोजन

Mathura News:  श्री बांके बिहारी जी की धरती पर मथुरा में दो दिवस का त्रिवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन का आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया गया जिसमें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा माननीय श्री राजेश अग्रवाल ,  मंत्री श्री सतीश महाना  एवं  मंत्री श्री कांत शर्मा  एवं मंत्री श्री केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह के उपस्थिति में चुनाव का परिणाम घोषित किया गया

जिसमें श्रीमान मुकुंद मिश्रा  प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमान दिनेश सेठ, श्रीमान राजेंद्र गुप्ता महामंत्री और मुजफ्फरनगर से  पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री राकेश गर्ग जी प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार सुलखन सिंह जी प्रदेश प्रचार मंत्री, श्री सुनील तायल जी प्रदेश मंत्री श्री दिनेश बंसल जी संगठन मंत्री, श्री बाबूराम मलिक संगठन मंत्री आदि लोगों पद देकर सम्मानित किया गया ।

मुजफ्फरनगर जिले के प्रत्येक कस्बों एवं शहर से सभी व्यापारी गण ने माननीय पूर्व विधायक अशोक कंसल जी एवं उनकी टीम को बुके देकर,माला पहनाकर मुंह मीठा करवा कर बधाई दी, जिसके लिए विधायक जी ने सबका धन्यवाद किया ।

आपको बताते चलें अशोक कंसल जी हमेशा से ही हर व्यापारी किए दुख सुख में हर समय उपस्थित रहे हैं जब भी किसी व्यापारी को कोई समस्या आई है इन्होंने हमेशा आगे आकर प्रशासन से वार्तालाप कर उस समस्या का समाधान किया है।

इस परिणाम से मुजफ्फरनगर के व्यापारियों में एक हर्ष की लहर दौड़ गई क्योंकि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा व्यापार मंडल है जिसके द्वारा समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत कर उसका निवारण किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =