उत्तर प्रदेश

जो भी भूमाफिया सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा करेगा, उसे लेने के देने पड़ेंगे-Yogi Adityanath

Yogi Adityanath ने शनिवार को पीलीभीत से जितिन प्रसाद और बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामलला की भूमि हो या किसी गरीब-व्यापारी और सामान्य नागरिक की जमीन, जो भी भूमाफिया सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा करेगा, उसे लेने के देने पड़ेंगे. उससे ब्याज सहित वसूली होगी. उनकी संपत्तियों पर गरीबों के लिए वैसे ही आवास बनाएंगे, जैसे प्रयागराज में बनाया था.

Yogi Adityanath ने आगे कहा कि जब एक जैसी सरकारें होती हैं, अच्छे लोग चुनकर जाते हैं तो परिणाम भी अच्छा ही आता है. आपने कमल को वोट दिया तो विकास और सुरक्षा भी हो रही है. हमने सुरक्षा का बेहतर वातावरण दिया है. कांग्रेस ने लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया. अब भारत का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर में जाकर जमीन खरीद सकता है.

अपने संबोधन में Yogi Adityanath ने आगे कहा कि पिछली सरकारें कर्फ्यू लगाती थी. दंगा पॉलिसी के लिए कुख्यात थी. दूसरी तरफ यूपी में पिछले सात वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ. नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में है सब चंगा.

Yogi Adityanathने कहा कि बरेली में पहले हर महीने दंगा होता था, आज दंगाई जान की भीख मांग रहे हैं. उन्हें पता है कि ऐसा करने पर उल्टे टंगवा दिए जाएंगे. अब यह नहीं हो पाएगा कि दंगा भी कराएंगे और किसी पार्टी में जाकर जबर्दस्ती फतवा जारी कर अव्यवस्था पैदा करेंगे.

वहीं नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने हल्द्वानी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि मेरा तो बचपन ही उत्तराखंड में बीता है. उस दौरान दो से तीन किमी दूर से पानी लाना पड़ता था. अब, हर घर नल का जल है.

Yogi Adityanath सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बद्रीनाथ और केदारनाथ को नई पहचान दे रही है. वैश्विक मंच पर आज भारत का मान-सम्मान बढ़ा है. आजादी के बाद मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल को स्वर्णकाल माना जाएगा. मोदी सरकार के एक और कार्यकाल को सुनहरे अक्षरों में लिखने के लिए उन्हें अगले पांच साल और देने होंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 9 =