स्वास्थ्य

चेहरे की झुर्रियों और मोटापे से हैं परेशान? जाने घरेलू नुस्खों के प्रयोग से बने सौन्दर्य प्रसाधन…

विभिन्न घरेलू नुस्खों के प्रयोग से बने सौंदर्य प्रसाधनों को लगाने से चेहरे और गर्दन की मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत बनती हैं। ये समय से पहले आई त्वचा की झुर्रियों और मोटापे को भी दूर करते हैं।

ये रक्तसंचार बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा को आराम पहुंचाते हैं। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में निखार आता है। सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग मुंह और आंखों को छोड़कर बाकी पूरे चेहरे पर किया जाता है। चेहरे पर चमक लाने के लिए घर का ही सामान लेकर फेस पैक बनाया जाता है।

1. मेथी : मेथी के बीजों को लेप के रूप में चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और कोमल हो जाती है।

2. दूध : लाख को दूध में उबालकर या घी में भूनकर रख लें। फिर दूध में 3 ग्राम शहद को मिलाकर भूनकर रखे हुए लाख के साथ रोजाना सुबह और शाम सेवन करने से शरीर का रंग गोरा हो जाता है। इसका लगातार कुछ महीनों तक सेवन करने से चेहरे की झाईयां दूर हो जाती हैं।

3. शहद : शुद्ध शहद में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती है।शहद को चेहरे पर रोजाना लगाने से चेहरे की चमक बढ़ जाती है।

4. प्याज : प्याज को पीसकर शहद के साथ मिलाकर लेप करने से चेहरे की झाईयां और गंजापन दूर हो जाता है।

5. अमरबेल : अमरबेल (पौधे पर फैले पीले धागे जैसी परजीवी) की तरह की अमरबेल की एक ओर प्रभेद होती है जो कि अपेक्षाकृत पीले से ज्यादा हरी होती है।

इस हरे अमरबेल को पीसकर पानी में मिलाकर सिर को धोने से सिर की जुएं समाप्त हो जाती है। इसे तेल में मिलाकर लगाने से बाल भी जल्दी बढ़ जाते हैं।

6. नींबू : कूठ को 7 दिन तक नींबू के रस में भिगोकर रख दें फिर 7 दिनों के बाद इसको पीसकर शहद के साथ मिलाकर कुछ दिनों तक चेहरे पर लगाने से चेहरा पूरी तरह चमकदार हो जाता है।

7. करंजबे : करंजबे की गिरी को पीसकर गाय के दूध में मिलाकर चेहरे पर लेप करने से चेहरा साफ, सुंदर और चमकदार हो जाता है।

8. धनिया : धनिये को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के मस्से और तिल समाप्त हो जाते हैं।

9. शहद : मजीठ को शहद में मिलाकर चेहरे पर लेप करने से चेहरे की झाईयां दूर हो जाती है।

10. संतरा : 20 से 40 मिलीलीटर संतरे का शर्बत जरूरत के मुताबिक पानी में मिलाकर पीने से भूख खुलकर लगती है, भोजन जल्दी पच जाता है और जलन ठीक हो जाती है। इसके साथ ही यह त्वचा के रंग को निखार कर खूबसूरती को भी बढ़ाता है।

11. आलू : कच्चे आलू का छिलका हटाकर उसका रस निकालकर चेहरे पर मलें या कपड़े पर लगाकर चेहरे पर रातभर लगा रहने दें। सवेरे उठने पर चेहरा साफ करने से चेहरे का रंग गोरा हो जाता है।

12. गुड़हल: अड़हुल (गुड़हल) के फूलों को पीसकर लगाने से बाल चमकदार हो जाते हैं। अड़हुल (गुड़हल) अड़हुल (गुडहल) के फल को पीसकर काली गाय के पेशाब में मिलाकर लगाने से सिर का गंजापन दूर होता है, बाल बढ़ने लगते है।

अड़हुल (गुडहल) का फल गोल आकार का और कई सारे बीजों वाला होता है।

13. सागोन : सागोन (सांगवान) के बीजों के तेल से सिर में मालिश करने से बाल बढ़ने लगते हैं।

14. चिरौंजी :त्वचा के किसी भी तरह के रोग में चिरौंजी का उबटन (लेप) बनाकर लगाने से आराम आता है।चिरौंजी के तेल को रोजाना बालों में लगाने से बाल काले हो जाते हैं।

15. गुग्गुल : लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग से लगभग 1 ग्राम तक गुग्गुल को घी के साथ लगातार सुबह-शाम सेवन करने से रंग सुंदर हो जाता है और चेहरे पर चमक आ जाती है।

 

डॉ0ज्योति ओमप्रकाश गुप्ता प्रसिद्ध चिकित्सक और इस सेक्शन की लेखक, वरिष्ठ संपादक हैं, प्राकृतिक एवं घरेलु चिकित्सा को सरल एवं जन-जन की भाषा में पहुँचाने के लिए प्रयासरत हैं। उनसे नम्बर 93993 41299 पर सीधे सम्पर्क किया जा सकता हैं और दवांइयाँ/सामग्री के लिए जानकारी ली जा सकती हैं।

 

आगे पढने के लिए क्लिक करें पेज 2 पर….

Dr. Jyoti Gupta

डॉ ज्योति ओम प्रकाश गुप्ता प्रसिद्ध चिकित्सक एवं Health सेक्शन की वरिष्ठ संपादक है जो श्री राजीव दीक्षित जी से प्रेरित होकर प्राकृतिक घरेलू एवं होम्योपैथिक चिकित्सा को जन जन तक सहज सरल एवं सुलभ बनाने के लिए प्रयासरत है, आप चिकित्सा संबंधित किसी भी समस्या के नि:शुल्क परामर्श के लिए 9399341299, [email protected] पर संपर्क कर सकते है।

Dr. Jyoti Gupta has 55 posts and counting. See all posts by Dr. Jyoti Gupta

One thought on “चेहरे की झुर्रियों और मोटापे से हैं परेशान? जाने घरेलू नुस्खों के प्रयोग से बने सौन्दर्य प्रसाधन…

  • Great information. Thank you so much share

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =