Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Budhana News: बिजली का बिल आने पर जनता को लगता है झटका, ठोको नीति पर काम कर रही BJP Govt-अखिलेश

बुढाना। Budhana News:डीएवी इंटर कालेज बुढ़ाना के मैदान में आयोजित कश्यप महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा व योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ठोको नीति पर काम कर रही है।

सपा सरकार बनते ही पिछडी जातियों की गिनती कराई जाएगी। जल्द ही सपा का कई दलों से गठबंधन होगा। भाजपा ने सिर्फ महंगाई बढ़ाने का कार्य किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ को बाबा मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वे खुद पलायन कर उत्तराखंड से यहां आए हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली भी महंगी कर दी है।

सपा सरकार बनेगी तो सिंचाई मुफ्त की जाएगी। भाजपा विकास के नाम पर रंग और नाम बदल रही है। उन्होंने कहा खाद पर भी महंगाई बढ़ गई है।उन्होंने कहा कि सीएम कहते रहते हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है लेकिन, मैं कई उदाहरण दे सकता हूं कि कैसे भाजपा सरकार के तहत निर्दाष लोग मारे गए।

अखिलेश यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक युवक को पुलिस ने उठा लिया और पीट-पीट कर मार डाला। यूपी में भाजपा सरकार में हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। उन्होंने यूपी पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं।
गरीब, किसान ही बीजेपी का सफाया करेंगे।

2022 के चुनाव मे किसानो का इंकलाब ही बदलाव लायेगा। सपा प्रमुख ने कहा कि जब भी वे मुजफ्फरनगर आये लोगो ने सपा के समर्थन मे पूरा मतदान किया। उन्हे कभी भी निराश नही किया। ओमप्रकाश राजभर के आने से पूर्वांचल में भाजपा के दरवाजे बंद हो गये है और अब आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के दरवाजों को बंद कर देंगे तो प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जायेगा। रैली के दौरान रैली संयोजक सुधाकर ने 18 बिन्दुओ का मांग पत्र सौपा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रैली के माध्यम से भरोसा दिलाया कि सत्ता मे आने पर वे सभी समस्याओ का समाधान करायेंगे। उन्होने कहा कि गठबंधन का कार्य चल रहा है तथा कई दलो से गठबंधन होना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का काम लोगो को जोडना है। सपा किसान, मजदूर, अगडे-पिछडे सभी लोगो को एक दूसरे से जोड रही है। उन्होने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कश्यप समाज के साथ झूठे वायदे किए हैं। भाजपा सरकार मे कश्यप समाज को क्या मिला। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एम्बूलैन्स के विषय मे कहा कि कोराने मे एम्बूलैन्स बहुत काम आयी परन्तु कोरोना काल मे सरकार की लापरवाही उजागर हुई है।

अस्पतालो मे जनता को ऑक्सीजन उपलब्ध नही हो पाई। इस दौरान गरीबो को बडे पैमाने पर अपनी जान गंवानी पडी। सरकार ने जनता को अनाथ छोड दिया। लॉकडाउन मे किसान,मजदूर पैदल ही सडको पर नजर आए। उन्होने कहा कि एम्बूलैन्स 108 सपा की देन हैं। उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसी है यह सब के सामने है।

भाजपा सरकार मे निर्दोषो के साथ अन्याय हुआ है। उन्होने गोरखपुर का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यापारी अपने साथियों के साथ गोरखपुर घूमने आया। आरोप है कि रात मे पुलिस ने पिटाई कर डाली जिससे उसकी जान चली गई। जब सीएम के गृह जनपद मे यह हाल हो तो कानून व्यवस्था पर पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा।

इस दौरान पूर्व गन्ना राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, एमएलसी रामकुमार कश्यप, संयोजक सुधाकर कश्यप, सीताराम कश्यप, विशम्बर निशाद, चौ. लालता प्रसाद, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, शंखलाल मांझी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, गुलाम मौहम्मद जौला, गौरव स्वरूप, राकेश शर्मा, सहारनपुर विधयक संजय गर्ग, अतुल प्रधान, अंसार आढ़ती, जिया चौधरी, सचिन अग्रवाल पटाखा, अलीम सिद्दीकी, निधिषराज गर्ग, शलभ गुप्ता एडवोकेट, गौरव जैन आदि अनेक सपा नेता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 2 =