उत्तर प्रदेश

Raebareli News: जीआरपी सिपाही पर लगाया यौन शोषण का आरोप, ऑडियो भी हुआ था वायरल

Raebareli News: GRP सिपाही पर आरोप लगाने वाली पीड़िता उन्नाव (Unnao) जिले के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ (audio viral social media ) है। पीड़िता ने बताया कि कॉन्स्टेबल अमरदीप कुशवाहा हरदोई (Hardoi) जिले के शाहगंज मल्लावां अंतर्गत गौरी चौराहे का निवासी है। वो पांच माह से हमारा यौन शोषण करता रहा।

पीड़िता का 6 जुलाई का सिपाही से बातचीत का एक ऑडियो प्रकाश में आया है। जिसमें पीड़िता सिपाही से कह रही है फोन क्यों नही उठा रहे थे। जवाब मिला थाने पर थे। थाने में क्या कर रहे? थाने में रिपोर्ट हो गई है। हमारे तीनों लोगों के नाम काहे के लिए। फिर टॉपिक चेंज हो गया।

हमसे क्या कह रहे थे घर पर जाएंगे तो बात करेंगे। सिपाही बोल रहा अरे यार हम यही में पड़े हैं रिपोर्ट हो गई। तब पीड़िता कह रही 6 जुलाई को है तुम्हारी शादी। सामने से सिपाही बोला हम मना कर रहे हैं। कब मना कर रहे हो। इतने दिन से बात कर रहे हो तो क्यों नही बताए कि 6 जुलाई को डेट निकली है।

हमको तो अभी पता चला परसों। तुमको तो हर चीज तुरंत पता चलती है। हमने आज पिंटू से बात किया तो पता चला 6 जुलाई को पक्का है। नहीं होगी, हमने तुमसे बोला था न मुझसे बातें कोई छिपाओ नहीं। अरे हमको जब मालूम होगा तो हम बताए न। हम कैसे मान लें तुमको कोई चीज मालूम नही पड़ता है।

जब तुमको परसो पता था तो यहां आए थे तो काहे नहीं बताया हमको। अब तो बात निकल गई हाथ से हमने कहा था न कि दुबारा बात पता चल गई कि शादी है तो हम बर्दाशत नहीं करेंगे। नहीं होगा बस। अब क्या फायदा। सुबह से हम तुमको फोन लगा रहे तो फोन नहीं उठाया। 2 मई को भी तो था कह रहे नहीं होगा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =